समाजसेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आयें लोग- चन्द्रकांत




  • चन्द्रकांत ने गरीबों में कम्बल बांटकर पिता को किया याद


महमूदाबाद,सीतापुर
    समाज के कमजोर लोगों की सहायता करना ईश्वर की सच्ची उपासना है।लोगों को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।महमूदाबाद तहसील क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है।यहाँ बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास तमाम प्रकार की समस्याएं हैं।सामाजिक संगठनों को ऐसे लोगों की हर सम्भव मदद करनी चाहिए।
 महमूदाबाद विकास क्षेत्र के ख्वाबीपुर गाँव में लोगों को संबोधित करते हुए प्यारे लाल लक्ष्मीकांत रस्तोगी मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक चन्द्रकान्त रस्तोगी कुँवर ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि उनकी संस्था गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।फाउंडेशन की ओर से सर्राफा व्यवसायी लक्ष्मीकांत रस्तोगी की प्रथम पुण्यतिथि पर ख्वाबीपुर ,सलाउद्दीनपुर के करीब एक सैकड़ा लोगों को कम्बल व भोजन के पैकेट वितरित किये गए।फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,महिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों को फल व दूध का वितरण किया गया।
     इस अवसर पर वागीश दिनकर वाजपेयी,राहुल जायसवाल,उमेश वर्मा,शशिकांत रस्तोगी,भोलानाथ वर्मा,कृतार्थ मिश्र,सुबोध रस्तोगी,गौरव गुप्त,धनीराम शर्मा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »