Showing posts with label Narendra verma. Show all posts
Showing posts with label Narendra verma. Show all posts

घोर लापरवाही! अब नाले और नालियो में दौडेगा करंट


नालों में पाइप डालने से चोक हुआ नाला
अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल परियोजना में अनियमितताएं हो रही उजागर

महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की संस्तुति पर 36 करोड रूपये की लागत से बनने वाली अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल परियोजना में कार्यदायी संस्था केईआई इण्डस्ट्रीज कम्पनी द्वारा जहां मानक के विपरीत सडकों को खोदकर अण्डरग्राउण्ड विद्युत लाइन डाली गई वहीं नालों व पुलियों को अनदेखी कर केबिल बिछा दिया गया। जिससे अगर कभी विद्युत फाल्ट हुई तो तारों मंे दौड रहा करंट नालों के माध्यम से घरों तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी इससे जानमाल का भारी खतरा उत्पन्न होगा। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा अण्डरग्राउण्ड विद्युत परियोजना की स्वीकृति देते हुए 36 करोड रूपये की धनराशि मंजूर की गई थी जिसका कार्य केईआई कम्पनी को दिया गया। कम्पनी ने अपने विभिन्न सहयोगियों के माध्यम से महमूदाबाद कस्बे में अण्डरग्राउण्ड केबिल बिछाने का कार्य शुरू किया।  सूत्रों के अनुसार कार्यदायी संस्था को 11000 व 440 वोल्टेज के तारों लगभग पांच फिट को भूमि के नीचे केबिल बिछाना था किन्तु कार्यदायी संस्था द्वारा इसको नजरअंदाज कर तीन फुट और ढाई फुट खुदाई कर मेन लाइन के केबिल पूरे महमूदाबाद क्षेत्र में फैला दिये गये वहीं मोहल्लों की गलियों में जो केबिल बिछाये गये उसमें भी मानक की जमकर धज्जियां उडाई गई। सडक खोदनी न पडे इसके लिये कहीं कहीं लोहे के पाइपों से कवर कर तार डाल दिये गये। सूत्रों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को केबिल डालते समय नाले और नालियों को क्रास कराने के लिये नाले के बेड के नीचे से तार निकालकर उसके बाद डालने चाहिए किन्तु कार्यदायी संस्था ने कई स्थानों पर ऐसा नहीं किया। कहीं कहीं तो पुलिया के नीचे और नाले के ऊपर 11000 व 440 वोल्टेज के केबिल को मात्र प्लास्टिक के पाइप में कवर कर क्रास करा दिया। जो कि मानक से विपरीत है। नालों के ऊपर व पुलिया के नीचे से निकाले गये तारों के चलते अगर कभी कोई बडी फाल्ट हुई तो पानी व कूडे से भरे नालों में करंट दौड सकता है जो कि घरों तक भी पहुंच सकता है और जानमाल को भारी खतरा उत्पन्न हो सकता है। मध्यांचल विद्युत निर्माण के अभियंताओं व जेई द्वारा मानक से विपरीत हो रहे कार्याें की जमकर अनदेखी की जा रही है और महमूदाबाद को बारूद के ढेर पर खडा किया जा रहा है।

नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के राज्यमंत्री के सपने को लग सकता है ग्रहण

महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद से लगातार चार बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे नरेन्द्र सिंह वर्मा को जब ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री बनाये गये तब से नरेन्द्र सिंह वर्मा ने महमूदाबाद नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया और इसके लिये सर्वप्रथम उन्होने नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिलाया  इसके साथ ही नगर पालिका को कई अन्य योजनाओं के माध्यम से धन की व्यवस्था सरकार से कराते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास किये। उसी कडी में नगर की बडी समस्या अतिक्रमण, जाम को देखते हुए निदान के लिये नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री से अण्डरग्राउण्ड विद्युत परियोजना का कार्य स्वीकृत कराया किन्तु कार्यदायी संस्था की कार्यशैली से समाज कल्याण राज्यमंत्री के सपने को ग्रहण लगता दिख रहा है।

11000 वोल्ट लाइन के डर से सफाई नहीं करेंगें कर्मी
महमूदाबाद, सीतापुर
नालों व नालियों से अण्डरग्राउण्ड केबिल के गुजरे तारों के चलते नगर पालिका को साफ सफाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। नालों के ऊपर व पुलिया के नीचे से गुजरे विद्युत तारों के चलते आये दिन जहां नाले चोक होगें । नगर पालिका द्वारा बरसात से पहले व बरसात के बाद जेसीबी मशीन व सफाई कर्मचारियो ंसे नालों व नालियों की सफाई कराई जाती है किन्तु 11000 व 440 वोल्टेज के गुजरे तारों के चलते नगर पालिका को सफाई कराने मे काफी परेशानी उठानी पडेगी। कूडे से पटे नालों में जब जेसीबी मशीन या सफाई कर्मी सफाई करेंगें तो उनको यह मालूम ही नहीं होगा कि यहां विद्युत तार भी हैं और बडी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। वहीं सफाई कर्मी जब नालों व नालियों में विद्युत तार के सम्बंध में जानकारी पायेंगें तो वह सफाई करने से भी मना कर देंगें और पानी की जल निकासी प्रभावित होगी।


