![]() |
| Narendra Singh VerMa |
महमूदाबाद में शुरू हुई 36 करोड की परियोजना
प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है महमूदाबाद के विकास को तेजी से गति मिली है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में जहां प्रदेश पूरे विकास की ओर अग्रसर है वहीं महमूदाबाद में भी शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत आदि के सम्बंध में भारी प्रयास किये जा रहे है। यह बात राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने वार्ड पुरानी बाजार में विद्युत विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महमूदाबाद में 36 करोड की लागत से उपरिगामी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की योजना का शिलान्यास करते हुए कहे। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद से महमूदाबाद में सैकडो परियोजनाएं चलाई जा रही है। महमूदाबाद विधानसभा को पूरी तरह से विकसित करना मेरी प्राथमिकता है। इन्ही प्राथमिकताओं के तहत महमूदाबाद-पहला-रामपुर मथुरा में आधा दर्जन पावर हाउसों, स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कार्य जारी है जिनमें से कुछ का निर्माण कार्य पूरा होने की ओर है। उन्होने कहा कि क्षेत्र विकास में मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिल रहा है। महमूदाबाद को 16 घण्टे व ग्रामीण क्ष्ेात्रों को 12 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होने कहा िकइस परियोजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र में लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व लाइन लाॅस की समस्या खत्म होगी तथा निर्बाध आपूर्ति क्षेत्रवासियों को मिल सकेगी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विद्युत विभाग शमीम अहमद ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, ईओ शैलेन्द्र दुबे, आमिर अराफात आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सीतापुर जिले में विधानसभा महमूदाबाद की ज्यादातर सीटों पर सपा प्रत्याशियों का कब्जा
महमूदाबाद, सीतापुर
जिला पंचायत सदस्य पदो ंके चुनाव परिणाम घोषित होते ही महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के दमदार प्रदर्शन से विपक्षियों के हौसले पूरी तरह से डांवाडोल हो गये। राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में चुनाव लड रहे आधा दर्जन सपा समर्थित प्रत्याशियों में से अधिकतरों ने अपने वार्डाें से भारी मात्रा में जीत दर्ज कर विपक्षियों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर
कर दिया। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के बडे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान में वार्ड 67 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह वर्मा ने खुद भारी मतों से तो जीत दर्ज की साथ ही उनके नेतृत्व मे ंचुनाव लड रहे करीब आधा दर्जन सपा प्रत्याशियों में से कईयों को जिताकर महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का झण्डा बुलंद कर दिया। वार्ड 67 से विजयी हुए जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने प्रतिद्वन्दी इजाजुद्दीन को आठ हजार आठ सौ उन्यासी मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। महेन्द्र सिंह वर्मा को 15915 मत मिले जबकि उनके विपक्षी इजाजुुद्दीन को 7036 मतों पर ही संतोष करना पडा। इसके साथ ही वार्ड 58 पहला से चुनाव लडी महेन्द्र सिंह वर्मा की पत्नी विजया वर्मा ने भी अपनी प्रतिद्वन्दी बृजरानी को 3215 मतों से हराकर जीत दर्ज की। विजया वर्मा को 11375 मत मिले जबकि बृजरानी को 8160 मत ही प्राप्त हुए थे। वार्ड 68 से सपा समर्थित प्रत्याशी ओमकार ने 10313 मत पाकर अपने वार्ड से जीत दर्ज की उनके प्रतिद्वन्दी राजेश कुमार को 8893 मत ही प्राप्त हुए थे। वार्ड 72 से सपा समर्थित प्रत्याशी गायत्री देवी पत्नी अंगद रावत को 7718 मत प्राप्त जीत दर्ज की वहीं उनकी प्रतिद्वन्दी उषा देवी को 5891 मत मिले।
वार्ड 60 से सपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश भार्गव को 4412 मत मिले तथा उनके प्रतिद्वन्दी अवनीश को 4253 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुरेश भार्गव ने अपने वार्ड से जीत दर्ज की। विधानसभा महमूदाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की भारी जीत पर सभी समाजवादियों में प्रसन्नता की लहर दौड गई। सैकडो समाजवादी समर्थकों ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की भारी जीत पर राज्यमंत्री नेरन्द्र सिंह वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा को बधाई दी। इस जीत को पूर्व राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत इस बात का प्रतीक है इस समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देशन में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार जिसके ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों का परिणाम है उन्होने कहा कि प्रदेश मेें समाजवादी पार्टी की सरकार ने चहुंओर विकास की ओर ध्यान दिया। हर वर्ग को उन्नति की ओर बढाने के कार्य किये। मुख्यमंत्री मा0 अखिलेश यादव जी की नीतियों का ही असर है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। मरीजों को लाने ले-जाने के लिये 108 जैसी एम्बुलेंस सेवा प्रदेश में सफल तरीके स ेचल रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने किसानों के लिये कर्जमाफी के साथ साथ तमाम से कार्य किये हैं। बिजली व्यवस्था के क्षेत्र में भी काफी सुधार किये है तमाम से पावर स्टेशन चालू कराये हैं युवाओं को बढाने के लिये कौशल विकास योजनाएं, छात्र-छात्राओं के विकास के लिये लैपटाप, गरीब रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएं, गरीबों को लोहिया आवास जैसी योजनाएं चलाई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता का पूरा विश्वास अखिलेश यादव के साथ है। हम जनपद के सभी मतदाताओं के आभारी है कि उन्होने समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को अपना वोट देकर जनप्रतिनिधि चुना है। निश्चय ही जिला पंचायत के माध्यम से जनपद का चहुमुखी विकास होगा।
जिला पंचायत सदस्य पदो ंके चुनाव परिणाम घोषित होते ही महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के दमदार प्रदर्शन से विपक्षियों के हौसले पूरी तरह से डांवाडोल हो गये। राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में चुनाव लड रहे आधा दर्जन सपा समर्थित प्रत्याशियों में से अधिकतरों ने अपने वार्डाें से भारी मात्रा में जीत दर्ज कर विपक्षियों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर
कर दिया। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के बडे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान में वार्ड 67 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह वर्मा ने खुद भारी मतों से तो जीत दर्ज की साथ ही उनके नेतृत्व मे ंचुनाव लड रहे करीब आधा दर्जन सपा प्रत्याशियों में से कईयों को जिताकर महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का झण्डा बुलंद कर दिया। वार्ड 67 से विजयी हुए जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने प्रतिद्वन्दी इजाजुद्दीन को आठ हजार आठ सौ उन्यासी मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। महेन्द्र सिंह वर्मा को 15915 मत मिले जबकि उनके विपक्षी इजाजुुद्दीन को 7036 मतों पर ही संतोष करना पडा। इसके साथ ही वार्ड 58 पहला से चुनाव लडी महेन्द्र सिंह वर्मा की पत्नी विजया वर्मा ने भी अपनी प्रतिद्वन्दी बृजरानी को 3215 मतों से हराकर जीत दर्ज की। विजया वर्मा को 11375 मत मिले जबकि बृजरानी को 8160 मत ही प्राप्त हुए थे। वार्ड 68 से सपा समर्थित प्रत्याशी ओमकार ने 10313 मत पाकर अपने वार्ड से जीत दर्ज की उनके प्रतिद्वन्दी राजेश कुमार को 8893 मत ही प्राप्त हुए थे। वार्ड 72 से सपा समर्थित प्रत्याशी गायत्री देवी पत्नी अंगद रावत को 7718 मत प्राप्त जीत दर्ज की वहीं उनकी प्रतिद्वन्दी उषा देवी को 5891 मत मिले।वार्ड 60 से सपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश भार्गव को 4412 मत मिले तथा उनके प्रतिद्वन्दी अवनीश को 4253 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुरेश भार्गव ने अपने वार्ड से जीत दर्ज की। विधानसभा महमूदाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की भारी जीत पर सभी समाजवादियों में प्रसन्नता की लहर दौड गई। सैकडो समाजवादी समर्थकों ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की भारी जीत पर राज्यमंत्री नेरन्द्र सिंह वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा को बधाई दी। इस जीत को पूर्व राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत इस बात का प्रतीक है इस समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देशन में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार जिसके ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों का परिणाम है उन्होने कहा कि प्रदेश मेें समाजवादी पार्टी की सरकार ने चहुंओर विकास की ओर ध्यान दिया। हर वर्ग को उन्नति की ओर बढाने के कार्य किये। मुख्यमंत्री मा0 अखिलेश यादव जी की नीतियों का ही असर है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। मरीजों को लाने ले-जाने के लिये 108 जैसी एम्बुलेंस सेवा प्रदेश में सफल तरीके स ेचल रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने किसानों के लिये कर्जमाफी के साथ साथ तमाम से कार्य किये हैं। बिजली व्यवस्था के क्षेत्र में भी काफी सुधार किये है तमाम से पावर स्टेशन चालू कराये हैं युवाओं को बढाने के लिये कौशल विकास योजनाएं, छात्र-छात्राओं के विकास के लिये लैपटाप, गरीब रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएं, गरीबों को लोहिया आवास जैसी योजनाएं चलाई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता का पूरा विश्वास अखिलेश यादव के साथ है। हम जनपद के सभी मतदाताओं के आभारी है कि उन्होने समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को अपना वोट देकर जनप्रतिनिधि चुना है। निश्चय ही जिला पंचायत के माध्यम से जनपद का चहुमुखी विकास होगा।
पंचायत चुनावः- राज्यमंत्री के नेतृत्व में महमूदाबाद में सपा का झण्डा बुलंद
![]() |
| Narendra Singh Verma |
टेक्नालाजी की दौड मंें मानवता खो रहा है इंसान....
**ayush jain**
आज टेक्नालाजी का नया युग चल रहा है। जिस तरह से समय बदलता जा रहा है इंसान नयी नयी तकनीकों से रूबरू होता जा रहा है। नये-नये मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटाप आईफोन की होड बढती जा रही है। आज हर व्यक्ति अपनी जेब में एंड्रायड मोबाइल लेकर चलने को पसंद करता है लेकिन कहीं टेक्नालाजी की इस होड में इंसानियत खत्म तो नहीं होती जा रही है। तकनीकी की इस दौर में इंसान अपनों से दूर होता जा रहा है। व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर अपनी उपलब्धिता दर्शाने के चक्कर में इंसान इंसानियत की नजरों में गिरता जा रहा है। हर इंसान व्हाट्सएप पर अपनी वीडियों, फोटो शेयर करना चाहता है। सामने किसी के साथ हो रही बदसलूकी, बत्तमीजी पर वह उसकी मदद करने के बजाये दूर खडे होकर आराम से वीडियो बनाता है। ये कहीं से कहीं से समाज को कमजोर कर रहा है। हम टेक्नालाजी की इस दौड में कितना भी आगे क्यों न चलें जाएं मगर अगर आपके अंदर मानवता इंसानियत नहीं है तो आप देखेंगें कि आप आगे नहीं गये बल्कि और पीछे जा रहे हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप आपकी सहूलियतों के लिये बनाये गये है जिससे कि आप अपने से दूर वाले के साथ जुड सके लेकिन वर्तमान समय में कुछ अराजक तत्व इनका दुरूपयोग करते हुए इनपर आपत्तिजनक टिप्पणियां, धर्मवाद, जातिवाद आदि सामग्रियां डालकर समाज को भडकाने का काम करते है जिससे कि पूरे देश का नुकसान होता है। अगर इनका अगर इन सोशलमीडिया का उपयोग भलाई के लिये किया जाये तो शायद समाज में एक अच्छी छवि कायम करने के साथ देश का कल्याण भी किया जा सकता है।
घटना पर क्या बोले राजनेता, समाजसेवी, और बुद्धिजीवी
होगी उच्चस्तरीय जांच- नरेन्द्र
महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि महमूदाबाद के सभी गणमान्य नागरिको, निवासियों से हमारा विनम्र निवेदन है की शान्ति बनाये रखें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें,
कहीं भी भीड एकत्रित न करें एवं कानून को अपने हाथ में न लें। जो भी घटना हुई है उसकी उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी तथा दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। कृपया शान्ति बनाये रखें।
इनसेट
मजिस्ट्रेट जांच के साथ मिले 20 लाख का मुआवजा- अम्मार रिजवी
महमूदाबाद, सीतापुर
क्षेत्र में घटी घटना के सम्बंध में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा0 अम्मार रिजवी ने कहा कि क्षेत्र के लोगो को आपसी सौहार्द बनाये रखने की जरूरत है। हमारी समझ से महमूदाबाद के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना घटी है।
घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराये जाने की मांग करते है और शासन द्वारा लडकी के परिजनों को बीस लाख रूपये का मुआवजा दिया जाये घटी घटना से हम काफी दुखी है हालांकि मुआवजा परिवार के दुख को कम नहीं कर सकता है किन्तु फिर भी मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा िकइस तरह से घटनाओं से दोषियों को बल मिलेगा और लडकी के परिजनों को इंसाफ मिलने में समस्याएं आयेंगी इसलिये शांति व्यवस्था आवश्यक है।
इनसेट
दोषियों को मिले सख्त सजा- अहमद अंसारी
महमूदाबाद, सीतापुर
घटना के सम्बंध में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अहमद अंसारी ने कहा कि घटना काफी अफसोसजनक है।
घटना की जांच किसी हाईकोर्ट के रिटायर न्यायाधीश से कराई जाये और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये और लडकी के परिजनों को कम से कम 10 लाख का शासकीय मुआवजा दिया जाये।
इनसेट
अराजक तत्वों ने भंग की है शहर की शांति- मोहम्मद अहमद
महमूदाबाद, सीतापुर
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने घटना पर अफसोस व्यक्त किया है।
उन्होने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा परिजनों को मुआवजा दिया जाये शहर पर हुई घटना पर उन्होने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने शहर को आग में झोकने का काम किया है हमारे महमूदाबाद मेें हमेशा आपसी सौहार्द कायम रहा है हम सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धजीवियों से अपील करते है कि वह युवाओं को समझाये और सही दिशा देते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखे।
इनसेट
बनाये रखे आपसी सौहार्द- मोहन
महमूदाबाद, सीतापुर
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी ने घटना की कडी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शहर को कुछ अराजक तत्वों ने आग में ढकेलने का काम किया है।
