मंत्री नरेन्द्र वर्मा का तूफानी दौरा, एक दिन में कार्यकर्ताओं से की 6 बैठकें



महमूदाबाद, सीतापुर
चार सितम्बर को महमूदाबाद में आयोजित विशाल समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगो को उपस्थिति को लेकर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने विकास खण्ड पहला क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन बैठकें इटैला, सिरौली, सिकन्दराबाद, भुडकुडा, बिलौली बाजार में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर चार सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने वाहनों से पहुंचने की अपील की। बैठकों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश में  समाजवादी पार्टी की सरकार की बागडोर युवा मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के हाथ में आने के बाद प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। महमूदाबाद क्षेत्र में भी विकास के सैकडो कार्य चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत, सडक, पुल, पुलिया, आदि के कार्य हुए हैं। उन्होने कहा कि आप सभी लोग हर गांव, हर पुरवे के एक एक चैखट पर जाकर लोगो को समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्याें को बताकर उन्हें समाजवादी पार्टी से जोडे।  जिससे 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाये और युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बागडोर सौंपकर प्रदेश के चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर करें। इस अवसर पर समाजवादी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मो0 कादिर, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. शफीक,  राजकुमार सिंह, रामसागर मुन्ना, प्रधान शैलेन्द्र, बृजेश वर्मा, डा0 शमशाद अली, प्रधान सुशील, दिनेश कुमार, उषा वर्मा प्रधान, गणेश वर्मा प्रधान, रामाधार यादव, विनीत यादव, योगेन्द्र सिंह, मो अतीक खां, कमलेश कुमार यादव, शिवकुमार गौतम, अमित गौतम, अच्छन खां, धर्मेन्द्र वर्मा, कल्लू यादव, रामनाथ रावत, ओमप्रकाश रावत, सुरेश प्रधान, जगतनरायन वर्मा, बांके लाल तिवारी, ओमप्रकाश वर्माद्व उमाशंकर वर्मा, रसीद, रमेश चन्द्र, राजेश वर्मा, अशोक वर्मा पूर्व प्रधान,  हरिशरण लाल, रामसिंह, देशराज वर्मा, रामाधार, पन्ना लाल गुप्ता सहित दर्जनों प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बदमाशों ने व्यापारी को रोका, नहीं रूका तो चला दी गोली.......


महमूदाबाद, सीतापुर
      कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद-सरैयां मार्ग पर पचदेवरा गांव के निकट महमूदाबाद से अपनी दुकान बंद करके घर वापस जाते समय किराना व्यापारी को नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गए। घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीरावस्था में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया।
    महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरैयां मार्ग पर पचदेवरा के निकट 24 अगस्त बुधवार की शाम करीब सात बजे नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के निकट स्थित अपनी दुकान बंद कर घर वापस जाते समय किराना व्यापारी अखिलेश पुत्र राज किशोर नाग (32) निवासी बेढ़ौरा थाना सदरपुर को पीछे से आ रहे तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने रूकने का इशारा किया। उनकी मंशा भांपकर अखिलेश ने रूकना मुनासिब नहीं समझा और अपनी स्पलेंडर सुपर मोटर साइकिल आगे बढ़ा दी। तभी उनमें से किसी ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने से अखिलेश मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर गया। हमलावर अपने असलहे को दुबारा गोली चलाने के लिए रिलोड कर रहा था। तभी घायल अखिलेश ने साहस करके उसका हांथ पकड़ लिया। सड़क पर राहगीरों के आने की भनक पाकर तीनों हमलावर अपनी डिस्कवर मोटर साइकिल से फरार हो गए। घायल को एंबुलंेस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रांमा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया। चिकित्साधिकारी डां. फिरोज अहमद ने बताया कि घायल अखिलेश की पीठ पर गोली लगी है जो पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई है। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र यादव, एसआई व आरक्षियों के साथ सीएचसी पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि घायल अखिलेश की तहरीर पर हमलावरों के विरूद्ध धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांचकर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

बीएससी प्रथम वर्ष के प्रवेश शुरू, करें आवेदन


महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद के जुड़ौरा स्थित फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नवीन भवन में बीएससी प्रथम वर्ष के लिए जीव विज्ञान व गणित वर्ग में 60-60 सीटों का आवंटन कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है। 23 अगस्त मंगलवार को महाविद्यालय की बेवसाइट पर कटआॅफ सूची जारी किए जाने के साथ-साथ प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 24 अगस्त बुधवार से प्रारम्भ की जा रही है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा सिंह ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति व मूल प्रमाण पत्रों के साथ 11 बजे से महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।


दुकान में नकब लगाकर हजारों का माल पार


सरैयां राजा साहब, सीतापुर
        रामपुर कलां थानाक्षेत्र के सरैयां राजा साहब स्थित मीठे की दुकान के गोदाम में नकब लगाकर जहां चोरों द्वारा हजारों का माल पार किया गया।  वहीं पड़ोस के मकान का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास भी किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
      रामपुर कलां थानाक्षेत्र के सरैयां राजा साहब में रामलाल पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्राम टोड़कपुर की मीठे की दुकान है। दुकान के पास ही बने गोदाम में 21/22 अगस्त की रात चोरों द्वारा सेंधमारी कर गोदाम में रखी दस हजार की नकदी, एक बड़ा गैस सिलेंडर व मोबाइल पर हांथ साफ किया गया। दूसरी घटना को अंजाम देने की नियत से चोरों द्वारा पड़ोस में ही रहने वाले कमलेश के घर के दरवाजे का ताला भी तोड़ा गया किंतु दराजी ताला लगे होने के कारण चोरों को असफलता हांथ लगी। पीड़ित रामलाल द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता- मिश्र


महमूदाबाद, सीतापुर
बाबाकुटी स्थित एम0एस0डी0 स्मारक इण्टर कालेज मे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंे मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री प्रतिनिधि शरद मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व0 प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन किया। श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के प्रयासों से महमूदाबाद विधानसभा से काफी विकास कार्य हुए है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां प्रदेश के विकास को रफ्तार दी है वहीं नरेन्द्र सिंह वर्मा  ने महमूदाबाद को विकसित करने का पूरा प्रयास किया है।
    अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक द्वारा की गई विकास योजनाओं को लेकर जनता के बीच जायें और उन्हें सपा सरकार की उपलब्धियों को बतायें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंकज जैन ने कहा कि मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने क्षेत्र में उपलब्ध रहकर सिर्फ क्षेत्र के लोगो की सेवा की है। आज विकास के मामले में समाजवादी पार्टी की सरकार में जितना विकास हुआ है उतना किसी अन्य सरकार में नहीं हुआ। आप लोग जाति पाति भेदभाव आदि को छोडकर लोगो के बीच जायें और सपा सरकार की उपलब्धियों को जन  जन तक पहुंचाएं और लोगों को पुनः सपा सरकार बनाने के लिये प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य बच्चा सिंह ने किया। इस अवसर पर सैकडो कार्यकर्ता शामिल थे।

चेक पाकर चेहरे पर झलकी खुशी, बालिकाओं ने कहा- थैक्यूं अखिलेश


महमूदाबाद, सीतापुर
कन्या विद्या धन की चेकें पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही थी। 30,000 की चेक मिलते ही छात्राओं शिक्षा पर धन खर्च करने की बात कही। प्रतिनिधि द्वारा जब लाभार्थी छात्राओं से बात की गई तो लगभग सभी बालिकाओं का कहना था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा जो धनराशि की चेकें प्रदान कराई गई हैं। उसको वह अपनी भविष्य में उस शिक्षा में आने वाले खर्च में खर्च करेंगी। इण्टर की टाॅपर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली संजू  प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज की छात्रा प्रीति शर्मा ने को बताया कि वह इस धन का खर्च अपने भविष्य की पढाई पर खर्च करेगी। उन्होने कहा किवह आईएएस बनना चाहती है व देश सेवा करना चाहती है। उन्होने इसके लिये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज की छात्रा निधि वर्मा से जब प्रतिनिधि ने पूछा कि आपको यह धन मिल रहा है आप इसका श्रेय किसे देती हैं। उन्होने कहा कि इसका श्रेय मैं अपने गुरूजनों और माता पिता को दूंगी। धन की उपयोगिता के सम्बंध में उन्होने कहा कि वह पीसीएस बनना चाहती है। 30,000 में पांच हजार रूपये आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा पर दे देंगी। शेष अपनी पढाई पर खर्च करेगी। सीता इण्टर कालेज की छात्रा सुरेखा वर्मा डाक्टर बनना चाहती है। उन्होने कन्या विद्या धन से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी भविष्य की पढाई में खर्च की बनने बात कही साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया। सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इण्टर कालेज की छात्रा अंशी वर्मा ने तीस हजार रूपये की धनराशि को अपनी भविष्य की पढाई में खर्च करने की बात कही। उन्होने कहा कि वह पीसीएस की तैयारी कर रही है और इसी में वह धन खर्च करेगी। प्रकाश विद्या मंदिर की छात्रा अंशू गुप्ता ने कहा कि वह बीकाम करना चाहती है। तथा इस योजना के तहत प्राप्त धनराशि का उपयोग वह भविष्य की पढाई में करेगी। पं. जवाहर लाल नेहरू इण्टर कालेज की छात्रा शादमीन बानो ने कहा कि वह बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहती है तथा इस धन का उपयोग भी वह आगे की पढाई में करेंगी। पं0 संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इण्टर कालेज की छात्रा अंजली वर्मा जयरामपुर की निवासी आईएएस बनना चाहती है। उन्होने कन्या विद्या धन से मिली तीस हजार की धनराशि को वह आईएएस की तैयारी में खर्च करने की बात कही। सरदार सिंह कान्वेण्ट की छात्रा अदिति पटेल ने बताया कि वह भविष्य में टीचर बनना चाहती है। उन्होने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस सहायता के लिये धन्यवाद दिया। यह धनराशि हमारी आगे की शिक्षा में खर्च होगी।

डीएम ने कहा कि अगर मुझे कन्या विद्या धन मिलता तो मैं.......................

Desk Report-

मण्डी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढावा देने के लिये विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है और उसी क्रम में कन्या विद्या धन की योजना भी संचालित है। यह धनराशि सरकार आपकी प्रतिभाग को निखारने के लियें प्रदान कर रही है। आप सभी बालिकाएं उक्त धन को फिक्सड डिपाॅजिट कर दें जो भविष्य में आपके काम आयेगा। क्योंकि सरकार आपकी शिक्षा के लिये कई कार्यक्रम चला रही है। शिक्षा का खर्च भी अभिभावक उठा रहे है। जिन बालक-बालिकाओं के अभिभावक बच्चों को शिक्षा प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे बालक बालिकाओं को आप सभी बालिकाएं चिन्हित करें और उसको हमें अवगत करायें। हम उन बालक-बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के लिये स्कूलों में दाखिला करायेंगें। यह हमारी जिम्मेदारी है। हो सकता है कि हमारे अधिकारी व कर्मचारी इसमें ढिलाई बरत रहे हों, मगर आप लोगो द्वारा जिन बालक-बालिकाओं के नाम भेजे जाएंगे उन्हें कालेज में दाखिला और शिक्षा दिलाने का काम प्रशासन अवश्य करेगाा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि राइट टू एजुकेशन के तहत अभी तक जनपद में तीन सौ बच्चों का एडमिशन प्राइवेट कालेजों में कराया जा चुका है। उन्होने आगे कहा कि अगर मुझे कन्या विद्या धन मिलता तो मैं उसे फिक्सड डिपाॅजिट में डालता। ताकि भविष्य में मैं अपनी प्रतिभा के अनुरूप कार्य में इसे लगा सकूं। उक्त जवाब जिलाधिकारी ने तब दिया जब उन्होने छात्राओं से पूछा कि आप इस धन का खर्च किस कार्य पर करेंगी। डीएम की बात को वहां मौजूद सभी छात्राओं ने सराहा और इसे प्रेरणा माना।

समाजवादी पार्टी की सरकार का मूल्यांकन करना अब आप पर- नरेन्द्र वर्मा


आयुष जैन डेस्क ब्यूरो महमूदाबाद
अब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव तथा मेरे इम्तिहान की घडी आ गई है और उसकी कापियां आप ही सब लोगो को जांचनी हैं। अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश विकास का व समाज हित में कार्य किया है तथा मैने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की है आप लोगो के दुख दर्द में शरीक हुआ हूं तो आप लोग हमारी कापियों को जांचते समय इस बात का भी ध्यान अवश्य रखें। मैं यह नहीं कहता कि मुझे नम्बर अधिक थे किन्तु अगर आपको लगे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व मेरे द्वारा अच्छे कार्य किये गये हैं तो आप लोग कापी जांचते समय नम्बर देने का काम करेंगें। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मण्डी परिसर में आयोजित कन्या विद्या धन के 384 लाभार्थी छात्राओं को चेक वितरित करते हुए व्यक्त किये। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने जहां प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का पूरा प्रयास किया वहीं मेरे द्वारा भी महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकसित, शिक्षित, स्वस्थ्य महमूदाबाद बनाने के लिये कार्य किये गये हैं। आप लोगों की परीक्षा की कापियां जांची गई और आप लोगो नें प्रदेश स्तर पर महमूदाबाद का नाम रोशन किया। इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की कन्या विद्या धन योजना का लाभ आप सभी बालिकाओं को 30,000 की चेकों के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष उरूज आलम, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मो0 कादिर, उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, सीओ वी.बी. सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन, सपा नेता आमिर अरफात, विनीत यादव एवं अन्य सपा कार्यकर्ता व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Get Notifications on Whatsapp- 8127971916

लाखों बलिदानों के बाद हमें मिली है यह आजादी- चन्द्रकांत रस्तोगी


हम सुधरेंगें तो ही देश सुधरेगा- वागीश दिनकर
महमूदाबाद, सीतापुर
हमारा देश ऐसे ही आजाद नहीं हुआ, लाखों जानें खोकर हमने ये आजादी पायी है। स्वाधीनता संग्राम में लाखों स्त्रियाँ विधवा हो गई, माताओं ने पुत्र एवं बहनों ने अपने भाई को खो दिये, तब जाकर हम आजाद हुए। उक्त विचार सीता चिल्ड्रेन एकेडमी द्वारा आयोजित स्वतन्त्रता दिवस की प्रभात बेला पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष चन्द्रकाँत रस्तोगी कुँवर ने व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाति सेवा संस्था की संचालिका एवं समाजसेवी डा एमणि मिश्रा ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपप्रधानाचार्य वागीश दिनकर ने कहा कि जिन दिन हमारे अंदर इतना साहस पैदा हो जायेगा कि हम दूसरों पर अंगुलियां उठाने की बजाय स्वयं की कमियां तलाशने लगेगें उन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकारने लगेंगें तब हम अपने को सुधार सकते है। हम सुधरेगे तो समाज सुधरेगा और समाज सुधरेगा तो देश सुधरेगा।  अगर हम बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बना सकें और राष्ट्र निर्माताओं द्वारा बनाई राह पर चल सकें तो कोई चुनौती हमारा रास्ता रोक नहीं सकती। विद्यालय के दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के प्रति अपना स्नेह एवं आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय ध्वज के फहरते ही कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ। सरस्वती वन्दना, भारत वन्दना,भाषण, गायन एवं देशभक्तिपूर्ण नृत्यों का प्रस्तुतीकरण विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। सौम्या, उजमा, यशी, मुदिता, यशस्वी, मुस्कान, इकरा, मोऽवसीम, श्रेजल, हर्ष, जयंत, खुशबू सहित दो दर्जन से भी अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रमाध्यक्ष को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विद्यालय के उप-प्रबंधक वागीश दिनकर, प्रिसिंपल डीके गिरि, अनुशासन प्रमुख शंशाक शेखर शुक्ल आदर्श जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। विद्यालय एवं मुख्य अतिथि ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अदीबा सिद्दकी एवं खुशी रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर आशुतोष शुक्ल, निवेदन मिश्र, आरती सिंह, ललित अवस्थी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावक मौजूद रहे।






Follow Us on Whatsapp- 8127971916

गणेश पूजन महोत्सव को लेकर तैयार हुई रूपरेखा, ये होगे कार्यक्रम


महमूदाबाद (सीतापुर)
     गणेश पूजन महोत्सव के आयोजन को लेकर मां संकटा देवी मंदिर प्रबंध समिति की एक आवष्यक बैठक मंदिर कार्यालय में समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गणेष पूजन महोत्सव को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कई सुझाव दिए।
     संकटा देवी मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सास्कृतिक पांडाल में आयोजित होने वाले श्री गणेश पूजन महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। समारोह का शुभारंभ पांच सितंबर को प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी आनंद भदौरिया रहेंगे तथा अध्यक्षता नरेंद्र सिंह वर्मा करेंगे। गणेश पूजन महोत्सव के दौरान थाल सज्जा प्रतियोगिता, कलष सज्जा, चित्रकला, रंगोली, भावनृत्य प्रतियोगिता सहित राष्टीय कवि सम्मेलन, परसुराम लक्ष्मण संवाद, गणेष-षंकर युद्ध, वीर अभिमन्यु, लवकुष वीरता एकांकी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। षिवनाथ जायसवाल यजमान व विधानाचार्य पं. सुरेंद्र षास्त्री होंगे। बैठक में करुणा षंकर मिश्र, अखिलेष गुप्त, कुंवर रस्तोगी, त्रिलोकीनाथ मौर्य, सरोज षुक्ल, उमेष वर्मा, सत्य नारायण पोरवार, प्रवीण वर्मा सहित अधिकांष लोग मौजूद रहे।

लोगो के घर जाकर बताएं सरकार की उपलब्धियां- नरेन्द्र वर्मा


महमूदाबाद, सीतापुर
आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष के पास कहने के लिये कुछ भी नहीं है। पूरे प्रदेश में आजादी के बाद जितना विकास हुआ उतना विकास किसी भी दल की सरकार में नहीं हुआ। पूरे देश में सौम्य व शालीन व बेदाग चरित्र वाले मुख्यमंत्रियों में अखिलेश यादव का स्थान है। विरोधी दल भाजपा जहां धर्म की बात व बसपा जाति की बात चुनाव में करेगी वहीं समाजवादी पार्टी विकास व अपने पांच सालों के कामों के बल पर चुनाव में उतरेगी। यह बात क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने महमूदाबाद स्थित आवास पर महमूदाबाद विधानसभा की नव निर्वाचित समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। राज्यमंत्री ने पदाधिकारियोें से पार्टी की उपलब्धियों तथा क्षेत्र में विद्युत, चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा व यातायात साधनों तथा बनी सडकों की चर्चा करते हुए जाति, धर्म से हटकर मतदान करने के लिये घर घर जाकर लोगो को प्रेरित करने की बात कही। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष मो. कादिर ने कहा कि प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री/क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा की क्षेत्र में जनता के बीच सुलभ उपलब्धता के साथ मिलनसारिता बहुत बडा आधार है। इसका जवाब किसी भी पार्टी के पास नहीं है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा में जनता को बरगलाने के लिये तरह तरह के हथकण्डे राजनीतिक दल अपनायेंगें। इनसे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है अपनी समाजवादी पार्टी को मजबूत करना हमारा पहला लक्ष्य है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र महामंत्री हरिशरन लाल वर्मा, नगर अध्यक्ष मो0 कययूम, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मो0 नसीम, जुबेर अहमद, मो0 आफताब, राजेश यादव, शोभावती सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस योजना के तहत महमूदाबाद वासियों को मिलेगा घर, करें आवेदन


महमूदाबाद समाचार डेस्क। आयुष जैन

नगरीय क्षेत्र में आवास विहीन व झुग्गी झापेडी मे निवास करने वाले लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिये 6 लाख रूपये प्राप्त होेंगें। इसके लिये नगर पालिका परिषद कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा। यह 6 लाख रूपये लाभार्थी को 15 वर्ष में 6.50 प्रतिशत ब्याज के साथ बैंक को किश्तों में वापस करने पडेंगें। उक्त जानकारी देते हुए अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी आवास योजना 9 अगस्त से शुरू की गई है। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र में निवास करने वाले आवास विहीन व झुग्गी झोपडी में निवास करने वाले 9 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इसमें वह लोग भाग ले सकते हैं जिनके पास आवास हेतु भूमि नहीं है । वह उसी 6 लाख रूपये में आवास हेतु भूमि खरीदकर आवास निर्माण कर सकते हैं। उन्होने बताया कि अधिक जानकारी के लिये सूडा की बेवसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडीडाॅटएसयूडीएडाॅॅटयूपीडाॅटओआरजी पर भी देख सकते हैं।  फार्म उसी बेवसाइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। आवेदक की ईडब्ल्यूएस के लिये तीन लाख तथा एलआईजी के लिये 6 लाख होना अनिवार्य है।

Like Us Our Page- Click here
whatsapp- 8127971916

खुशखबरीः महमूदाबाद में बीस करोड से बनेगी तीन दर्जन सडकें


महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद के विकास की ओर लगातार कदम बढ रहे हैं इसी क्रम में महमूदाबाद से विधायक प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के प्रयासों से  बीस करोड की लागत से महमूदाबाद मे 36 नई सडकों की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई है। उक्त सडकों ग्रामीण क्षेत्रो में बनाई जायेगी।
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने हमारे साथ वार्ता में बताया कि मेरे द्वारा पूर्व में क्षेत्रीय जनता के सुझाव मांगे गये थे। लोगो के सुझावों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री से कुछ सडकों की मांग की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री जी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सभी 36 सडकों की कुल लम्बाई लगभग 40 किमी होगी जिस पर करीब बीस करोड का खर्च आयेगा। उन्होने बताया कि देवहरा सम्पर्क मार्ग, मधवापुर सम्पर्क मार्ग, कपूरपुर सम्पर्क मार्ग, बगरहिया सम्पर्क मार्ग, पासिनपुरवा सम्पर्क मार्ग, गुलरिहा सम्पर्क मार्ग, लोन सम्पर्क मार्ग, लोनियनपुरवा सम्पर्क मार्ग, बरपुरवा सम्पर्क मार्ग, जिगनिया सम्पर्क मार्ग, हरसिंहपुर सम्पर्क मार्ग, घोसियाना सम्पर्क मार्ग, मानवपुर सम्पर्क मार्ग, पुहारीपुरवा सम्पर्क मार्ग, सरजूपुरवा सम्पर्क मार्ग, देवसरायं सम्पर्क मार्ग, गौडी सम्पर्क मार्ग, लोनियनपुरवा सम्पर्क मार्ग, जब्बरपुरवा सम्पर्क मार्ग, धमसादपुर सम्पर्क मार्ग, सदना कुटी सम्पर्क मार्ग, पठाननपुरवासम्पर्क मार्ग, जंगलपुरवा सम्पर्क मार्ग, राजापुर सम्पर्क मार्ग, ठाकुराह सम्पर्क मार्ग, चमारनपुरवा सम्पर्क मार्ग, बैशनपुरवा सम्पर्क मार्ग, लोधौनी सम्पर्क मार्ग, सेजौरा सम्पर्क मार्ग, केलनपुरवा सम्पर्क मार्ग, पैतेपुर से केशरवारा डामर तक, मितौरा से मीरानगर डामर तक सडकों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। श्री वर्मा ने कहा कि क्षेत्र विकास के लिये मैने अपने साथ साथ जनता की जरूरतों को भी जानने और समझने की कोशिश की है। मैं जनता का सेवक हूं। उनके सुझावों को मानना मैं अपना फर्ज समझता रहा हूं। मैने क्षेत्र विकास के लिये हर सम्भव पूरा प्रयास किया है। उन्होने इसकंे लिये मा0 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया।



