डा. रिजवी ने मांगा सभी नेताओं का साथ, ये होगा फायदा

बातचीत के दौरान पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी (Mmbsamachar)

आयूष जैन महमूदाबाद।

गत दिनों के प्रदेश के राज्यपाल के सामने मैने एक अनुरोध किया था कि महमूदाबाद क्षेत्र की समस्याओं को समाप्त करने के लिये एक संयुक्त अपील की जाये और केन्द्र सरकार को एक संयुक्त मांगपत्र जिसमें जिले के सभी विधायक, सांसद मिलकर सहमत हो उसको भेजना चाहिए। क्षेत्र के विकास में दलगत राजनीति कोई मायने नहीं रखती है। सभी को साथ आने की जरूरत है। प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी ने महमूदाबाद स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट आॅफ ह्यूमनीटीज में बातचीत के दौरान कही।डा. रिजवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को रेलवे लाइन से जोड़ा जाना बहुत जरूरी है। पिछले करीब छह साल से यह मामला चल रहा है। इस सम्बंध में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बात हुई है। लेकिन सभी जनप्रतिनिधियों को इस मामले में साथ आना चाहिए। जिले के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद एक संयुक्त अपील के साथ केन्द्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखें और रेल लाइन की जरूरत को पूरा किया जाये।
सवाल: सरकार सवर्णाें के लिये दस फीसदी आरक्षण बिल लाई है जिसको विपक्ष चुनावी स्टंट बता रहा है और दूसरी ओर समर्थन भी कर रहा है। क्या कहेंगें? 
डा0 रिजवी: सरकार ने पुराने आरक्षण के साथ कोई छेडछाड नहीं की है जिससे उनको कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन सरकार ने गरीब सवर्णाें के लिये सिर्फ दस फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है जबकि आज कई सवर्णाें के मेधावी विद्यार्थी सुविधाओं से वंचित है। ऐसे में सवर्णाें के लिये ये आरक्षण 20 फीसदी होना चाहिए जो उन्हें मिल जाना चाहिए था। सरकार जो बिल लाई है वह देर में भले ही आया लेकिन अगर कोई अच्छी चीज देर में भी आये तो उसकी प्रशंसा करनी चाहिए। इससे लोगो को फायदा होगा।

यह भी पढे:  समय के साथ बहुत कुछ खो चुका है महमूदाबाद - डा. अम्मार रिजवी

                   डा. अम्मार रिजवी का दबदबा, जानिए भाषण की प्रमुख बड़ी बातें

सवाल: राममंदिर देष का ज्वलंत मुद्दा है। राममंदिर निर्माण पर आपका क्या विचार है?
डा0 रिजवी: राममंदिर का मामला जब न्यायालय में विचाराधीन है तो हमें फैसले का इंतजार करना चाहिए। सभी पक्ष कोशिश करें कि फैसला जल्द आ जाये क्योंकि जितनी देर होगी उतनी ही कटुता बढ़ेगी। मेरी राय है कि हिन्दू और मुसलमान दोनों को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए। अगर फैसला हिन्दुओं के पक्ष में है तो मुसलमानों को मंदिर बनाने में सहयोग करना चाहिए और अगर मुसलमानों के पक्ष में है तो हिन्दुओं को पहल करनी चाहिए। अगर न्यायालय के विचाराधीन फैसले के लिये कोई अध्यादेश लाया जाता है तो फिर अदालतें समाप्त हो जायेगीं।

यह भी पढे:  डा. अम्मार रिजवी का दबदबा, जानिए भाषण की प्रमुख बड़ी बातें

सवाल: क्या आप सीतापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगें ?
डा0 रिजवी: कांग्रेस पार्टी का जो निर्देश होगा मुझे उसका पालन करना है लेकिन सीतापुर से लोकसभा का टिकट सीतापुर के लोगो के बीच से ही वार्ता करके निकाला जाये। अगर पार्टी बाहर से प्रत्याशी लाती है तो लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगें। कांग्रेस को इस बारे में अपनी सोच बदलनी चाहिए और कांग्रेस ने सुधार भी किया है। एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत इसीलिये हुई क्योंकि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से बीच जाकर लोगो को टिकट दिये हैं।
सवाल: क्षेत्र के विकास को लेकर नई रणनीति या योजना?
डा0 रिजवी: उन्होने कहा कि 1998 से ही सीतापुर को कमिश्नरी बनाने के मैं पक्ष में रहा हूॅं। अगर चित्रकूट को कमिश्नरी बनाया जा सकता है तो जहां नैमिष, मिश्रिख जैसी महत्वपूर्ण और बडी-बड़ी चीजें है वहां कमिश्नरी क्यों नहीं बन सकता? इससे सम्पूर्ण जिले का समुचित विकास भी होगा। हर तहसील में एक बड़ा कारखाना होना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि मेरा प्रमुख उद्देश्य यही है कि ग्रामीण क्षेत्रों को रेल लाइन से जोड़ा जाये, महमूदाबाद को जिला बनाया जाये, मेडिकल कालेज और विश्वविद्यालय की स्थापना हो।  वर्ष 1857 के समय सीतापुर जनपद को अवध का अहम हिस्सा माना जाता था तथा सीतापुर के खैराबाद का स्टेटस काफी ऊंचा था लेकिन धीरे-धीरे स्टेट्स के पतन का दौर शुरू हो गया और आज लगभग समाप्त हो चुका है। हम सबको सीतापुर का वही गौरव वापस लाना है। महमूदाबाद क्षेत्र में आज डिग्रीधारक युवा तेजी से बढ़ रहे है लेकिन रोजगार के साधन का कोई इंतजाम नहीं है। चुनावों से अलग युवाओं के लिये रोजगार की बात महत्वपूर्ण है। रोजगार की बात होनी चाहिए।

डा. रिजवी ने मांगा सभी नेताओं का साथ, ये होगा फायदा...

पूंजीपतियों के लिए काम कर रही प्रदेश व केन्द्र सरकार- दिग्विजय

महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार ने चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनते ही गन्ना किसानों को 14 दिनों के अंदर बकाया भुगतान किया जायेगा और यदि किन्ही कारणोवश भुगतान नहीं होता है तो ब्याज सहित भुगतान किया जायेगा।

 आज प्रदेश की चीनीमिलों पर किसानों  को हजारों करोड़ रूपया बकाया है और सरकार मेे बैठे लोग सुनने को तैयार नहीं है। किसान सिर्फ अपनी चप्पलें मिलों के चक्कर काटकर घिस रहा है।
यह बात समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने दि किसान सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद के गेट पर आयोजित विशाल प्रदर्शन के दौरान गन्ना किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सरकार आपका ध्यान आपकी समस्याओं से हटाना चाहती है।

भाजपा द्वारा गन्ना किसानों का भुगतान न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी छवि को दर्शाता है। विगत वर्ष में आलू, गेंहू व धान के किसानों को अपनी उत्पादन लागत मूल्य न मिलने से निराशा हुई जिसके चलते दर्जनों किसानों आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर चुके है। सरकार के खिलाफ कोई आवाज न उठाये इसके लिए मुकदमे दर्ज कराये जाते हैं, युवाओं को लाठियां दी जाती है, प्रदेश में महिला अपराध चरम पर पहुॅंच गया है और प्रदेश सरकार  अपने में मशगूल हैं।

समाजसेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आयें लोग- चन्द्रकांत

  • चन्द्रकांत ने गरीबों में कम्बल बांटकर पिता को किया याद

महमूदाबाद,सीतापुर
    समाज के कमजोर लोगों की सहायता करना ईश्वर की सच्ची उपासना है।लोगों को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।महमूदाबाद तहसील क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है।यहाँ बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास तमाम प्रकार की समस्याएं हैं।सामाजिक संगठनों को ऐसे लोगों की हर सम्भव मदद करनी चाहिए।
 महमूदाबाद विकास क्षेत्र के ख्वाबीपुर गाँव में लोगों को संबोधित करते हुए प्यारे लाल लक्ष्मीकांत रस्तोगी मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक चन्द्रकान्त रस्तोगी कुँवर ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि उनकी संस्था गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।फाउंडेशन की ओर से सर्राफा व्यवसायी लक्ष्मीकांत रस्तोगी की प्रथम पुण्यतिथि पर ख्वाबीपुर ,सलाउद्दीनपुर के करीब एक सैकड़ा लोगों को कम्बल व भोजन के पैकेट वितरित किये गए।फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,महिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों को फल व दूध का वितरण किया गया।
     इस अवसर पर वागीश दिनकर वाजपेयी,राहुल जायसवाल,उमेश वर्मा,शशिकांत रस्तोगी,भोलानाथ वर्मा,कृतार्थ मिश्र,सुबोध रस्तोगी,गौरव गुप्त,धनीराम शर्मा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ग्रामीणों के साथ केन्द्र सरकार ने किया है धोखा- दिग्विजय सिंह

आदर्श गांव मीरानगर पहुॅंची समाजवादी छात्रसभा, ग्रामीणों से जाना हाल
महमूदाबाद, सीतापुर
समाजवादी पार्टी के संगठन समाजवादी छात्रसभा द्वारा केन्द्र सरकार की आदर्श सांसद ग्राम योजना की हकीकत जानने के लिए चुप्पी तोड़ पोल खोल अभियान की शुरूआत की। जिसके तहत समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने आदर्श गांव मीरानगर पहुॅंचकर गांव का हालचाल लेने के बाद ग्रामीणों से बातचीत की।

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ आदर्श गांव मीरानगर पहुॅंचे और समाजवादी छात्रसभा के अभियान चुप्पी तोड़ पोल खोल अभियान शुरू किया। दिग्विजय सिंह देव ने गांव का हालचाल लेने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों से कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह से झूठ बोल रही है। बीते चार सालों में सरकार की कोई भी योजना धरातल पर नहीं दिखी। सरकार पक्षपात का रवैया अपना रही है। आज देश में गरीब, किसान, युवा, बुजुर्ग सब परेशान हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। आदर्श ग्राम योजना में गोद लेने के बाद सांसद गांवों में झांकने तक नहीं पहुॅंचे है। ये ग्रामीणों के साथ किया गया मजाक है। इसका जवाब 2019 में देना होगा। दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि  समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी अंकित सिंह बाबू, सतीश शर्मा आदि युवाओं द्वारा इस अभियान का संचालन किया जायेगा।

अभियान के तहत मीरानगर का जायजा लिया गया। मीरानगर पूरी तरह से उपेक्षित पड़ा हुआ है। गांव में मात्र 16 सोलर लाइटें लगी है, कुछ शौचालय बने हुए हैं, नालियां नहीं है, टंकियों की व्यवस्था भी सुचारू नहीं है। गांव की हालत बहुत खराब है। विकास के नाम पर ढेला तक गांव में सरकार ने खर्च नहीं किया है। इस अवसर पर महेन्द्र यादव, सतवंत सिंह, दीपक दीप आदि समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समय के साथ बहुत कुछ खो चुका है महमूदाबाद - डा. अम्मार रिजवी

पालीटेक्निक के क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारम्भ
महमूदाबाद, सीतापुर
शैक्षिक गतिविधियों में पूरी लगनता से मेहनत करने के साथ साथ छात्र-छात्राओं को खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता रखनी चाहिए। खेलकूद से हमारा शरीर तंदरूस्त होता होता है। स्वस्थ शरीर होने पर स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास करता है। यह विद्यालय देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। पं. नेहरू ने देश विकास का सपना देखा था।

 यह बात जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह का शुभारम्भ कर सम्बोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री डा. अम्मार रिजवी ने कही। उन्होने कहा कि पं. नेहरू ने देश के निर्माण में युवाओं को महत्वपूर्ण बताया था। युवा अगर सशक्त होगा तो देश का गौरव पूरे विश्व में कायम रहेगा। जवाहर लाल नेहरू की सोच टेक्नालाॅजी के प्रति थी। आपके क्षेत्र में उनके नाम यह यह संस्था युवाओं को पूरी तरह से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मजबूत करने का काम कर रही है।

