महमूदाबाद में शुरू हुई 36 करोड की परियोजना


प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है महमूदाबाद के विकास को तेजी से गति मिली है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में जहां प्रदेश पूरे विकास की ओर अग्रसर है वहीं महमूदाबाद में भी शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत आदि के सम्बंध में भारी प्रयास किये जा रहे है। यह बात राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने वार्ड पुरानी बाजार में विद्युत विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महमूदाबाद में 36 करोड की लागत से उपरिगामी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की योजना का शिलान्यास करते हुए कहे। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद से महमूदाबाद में सैकडो परियोजनाएं चलाई जा रही है। महमूदाबाद विधानसभा को पूरी तरह से विकसित करना मेरी प्राथमिकता है। इन्ही प्राथमिकताओं के तहत महमूदाबाद-पहला-रामपुर मथुरा में आधा दर्जन पावर हाउसों, स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कार्य जारी है जिनमें से कुछ का निर्माण कार्य पूरा होने की ओर है। उन्होने कहा कि क्षेत्र विकास में मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिल रहा है। महमूदाबाद को 16 घण्टे व ग्रामीण क्ष्ेात्रों को 12 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होने कहा  िकइस परियोजना के  पूर्ण हो जाने से क्षेत्र में लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व लाइन लाॅस की समस्या खत्म होगी तथा निर्बाध आपूर्ति क्षेत्रवासियों को मिल सकेगी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विद्युत विभाग शमीम अहमद ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, ईओ शैलेन्द्र दुबे, आमिर अराफात आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सीतापुर जिले में विधानसभा महमूदाबाद की ज्यादातर सीटों पर सपा प्रत्याशियों का कब्जा

महमूदाबाद, सीतापुर
जिला पंचायत सदस्य पदो ंके चुनाव परिणाम घोषित होते ही महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के दमदार प्रदर्शन से विपक्षियों के हौसले पूरी तरह से डांवाडोल हो गये। राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में चुनाव लड रहे आधा दर्जन सपा समर्थित प्रत्याशियों में से अधिकतरों ने अपने वार्डाें से भारी मात्रा में जीत दर्ज कर विपक्षियों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर
कर दिया। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के बडे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान में वार्ड 67 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह वर्मा ने खुद भारी मतों से तो जीत दर्ज की साथ ही उनके नेतृत्व मे ंचुनाव लड रहे करीब आधा दर्जन सपा प्रत्याशियों में से कईयों को जिताकर महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का झण्डा बुलंद कर दिया। वार्ड 67 से विजयी हुए जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने प्रतिद्वन्दी इजाजुद्दीन को आठ हजार आठ सौ उन्यासी मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। महेन्द्र सिंह वर्मा को 15915 मत मिले जबकि उनके विपक्षी इजाजुुद्दीन को 7036 मतों पर ही संतोष करना पडा। इसके साथ ही वार्ड 58 पहला से चुनाव लडी महेन्द्र सिंह वर्मा की पत्नी विजया वर्मा ने भी अपनी प्रतिद्वन्दी बृजरानी को 3215 मतों से हराकर जीत दर्ज की। विजया वर्मा को 11375 मत मिले जबकि बृजरानी को 8160 मत ही प्राप्त हुए थे। वार्ड  68 से सपा समर्थित प्रत्याशी ओमकार ने 10313 मत पाकर अपने वार्ड से जीत दर्ज की उनके प्रतिद्वन्दी राजेश कुमार को 8893 मत ही प्राप्त हुए थे। वार्ड 72 से सपा समर्थित प्रत्याशी गायत्री देवी पत्नी अंगद रावत को 7718 मत प्राप्त जीत दर्ज की वहीं उनकी प्रतिद्वन्दी उषा देवी को 5891 मत मिले।
 वार्ड 60 से सपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश भार्गव को 4412 मत मिले तथा उनके प्रतिद्वन्दी अवनीश को 4253 मत प्राप्त हुए।  इस तरह सुरेश भार्गव ने अपने वार्ड से जीत दर्ज की। विधानसभा महमूदाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की भारी जीत पर सभी समाजवादियों में प्रसन्नता की लहर दौड गई। सैकडो समाजवादी समर्थकों ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की भारी जीत पर राज्यमंत्री नेरन्द्र सिंह वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा को बधाई दी। इस जीत को पूर्व राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत इस बात का प्रतीक है इस समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देशन में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार जिसके ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों का परिणाम है उन्होने कहा कि प्रदेश मेें समाजवादी पार्टी की सरकार ने चहुंओर विकास की ओर ध्यान दिया। हर वर्ग को उन्नति की ओर बढाने के कार्य किये। मुख्यमंत्री मा0 अखिलेश यादव जी की नीतियों का ही असर है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। मरीजों को लाने ले-जाने के लिये 108 जैसी एम्बुलेंस सेवा प्रदेश में सफल तरीके स ेचल रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने किसानों के लिये कर्जमाफी के साथ साथ तमाम से कार्य किये हैं। बिजली व्यवस्था के क्षेत्र में भी काफी सुधार किये है तमाम से पावर स्टेशन चालू कराये हैं युवाओं को बढाने के लिये कौशल विकास योजनाएं, छात्र-छात्राओं के विकास के लिये लैपटाप, गरीब रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएं, गरीबों को लोहिया आवास जैसी योजनाएं चलाई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता का पूरा विश्वास अखिलेश यादव के साथ है। हम जनपद के सभी मतदाताओं के आभारी है कि उन्होने समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को अपना वोट देकर जनप्रतिनिधि चुना है।  निश्चय ही जिला पंचायत के माध्यम से जनपद का चहुमुखी विकास होगा।

पंचायत चुनावः- राज्यमंत्री के नेतृत्व में महमूदाबाद में सपा का झण्डा बुलंद

Narendra Singh Verma
उत्तर प्रदेश में जहां समाजवादी पार्टी को पंचायत चुनावों से निराशा ही हाथ लगी वहीं महमूदाबाद में समाजवादी पार्टी के राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने पार्टी की दबदबा कायम रखा। राज्यमंत्री नरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चुनाव लड रहे लगभग सभी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने में कामयाब रहे। वार्ड 67 से जिला पंचायत का चुनाव लडे राज्यमंत्री के बडे भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने प्रतिद्विन्दी को करारी मात देते हुए जीत हासिल की वहीं वार्ड 58 से महेन्द्र सिंह वर्मा की पत्नी विजया वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सपा का झण्डा बुलंद किया। वार्ड 60 से सुरेश भार्गव, वार्ड 68 ओमकार नाथ तथा वार्ड 72 से गायत्री देवी पत्नी अंगद ने भी शानदार जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों के रिजल्ट से जहां पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी को निराशा हाथ लग रही थी वहीं महमूदाबाद में राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने समाजवादी पार्टी का झण्डा बुलंद कर दिया। पंचायत चुनावों में महमूदाबाद में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत पर राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा को उनके समर्थकों ने जहां बधाईयां दी वहीं सपा समर्थित जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को भी राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने बधाई दी।