Send Your Views on whatsapp- 8127971916

24 तक बंटेगे तहसील सभागार में मतदाता पहचान पत्र


महमूदाबाद, सीतापुर
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सभागार में कैम्प लगाकर मतदाता पहचान पत्र वितरण का कार्य शुरू हो गया। जो कि 24 अगस्त तक होगा। उपजिलाधिकारी ए0के0 सिंह ने बताया कि जिन मतदाताओं ने नाम फार्म 6 के जरिये वोटर लिस्ट में सम्मलित कराये हैं या द्वितीय प्रति के लिये आवेदन किया है वह बूथवार लगाये गये दिनांक को कैम्प में पहुंचकर अपने बीएलओ से तहसील सभागार में मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लें। उन्होने बताया कि 11 अगस्त को बूथ सं. 26 से बूथ सं. 50 तक तथा 12 अगस्त को बूथ सं. 51 से बूथ सं. 75 तक, 13 अगस्त को बूथ सं 76 से 100 तक, 14 अगस्त को बूथ सं0 133 से 160 तक तथा 15 अगस्त को महमूदाबाद नगर क्षेत्र के बूथ सं.101 से 132 तक, 16अगस्त को बूथ सं. 161 से 185 तक, 17 अगस्त को 186 से 210 तक, 19 अगस्त को 211 से 235 तक, 20 अगस्त को बूथ 236 से 260 तक, 21 अगस्त को 161 से 287 तक, 22 अगस्त को 288 से 314 तक, महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पहचान पत्र वितरित होंगें तथा 23 व 24 अगस्त को सेवता आंशिक विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पहचान पत्र तहसील सभागार मंे बीएलओ द्वारा वितरित किये जाएंगे।

Like Us on Facebook- Click here
Send Ur News on Whatsapp- 8127971916

एक बार फिर लोगो में चर्चा का विषय बने राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा


आयुष जैन और प्रदीप शुक्ला की संयुक्त रिपोर्ट
महमूदाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा एक बार फिर अपनी लोकप्रिय छवि को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी तारीफ और कोई एक ऐसा वर्ग कर रहा है जो ज्यादातर जनप्रतिनिधियों से उपेक्षित रहता है लेकिन वह क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा की तारीफों में कसीदें पढ रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं विकलांग/दिव्यांग जनों की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा  ने बीते एक माह में विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिविरों का आयोजन कर विकलांगों को सिर्फ प्रमाणपत्र ही नहीं बांटे बल्कि उन्हें अपने व सहयोगियों की मदद से अंगवस्त्र तथा अन्य सामग्री भी वितरित कराई। यह कोई पहला मौका नहीं है जब हमारे इतने लोकप्रिय विधायक लोगो के बीच चर्चा का विषय है। इससे पूर्व चाहेे कम्बल वितरण कार्यक्रम हो या कोई अन्य कार्यक्रम वह पूरे तन-मन से अपने क्षेत्र में लोगो का सहयोग करते देखे जाते हैं। 
राज्यमंत्री द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरवल, मीरानगर, बांसुरा, बेहमा, गोडैचा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहला व महमूदाबाद में अब तक करीब 1500 विकलांगों को प्रमाणपत्र व अंगवस्त्र वितरित कर चुके हैं। हमारे साथ बात करते हुए दर्जनों विकलांगों ने राज्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में जितने अच्छे विधायक जी  है उतने कहीं हो ही नहीं सकते । हमारे पास प्रमाणपत्र नहीं थे जिससे हमें कहीं भी छूट या अन्य सरकारी योजनाओं में लाभ मिलने में दिक्कत आती थी। किन्तु श्री वर्मा द्वारा हमारी समस्या का समाधान कर दिया गया। वह बहुत ही अच्छे हैं। हम उनका तहे दिल से आभार करते है।
सिर्फ इतना कहना ही काफी नहीं श्री वर्मा द्वारा चल पाने में बिल्कुल असमर्थ 30 विकलांगों को अपने स्तर से ट्राई साइकिलंें भी वितरित की।


इस खबर को शेयर करें और जन जन तक पहुचाएं।




खबर का असरः 500 करोड से बनने वाले बांध पर शुरू हुआ मरम्मत का कार्य


थानगांव महमूदाबाद (सीतापुर)
      दशकों से घाघरा नदी की विनाशलीला झेलने वाले रामपुर मथुरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ फसल के साथ भारी जन-धन की हानि को रोकने के लिए करोड़ोें रुपए की लागत से बन रहा बंधा में जगह-जगह मिट्टी बैठ गई है और बीच में कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इसको लेकर 27 जुलाई को खबर का प्रकाशन किया था। जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा बंधा की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया। बंधे पर विभागीय अधिकारियों द्वारा मजदूर लगाकर बंधे पर पड गई दरारें व जगह जगह हो रहे गड्ढों को बंद करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

Read This- पांच सौ करोड के बांध पर बारिश ने फेरा पानी, बन गये गड्ढे

 ज्ञातव्य हो कि  रामपुर मथुरा क्षेत्र में बड़ी नदी के नाम से विख्यात घाघरा नदी की प्रलयंकारी बाढ़ दशकों से किसानों की फसल के साथ आशियाने तबाह करती रही है। बीते करीब एक दशक से घाघरा में बैराजों का लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तबाही झेलना क्षेत्र वासियों की आदत सी बन गई थी। बांधों के पानी को रोकने तथा नदी के किनारे बंधा निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के समाजसेवी संगठनों द्वारा वर्षों से की जा रही थी। जनहित की मांग को जन प्रतिनिधियों ने गंभीरता से लेकर प्रदेश से लेकर केंद्र तक की सरकारों से समस्या समाधान पर समुचित कदम उठाने की मांग की। लंबी जद्दोजहद के बाद शुरू हुए बांध निर्माण से किसान राहत की सांस लेते हुए काफी खुश थे।  घाघरा नदी के किनारे रेउसा के चहलारी घाट से बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज तक 55 किलोमीटर लंबे बंधे का निर्माण हो रहा है। करीब साढ़ पाच सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस बंधे का निर्माण सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड बाराबंकी द्वारा कराया जा रहा है। किंतु बनाया गया बंधा पहली बरसात होते ही किसानों की खुशियां गायब होती दिख रही थी।  पहली बरसात ही बंधा नहीं झेल सका। बंधे के ऊपर पानी भर जाने के बाद जगह-जगह मिट्टी बैठ गई और कई स्थानों पर बंधे के बीच गहरी दरारे पड़ गई थीं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए ‘‘एक बरसात भी नहीं झेल सका पांच सौ करोड से बनने वाला बांध’’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

 



आजम खां के विरोध में उतरे लेखपाल, मंत्रिमण्डल से हटाने की मांग


महमूदाबाद, सीतापुर
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर महमूदाबाद लेखपाल शाखा द्वारा तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना देते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के विरूद्ध जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। लेखपाल संघ महमूदाबाद शाखा के उपाध्यक्ष कमलाकर श्रीवास्तव ने कहा कि आटो रिक्शा वितरण कार्य में लेखपालों का कोई दायित्व नहीं था। नगर पालिका, नगर निगम व डूडा द्वारा रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। किन्तु प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा अपने विभाग पर पर्दा डालकर लेखपालों के विरूद्ध अशिष्ट भाषा में टिप्पणी की और सरकार की छवि धूमिल की। इस कृत्य को लेखपाल बर्दाश्त नहीं करेंगें उन्होने आजम खां के बयान की कठोर शब्दोें में निंदा करते हुए आजम खां को मंत्रिमण्डल से बाहर किये जाने की मांग की। शाखा महमूदाबाद के मंत्री बजरंग प्रसाद रावत ने भी लेखपालों के विरूद्ध अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री के विरूद्ध घोर निंदा करते हुए कहा कि लेखपाल ही एक ऐसा कर्मचारी है जो अपने विभागीय दायित्वों के साथ साथ अन्य कई विभागों के कार्य सम्पन्न करता है और शासन की लगभग सभी नीतियों को जमीन पर उतारने का कार्याें में लेखपाल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह शासन का सबसे विश्वसनीय कर्मचारी होता है। राजनेताओं और मंत्रियों द्वारा आये दिन लेखपाल संवर्ग पर मानसिक प्रहार किया जाता है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। तहसील परिसर में प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ लेखपालों का धरना प्रदर्शन शाम 4 बजे तक चलता रहा। 2 बजे लेखपालों ने मुख्यमंत्री से सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।इस अवसर पर उपमंत्री पंकज शुक्ला, लेखाकर परीक्षक संदीप मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष ललित सिंह, रामलखन यादव, जिला उपसचिव ओमप्रकाश यादव, मोहम्मद गुुफरान, प्रदीप शाह, पूर्णेन्द्र प्रकाश, रंजना, सुमन भारती, अंजली माला, अनामिका गौतम, श्वेता वर्मा, अनीता, निकिता गौतम सहित अन्य लेखपाल उपस्थित थे।