समाजवादी पार्टी की सरकार का मूल्यांकन करना अब आप पर- नरेन्द्र वर्मा


आयुष जैन डेस्क ब्यूरो महमूदाबाद
अब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव तथा मेरे इम्तिहान की घडी आ गई है और उसकी कापियां आप ही सब लोगो को जांचनी हैं। अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश विकास का व समाज हित में कार्य किया है तथा मैने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की है आप लोगो के दुख दर्द में शरीक हुआ हूं तो आप लोग हमारी कापियों को जांचते समय इस बात का भी ध्यान अवश्य रखें। मैं यह नहीं कहता कि मुझे नम्बर अधिक थे किन्तु अगर आपको लगे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व मेरे द्वारा अच्छे कार्य किये गये हैं तो आप लोग कापी जांचते समय नम्बर देने का काम करेंगें। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मण्डी परिसर में आयोजित कन्या विद्या धन के 384 लाभार्थी छात्राओं को चेक वितरित करते हुए व्यक्त किये। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने जहां प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का पूरा प्रयास किया वहीं मेरे द्वारा भी महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकसित, शिक्षित, स्वस्थ्य महमूदाबाद बनाने के लिये कार्य किये गये हैं। आप लोगों की परीक्षा की कापियां जांची गई और आप लोगो नें प्रदेश स्तर पर महमूदाबाद का नाम रोशन किया। इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की कन्या विद्या धन योजना का लाभ आप सभी बालिकाओं को 30,000 की चेकों के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष उरूज आलम, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मो0 कादिर, उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, सीओ वी.बी. सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन, सपा नेता आमिर अरफात, विनीत यादव एवं अन्य सपा कार्यकर्ता व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Get Notifications on Whatsapp- 8127971916

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »