Showing posts with label sdm kotedar. Show all posts
Showing posts with label sdm kotedar. Show all posts

गिर सकती है कोटेदारों और जनसुविधा केन्द्रों पर गाज!


राशन कार्ड आनलाइन में हो रही धांधली को लेकर महमूदाबाद पालिका के सभासदों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस में ज्ञापन देकर नगर के कोटेदारों द्वारा राशन कार्ड आनलाइन का बहाना कर गरीब कार्ड धारकों को खाद्यान्न आदि आवश्यक सामग्री वितरित न किये जाने की शिकायत की।
           ज्ञापन देने पहुंचे सभासद संघ अध्यक्ष उमेश वर्मा के साथ सभासद रामकिशोर राठौर,  चक्रसुदर्शन पाण्डेय,  शिवेन्द्र यादव, ऐश मोहम्मद, ममता शुक्ला, मिथिलेश कुमारी, तैयब आजाद, कैलाश, सलीम, राशिद कामरीन, मो0 रफीक आदि ने ज्ञापन देकर एसडीएम को बताया कि अधिकांश राशन कार्डाें का आनलाइन हो चुका है किन्तु कोटेदार पात्रों को आवश्यक सामग्री आदि नहीं दे रहे हैं। सभासदों ने आनलाइन की प्रक्रिया पूरी कर चुके कार्ड धारकों की सूची कोटेदारों द्वारा बाहर सूचना पट्ट पर चस्पा करने व आनलाइन करा चुके लोगो को खाद्यान्न, केरोसिन दिलाने की मांग की। सभासदों ने आनलाइन करने वाले जनसुविधा केन्द्र संचालकों द्वारा आनलाइन के नाम पर मनमाना शुल्क 80-150 रूपये तक वसूले जाने की भी शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आनलाइन करने वालों की जांच करायी जायेगी। निर्धारित शुल्क 40 रू0 है यदि इससे अधिक कोई वसूलेगा तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा।  सभासद संघ अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि यदि व्यवस्था न सुधरी तो सभासद संघ तहसील परिसर में धरना का कार्यक्रम कर विरोध करेगा।