महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद के विकास की ओर लगातार कदम बढ रहे हैं इसी क्रम में महमूदाबाद से विधायक प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के प्रयासों से बीस करोड की लागत से महमूदाबाद मे 36 नई सडकों की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई है। उक्त सडकों ग्रामीण क्षेत्रो में बनाई जायेगी।
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने हमारे साथ वार्ता में बताया कि मेरे द्वारा पूर्व में क्षेत्रीय जनता के सुझाव मांगे गये थे। लोगो के सुझावों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री से कुछ सडकों की मांग की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री जी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सभी 36 सडकों की कुल लम्बाई लगभग 40 किमी होगी जिस पर करीब बीस करोड का खर्च आयेगा। उन्होने बताया कि देवहरा सम्पर्क मार्ग, मधवापुर सम्पर्क मार्ग, कपूरपुर सम्पर्क मार्ग, बगरहिया सम्पर्क मार्ग, पासिनपुरवा सम्पर्क मार्ग, गुलरिहा सम्पर्क मार्ग, लोन सम्पर्क मार्ग, लोनियनपुरवा सम्पर्क मार्ग, बरपुरवा सम्पर्क मार्ग, जिगनिया सम्पर्क मार्ग, हरसिंहपुर सम्पर्क मार्ग, घोसियाना सम्पर्क मार्ग, मानवपुर सम्पर्क मार्ग, पुहारीपुरवा सम्पर्क मार्ग, सरजूपुरवा सम्पर्क मार्ग, देवसरायं सम्पर्क मार्ग, गौडी सम्पर्क मार्ग, लोनियनपुरवा सम्पर्क मार्ग, जब्बरपुरवा सम्पर्क मार्ग, धमसादपुर सम्पर्क मार्ग, सदना कुटी सम्पर्क मार्ग, पठाननपुरवासम्पर्क मार्ग, जंगलपुरवा सम्पर्क मार्ग, राजापुर सम्पर्क मार्ग, ठाकुराह सम्पर्क मार्ग, चमारनपुरवा सम्पर्क मार्ग, बैशनपुरवा सम्पर्क मार्ग, लोधौनी सम्पर्क मार्ग, सेजौरा सम्पर्क मार्ग, केलनपुरवा सम्पर्क मार्ग, पैतेपुर से केशरवारा डामर तक, मितौरा से मीरानगर डामर तक सडकों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। श्री वर्मा ने कहा कि क्षेत्र विकास के लिये मैने अपने साथ साथ जनता की जरूरतों को भी जानने और समझने की कोशिश की है। मैं जनता का सेवक हूं। उनके सुझावों को मानना मैं अपना फर्ज समझता रहा हूं। मैने क्षेत्र विकास के लिये हर सम्भव पूरा प्रयास किया है। उन्होने इसकंे लिये मा0 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया।
Send Your Views on whatsapp- 8127971916