मैने महमूदाबाद के विकास के प्रति पूरे प्रयास किये थे। महमूदाबाद में पालीटेक्निक कालेज, चीनीमिल, कताई मिल, हार्टिकल्चर सेन्टर, रिसर्च सेन्टर आदि स्थापित किये गये जिससे यहां के युवाओं, किसानों को फायदा हो रहा था किन्तु समय बदलने के साथ साथ महमूदाबाद ने बहुत कुछ खो दिया है।  यह समय उन सब चीजों को वापस लाने का है और यह जिम्मेदारी हमारी और आप सबकी है। महमूदाबाद को वह सब चीजें मिलनी चाहिए जिसका वह हकदार है। एक विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज आदि शामिल हैं। उन्होने कहा कि निकाय चुनाव सम्पन्न हुए है। यहां के जो भी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि वह नगर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझकर उसका निर्वहन करें और नगर के चहुमुखी विकास के प्रति संकल्पित रहें।

विकास कार्याें को लेकर पक्षपात कर रही है प्रदेश सरकार- नरेन्द्र वर्मा

सपा विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, अधूरे पड़े कार्याें को कराये जाने की मांग
महमूदाबाद, सीतापुर
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पूरी तरह से पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है। प्रदेश के युवा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दर्जनों कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को बंद करके भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रदेश के लोगो को ठगने का काम किया है और साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाकर विकास कार्याें को न तो करवाना चाहती है और न ही योजनाओं को शुरू करना चाहती है। यह बात महमूदाबाद से सपा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने आवास पर प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए कही।

यह भी पढें:- 

उन्होने कहा कि महमूदाबाद में पिछली सरकार में सैकड़ो की तादाद में विकास कार्य हुए। आधा दर्जन से अधिक पावर हाउस, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना, इण्टर कालेजों की स्थापना, आश्रम पद्धति विद्यालय, बालिका विद्यालय आदि शुरू बनवाये गये।  लेकिन सरकार बदलने के बाद अब भाजपा सरकार उन विकास कार्याें की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होने बताया कि महमूदाबाद में शहरी, जुड़ौरा, अकबापुर में माडल स्कूल लगभग एक वर्ष बन कर तैयार है परंतु इसका संचालन अभी तक नहीं किया गया जिसका संचालन होना है। इसके साथ ही राजकीय इण्टर कालेज लैलकलां, राजकीय हाईस्कूल बाबूपुर की बिल्डिंग अधूरी पड़ी है जिसको पूर्ण किया जाना है जिसके लिए विधानसभा प्रमुख सचिव को पत्र देकर संचालन शुरू कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त नियम 301 के तहत विधानसभा अध्यक्ष से चीनीमिल बिसवां से विगत वर्ष गन्ना क्रय केन्द्र खेतवनी अभी तक चालू नहीं हुआ।

यह भी पढें:- 

 जिसको तत्काल चालू कराने की मांग की है साथ ही बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय मुर्तजानगर का भवन फरवरी 2017 में बन चुका था किन्तु अभी तक उसका संचालन नहीं हुआ। जिससे कि बालिकाओं में रोष दिख रहा है। उन्होने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर उक्त विद्यालय शुरू कराने की मांग की है। उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई भी व्यक्ति अपने हक के लिए आवाज नहीं उठा सकता है। आवाज उठाने पर या तो उस पर मुकदमा दर्ज कराया जाता है या तो लाठियां खानी पड़ती है। आज शिक्षामित्रों के साथ सरकार संवेदनहीन बर्ताव कर रही है। जिससे पूरे प्रदेश के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने सरकार से मांग की है कि समान कार्य समान वेतन के आधार पर शिक्षामित्रों को वह सब सुविधाएॅंद ी जाये तो राजकीय प्राथमिक शिक्षकों व जूनियर शिक्षकों को दी जाती है। उनका वेतन उनके अवकाश, चिकित्सा क्षतिपूर्ण, प्रसूति लाभ आदि उपलब्ध कराई जाये।

चोरी से जा रही चीनी को जीएम ने दबोचा, एक निलम्बित

महमूदाबाद, सीतापुर
दि किसान सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद में गोदाम इंचार्ज व चीफ केमिस्ट की मिलीभगत से दो ट्रकों में सौ कुंतल चीनी अधिक लादकर भेजे जाने का मामला प्रधान प्रबंधक द्वारा जांच के दौरान पकड़ में आ जाने पर गोदाम इंचार्ज को निलम्बित कर दिया गया। वहीं तीन के विरूद्ध जांच शुरू की गई। जांच के बाद चीफ केमिस्ट व सिक्योरिटी इंचार्ज के विरूद्ध कार्यवाही होने की बात बताई जा रही है।

दि किसान सहकारी चीनीमिल से श्याम ट्रेडर्स द्वारा आठ सौ कुंतल चीनी खरीदी गई थी। जिसकी धनराशि भी श्याम ट्रेडर्स ने बैंक में जमा कराकर चार ट्रक चीनी लदान के लिए भेजे थे। कल शाम को स्टोर इंचार्ज द्वारा चारों ट्रकों पर दो दो सौ कुंतल चीनी लोड कराई गई किन्तु गेट पास जो कि गोदाम इंचार्ज द्वारा जारी किया गया उसमें दो ट्रकों का गेट पास दो सौ कुंतल व दो अन्य ट्रकों का गेट पास डेढ -डेढ सौ कुंतल का जारी किया गया। दो-दो सौ कुंतल ट्रक पहले रवाना हो गये किन्तु दो ट्रकों की लोडिंग में देर होते देख श्याम ट्रेडर्स के प्रबंधक ने जीएम को फोन कर अतिशीघ्र भेजने का अनुरोध किया। प्रबंधक के फोन के बाद चीनीमिल जीएम तत्काल गोदाम पहुॅंचे जहां उन्हें मालूम हुआ कि ट्रकें लोड कर गेट पास जारी कर दिये गये है। जीएम रामजी द्वारा लेबरों से पूछा गया कि ट्रकोें पर कितने-कितने कुंतल चीनी लोड की गई तो लेबरों ने बताया कि प्रत्येक ट्रक पर दो-दो सौ कुंतल/400-400 कट्टी चीनी लोड की गई है।

वहीं खड़े लैब इंचार्ज अभयराज ने यह सुनकर जीएम को बताया कि गोदाम इंचार्ज द्वारा सात सौ कुंतल का गेट पास काटा गया है जिसमें दो-दो सौ कुंतल के दो ट्रक व डेढ़-डेढ़ सौ कुंतल के दो ट्रकों का गेट पास जारी किया गया है। यह सुनकर जीएम की हवाईयां उड़ गई। उन्होने तत्काल अपने वाहन से ट्रकों का पीछा किया और सिधौली से पहले पकड़कर कार्यालय लाये। जहां दोनो ट्रकों पर चीनी की बोरियों की गिनती कराई गई तो दोनो ट्रकों में चार चार सौ कट्टी/दो-दौ सौ कुंतल चीनी पाई गई। इसको देखते हुए जीएम ने तत्काल गोदाम इंचार्ज राजेश्वर शुक्ला को निलम्बित कर दिया और तीन लोगो  गोदामों की देखरेख कर रहे चीफ केमिस्ट बी.के. श्रीवास्तव तथा सिक्योरिटी इंचार्ज अतिराज के विरूद्ध जांच के आदेश दिये है।

 प्रधान प्रबंधक रामजी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया दोषी पाये गये गोदाम इंचार्ज राजेश्वर शुक्ला को निलम्बित कर दिया गया है वहीं जांच के आदेश दे दिये गये है। जांच के बाद जो भी आरोपी होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।