मुख्यमंत्री से भेजा जा रहा पत्र- मोहम्मद अहमद
महमूदाबाद, सीतापुर
पुलिया व नालों के अंदर अण्डरग्राउण्ड केबिल लाइन बिछाये जाने से खडी होने वाली समस्या साफ सफाई के सम्बंध में जब पालिकाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होने कहा कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों द्वारा जमकर अनियमितताएं की जा रही है। नालों में व पुलिया के नीचे विद्युत तार बिछाये जाने से नालों की सफाई कार्य प्रभावित होगा और जल निकासी की समस्या खडी हो जायेगी। उन्होने कहा कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यवाही के लिये पत्र भेजा जा रहा है।



इस खबर को शेयर करना न भूलें।
खबर को व्हाट्सऐप पर प्राप्त करें- 8127971916

इसे भी पढें।

36 करोड की परियोजना में मानकों की उडी धज्जियां

विधायक निधि से लगेगें एक सैकडा से अधिक नल- नरेन्द्र वर्मा





मुख्यमंत्री को वादे की याद दिलाओ, महमूदाबाद को जिला बनाओ



सोशल मीडिया पर जोर पकड रही महमूदाबाद को जिला बनाने की मांग

महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर महमूदाबाद विकास के लिये क्षेत्र की जनता से मांगे गये सुझावों में जहां कई लोगो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनका वादा महमूदाबाद जिला बनाने का याद दिलाने की बात कहीं वहीं अधिकांश लोगो ने सिधौली से रेउसा तक सडक चोडीकरण व उच्चीकरण तथा महमूदाबाद कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे अण्डरग्राउण्ड विद्युतीकरण से क्षतिग्रस्त हुई सडकों व गलियों को बनवाये जाने की मांग प्रमुखता से रखी।
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने गत दिनों अपनी फेसबुक अकाउंट पर महमूदाबाद क्षेत्र की जनता से महमूदाबाद विकास के सम्बंध में सुझाव मांगे थे जिस पर लगभग सवा सौ लोगो ने विकास के लिये विभिन्न सुझाव दिये। क्षेत्र के मनीष पोरवाल ने समाज कल्याण मंत्री से अनुरोध किया कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव के समय बाबूपुर में हुई जनसभा में किया गया वादा कि हमारी सरकार बनी तो महमूदाबाद को जिला बनाएंगे की याद दिलाकर महमूदाबाद को जिला बनाने की मांग रखी तथा महमूदाबाद में जनवेश्वर मिश्र पार्क की तरह एक सुसज्जित व विकसित पार्क निर्माण की भी मांग की।राजकुमार गुप्ता ने कमेण्ट बाक्स में कहा कि विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अण्डर ग्राउण्ड केबिल परियोजना के चलते महमूदाबाद की सभी सडकें जर्जर हो गई है जिनका पुनिर्माण कराया जाये। जिससे कस्बेवासियों को समुचित लाभ मिल सके। अरूण कुमार, खुर्शीद अनवर, अरूण यादव ने महमूदाबाद से रेउसा जर्जर हो चुके मार्ग पर ध्यानाकर्षण करने की बात कही। संदीप कुमार, राजकुमार वर्मा ने लिखा कि महमूदाबाद से बिसवां सडक को चैडीकरण करने के साथ ही उच्चीकरण करने की मांग की। अवनीश वर्मा ने महमूदाबाद से चीनीमिल होते हुए बाबूपुर मार्ग को बनवाने की मांग की। कृष्ण कुमार ने महमूदाबाद से पैतेपुर मार्ग को बनवाने की मांग की। लक्ष्मी देवी ने महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग व महमूदाबाद- सिधौली रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की जिससे कि लोगो को आवागमन में राहत मिल सके। अनुराग पटेल वर्मा ने दमुवापुर, खम्हरिया, सुल्तानापुर, जमुनापुर , मधुवापुर आदि गांवों के विद्युतीकरण का सुझाव दिया। प्रदीप वर्मा ने सुझाव दिया कि क्षेत्र की बेरोजगारों की समस्याओं का उनसे भेंट कर निस्तारण के साथ साथ उनका मार्ग दर्शन भी करें जिससे बेरोजगार युवा अपने को असहाय न समझे। महमूदाबाद से पंकज जैन ने कहा कि महमूदाबाद बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम बहुत लगता है। उन्होने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने सम्बंधी उचित कार्यवाही की मांग की। सदरपुर निवासी सुनील कुमार ने सदरपुर में एक हफ्ते से विद्युत न आने के चलते समस्या उठाते हुए कहा कि तत्काल विद्युत समस्या का निदान कराया जाये। उमेश वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक व समाज कल्याण मंत्री को सोशल मीडिया पर सुझाव देते हुए कहा कि महमूदाबाद शिक्षित ओर विकसित करने के आप के प्रयास सराहनीय है महमूदाबाद क्षेत्र के विकास के लिये उन्होने महमूदाबाद को जाम से बचाने के लिए बाई पास का निर्माण। कम से कम एक पार्क का निर्माण। निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना। नगर के सभी मार्गों से अतिक्रमण हटाने का कार्य।  सिधौली -महमूदाबाद-रेउसा मार्ग के चैडीकरण व उच्चीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतु परामर्श व सहयोग हेतु उचित व्यवस्था कराई जाये। कोई ऐसा ईमानदार,सज्जन,मृदुभाषी,सहयोगी स्वभाव वाला व्यक्ति आपके आवास पर लोगों की छोटी मोटी समस्याओं के समाधान हेतु नियुक्त किया जाये जो आपकी अनुपस्थिति में लोगों की मदद करे। आपके महमूदाबाद कार्यालय में ऐक शिकायत व सुझाव हेतु प्रकोष्ठ का गठन किया जाये और आम जनता के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाये। क्षेत्र के सचिन श्रीवास्तव ने महमूदाबाद में जाम की समस्या से निपटारे के लिये ट्रैफिक पुलिस की तैनात करने हेतु सुझाव दिया। प्रवीण बंशवार ने कहा कि काम तो होता है परंतु गुणवत्ता नहीं होती उन्होने विकास कार्याें में गुणवत्ता लाने सम्बंधी सुझाव दिये। इसके अतिरिक्त सैकडो की संख्या में लोगो ने अपने अपने क्षेत्र विकास के सुझाव व समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
इनसेट
समर्थक दे रहे हैं जवाब!
महमूदाबाद, सीतापुर
राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर मांगे गये महमूदाबाद विकास के लिये सुझाव व समस्याओं पर अभी समाज कल्याण मंत्री ने किसी प्रकार का कोई जवाब सुझाव कर्ताओं को तो नहीं दिया किन्तु मंत्री के समर्थकों द्वारा आने वाले सुझाव शिकायतों पर लोगो को जवाब देते देखा जा रहा है।

महमूदाबाद के विकास में आप भी दीजिये अपने सुझाव



 Ayush Jain & Niteesh Kashyap
महमूदाबाद वासियों के लिये यह एक खुशखबरी साबित हो सकती है। जी हां  महमूदाबाद के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से महमूदाबाद वासियों से विकास के बारे में सुझाव मांगे है साथ ही उपलब्धियों और कमियों के बारे में भी बताने को कहा है। वर्तमान समय में महमूदाबाद विधानसभा का नेतृत्व कर रहे नरेन्द्र सिंह वर्मा इस बार लगातार पांचवी बार विधायक बने थे उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए प्रदेश सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का ओहदा भी मिला था। उन्होने महमूदाबाद के विकास के लिये हर समय प्रयास किये थे। वर्तमान समय में 2017 के चुनाव जब नजदीक है राज्यमंत्री श्री वर्मा ने लोगो से सुझाव और उपलब्धियों की अपील की है। राज्यमंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा कि ‘‘ प्रिय साथियों, आप सब के सहयोग से अपने राजनीतिक जीवन में मैं पांचवी बार महमूदाबाद का विधायक चुना गया जबकि एक बार मैं चुनाव में हारा भी। आप सब के आशीर्वाद से वर्तमान समय में राज्यमंत्री भी हूँ। महमूदाबाद क्षेत्र के विकास के लिए मैंने सदैव अपना सम्पूर्ण योगदान देने की कोशिश की है। विगत चार वर्षों में मैंने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाये हैं जबकि कई चल रहे हैं। प्रिय साथियों जनता के बीच उपलब्धता एवं जनसम्पर्क में यदि मेरी कोई कमी है तो मेरी कमियों, उपलब्धियों, विकास के क्षेत्र में आपके अनुसार और कौन-कौन से सुधार विकास कार्य होने चाहिए के सम्बन्ध में आप सबसे राय सुझाव आमंत्रित हैं। स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली,सड़क,पेयजल,परिवहन अदि के सम्बन्ध में अपनी राय-सुझाव अवश्य दें।’’ ज्ञातव्य हो कि राज्यमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को संचालित कराया है। जिसमें अण्डरग्राउण्ड केबिल कार्य नगर की ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है। महमूदाबाद को 18 घण्टे बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में आधा दर्जन पावर हाउस, स्वास्थ्य केन्द्र आदि संचालित हो चुके है।