हम समस्त नगरवासियों से अपील करते है किवह आपसी सौहार्द बनाये रखे और शासन से मांग करते है किवह परिजनों को अधिक से अधिक मुआवजा देते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कराये।
इनसेट
घटना काफी अफसोसजनक- सुरेश
महमूदाबाद, सीतापुर
पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा ने कहा कि शहर में जो भी घटना हुई वह क्षेत्र के लिये काफी अफसोसजनक है।
क्षेत्र के कुछ अराजक तत्वो ने घटना को और बढाने का काम किया है। शहरवासियों से मेरा निवेदन है कि शहर में शांति बनाये रखे। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाये।
इनसेट
बुद्धजीवियों, राजनेताओं ने भी व्यक्त किया अफसोस
महमूदाबाद, सीतापुर
शहर में हुई घटना पर क्षेत्र के तमाम बुद्धजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों ने घटना को अफसोसजनक बताते हुए कडी शब्दों में निंदा करते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। लक्ष्मी, गणेश, कुबेर, सुख, समृद्धि भण्डार कल्याण संगठन के संस्थापक राजेश सिंह, सभासद चन्द्रकांत रस्तोगी, स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति सचिव पंकज जैन, सर्राफा व्यवसायी रितेश रस्तोगी, समाजवादी नगर अध्यक्ष अब्दुल कयूम, समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष आमिर अरफात, बसपा के नदीम अहमद, भाजपा के भूपेन्द्र जैन बाबा सहित सैकडो बुद्धजीवियों, राजनेताओं, एवं वरिष्ठ नागरिकों ने घटना पर अफसोस जताया और न्यायिक जांच की मांग की।
इनसेट
नगर में शांति बनाये रखे- शिवकुमार
महमूदाबाद, सीतापुर
घटना के सम्बंध में जिला पंचायत सीतापुर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि नगर की घटना काफी दुखद रही।
क्षेत्र के लोगो सेे मेरा विनम्र निवेदन है कि शांति बनाये रखें और जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार करें। मामले की जांच के लिये जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिये जा चुके है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जायेगी।
इनसेट
घटना काफी दुखद- असद
महमूदाबाद, सीतापुर
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य असद मारूफ ‘मोनी’ ने कहा कि घटना काफी दुखद है। घटना के सम्बंध में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
मैं परवरदिगार से प्रार्थना करता हूं कि पीडित परिजनों को इस असीम दुख को सहने की क्षमता दे। शासन अधिक से अधिक पीडित परिवार को मुआवजा दे।

राजकीय महाविद्यालय में बढी तीस प्रतिशत सीटें
महमूदाबाद, सीतापुर
फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देश पर तीस प्रतिशत सीटों की वृद्धि कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डा0 अनिल मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर बी.ए तथा बीकाम में तीस प्रतिशत सीटों की वृद्धि हुई है। जिससे कि अब बीए में 260 तथा बीकाम में 60 सीटें हो गई। सभी बढी सीटों के सापेक्ष मेरिट लिस्ट कालेज में चस्पा कर दी गई। उन्होने कहा कि सभी प्रवेश मेरिट के आधार पर किये जा रहे है। यदि किसी छात्र को कोई समस्या है तो हमसे सीधे सम्पर्क कर अपनी समस्या बता सकता है। छात्र मेरिट लिस्ट के लिये अपना नाम आनलाइन कालेज प्रबंधन की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
श्रावस्ती पैटर्न पर महमूदाबाद को मिलेगी विद्युत आपूर्ति- संजय अग्रवाल
रोस्टर के समय विद्युत कटौती से मिलेगी मुक्ति, महमूदाबाद पहुंचे प्रमुख सचिव उर्जा
महमूदाबाद, सीतापुर 6 august 2015
अगर अधिकारियों व क्षेत्र की जनता ने सहयोग किया तो महमूदाबाद क्षेत्र को श्रावस्ती पैटर्न पर 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जायेगी। इसके लिये विद्युत विभाग द्वारा पूरी तैयार की जा रही है। यह बात प्रमुख सचिव उर्जा एवं पावर कार्पोेरेशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने महमूदाबाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विद्युत अधिकारियों को दिशा निर्देशन तथा प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा से शिष्टाचार भेंट वार्ता में व्यक्त किये। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने प्रमुख सचिव उर्जा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद उनसे मिलने पहुंचे जहां उन्होने विद्युत समस्या पर चर्चा करते हुए महमूदाबाद को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न पत्र सौपें।
प्रमुख सचिव उर्जा संजय अग्रवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि महमूदाबाद को रोस्टर के अनुसार विद्युत मिलेगी रोस्टर के समय कटौती नहीं की जायेगी। इसके आदेश आज ही जारी करा दिये जायेंगें। उन्होने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि महमूदाबाद क्षेत्र को श्रावस्ती पैटर्न 85 प्रतिशत विद्युत मूल्य वसूली व 15 प्रतिशत लाइन हानि पर महीने भर बाद 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति करने के प्रयास किये जा रहे है। इस कार्य में तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ साथ जनता का सहयोग आवश्यक है। जब इन सभी का सहयोग मिल जायेगा तो हमारी योजना सफल हो जायेगी और हम 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करा देंगें। उन्होने कहा कि सडक, विद्यालयों की प्रगति महमूदाबाद में ठीक है अगर विद्युत आपूर्ति ठीक हो जाये तो महमूदाबाद का विकास तेजी से होगा क्योंकि विद्युत आपूर्ति होने से बच्चों को शिक्षा का ग्राफ बढेगा और कल कारखाने भी लगेंगें।

भारतीय संस्कृति में गुरू का पद सर्वाेच्च
Ashish rastogi mahmudabad writer
गुरू पूर्णिमा पर विशेष
महमूदाबाद, सीतापुर
इस वर्ष गुरू पूर्णिमा का विशेष पर्व 31 जुलाई को है। यह आपाढ मास की अंतिम पूर्णिमा को सदैव मनाया जाता है यह दिन विशेष रूप से गुरू के प्रति समर्पित है ताकि मनुष्य, गुरू की महिमा से परिचित हो सके। गुरू पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते है। महर्षि वशिष्ठ के पौत्र, महर्षि परासर के पुत्र ‘वेद व्यास’ जन्म के कुछ समय बाद ही अपनी मां से तपस्या के लिये आज्ञा प्राप्त कर तय के लिये बदरिकाश्रम चले गये थे। वेदो का विस्तार करने के कारण ही इनका नाम वेदव्यास पडा। इन्ही ज्ञान के अतुल भण्डार, परम भक्त, विद्वता की पराकाष्ठा वाले महर्षि वेद व्यास के नाम से ही आषाढ शुक्ल पूर्णिमा का नाम व्यास पूर्णिमा पडा। यह सबसे बडी पूर्णिमा मानी गई है। जो व्यक्ति को परमात्मा के वास्तविक ज्ञान का साक्षात्कार करने की ओर अग्रसर करती है अतः इसे गुरू पूर्णिमा भी कहा जाता है। गुरू की महिमा अनन्त है। उसका थोडा या सानिध्य ही जीवात्मा को सद्गति प्रदान करता है। इसी कारण सभी स्वीकारते है कि गुरू भक्ति सर्वश्रेष्ठ है। गुरू ही एकमात्र ऐसे नाविक है। जो इस संसार सागर से जीवात्मा को पार लगा सकते है। गुरूदेव की भावमयी मूर्ति ध्यान का मूल है। उनके चरण कमल पूजा के मूल है। उनके द्वारा कहे गये वाक्य मूल मंत्र है। उनकी कृपा ही मोक्ष का मूल है। हमारी भारतीय संस्कृति में गुुरू का पद सर्वाेच्च माना गया है। गुरू को ब्रम्हा, विष्णु और महेश के तुल्य कहा गया है गुरू शब्द दो वर्ण है इसमे प्रथम वर्ण गु और द्वितीय वर्ष रू है। गुरू शब्द का आशय अंधकार तथा रू शब्द का आशय प्रकाश है। अंधकार का तात्पर्य अज्ञानता से और प्रकाश का तात्पर्य ज्ञान से है अर्थात जो मनुष्य के नष्ट करने वाला है अर्थात् वहीं गुरू है। आदिकाल से ही भारत में गुरू शिष्य परम्परा चली आ रही है। गुरू शिष्य परम्परा ही आदिकाल से ज्ञान सम्पदा का संरक्षण कर उसे श्रुति के रूप में क्रमबद्ध करती आई है गुरू शिष्य के परस्पर महान सम्बद्धों एवं समर्पण भाव द्वारा अपने अहंकार को गलाकर ज्ञान प्राप्ति की महत्ता का विस्तार शास्त्रों में स्थान स्थान पर मिलता है। गुरू को मानवीय चेतना का मर्मश माना गया है वह शिष्य की चेतना में उलट फेर करने में समर्थ है। गुरू शिष्य सम्बद्धों का अध्यात्मिक स्तर उच्च स्तरीय आदान प्रदान का होता है शिष्य अपनी सत्ता के अहम को गुरू चरणों में समर्पित करता है। गुरू अपनी कृपा द्वारा उसे ज्ञान प्राप्ति का अधिकारी बनाता है तथा जीवन मुक्त कर देता है गुरू शिष्य परम्परा ने ही नर रत्न इस भारत भूमि को दिये है जिनमें हम सब स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। आज गुरू शिष्य परम्परा को जीवित रखने की आवश्यकता है। गुरू शिष्य में भेदभाव को खत्म करके उनमें समानता के भाव देखने की परम आवश्यकता है। इस गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सभी शिष्यों को संकल्प लेना चाहिए कि गुरू की सेवा करके उनको सामथ्र्य प्रदान करें तथा गुरू के द्वारा प्रदान किये गये कार्याें को पूरा करेंगें। गुरू ही जीवन में प्रकाश की किरण पैदा करता है गुरू माता पिता से सर्वश्रेष्ठ है।

देश के युवाओं को जिम्मेदारी दे गये सर डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम....
‘‘सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते है बल्कि सपने वो है जो हमें सोने नहीं देते’’
स्व. डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
आज मिसाइलमैन श्री डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन हमारा यह दायित्व है कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करें। वे सपने जो उन्होने भारत की तरक्की के लिये देखे वे सपने जो उन्होने भारत की स्थिति को सुधारने
के लिये देखे थे वे सपने को उन्होने देशवासियों के लिये देखे थे हमारे लिये देखे थे। एक लेखक के तौर पर उन्होने कई पुस्तकें ‘विंग्स आॅफ फायर’, इग्निटेंड माइंड, विजन 2020 लिखी है। जो करोडो देशवासियों के लिये प्रेरणास्रोत हैं। आज पूरा देश यह महसूस कर रहा है कि डा. कलाम की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन कलाम सर हमेशा यही कहते थे कि जब मै इस दुनिया में न होउं तो मेरी कमी मेरे देश के युवा पूरी करेंगें। डा0 अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम ने भारत को 2020 तक परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने का जो सपना देखा था उसे पूरा करने की जिम्मेदारी उन्होने देश के युवाओं को दी है।
डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आजाद नये नये विचारों के धनी थे वे हमेशा युवाओं को नई प्रेरणा देते रहते थे। उन्होने अपनी किताब ’इण्डिया 2020’ में उन्होने 2020 तक भारत को सर्व सम्पन्न देश बनाने के रास्तों को बताया है। वे हमेशा कहा करते थे कि हमारे देश के पास प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं फिर भी हम अपनी प्रतिभाओं को पहचान नहीं पाते है क्यो? उनकी किताब इण्डिया 2020 युवाओं के बीच काफी पसंद की गई । उन्होने 1997 से इण्डिया 2020 पर बोलना प्रारम्भ कर दिया था और 1998 में उनकी किताब छपी थी। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान वे हमेशा स्कूल कालेजों में जाकर युवाओं, छात्रों को देश के लिये प्रेरित किया करते थे। आज वो हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उनकी यादें, उनकी बताई गई बातें सदैव हमारा पथ प्रदर्शन करती रहेंगी। उनका सपना जो उन्होने देश के लिये देखा था उसे पूरा करने की जिम्मेदारी देश के युवाओं की है।
स्व. डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
आज मिसाइलमैन श्री डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन हमारा यह दायित्व है कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करें। वे सपने जो उन्होने भारत की तरक्की के लिये देखे वे सपने जो उन्होने भारत की स्थिति को सुधारने
के लिये देखे थे वे सपने को उन्होने देशवासियों के लिये देखे थे हमारे लिये देखे थे। एक लेखक के तौर पर उन्होने कई पुस्तकें ‘विंग्स आॅफ फायर’, इग्निटेंड माइंड, विजन 2020 लिखी है। जो करोडो देशवासियों के लिये प्रेरणास्रोत हैं। आज पूरा देश यह महसूस कर रहा है कि डा. कलाम की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन कलाम सर हमेशा यही कहते थे कि जब मै इस दुनिया में न होउं तो मेरी कमी मेरे देश के युवा पूरी करेंगें। डा0 अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम ने भारत को 2020 तक परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने का जो सपना देखा था उसे पूरा करने की जिम्मेदारी उन्होने देश के युवाओं को दी है। डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आजाद नये नये विचारों के धनी थे वे हमेशा युवाओं को नई प्रेरणा देते रहते थे। उन्होने अपनी किताब ’इण्डिया 2020’ में उन्होने 2020 तक भारत को सर्व सम्पन्न देश बनाने के रास्तों को बताया है। वे हमेशा कहा करते थे कि हमारे देश के पास प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं फिर भी हम अपनी प्रतिभाओं को पहचान नहीं पाते है क्यो? उनकी किताब इण्डिया 2020 युवाओं के बीच काफी पसंद की गई । उन्होने 1997 से इण्डिया 2020 पर बोलना प्रारम्भ कर दिया था और 1998 में उनकी किताब छपी थी। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान वे हमेशा स्कूल कालेजों में जाकर युवाओं, छात्रों को देश के लिये प्रेरित किया करते थे। आज वो हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उनकी यादें, उनकी बताई गई बातें सदैव हमारा पथ प्रदर्शन करती रहेंगी। उनका सपना जो उन्होने देश के लिये देखा था उसे पूरा करने की जिम्मेदारी देश के युवाओं की है।
रैंगिग करने वाले सावधान!!
महमूदाबाद, सीतापुर
जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक महमूदाबाद में अनुशासन बनायें रखने तथा रैगिंग रोकने के लिये सख्त कदम उठाये गये हैं। प्राचार्य द्वारा रैगिंग रोकने तथा कार्यवाही के लिये सात टीमें गठित की गई जो कस्बे के प्रमुख स्थानों के आसपास निगरानी करेंगें। अगर किसी छात्र द्वारा नये छात्र छात्राओं के साथै रैगिंग करने का प्रयास किया गया तो वह कार्यवाही करते हुए प्राचार्य को रिपोर्ट प्रेषित करेंगें। कालेज के प्राचार्य डा0 सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कालेज के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ टीमें उपप्राचार्य जगत नरायन प्रजापति, संजीव अवस्थी, श्रीमती मनोजलता त्रिपाठी, ए.के. जोहरी, आर.एन. सक्सेना, मो0 अहमद, अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में सात टीमें बनाई गई है उक्त टीमें रामकुण्ड चैराहा, बस स्टाप, कोतवाली रोड, संस्था गेट से स्टेडियम गेट, संस्था परिसर, ब्लाक के आसपास प्रातः व द्वितीय पाली में आने जाने वाले छात्र छात्राओं पर निगाह रखेंगें। प्राचार्य ने कहा कि रैगिंग के अपराध है और इसको रोकने के लिये हर सम्भव कदम उठायेंज ाएंगे। उन्होने कहा कि रैगिंग करने वाले छात्र छात्राओं के विरूद्ध रिपोर्ट अंकित कराने के साथ संस्था के निष्कासन की भी कार्यवाही की जा सकती है।
कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
महमूदाबाद, सीतापुर
कांगे्रस पार्टी के आवाहन पर किसान बचाओं भ्रष्टाचार मिटाओं तथा वादा निभाओ आंदोलन के तहत कांग्रस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में क्षेत्र की न्याय पंचायतों में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
मोहन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार जबरन किसान विरोधी बिल पास कराए जाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इसका हर स्तार पर विरोध करेगी। पूर्व सेनानी पहला अध्यक्ष श्याम मनोहर सिंह श्यामू ने कहा कि कांगे्रस बलिदानियों की पार्टी है। किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत भेथरा माधव के बिलौली बाजार, लाधासा के मोलहेपुर चैराहा, सेमरी चैराहा, शमसाबाद चैराहा, बाबाकुटी मछली मंडी आदि न्याय पंचायतों में विरोध सभाएं करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और किसान विरोधी बिल पास न होने देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनूप सिंह, मंसूर अली सलमानी, राम नरेश यादव, राम कुमार, राम सेवक, अरविन्द वर्मा, अशोक सोनी, अखिलेश रावत, राहुल रस्तोगी, कमलेंद्र शुक्ल, शमसाद अली, अयूब अहमद डम्पी, राम प्रताप लोधी, हुकुम चंद, लालजी रावत, मोलहे प्रसाद, श्रवण कुमार, बेचनराम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

राजकीय महाविद्यालय की जारी की कटआॅफ सूची
महमूदाबाद, सीतापुर
फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीए तथा बीकाम प्रथम वर्ष की प्रथम मेरिट लिस्ट महाविद्यालय प्रशासन द्वारा गुरूवार को जारी कर दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल मिश्र ने बताया कि बीए तथा बीकाम की प्रथम कटआॅफ सूची जारी कर दी गई है। जिसमें बीए में सामान्य की 81.59 प्रतिशत, ओबीसी की 77.43 प्रतिशत तथा एससी की 70.4 प्रतिशत कटआॅफ है।
बीकाम नान कामर्स में सामान्य वर्ग की 68.08 प्रतिशत, ओबीसी की 59.06 तथा एससी की 72.1 प्रतिशत कटआॅफ है। उन्होने बताया कि समस्त विद्यार्थी अपनी सूची महाविद्यालय की बेवसाइट www.faagovtpgcollege.org पर देख सकते हैं।

सावधान अगर आप महमूदाबाद स्टेषन से सफर करने की सोच रहे है तो ध्यान दें!
गिरता प्लास्टर व नल का गंदा पानी बयां करता है महमूदाबाद बस स्टेशन की हालत
अगर आप बस स्टेशन से सफर करने जा रहे है तो सावधान हो जाइएं
महमूदाबाद, सीतापुर
सावधान! अगर आप रोडवेज बस से यात्रा करने के लिये बस स्टेशन महमूदाबाद जा रहे हैं तो साथ में पीने का पानी जरूर ले जाइये। महमूदाबाद में स्थापित बस स्टेशन मात्र कहने को बस स्टेशन हैं। यहां सारी समुचित व्यस्थाएं नदारत हैं। नल से निकलता गंदा
पानी, टूटे पडे शौचालय, मूत्रालय व छतों से गिरता प्लास्टर बस स्टेशन की बदहाल हालत को बयां करता है। दशकों पूर्व बने बस स्टेशन की खराब हालत को सुधारने के लिये कई बार नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से मांग की लेकिन किसी ने भी उक्त स्टेशन की ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।
नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा दिलाने के लिये क्षेत्रीय विधायक समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा किये गये प्रयासों के बाद परिवहन निगम की करीब डेढ दर्जन बसें क्षेत्र के गोडैचा, सदरपुर कलुवापुर, बाबूपुर के साथ लखनऊ के लिये तो संचालित हो गई किन्तु परिवहन निगम का स्थानीय बस स्टेशन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां यात्रियों को जहां पीने के पानी, शौचालय व मूत्रालय न होने से भारी असुविधाओं का सामना करना पडता है वहीं स्टेशन का करीब साठ वर्ष पुराना जर्जर भवन कर्मचारियों के लिये खतरे की घण्टी देता है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सीतापुर डिपो का बस स्टेशन महमूदाबाद काफी जर्जर हैं। यहां स्टेशन इंचार्ज कलीमुननिशां, सहायिका मुन्नी देवी तथा सफाई कर्मी सीतापुर डिपो से तैनात हैं वहीं बसों के संचालन के लिये हैदरगढ डिपो से अब्दुल मोईन काम करते हैं। स्टेशन के कमरों की छतों के साथ दीवालों का प्लास्टर गिर रहा है। कर्मचारी बताते हैं कि बस स्टेशन का गेट न होने से पूरे दिन चैपहिया वाहन अवैध रूप से पार्किंग के लिये आते हैं तथा रात्रि में अवांछनीय तत्वों का जमावडा होता है। स्टेशन में बना शौचालय जर्जर व गंदगी का शिकार है। मूत्रालय टूटा पडा है। महिला शौचालय न होने से महिला यात्रियों का भारी दिक्कतों का सामना करना पडता है। परिसर में कई कई फुट गहरे गड्ढे होने से मामूली बरसात बाद जलभराव रहता है। स्टेशन परिसर में लगा एक इण्डिया मार्का नल गंदा पानी देता है। जिससे यात्रियों को पीने के पानी की मुश्किलों का सामना करना पडता है। दर्जनों बसों का संचालन होने से सैकडो यात्री रोज आते-जाते है किन्तु स्टेशन पर समुचित प्लेटफार्म न होने से यात्रियों को बरसात के दिनों में बस पर चढने उतरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पडता है। स्टेशन इंचार्ज के अनुसार स्टेशन से हैदरगढ डिपो व कैसरबाग डिपो से चलने वाली करीब डेढ दर्जन बसों का संचालन होता है। उन्होने बताया कि क्षेत्र के सदरपुर, कलुवापुर, रेउसा, बाबूपुर में बसें रात्रि विश्राम करके सुबह करीब सात बजे महमूदाबाद से लखनऊ जाती हैं। उन्होने बताया कि सुबह एक बस कानपुर व सीतापुर होते हुए शाहजहांपुर तक जाती है। लखनऊ के लिये प्रत्येक चालीस मिनट के अंतराल पर उपनगरीय व हैदरगढ डिपो की बसें लखनऊ केे लिये उपलब्ध हैं। उन्होने बताया कि स्टेशन पर कभी एक से तीन बसों तक रात्रि विश्राम करती हैं। बस स्टेशन की दशा व दुर्दशा के सम्बंध में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है अधिकारियों का आश्वासन है कि शीघ्र समस्याओं का समाधान होगा।
जल्द होगा बस स्टेशन का आधुनिकीरण- नरेन्द्र
महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद बस स्टैण्ड पर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के सम्बंध में जब राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा से बात की गई तो उन्होने कहा कि नागरिकों के लिये यातायात व्यवस्था के लिये समुचित बसें उपलब्ध कराने के बाद शीघ्र ही बस स्टेशन पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी इस सम्बंध मे अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है जल्दी ही बस स्टेशन का आधुनिकीकरण होगा।

आस्था का केन्द्र मां संकटा मंदिर के विकास में संयुक्त प्रयास आवश्यक- नरेन्द्र सिंह वर्मा
सभी धार्मिक स्थल एक समान- मोहम्मद अहमद
महमूदाबाद, सीतापुर
विभिन्न राजनैतिक क्षेत्रों में काम करने वालों को धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम एक ऐसा मंच उपलब्ध कराते हैं जहां राजनैतिक रूप से एक दूसरे का विरोध करने वाले लोग एक साथ दिखाई पड़ते हैं। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने प्रसिद्ध मां संकटा देवी मंदिर का ध्वजपूजन तथा फीता काटकर 15 दिवसीय मेले का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में कही।
राज्यमंत्री वार्षिक मेला उद्घाटन के बाद संकटा मां की आरती में शामिल हुए और कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनपद में नैमिषारण्य के बाद संकटा देवी मंदिर की श्रद्धालुओं में भारी आस्था है। उन्होंने कहा कि इस आस्था के केंद्र के विकास के लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक है। उन्होंने मंदिर विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि मेला के दिनों पर्याप्त बिजली, सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए जाएंगे। राज्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पर्यटन विकास योजना से पांच लाख रूपए की लागत से बनाए गए सुलभ शौचालय का लोकापर्ण भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरके वाजपेयी ने भारतीय नव संवत से शुरू होने वाले मेले को विस्तार रूप देने की बात कही और आज के दिन की जुड़ी उपलब्धियों स्वामी दयानंद सरस्वती तथा झूलेलाल, डा. हेडगेवार के जन्मदिन की चर्चा की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मो. अहमद ने पालिका क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर समान रूप से इंटरलाकिंग, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था कराने की बात करते हुए मंदिर विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को स्तम्भकार साकेंद्र प्रताप वर्मा, शीला गुप्त ने भी सम्बोधित किया। मेला प्रबंधक वरूण रस्तोगी ने समिति के सहयोगियों के साथ राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्य ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रमेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सैकड़ों देवी भक्त मौजूद रहे।

Subscribe to:
Posts (Atom)