श्रावस्ती पैटर्न पर महमूदाबाद को मिलेगी विद्युत आपूर्ति- संजय अग्रवाल

     रोस्टर के समय विद्युत कटौती से मिलेगी मुक्ति, महमूदाबाद पहुंचे प्रमुख सचिव उर्जा 
                                                                     महमूदाबाद, सीतापुर 6 august 2015
अगर अधिकारियों व क्षेत्र की जनता ने सहयोग किया तो महमूदाबाद क्षेत्र को श्रावस्ती पैटर्न पर 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जायेगी। इसके लिये विद्युत विभाग द्वारा पूरी तैयार की जा रही है। यह बात प्रमुख सचिव उर्जा एवं पावर कार्पोेरेशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने महमूदाबाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विद्युत अधिकारियों को दिशा निर्देशन तथा प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा से शिष्टाचार भेंट वार्ता में व्यक्त किये। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने प्रमुख सचिव उर्जा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद उनसे मिलने पहुंचे जहां उन्होने विद्युत समस्या पर चर्चा करते हुए महमूदाबाद को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न पत्र सौपें।
 प्रमुख सचिव उर्जा संजय अग्रवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि महमूदाबाद को रोस्टर के अनुसार विद्युत मिलेगी रोस्टर के समय कटौती नहीं की जायेगी। इसके आदेश आज ही जारी करा दिये जायेंगें। उन्होने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि महमूदाबाद क्षेत्र को श्रावस्ती पैटर्न 85 प्रतिशत विद्युत मूल्य वसूली व 15 प्रतिशत लाइन हानि पर महीने भर बाद 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति करने के प्रयास किये जा रहे है। इस कार्य में तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ साथ जनता का सहयोग  आवश्यक है। जब इन सभी का सहयोग मिल जायेगा तो हमारी योजना सफल हो जायेगी और हम 18 से 20 घण्टे  विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करा देंगें। उन्होने कहा कि सडक, विद्यालयों की प्रगति महमूदाबाद में ठीक है अगर विद्युत आपूर्ति ठीक हो जाये तो महमूदाबाद का विकास तेजी से होगा क्योंकि विद्युत आपूर्ति होने से बच्चों को शिक्षा का ग्राफ बढेगा और कल कारखाने भी लगेंगें।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »