प्रशिक्षण शिविर हेतु रवाना हुआ छात्रों का दल



महमूदाबाद, सीतापुर
पं. जवाहर लाल नेहरू इण्टर कालेज हेलेपारा के छात्र छात्राओं का एक दल अपने अध्यापकों के साथ साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर ‘‘वृक्ष, जल, जीवन, पर्यावरण के विस्तृत ज्ञान अर्जन हेतु दुधवा नेशनल पार्क, वन्य अनुसंधान, वन्य जन्तु मानव सम्बंध पर्यावरणीय अनुसंधान केन्द्र नैनीताल आदि के लिये रवाना हुआ। दल को कालेज के संरक्षक मो0 असलम, पूर्व विधायक डा0 रामनरायन वर्मा, प्रबंधक मोहम्मद अहमद, प्रधानाचार्य परशुराम वर्मा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।  दल की अगुवाई कालेज के पुखराज सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अहमद सहाब, अजय कुमार मिश्र, गंभीर हुसैन कर रहे है। इसके अतिरिक्त शिवशंकर तिवारी, लक्ष्मी बाई दल प्रभारी रूचि, सह प्रभारी अंजू वर्मा, पूनम वर्मा, महाराणा प्रताप दल प्रभारी साकेत मिश्र, सह प्रभारी इमरान अहमद, छत्रपति शिवाजी दल प्रभारी सतीश चन्द्र, सह प्रभारी गिरीश सिद्धार्थ आदि साथ में मौजूद रहेंगें। समस्त विद्यार्थियों को कालेज के संस्थापक हाजी मो. आलम ने सफलता का आशीर्वाद दिया।

......और बच्चों ने कहा- थैंक्यू मंत्री अंकल




महमूदाबाद, सीतापुर
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में बने स्वीमिंग पूल में कुशल तैराकों को तैराकी करते देख छोटे बच्चे भी तैराकी सीखने की तमन्ना को लेकर मन मसोह कर रह जाने के लिये विवश थे। बच्चों ने एक दिन समाज कल्याण राज्यमंत्री को तैराकी करते देखकर उन्हें घेर लिया और बच्चों के लिये लर्निंग स्वीमिंग पूल बनवाने की जिद की। बच्चों की जिद व मांग को राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाते हुए बच्चों की मांग पूरी करने का आग्रह किया। राज्यमंत्री के प्रयास से स्वीमिंग पूल के निकट ही बनकर तैयार स्वीमिंग पूल में बच्चे खुशी से झूमते हुए तैराकी सीखना शुरू कर दी। लर्निंग स्वीमिंग पूल शुरू होने से 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लर्निंग तरणताल शुरू हो जाने से जहां बच्चों ने राज्यमंत्री को धन्यवाद कहा वहीं उनके पैरेट्स ने भी प्रशंसा की। तरणताल में तैराकी कर रहे बच्चों से जब बात की गई तो बच्चोंं ने कहा कि महमूदाबाद में एक भी तरणताल नहीं था जिससे हम लोगो को तैराकी सीखने में काफी दिक्कतें होती थी। गर्मी के मौसम में क्षेत्र में तरणताल शुरू होना हम सबके लिये काफी अच्छा है। इससे हम तैराकी भी सीख सकेगें।  जानकारों का कहना है कि स्वीमिंग पूल तो बनकर तैयार हो गया किन्तु स्वीमिंग के कोच न होने से बच्चों को तैराकी सीखने में दिक्कत आ रही है।

खुशखबरी! शिक्षा के क्षेत्र में महमूदाबाद को एक और बडी उपलब्धि



संपादकीय रिपोर्ट ‘आयुष जैन’

शिक्षित महमूदाबाद, विकसित महमूदाबाद के सपने को सरकार करने में लगे क्षेत्रीय विधायक प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा का एक और ऐतिहासिक कदम सामने आया है। शिक्षा के क्षेत्र में गांजरी क्षेत्र के लिये देखा गया उनका सपना पूरा होने की कगार पर पहुंच गया है। जी हां उनके इस सपने से जहां ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बल मिलेगा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में महमूदाबाद नये आयाम भी लिखेगा। नवोदय और केन्द्रीय विद्यालयों में पढाई का सपना देखने वाले क्षेत्रीय छा.त्र-छात्राओं को यह जानकार काफी खुशी होगी कि महमूदाबाद में स्वीकृत हुए तीन माडल स्कूल मूर्तरूप ले चुके है। जिनमें शीघ्र ही शिक्षण कार्य भी शुरू हो जायेगा। यहां पर आपको बता दें कि महमूदाबाद में माडल स्कूलों की मांग काफी पुरानी रही है जिसको प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने पूरा कर दिखाया है। राज्यमंत्री ने इन माडल स्कूलों के निर्मित हो जाने पर काफी खुशी भी जाहिर की। उन्होने अपनी सोशल मीडिया के जरिये लोगो से कहा ‘‘प्रिय साथियों, महमूदाबाद के विकास खण्ड पहला में ग्राम अकबापुर, विकास खण्ड महमूदाबाद के ग्राम जुड़ौरा एवं रामपुर मथुरा के ग्राम शहरा नानकारी में राजकीय मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। शीघ्र ही इन कॉलेजों में स्टाफ की नियुक्ति कर शिक्षण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों के समान शिक्षा पद्दति वाले निर्मित इन मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों माध्यमों से पढाई होगी। हमारे क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है एक साथ तीन कॉलेजो के बन जाने से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा व उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। क्षेत्र के बच्चे खूब पढ़े लिखे और महमूदाबाद का नाम रोशन करें यह मेरी दिली इच्छा है इसके लिए मैं लगातार तत्पर हूँ। अभी कई अन्य विद्यालयों का निर्माण भी चल रहा है। मेरा उद्देश्य शिक्षित महमूदाबाद, विकसित महमूदाबाद, स्वस्थ महमूदाबाद। ’’ इसके अतिरिक्त उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में महमूदाबाद लगातार आगे बढता रहे इसके लिये दिली इच्छा भी जाहिर की। राज्यमंत्री इस कदम की जहां क्षेत्रीय लोगो ने प्रशंसा की वहीं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अभिभावको ने भी राज्यमंत्री को धन्यवाद दिया।




संकट हरते है महमूदाबाद के संकट मोचन हनुमान



बडा मंगल पर विशेष
महमूदाबाद, सीतापुर
आज नगर का सबसे व्यस्त और चमकदार चौराहा रामकुण्ड का अतीत धूलभरा रहा है। आजादी मिलने के पूर्व रामकुण्ड के इर्द गिर्द जंगल व रेतीला मार्ग था। रियासत काल में चौराहे से मात्र 100 मी0 दक्षिण बाबा रामदास का स्थान था और चौराहे पर अहरी कुआं था। इसी के पास भक्त शिरोमणि हनुमान जी का छोटा मंदिर था। काफी पुराने व जर्जर हो चुके इस मंदिर का भक्तों ने जीर्णाद्धार वर्ष 1977 में कराया। रामकुण्ड चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णाद्धार वर्ष 1977 में कराया। रामकुण्ड चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णाद्धार करके भक्तों ने इस मंदिर का नामकरण श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर रखा। मंदिर पर पूरे ज्येष्ठ माह के मंगलवारों पर मेले का आयोजन होता है सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत जवाबी कीर्तन व कवि सम्मेलन आयोजित किये जाते है। मंदिर के पुरानी बाबा रामप्रकाश बताते है कि मंदिर में वच्छ फाडे आदमकद हनुमान की प्रतिमा के ठीक सामने राम दरबार है। नियमित रूप से सुबह शाम होने वाली आरती में भक्तों की भारी भीड जमा होती है। हनुमान जी मंदिर के गगनचुम्बी गुम्बद व मूर्ति के पृष्ठ भाग में प्राचीन मूर्ति अपने मूल स्थान पर विद्यमान है। पुजारी ने बताया कि दस वर्ष पूर्व वह अयोध्या हनुमान गढी से आकर यहां हनुमान जी की सेवा कर रहे है। उन्होने बताया कि ज्येष्ठ माह में भक्तों की भारी भीड बढ जाती है।
.......

तत्काल दूर कराई जाये गांवों में पेयजल समस्या- नरेन्द्र वर्मा



महमूदाबाद (सीतापुर)
       पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यदि किसी गांव में पीने के पानी की समस्या है तो तत्काल दूर कराई जाए। पेयजल समस्या को खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रोें में सौ-सौ इंडिया मार्का हैंडपंप लगा रही है। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने विकास खंड कार्यालय महमूदाबाद में तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंडों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही।
      राज्यमंत्री ने कहा कि पहला, रामपुरमथुरा व महमूदाबाद क्षेत्र के सार्वजनिक चैराहों, बाजारों, स्कूलों को चिंहित कर नल लगाने के साथ गांवों में 75 मीटर अथवा डेढ़ सौ की आबादी पर नल लगाने की सूची जल निगम अभियंता खंड विकास अधिकारियों को सोमवार 23 मई तक अवश्य उपलब्ध करा दें। चिंहित स्थानांे पर एक जून तक हर हाल में नलों की स्थापना कर दी जाए। राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह 14वें व चतुर्थ वित्त आयोग से प्राप्त निधि का उपयोग पेयजल सुधार में प्राथमिकता से कराएं। बैठक में उपस्थित खंड विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि गांवों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करें। इसमें सावधानी बरतें किसी के घर व मकान पर सौर ऊर्जा न लगाकर सार्वजनिक स्थान पर ही लगाएं। सभी अधिकारी न्यायसंगत तरीके से कार्य करें और जन प्रतिनिधियों की शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई करें। बैठक में खंड विकास अधिकारी तुलसीराम, रामपुरमथुरा व पहला बीडीओ दयाराम यादव, एमआई उमाशंकर वर्मा, एडीओ पंचायत पहला श्यामकिशोर शुक्ल, महमूदाबाद चेनूराम, ग्राम पंचायम अधिकारी वीके चैधरी, अवधेश अवस्थी, सुधीर वाजपेयी, अनिरुद्ध सिंह, अनुपम शर्मा, शिव कुमार कश्यप, संजीव गुप्त, पुतान सिंह सहित ब्लाक स्तरीय सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यूनाइटेड ने फिर दिए जिले को हाईस्कूल तथा इण्टर के टॉपर- उरूज आब्दी



महमूदाबाद, सीतापुर
यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज महमूदाबाद का यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल तथा इण्टरमीडियट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। साथ  ही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद को हाईस्कूल टॉपर देने के साथ साथ जनपद को इण्टरमीडियट का भी टॉपर यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज ने ही दिया। कालेज के प्रबंधक उरूज आब्दी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कालेज की छात्रा शिवांगी सोनी ने 581 अंक लाकर जिले में टॉप किया तथा इण्टरमीडियट परीक्षा में कालेज के चन्द्रकांत वर्मा ने 481 अंक लाकर जनपद में टॉप कर कालेज का गौरव बढाया। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट की यूपी बोर्ड परीक्षा टॉप टेन मेरिट में यूनाइटेड के ही दोनो विद्यार्थियों शिवांगी सोनी तथा चन्द्रकांत वर्मा ने स्थान प्राप्त कर केवल यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज को ही नहीं बल्कि पूरे सीतापुर जनपद को गौरवान्वित किया। इण्टरमीडियट जनपद मेरिट में चन्द्रकांत वर्मा 481 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे वहीं दीपक कुमार 477 चौथे, निधि वर्मा 476 पांचवे, अर्पित कुमार 473, अवनीश वर्मा 473 अंक लाकर संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया। जनपद टॉपर चन्द्रकांत वर्मा एवं अवनीशवर्मा  ने इसी वर्ष आईआईटी मेन्स उत्तीर्ण कर आईआईटी एडवांस की तैयारी में लगे है। दोनो ही विद्यार्थी इंजीनियर बनना चाहते है। हाईस्कूल की जनपद मेरिट में शिवांगी सोनी 581 अंकों के साथ साथ प्रथम सृजित श्रीवास्तव 565 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर विकास वर्मा 552 अंकों के साथ कालेज में तीसरा तुषार रस्तोगी 545 ने चौथा, आकाश वर्मा 542 ले पांचवां स्थान प्राप्त किया। कालेज के प्रबंधक उरूज आब्दी ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कालेज के 197 विद्यार्थी सम्मलित हुए जिसमें 189 विद्यार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए तथा शेष 8 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहे और इण्टरमीडियट बोर्ड परीक्षा में 235 विद्यार्थी सम्मलित हुए। जिसमे ंसे 207 विद्यार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए तथा शेष 28 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहे। कालेज के सभी मेधाविष्यों को स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर सम्मानित किया जायेगा। कालेज के शानदार परीक्षाफल पर नगर के सभी सम्मानित नागरिकों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

लोगों को न बताएं मेरी पॉलिटिकल एचीवमेन्ट्स - डा. अम्मार



News Desk....
कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी ने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है जब लोग मेरी राजनीतिक उपलब्धियां लोगो को बताते है। मैने क्षेत्र को जो कुछ भी दिया अपना समझ कर दिया। यह क्षेत्र मेरा है। यहां के लोग मेरे अपने लोग है। और परिवार मे अगर कोई चीज आ जाये तो उसकी बडाई नहीं की जाती। लोग मुझे राजनीतिक तवज्जों देते है लेकिन मैं खुद 40 साल अध्यापक रहा हूं। अध्यापक हमेशा अध्यापक रहता है वह कभी रिटायर नहीं होता और वह बच्चों को शिक्षित कर आगे बढाने का काम करते है। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी का योगदान काफी रहा है। परंतु आज लोग कहते है कि जवाहर लाल नेहरू की क्या जरूरत है। महात्मा गांधी की क्या जरूरत है। महमूदाबाद को जिला होने की सख्त जरूरत है। कुछ विद्यालय खुल जाने से महमूदाबाद का विकास नहीं हो सकता। आज पालीटेक्निक ने माडर्न एजुकेशन के दम पर क्षेत्र का नाम देश व विदेशों मे चमकाया है। डा. अम्मार रिजवी क्षेत्र के गोडैचा चौराहा स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू इण्टर कालेज हेलेपारा में द्वितीय वार्षिकोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने यह बात उस समय कहीं जब संचालक द्वारा बार बार डा. अम्मार रिजवी की क्षेत्र को दी गई उपलब्धियां जैसे डिग्री कालेज, पालीटेक्निक, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट, तहसील का दर्जा आदि को दोहराया जा रहा था। उन्होने बताया कि आज नेताओं का स्टेटस गिर रहा है।
   

खुशखबरी! शुरू हुआ महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर चौडीकरण का कार्य



महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा महमूदाबाद आगमन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से महमूदाबाद से रेउसा व महमूदाबाद-सिधौली मार्ग के चौडीकरण की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित महमूदाबाद-रेउसा व महमूदाबाद-सिधौली के चौडीकरण की घोषणा की गई थी जिसके तहत गोडैचा से रेउसा तक 14 किमी मार्ग चौडीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू कर दिया गया है। सडक के दोनो ओर कार्यदायी संस्था द्वारा मिट्टी की खुदाई का काम युद्धस्तर पर जारी किया गया। उक्त मार्ग के चौडीकरण हो जाने से तम्बोर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को काफी सुविधा होगी वहीं चहलारी घाट पुल शुरू हो जाने के बाद बहराइच और लखनऊ के बीच की दूरी भी कम हो जायेगी।
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट कालेज में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सिधौली से महमूदाबाद व महमूदाबाद से रेउसा तक सडक चौडीकरण कराये जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा महमूदाबाद से रेउसा मार्ग पर 14 किमी तथा सिधौली से महमूदाबाद मार्ग पर 19.50 किमी मार्ग के चौडीकरण की स्वीकृति प्रदान कर धनराशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई थी और उसी के तहत गोडैचा से रेउसा तक 14किमी मार्ग के चौडीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू कर दिया गया है अतिशीघ्र महमूदाबाद सिधौली मार्ग पर भी चौडीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होने कहा कि उक्त मार्ग के चौडीकरण हो जाने से जहां तम्बौर के लोग सीधे लखनऊ कम समय में यात्रा कर सकेंगें वहीं चहलारी घाट पुल के शुरू हो जाने पर बहराइच से लखनऊ की दूरी कम हो जायेगी। श्री वर्मा ने बताया कि उक्त मार्ग सात मीटर चौडा डामरीकृत होगा। उन्होने बताया कि लोगो को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी व लोगो को रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा। उन्होने इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव को बधाई दी है।






     

एक क्लिक पर जानिए सीतापुर जनपद के टॉपर्स के नाम

एक क्लिक पर जानिए सीतापुर जनपद के टॉपर्स के नाम




जनपद सीतापुर में इण्टरमीडियट और हाईस्कूल दोनो परीक्षआों में यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज का दबदबा रहा।

                                        इण्टमीडियट परीक्षा में जनपद में टॉप टेन

चन्द्रकांत वर्मा 96.2 प्रतिशत यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज महमूदाबाद
प्रीति शर्मा 96.2 प्रतिश संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज सेमरी चौराहा महमूदाबाद
शिखा वर्मा 96 प्रतिशत संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज सेमरी चौराहा महमूदाबाद
गरिमा अवस्थी 96 प्रतिशत सर्वादय विद्या मंदिर इण्टर कालेज सिधौलीं।
अंशू गुप्ता 96 प्रतिशत प्रकाश विद्या मंदिर इण्टर कालेज महमूदाबाद
लक्ष्मी वर्मा 96 प्रतिशत प्रकाश विद्या मंदिर इण्टर कालेज महमूदाबाद
कौशिकी वर्मा 96 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर बिसवां
आयुषी वर्मा 95.80 सरस्वती विद्या मंदिर बिसवां
दीपक कुमार 95.40 यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज महमूबाद
शक्ति मिश्रा 95.40 उमाशंकर पब्लिक इण्टर कालेज ऑफ साइंस महोली।


                                            हाईस्कूल टॉप टेन जनपद सीतापुर

शिवांगी सोनी     96.83 प्रतिशत यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज महमूदाबाद
प्रखर मिश्रा      95.83 प्रतिश एसआरके ब्वायज इण्टर कालेज अटरिया।
आयुष कुमार       95.16 प्रतिशत सीता इण्टर कालेज महमूदाबाद।
ऋषभ जायसवाल      95.16         सीता इण्टर कालेज महमूदाबाद।
अभिषेक रंजन      94.83 सीता इण्टर कालेज महमूदाबाद।
मो0 कबील अययूब     94.66 सरदार सिंह कान्वेण्ट इण्टर कालेज महमूदाबाद।
निशान              94.57 सीता इण्टर कालेज
नितीश मोहन बाथम      94.50 सीता इण्टर कालेज
सुयश जैन      94.50 सीता इण्टर कालेज
प्रदीप श्रीवास्तव      94.10 यूनाइटेड अवध इण्टर कालेज।.....

महमूदाबाद अस्पताल में जमीन पर ही प्रसूता ने जन्मा बच्चा



लापता थे डाक्टर, स्टाफ नर्स और आशा बहू
महमूदाबाद (सीतापुर)
      गर्भवती महिलाओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की पोल उस समय खुल गई जब प्रसव वेदना से तड़पती पत्नी की सहायता के लिए पति आशाबहू व स्वास्थ्यकर्मियों के चक्कर लगाता रहा किन्तु सहायता न मिलने से प्रसव वेदना से पीड़ित पत्नी को लेकर पति रिक्शे से महिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में डाक्टर व स्टाप नर्स नहीं मिलीं। इसी बीच महमूदाबाद के महिला अस्पताल में प्रसूता ने स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के चलते भूमि पर ही बेटे को जन्म दे दिया। भूमि पर प्रसव की सूचना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। हद तो तब हो गई जब तैनात डाॅक्टर के न आने से महिला के नवजात शिशु की नाल सफाईकर्मी ने काटी।
       महमूूदाबाद के अतरौली गांव निवासी अबरार प्रसव पीड़ा से पीड़ित अपनी पत्नी जीनतजहां को शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे डिलीवरी के लिए महिला अस्पताल लेकर आया था। शासन की योजना के अनुसार प्रसव कराने गांव की आशाबहू को गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित समाजवादी स्वास्थ्य सेवा 102 से साथ आना चाहिए था। जीनतजहां के पति अबरार ने बताया कि पत्नी के गर्भ ठहरने के बाद से गांव की आशाबहू गायत्री देवी कभी देखने तक नहीं आईं। कई बार उनसे संपर्क किया गया। पत्नी का शरीर में खून की कमी के कारण सूजन आ गई थी। पीड़ित जीनत का आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज नहीं करा सका। गांव की एएनएम भी तलाश के बाद नहीं मिली। समय बीतने के साथ जीनत को प्रसव पीड़ा हुई तो आषाबहू के घर गया किंतु वह जीनत को देखने नहीं आईं। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे जीनत को जोर का प्रसव दर्द हुआ तो रिक्शे से महिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जीनत को रिक्शे से नीचे बिठाकर अबरार डाक्टर से मिलने गया किंतु डाक्टर व स्टाप नर्स में से कोई नहीं मिला। लौटा तो देखा कि जीनत बेटे को जन्म दे चुकी थी। इसी दौरान समाचार पत्र के प्रतिनिधि महिला अस्पताल के बन रहे नये भवन का फोटोग्राफ लेने पहुंचे। प्रतिनिधि ने देखा कि महिला फर्श पर है। पीडा से कराह रही है। इसी दौरान अस्पताल की स्वीपर हाथ में दस्ताने पहनकर कैंची आदि लेकर आई और जन्मे बच्चे की नाल को काटा। पत्रकार की उपस्थिति की सूचना से  हड़कंप मच गया और अस्पताल में उपस्थित लोगो ने आनन-फानन में महिला को वहां से उठाकर बेड पर पहुंचा दिया। पत्रकार ने जब अस्पताल में इमरजेन्सी ड्यूटी पर लगी डाक्टरों की जानकारी चाही तो पता चला कि कभी भी कोई भी डाक्टर नहीं होती है। आज जो भी स्टाफ नर्स उपस्थित थी वह भी प्रातः छः बजे आवश्यक कार्य से चली गई थी।

बोले अधीक्षक जे0के0 वर्मा

महमूदाबाद, सीतापुर
इस संबंध मंे सीएचसी अधीक्षक डा. जे के वर्मा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। गांव की आशाबहू का दोष प्रतीत होता है। स्टाप नर्स व डाक्टरों के नामौजूदगी की जांच की जा रही है। दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय अधिकारियों को लिखा जाएगा।

सावधान! एक बार फिर खुद सकता है अपना महमूदाबाद




"अण्डरग्राउण्ड केबिल कार्य में कार्यदायी संस्था की नित नई कारगुजारियां हो रही उजागर"
महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद में अण्डरग्राउण्ड केबिल का कार्य कर रही संस्था केईआई इण्डस्ट्रीज द्वारा कराये जा रहे कार्याें में कई खामियां धीरे धीरे उजागर होती जा रही हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा नगर क्षेत्र की बजाजा बाजार, तहसील मार्ग, रमकुण्डा मार्ग तथा कई वार्डाें में विद्युत पोलों पर 440 वोल्ट के पैनल बोर्ड लगाये गये हैं। जबकि शासन की मंशा है कि अण्डरग्राउण्ड केबिल के बाद खम्भों पर लगे खुले तार व खम्भे हटा दिये जायेंगें किन्तु खम्भों पर लगे पैनल बोर्ड खम्भे हटाने में बाधा बनेगा और जब खम्भे हटाये जायेंगें तो एक बार फिर सडकें खोदने की नौबत आ जायेगी। वैसे खम्भे व तार भी कार्यदायी संस्था को ही हटाने है। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री से महमूदाबाद नगर में विद्युत में सुधार लाने के लिये उक्त परियोजना स्वीकृति कराई गई थी। मंत्री की सोच थी कि जब अण्डरग्राउण्ड केबिल तार पड जायेगें तो सडक पर लगे विद्युत पोल हटेंगें और सडके चैडी दिखाई देंगी तथा लोगो को यातयात में आने वाली समाप्त हो जायेगीं। किन्तु कार्यदायी संस्था द्वारा खम्भों पर टांगे गये पैनल बोर्डाें के कारण राज्यमंत्री की नगर को स्वच्छ को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। महमूदाबाद में अण्डरग्राउण्ड केबिल का कार्य देख रही संस्था केईआई इण्डस्ट्रीज द्वारा नगर के मुख्य मार्ग बजाजा बाजार, तहसील मार्ग, रमकुण्डा माग में पालिका परिषद द्वारा मार्ग चैडीकरण का कार्य जो पूरा किया गया था  उसमें विद्युत पोल बीच में पड जाने से यातायात में सुधार नहीं हो सका और पेटेंड रोड अतिक्रमण का शिकार हो गई। अण्डरग्राउण्ड केबिल लाइन की स्वीकृति मिलते ही नगर के व्यापारियों, निवासियों में हर्ष था कि पेंटेंड सडकें अब अतिक्रमण मुक्त हो सकेंगी तथा सुगम यातायात उपलब्ध होगा किन्तु कार्यदायी संस्था द्वारा सडक में लगे कुछ एक विद्युत पोलों पर पैनल बोर्ड स्थापित किये गये हैं। जिससे यदि विद्युत पोल हटाये गये तो पैनल बोर्ड स्टैण्ड वहीं पर स्थापित होता दिख रहा है और उसको सडक के किनारे किया जा रहा है तो पुनः सडक की खुदाई का दंश निवासियों को झेलना पड सकता है।

व्यवस्था को दुरूस्त करना संस्था की जिम्मेदारी- कनौजिया

महमूदाबाद, सीतापुर
इस सम्बंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्माण खण्ड अभियंता बी.के. कनौजिया से बात की गई तो उन्होने कहा कि खम्भे व तार हटाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के पास है। उसे ही खम्भे व तार निगम के पास जमा करने है। यदि इन्होने विद्युत पोलो पर पैनल बोर्ड टांगे है तो उन्हें इस व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए सडक के किनारे पैनलों को लगाना होगा। यह परियोजना में नगर पालिका परिषद, पीडब्ल्यूडी, विद्युत सुरक्षा विभाग से एनओसी जारी होने के बाद ही शुरू की जायेगी। समस्त जिम्मेदारी कार्य दायी संस्था की ही है।

बिना निरीक्षण नहीं जारी होगी एनओसी- शैलेन्द्र
महमूदाबाद, सीतापुर
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अधिशाषी अधिकारी से जब स्ट्रीट लाइट के सम्बंध में बात की गई तो उन्होने कहा कि नगर पालिका इससे सचेत है और उसमें सडक के किनारे अपने नये स्ट्रीट लाइट पोल की स्थापना प्रारम्भ करा दी है। पालिका परिषद ईओ शैलेन्द्र दुबे ने आगे बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा साइड के अलावा सडकों के मध्य में यदि कहीं कोई पैनल बोर्ड लगाया गया है तो नगर पालिका उसकी एनओसी जारी नहीं करेगी। पालिका निरीक्षण के बाद जब सहमत हो जायेगी तभी एनओसी जारी करेगी।

इस खबर को शेयर करना न भूलें।
खबर को व्हाट्सऐप पर प्राप्त करें- 8127971916

इसे भी पढें।

घोर लापरवाही! अब नाले और नालियो में दौडेगा करंट

फिर उतरा घरों में करंट, लोगो को लगे झटके, शहरवासियों में दहशत



कभी सरकारी स्कूल में की थी प्राथमिक की पढाई, आज पास की आईआईटी की परीक्षा



महमूदाबाद (सीतापुर)
     सुदूर गांजरी क्षेत्र रेउसा के मूरतपुर गांव के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर आईएएस बनने का सपना साकार करने के लिए पड़ोसी अमलोरा गांव के प्राइवेट स्कूल से हाईस्कूल उर्तीण करके सीता इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा देने के साथ आईआईटी मेन की परीक्षा दी। आईआईटी की मेन परीक्षा में सफलता पाने वाले शिवम मौर्य को चारांे ओर से बधाइयां मिल रही हैं।   शिवम मौर्य के पिता तोताराम पैतृक कृषि कार्य के साथ गांव में डेरी संचालन का कार्य करते हैं। इनकी मां ज्ञानदेवी स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी हैं। बेटे शिवम की पढ़ाई में रुचि देखकर उसे अच्छी शिक्षा दिलाने में कभी कंजूसी नहीं की। शायद यही कारण है कि शिवम ने जनपद के गांजरी क्षेत्र रेउसा के मूरतपुर के सरकारी स्कूल से कक्षा पांच पास करने के बाद शिवम का दाखिला पड़ोस के अमलोरा में चल रहे एक निजी स्कूल में हो गया। यहां से शिवम ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और परिजनों ने उसकी प्रतिभा को देखते हुए 11वीं में उसका प्रवेश सीता इंटर कालेज महमूदाबाद में करा दिया। शिवम ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा देने के साथ अपने आईएएस बनने के सपने को साकार करने के लिए आईआईटी की भी परीक्षा दी। शिवम पहले प्रयास में ही सम्मानजनक तरीके से आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व कालेज का नाम रोशन किया। शिवम की सफलता पर कालेज के प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी, साकेंद्र प्रताप वर्मा, उमेश वर्मा, चंद्रभूषण शुक्ल, रमेश वर्मा, अखिलेश दुबे, राकेश मिश्र, आरजे वर्मा, प्रतिभा सिंह, वागीश दिनकर आदि ने बधाई दी।  



मानक के अनुरूप काम नहीं तो कार्यवाही के लिये रहें तैयार- ए0के0 श्रीवास्तव



अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल कार्य की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश
महमूदाबाद, सीतापुर
लखनऊ जोन के विद्युत मुख्य अभियंता ए.के. श्रीवास्तव ने महमूदाबाद पावर हाउस पहुंचकर अण्डरग्राउण्ड केबिल कार्याें की समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था के स्थानीय अधिकारियों को मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि सरावगी टोला मंें आप लोगो द्वारा जो जीआई पाइप डालकर सडक पर तार बिछा दिया गया है वह नियम विरूद्ध है तत्काल रोड काटकर मानक की गहराईयों में पाइप डालें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। लखनऊ जोन के मुख्य अभियंता ए.के. श्रीवास्तव देर शाम पावर हाउस पहुंचे और विद्युत अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था की स्थानीय कर्मचारियों के साथ अण्डरग्राउण्ड केबिल परियोजना की समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह मानक के अनुसार कार्य करें अगर मानक में कमी पाई गई तो कार्यवाही के लिये तैयार रहे। गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर निर्माण खण्ड के जेई वी.के. कनौजिया, स्थानीय पावर हाउस के एसडीओ एस.के. चाही, जेई आनन्द मौर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



बिना अनमुति जोडे थे तार, विद्युत जेई ने हटवाया



महमूदाबाद, सीतापुर
गत दिनों महमूदाबाद कस्बे के पाण्डेहाता व सरावगी टोला वार्डाें में करंट उतरने की घटना के मद्देनजर गुरूवार को एसडीओ एस.के. चाही के निर्देश पर जेई आनन्द मौर्य द्वारा कार्यदायी संस्था केईआई इण्डस्ट्रीज के लोगो द्वारा जोडे गये 11000 व 440 वोल्टेज लाइन के तारों को हटा दिया गया।
गुरूवार को दोपहर बाद विद्युत लाइन को शट डाउन लेने के बाद जेई आनन्द मौर्य के मार्गदर्शन में लाइनमैनों ने पावर हाउस के निकट फीडर नं. 2 से जुडे 11000 वोल्टेज के तार व ट्रांसफार्मर नं0 3 पर जुडे 440 वोल्टेज के तारों सहित पूरे नगर क्षेत्र में जहां जहां 11000 व 440 वोल्ट के तारों को जोडा गया था को युद्धस्तर पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा निकालना शुरू कर दिया।  जेई आनन्द मौर्य ने बताया कि भूमिगत केबिल कार्य देख रही संस्था द्वारा बिना अनुमति के 11000 व 440 वोल्ट की लाइन जोड ली गई थी। जिन्हें आज एसडीओ के निर्देश पर हटा दिया गया है। उन्होने कहा कि विगत दिनों से लगातार घरों में करंट दौडने की शिकायतें मिल रही थीं । जिस पर यह कार्यवाही की गई है। उन्होने कहा कि तीन साल से लगभग विद्युत की लाइनें निर्बांध रूप स ेचल रही थी कहीं भी कस्बे में करंट उतरने की शिकायत प्राप्त नहीं हुई किन्तु जब से अवैध रूप से बिना परमिशन लिये 11000 व 440 वोल्टेज की एलटी लाइन जोडी है तब से यह सूचनाएं मिली थी । उन्होने कहा कि कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा जिस खम्भे में करंट आने की बात कहीं जा रही है उसकी जांच कराई गई जांच में वह बात पूरी तरह से फर्जी निकली। वह अपने बचाव में अनरगल आरोप लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि जहां जहां से करंट की सूचनाएं मिली हैं वहां लाइनमैन से जांच कराई गई है। किसी भी पोल में करंट नहीं पाया गया। कार्य करा रही संस्था अनरगल आरोप लगा रही है।


इस खबर को शेयर करना न भूलें।
खबर को व्हाट्सऐप पर प्राप्त करें- 8127971916

इसे भी पढें।

फिर उतरा घरों में करंट, लोगो को लगे झटके, शहरवासियों में दहशत

घोर लापरवाही! अब नाले और नालियो में दौडेगा करंट



फिर उतरा घरों में करंट, लोगो को लगे झटके, शहरवासियों में दहशत



महमूदाबाद, सीतापुर
नगर पालिका परिषद के वार्ड सरावगी टोला में सिधौली मार्ग पर अग्रवाल पेट्रोल पम्प व उसके सामने कई घरों में करंट उतर आने से परिवारों में दहशत फैल गई। पीडित लोग पावर हाउस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल समस्या समाधान करने की मांग की। नगर के सम्मानित विष रोग विशेषज्ञ डा0 अनिरूद्ध वर्मा ने बताया कि आज प्रातः हमारे घर, मुनेश्वर वर्मा, रामदास वर्मा, व श्रीराम  के घर में तथा पेट्रोल पम्प पर अचानक करंट दौडने लगा।
  उन्होने कहा कि करंट की स्थिति ये थी कि बाथरूम, किचन आदि सब कहीं करंट के झटके महसूस हो रहे थे। उन्होने बताया कि इसकी शिकायत विद्युत विभाग में दर्ज कराई गई जब इस सम्बंध मंें विद्युत जेई आनन्द मौर्य से बात की गई तो उन्होने कहा कि अण्डरग्राउण्ड केबिल का कार्य कर रही संस्था ने कई जगहों पर एलटी लाइन जोडी है और सुबह शाम वह उस पर कार्य करते हैं। शायद इसी के चलते कहीं अर्थिंग का असर हो सकता है। उन्होने कहा कि लाइन मैनों का भेजकर जांच कराई जा रही है कि घरों में अर्थिंग कैसे हो रही है। ज्ञातव्य हो कि गत दिनों पाण्डे हाता में भी एक बकरी करंट की चपेट में आ गई थी तथा कई घरों के नलों पर करंट की शिकायत मिली थीं। जिस पर जब विद्युत जेई से बात की गई थी तो उन्होने कहा था कि कार्यदायी संस्था द्वारा कुछ स्थानों पर एलटी लाइन जोडी गई है जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई होगी।

हमने केवल 11000 वोल्ट लाइन टेस्ट की है- अनुराग अग्रवाल
महमूदाबाद- सीतापुर
 महमूदाबाद अण्डरग्राउण्ड विद्युत व्यवस्था का कार्य कर रही केईआई  संस्था के नितेश माथुर एवं इंजीनियर अनुराग अग्रवाल से जब प्रतिनिधि द्वारा इस सम्बंध में जानकारी चाही गई तो उन्होने बताया कि कोतवाली निकट पोल पर पिछले पांच दिनों से लगातार करंट बना हुआ है। इस सम्बंध में उन्होने कई बार विद्युत अभियंता आनन्द मौर्य को सूचना दी है किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्होने प्रतिनिधि से कहा कि यदि आप चाहे तो आ जाये हम आपको चेक करा देते हैं कि इस पोल में करंट आ रहा है। और हमारी किसी भी लाइन में करंट चालू नहीं किया गया है हम लोगो ने केवल 11000 वोल्ट की लाइन को टेस्ट किया है। हमारे टेस्ट करने से कहीं पर भी झटके नहीं आ सकते है। हमारी जिम्मेदारी उस समय से बनती है जब हम सर्विस पैनल को करंट देगें तभी हमारी लाइन से कहीं झटके सम्भव हो सकते हैं।

घोर लापरवाही! अब नाले और नालियो में दौडेगा करंट


नालों में पाइप डालने से चोक हुआ नाला
अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल परियोजना में अनियमितताएं हो रही उजागर

महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की संस्तुति पर 36 करोड रूपये की लागत से बनने वाली अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल परियोजना में कार्यदायी संस्था केईआई इण्डस्ट्रीज कम्पनी द्वारा जहां मानक के विपरीत सडकों को खोदकर अण्डरग्राउण्ड विद्युत लाइन डाली गई वहीं नालों व पुलियों को अनदेखी कर केबिल बिछा दिया गया। जिससे अगर कभी विद्युत फाल्ट हुई तो तारों मंे दौड रहा करंट नालों के माध्यम से घरों तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी इससे जानमाल का भारी खतरा उत्पन्न होगा। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा अण्डरग्राउण्ड विद्युत परियोजना की स्वीकृति देते हुए 36 करोड रूपये की धनराशि मंजूर की गई थी जिसका कार्य केईआई कम्पनी को दिया गया। कम्पनी ने अपने विभिन्न सहयोगियों के माध्यम से महमूदाबाद कस्बे में अण्डरग्राउण्ड केबिल बिछाने का कार्य शुरू किया।  सूत्रों के अनुसार कार्यदायी संस्था को 11000 व 440 वोल्टेज के तारों लगभग पांच फिट को भूमि के नीचे केबिल बिछाना था किन्तु कार्यदायी संस्था द्वारा इसको नजरअंदाज कर तीन फुट और ढाई फुट खुदाई कर मेन लाइन के केबिल पूरे महमूदाबाद क्षेत्र में फैला दिये गये वहीं मोहल्लों की गलियों में जो केबिल बिछाये गये उसमें भी मानक की जमकर धज्जियां उडाई गई। सडक खोदनी न पडे इसके लिये कहीं कहीं लोहे के पाइपों से कवर कर तार डाल दिये गये। सूत्रों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को केबिल डालते समय नाले और नालियों को क्रास कराने के लिये नाले के बेड के नीचे से तार निकालकर उसके बाद डालने चाहिए किन्तु कार्यदायी संस्था ने कई स्थानों पर ऐसा नहीं किया। कहीं कहीं तो पुलिया के नीचे और नाले के ऊपर 11000 व 440 वोल्टेज के केबिल को मात्र प्लास्टिक के पाइप में कवर कर क्रास करा दिया। जो कि मानक से विपरीत है। नालों के ऊपर व पुलिया के नीचे से निकाले गये तारों के चलते अगर कभी कोई बडी फाल्ट हुई तो पानी व कूडे से भरे नालों में करंट दौड सकता है जो कि घरों तक भी पहुंच सकता है और जानमाल को भारी खतरा उत्पन्न हो सकता है। मध्यांचल विद्युत निर्माण के अभियंताओं व जेई द्वारा मानक से विपरीत हो रहे कार्याें की जमकर अनदेखी की जा रही है और महमूदाबाद को बारूद के ढेर पर खडा किया जा रहा है।

नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के राज्यमंत्री के सपने को लग सकता है ग्रहण

महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद से लगातार चार बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे नरेन्द्र सिंह वर्मा को जब ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री बनाये गये तब से नरेन्द्र सिंह वर्मा ने महमूदाबाद नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया और इसके लिये सर्वप्रथम उन्होने नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिलाया  इसके साथ ही नगर पालिका को कई अन्य योजनाओं के माध्यम से धन की व्यवस्था सरकार से कराते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास किये। उसी कडी में नगर की बडी समस्या अतिक्रमण, जाम को देखते हुए निदान के लिये नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री से अण्डरग्राउण्ड विद्युत परियोजना का कार्य स्वीकृत कराया किन्तु कार्यदायी संस्था की कार्यशैली से समाज कल्याण राज्यमंत्री के सपने को ग्रहण लगता दिख रहा है।

11000 वोल्ट लाइन के डर से सफाई नहीं करेंगें कर्मी
महमूदाबाद, सीतापुर
नालों व नालियों से अण्डरग्राउण्ड केबिल के गुजरे तारों के चलते नगर पालिका को साफ सफाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। नालों के ऊपर व पुलिया के नीचे से गुजरे विद्युत तारों के चलते आये दिन जहां नाले चोक होगें । नगर पालिका द्वारा बरसात से पहले व बरसात के बाद जेसीबी मशीन व सफाई कर्मचारियो ंसे नालों व नालियों की सफाई कराई जाती है किन्तु 11000 व 440 वोल्टेज के गुजरे तारों के चलते नगर पालिका को सफाई कराने मे काफी परेशानी उठानी पडेगी। कूडे से पटे नालों में जब जेसीबी मशीन या सफाई कर्मी सफाई करेंगें तो उनको यह मालूम ही नहीं होगा कि यहां विद्युत तार भी हैं और बडी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। वहीं सफाई कर्मी जब नालों व नालियों में विद्युत तार के सम्बंध में जानकारी पायेंगें तो वह सफाई करने से भी मना कर देंगें और पानी की जल निकासी प्रभावित होगी।


मुख्यमंत्री से भेजा जा रहा पत्र- मोहम्मद अहमद
महमूदाबाद, सीतापुर
पुलिया व नालों के अंदर अण्डरग्राउण्ड केबिल लाइन बिछाये जाने से खडी होने वाली समस्या साफ सफाई के सम्बंध में जब पालिकाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होने कहा कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों द्वारा जमकर अनियमितताएं की जा रही है। नालों में व पुलिया के नीचे विद्युत तार बिछाये जाने से नालों की सफाई कार्य प्रभावित होगा और जल निकासी की समस्या खडी हो जायेगी। उन्होने कहा कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यवाही के लिये पत्र भेजा जा रहा है।



इस खबर को शेयर करना न भूलें।
खबर को व्हाट्सऐप पर प्राप्त करें- 8127971916

इसे भी पढें।

36 करोड की परियोजना में मानकों की उडी धज्जियां

विधायक निधि से लगेगें एक सैकडा से अधिक नल- नरेन्द्र वर्मा





शौच के लिये निकली थी युवती, गांव के बाहर मिला शव




पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का किया मुआयना
रामपुर मथुरा महमूदाबाद (सीतापुर)
     रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज में देर रात घर से शौच के लिए निकली युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव गांव से बाहर मेंथा के खेत में पाया गया। युवती का दुपट्टे से गला कसा था और नाक से खून रिस रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना कर थाने पर अधीनस्तों से घटना के संबंध में बिन्दुवार जानकारी ली और अतिशीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
 थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज निवासी छोटकन्नू की 20 वर्षीया पुत्री उर्मिला गुप्ता बीती रात मां के साथ छत पर सोई थी। देर रात वह शौच के लिए घर से लोटा लेकर निकल गई और उसके बाद वापस नहीं आई। सुबह होने पर परिजन उर्मिला की खोजबीन करने लगे। पड़ोस के ही गांव किशुनपर निवासी रमेश यादव अपनी मेंथा की फसल की गोड़ाई के लिए जब खेत में पहुंचे तो उन्हें युवती की लाश व पास ही पड़े लोटा व चप्पल दिखाई दिए। लाश देखते ही रमेश बहादुरगंज पहुंचकर मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी रामपुर मथुरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिसफोर्स मौके पर जा पहुंचा। युवती की शिनाख्त उर्मिला पुत्री छोटकन्नू के रूप में हुई। युवती के गले में दुपट्टे से फंदा कसा था और नाक से खून रिस रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण, सीओ वीबी सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और ग्रामीणों से पूंछतांछ की। एसपी ने थाने पर अधीनस्थों के साथ बैठक कर घटना के अतिशीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। सीओ वीबी सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पिता छोटकन्नू पुत्र भभूती की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।


परिवार ने दी प्रेरणा, धनंजय ने पास की आईआईटी मेन्स की परीक्षा



महमूदाबाद, सीतापुर
ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्र धनंजय सिंह ने आईआईटी मेन परीक्षा 120 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। धनंजय सिंह मध्यम परिवार से ताल्लुक रखता है। पिता प्राइवेट नौकरी करके चार बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के साथ परिवार की जीविका चला रहे हैं।  
    ठकुरनपुरवा मजरे बकहुंआ निवासी इंद्रपाल सिंह के पुत्र धनंजय सिंह ने गांव के प्राइमरी स्कूल से शिक्षा शुरू कर इंटरमीडिएट पं जवाहरलाल नेहरू हेलेपारा से करने के बाद इंजीनियर बनने का सपना साकार करने के लिए पालीटेक्निक करना चाहता था। किंतु परिवार द्वारा प्रोत्साहित करने पर कड़ी मेहनत के बाद आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का संकल्प लिया। धनंजय सिंह के मुताबिक दृढ़ इच्छाशक्ति से लिया गया संकल्प अवश्य पूरा होता है। उसने कहा कि लक्ष्य बनाकर युवा प्रयास करें तो कभी वे असफल नहीं होंगे। धनंजय ने आईआईटी की मेन परीक्षा में 12 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसमें से 1,98,248 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में धनंजय को 360 में से 120 अंक प्राप्त हुए हैं। धनंजय की सफलता पर मां सुमन देवी, बहन आरती सिंह, सुजिता सिंह, भाई संजय सिंह, प्रधानाचार्य परसुराम वर्मा, मो. अहमद, मो, असलम, अभिषेक मौर्य, समाजसेवी पंकज जैन आदि ने बधाई दी।  .

विधायक निधि से लगेगें एक सैकडा से अधिक नल- नरेन्द्र वर्मा

Narendra Singh verma minister


महमूदाबाद, सीतापुर
पड रही शरीर को झुलसाने वाली गर्मी के बीच नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिये क्षेत्रीय विधायक प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। राज्यमंत्री ने बताया कि नागरिकों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने के लिये आठ ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैेंक बनाकर पाइप लाइन से शुद्ध जलापूर्ति करने के साथ जानवरों के पीने के पानी के लिये तालाबों को भरवाया जा रहा है।क्षेत्र के खराब इण्डिया मार्का नलकूपों को एमएलसी आनन्द भदौरिया व शिक्षक एमएलसी कांती सिंह के सहयोग से रिबोर कराने व नये नल लगवाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
         राज्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र के धरमपुर, सदरपुर, रसूलाबाद, पोखराकलां, केदारपुर, मानापुर, मीरानगर, मितौरा में ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य प्रगति पर है। पानी की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के खराब पडे नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर सही कराया जा रहा है इतना ही नहीं क्षेत्र के 130 नल रिबोर होने हैं। इनमें सौ नल मेरी ओर से तथा 15 नल एमएलसी आनन्द भदौरिया व 15 नल शिक्षक एमएलसी की निधि से रिबोर होगें। तथा सौ नये नल मेरी विधायक निधि से तथा 15 आनन्द भदौरिया की एमएलसी निधि व 10 नल शिक्षक एमएलसी निधि से क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं। राज्यमंत्री ने एमएलसी आनन्द भदौरिया व शिक्षक एमएलसी कांती सिंह को क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुधारने में सहयोग करने के लिये बधाई दी।


इस खबर को व्हाट्सऐप पर प्राप्त करने के लिये हमें मैसेज करें- 8127971916

खबर को शेयर करना न भूलें।

यह भी पढें-


36 करोड की परियोजना में मानकों की उडी धज्जियां


 वार्ड सरावगी टोला में ऊपर ही पाइप में कवर कर दिया गया मेन लाइन का तार

शहर को मुसीबत में डाल रही कार्यदायी संस्था
महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा नगर को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिये लाई गई अण्डर ग्राउण्ड विद्युत परियोजना में कार्यदायी संस्था ने मानकों की धज्जियां उडा दी। आनन-फानन में काम को पूरा करने के चक्कर अण्डर ग्राउण्ड परियोजना में जमकर खेल खेला गया वहीं शहर को पूरी तरह से खतरे के मोड पर लाकर खडा कर दिया गया है। लगभग 36 करोड की इस परियोजना के माध्यम से नगर में सभी विद्युत तारों को जमीन के अंदर अण्डरग्राउण्ड करना था। किन्तु संस्था द्वारा कई जगहों पर तारों को ऊपर से ही लोहे के पाइप में कवर कर बिछा दिया गया। ज्ञातव्य हो कि प्रदेश के राज्यमंत्री व क्षेत्र से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने नगरवासियों की विद्युत समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से अण्डर ग्राउण्ड विद्युत परियोजना की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने परियोजना की स्वीकृति देते हुए 36 करोड रूपये भी स्वीकृति दी थी। यह परियोजना क्षेत्र के लिये काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस परियोजना को पूर्ण करने की जिम्मेदारी केईआई इण्डस्ट्रीज कम्पनी के पास है। अण्डर ग्राउण्ड विद्युत केबिल परियोजना में मेन लाइन के तारों को करीब 4-5 फुट अंदर बिछाया जाना था ताकि नागरिकांें को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे और तार भी लम्बे समय तक चल सके। संस्था द्वारा मानकों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। गलियों के अंदर विभागीय अनदेखी के चलते मानकों की धज्जियां उडा दी गई। जिन तारों को जमीन में करीब तीन फुट नीचे जाना था वह तार मात्र चार इंच के लोहे के पाइप में डालकर सडकों के ऊपर ही बिछा दिये गये।  ऐसे में अण्डर ग्राउण्ड परियोजना पर ग्रहण लगता तो दिख ही रहा है साथ ही वार्डवासियों की सुरक्षा का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। मेन लाइन के तारों को उपर बिछा देने से वार्डवासी यही चर्चा कर रहे है कि अगर कहीं तारों मेें करंट आदि उतरा तो बडी घटना घट सकती है। प्रतिनिधि ने नगर के सरावगी टोला वार्ड का भ्रमण करने पर यह बात उजागर हुई। लोगो में चर्चा व्याप्त हो गई कि करोडो की यह परियोजना क्या नगर के लिये वरदान साबित हो पायेगी। इसके अतिरिक्त नगर पालिका सफाई कर्मी के सामने एक लम्बी समस्या खडी हो गई हैं क्योकि नालियों में ऊपर से ही पाइप डालकर तार क्रास करा दिये गये हैं जिससे सफाई करते समय स्वीपरों को लम्बी समस्या उत्पन्न होगी, खतरा होगा तथा नालियां अत्यधिक चोक होगी। इन सभी समस्याओं की तरफ किसी भी जिम्मेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नहीं मान रही है कार्यदायी संस्था, शासन को भेजेगें पत्र- ईओ
महमूदाबाद, सीतापुर
इस सम्बंध में पालिका के अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि इनको प्रमुख सडकों पर कम से कम 15 मीटर का गैप रखकर अण्डर ग्राउण्ड लाइन खोदनी थी जबकि इन्होने तीन चार मीटर पर ही खोद दिये है सर्विस लाइन के लिये इनको 1 से 1.5 फिट नीचे बिछाना थाना जिस पर कार्यदायी संस्था ने तीन से चार इंच पर ही लोहे के पाइप से कवर कर दिया है। संस्था को बार बार मौखिक रूप से नोटिस दिये जाने के बावजूद कार्यदायी संस्था अपने में किसी प्रकार का सुधार करने को तैयार नहीं है। यदि कार्यदायी संस्था ने सुधार न किया तो इस सम्बंध में शासन को पत्र भेजकर कार्यवाही करने के लिये लिखा जायेगा। क्योंकि उपर पडी लाइनें गंभीर खतरा साबित हो सकती है।

अंतोदय व पात्र गृहस्थियों को निर्धारित रोस्टर पर ही मिलेगा खाद्यान्न


पर्यवेक्षण अधिकारी की उपस्थिति में बंटेगा राशन

महमूदाबाद से वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जैन की रिपोर्ट

महमूदाबाद, सीतापुर
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से अंतोदय व पात्र गृहस्थियों को वितरित होने वाला खाद्यान्न, चीनी व मिट्टी का तेल अब पूरे महीने नहीं मिलेगा। उपजिलाधिकारी द्वारा निर्धारित किये गये दिनांकों पर प्रर्वेक्षण अधिकारी की उपस्थिति में ही खाद्यान्न आदि उपलब्ध होगा। जबकि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के स्पष्ट आदेश है कि उचित दर विक्रेताओं की दुकानें शासकीय छुट्टियों को छोडकर सभी दिन खुलेगी और उपभोक्ता अपनी सामग्री प्राप्त कर सकता है किन्तु जिलाधिकारी द्वारा 2 मई 16 को जारी पत्र के अनुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदार प्र्यवेक्षणीय अधिकारी के उपस्थिति में खाद्यान्न वितरित करेंगें। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी व पूूर्ति विभाग सहित विभागों के अधिकारियों को भेजे गये पत्र में यह कहीं नहीं कहा गया कि उपभोक्ताओं को तिथवार सिर्फ खाद्यान्न या अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगी। वहीं उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी का निर्देश है कि पर्यवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में जारी किये वितरण रोस्टर के अनुसार ही वितरण होगा। कोई भी उचित दर विके्रेता किसी भी उपभोक्ता को पर्यवेक्षणीय अधिकारी की अनुपस्थिति में राशन व अन्य सामग्री का वितरण नहीं करेगा। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी की मंशा ह कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को रोशन व अन्य सामग्री प्राप्त हो जाये और इसी के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है उन्होने कहा कि जारी किये गये रोस्टर पर अगर सभी उपभोक्ताओं को रोशन आदि वितरित नहीं हो सका तो सूचना मिलने पर पुनः तिथि निर्धारित कर राशन आदि वितरण कराया जायेगा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से वितरित होने वाले खाद्यान्न व चीनी, मिट्टी के तेल के लिये उपजिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार 5 मई से वितरण होना था किन्तु रामपुर मथुरा, पहला व महमूदाबाद के गोदामों से खाद्यान्न का उठान 4 मई तक न हो पाने के कारण अब 6 मई से खाद्यान्न आदि का वितरण होगा। 6 मई को नगर पालिका परिषद महमूदाबाद क्षेत्र के उचित दर विक्रेता अशोक कुमार, अब्दुल कययूम, रामनरेश मौर्य, सुभाष चन्द्र, सोहद्रा देवी, सुशील कुमार, मंजू बंशवार तथा नगर पंचायत पैतेपुर में डलईपुरवा में तथा गा्रामीण क्षेत्रों में बिलौली बाजार, अफसरिया, भगवंतपुर, बिलौली नानकारी, बजेहरा, सरैंया महिपत सिंह, अकबापुर, बनेहरा बीरबल, भरथर, अशरफपुर, बम्भौरी, बलसिंहपुर, छतौनी, अफसरिया, अंगरौरा, अटौरा, बहलोलनगर, चांदपुर फरीदपुर, बाकरनगर, बांसुरा, चांदपुर, लोधौनी, बिलासपुर, आलमपुर, बरियापुर, चंदौली, देवरिया, भरहरमऊ, बनवीरपुर, बेहटी जाफरपुर, भिठौरा, अगैया, बघाइन, बकहंुंआ, अहिबनपुर, अंगेथुवा, बाबूपुर, भौरी, बनिगवां, भुसना, 7 व 9 मई को गोधौरा, कलुवापुर, कांसा, हाजीपुर, केदारपुर, हरैया, जाफरपुर, कंजखडा, गोडैचा, हेेलेपारा, धर्मपुर, गुलरामऊ,इचैली, इनायतपुर, चंदौली, देशी लौकिया, दहला धौरहरा, गढचपा, गोण्डा देवरिया, ग्वाहडीह, अटौरा, हरिहरपुर, दविन्दापुर, गोरिया, जहानपुर, जयरामपुर, डफरा, ढखवा, गौरा, धमौडा, घैला, ईश्वरवारा, जसमण्डा, भुडकुडा, फिरोजपुर, देवकलिया, चुनका विरासी, गुलौली, दरियापुर तथा कस्बे में खुदागंज, पुरानी बाजार, संगत किला, खेदौरा, नूरपुर, कटरा, नई बाजार, सरावगी टोला के उचित दर विक्रेता वितरण करेंगें।


खाद्यान्न वितरण की होगी वीडियोग्राफी
महमूदाबाद, सीतापुर
खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री वितरण के समय उपजिलाधिकारी द्वारा वीडियाग्राफी भी कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने अपने पत्र में उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये है कि वह खाद्यान्न आदि के वितरण की वीडियो ग्राफी ग्राम पंचायत में उपलब्ध कैमरो के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।


आमिर ने अंजुमनों को किया सम्मानित



महमूदाबाद, सीतापुर
आठवीं सफर के जुलूस के पश्चात समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष आमिर अरफात ने जुलूस में शामिल अंजुमनों को सम्मानित किया। आमिर अरफात ने सम्मान कार्यक्रम में कहा कि हमारे धार्मिक कार्यक्रम हमें एक दूसरे को जुडने का मौका देते है। ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढचढकर हिस्सा लेने वालों का सम्मान हर किसी को करना चाहिए।
 सम्मान पाकर सामने वाले व्यक्ति को बेहद खुशी होती है। आमिर ने जुलूस में सम्मलित होने वाले अंजुमन सज्जादिया, अंजुमन हैदरी, अंजुमन अब्बासिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम में तमाम से सपा युवजन सभा के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

संस्कार इंजीनियर वहीं वैभव शर्मा आईएएस बनकर करना चाहते है देशसेवा



महमूदाबाद, सीतापुर
आईसीएससी बोर्ड द्वारा सम्पन्न हुई हाईस्कूल परीक्षा में डानबास्को हाईस्कूल महमूदाबाद के छात्र संस्कार गुप्ता 93 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में टाॅप किया। वह भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इस समय संस्कार कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। संस्कार के पिता श्याम बाबू गुप्ता महमूदाबाद के प्रमुख व्यवसायी हैं तथा उनकी पत्नी अन्नपूर्णा गृहणी हैं तथा बीए पास हैं। मोबाइल पर जब छात्र संस्कार से बात की गई तो उसने कहा कि वह आईआईटी की तैयारी कर रहा है और इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। हाईस्कूल परीक्षा में 93 अंक पाकर कालेज में टाॅप की सूचना पाकर उसके पिता श्याम बाबू ने कहा कि कालेज के अध्यापक  व फादर की मेहनत का परिणाम है वहीं छात्र संस्कार गुप्ता का कहना है कि अध्यापकों व माता-पिता के आशीर्वाद से वह परीक्षा में सफल रहा। कालेज में टाॅप करने वाले छात्र संस्कार गुप्ता को कालेज के फादर डेनिस डिसूजा तथा कालेज के अध्यापक मिस्टर वीरेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, दिवस सुदीप, अतुल सिंह, दीपक पीटर, मोहम्मद नदीम, सिस्टर साबिया, सिस्टर मंजूलता ने छात्र की सफलता पर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर संस्था में संस्कार गुप्ता के समान 93 प्रत्शित अंक लाने वाला वैभव शर्मा महमूदाबाद तहसील कर्मी अवधराम शर्मा की पांच संतानों में चैथे नम्बर का बेटा है। वैभव की चार बहने हैं जिसमें बडी बहन रोशनी शर्मा गाजियाबाद में बीटेक कर रही है तथा दूसरी बहन शीतल शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है तथा नित्या शर्मा सीता चिल्डेªन एकेडमी से हाईस्कूल कर रही है। छोटी बहन पलक शर्मा डान बास्को में कक्षा नौ की छात्रा है। वैभव आईएएस बनना चाहता है। कालेज में टाॅप करने का श्रेय वैभव ने परिवार व शिक्षकों को दिया।

सीता इण्टर कालेज के एक दर्जन छात्र नवोदय में चयनित


महमूदाबाद, सीतापुर
       राष्ट्रीय स्तर पर सम्पन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सीता इण्टर काॅलेज के 12 विद्यार्थी चयनित हुए है। चयनित विद्यार्थियों को काॅलेज में शिशु भारती एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी।
सीता इण्टर काॅलेज सभागार में आयोजित स्वागत-सम्मान समारोह में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित विद्यार्थियों विवेक कुमार वर्मा, शुभम वर्मा, शगुन वर्मा, आस्था रावत, आकर्ष कुमार, अंकिता भार्गव, आराध्या वर्मा, अमेय विक्रम कश्यप, आयुष्मान मौर्य, अभिषेक कुमार, मानवी कनौजिया, अमन राज का शिशु भारती व सांस्कृतिक विभाग द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया गया। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य अनन्त रत्नम् वाजपेयी, शिशुभारती प्रमुख अनूप सूरज, सांस्कृतिक प्रमुख प्रतिभा सिंह, उमेश वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


मजदूर के बेटे ने पास की आई0आई0टी0 मेन्स की परीक्षा



समाजसेवी ने दिया सहारा
प्रकाश विद्या मंदिर इण्टर कालेज का छात्र है मुकेश
महमूदाबाद, सीतापुर
ग्रामीण परिवेश में जन्मे मुकेश शर्मा बचपन से मेधावी होने के साथ उसे पढ-लिखकर गांव, घर व समाज का नाम रोशन करने के जुनून को देखते हुए क्षेत्र के एक समाजसेवी ने उसकी पढाई का जिम्मा उठाते हुए आगे बढाने का कार्य किया। मुकेश ने सम्बल पाकर पढाई के क्षेत्र में छलांग लगा दी और आई.आई.टी. की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
महमूदाबाद तहसील के शेखपुर बिलौली निवासी पप्पू शर्मा का दूसरे नम्बर के बेटे मुकेश के हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक आने के बाद भी परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के बाद उसकी पढाई में बाधा आ रही थी जिसको उसने प्रकाश विद्या मंदिर इण्टर कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा से अपनी पढाई जारी रखने की इच्छा तथा परिवार की स्थिति के सम्बंध में बताते हुए सहायता करने का अनुरोध किया। जिस पर ओमप्रकाश वर्मा ने क्षेत्र के समाजसेवी ठाकुरपुर निवासी अरूण कुमार ‘मुन्ना’ वर्मा से उस छात्र को मिलाते हुए सहयोग करने का अनुरोध किया।
 अरूण कुमार ‘मुन्ना’ ने मुकेश की पढाई की इच्छा को देखते हुए उन्हें हर सम्भव मदद करने का आश्वासन देते हुए उसकी पढाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया। मुकेश ने इलाहाबाद बोर्ड की इण्टर की परीक्षा देने के साथ आईआईटी की मेन परीक्षा पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की। ज्ञातव्य हो कि शेखपुर निवासी पप्पू कुमार अत्यंत निर्धन है। उसके पास मात्र पुश्तैनी मात्र डेढ बीघा जमीन है। पप्पू के पास जाॅब कार्ड है तथा वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके मुकेश सहित पांच बच्चे हैं। जिनमें बडी बेटी वंदना बीए में तथा मोनी कक्षा चार मे, नमन कक्षा एक में तथा एक पुत्र विकलांग व असाध्य रोगी है। मुकेश की मां गीता देवी गृहणी है। मुकेश के माता-पिता निरक्षर है। मुकेश को मिली सफलता पर कालेज परिवार के साथ प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, चन्द्र भूषण शुक्ला, पहला ब्लाक प्रमुख प्रवीण वर्मा, डा0 अनिरूद्ध वर्मा, श्यामू सिंह तथा विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।मुकेश को गोद लेने वाले अरूण कुमार वर्मा ने बताया कि मुकेश ने क्षेत्र के प्रकाश इण्टर कालेज से तैयारी कर परीक्षा पास की है और वह आगे की पढाई के लिये कोटा जाने की तैयारी कर रहा है। वह जहां तक पढना चाहेगा उसमें कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी।


मुकेश की सफलता पर मंत्री समेत अन्य ने दी बधाई

महमूदाबाद, सीतापुर
मुकेश शर्मा को आईआईटी में मिली सफलता पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, चन्द्र भूषण शुक्ला, पहला ब्लाक प्रमुख प्रवीण वर्मा, डा0 अनिरूद्ध वर्मा, श्यामू सिंह, रामकुमार वर्मा,  डा. विपुल वर्मा, दिनेश वर्मा, बाबूराम सावित्री इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अरूण वर्मा, संरक्षक देवशरण वर्मा, प्रकाश वि0म0 इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शशि सिंह, बब्बू सिंह, डा. प्रतीक सिंह, हिमांशू जैन, पालीटेक्निक प्रवक्ता कमल वर्मा, प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी, सहजराम, इन्द्रजीत यादव, अजय द्विवेदी, बाबा भूपेन्द्र, पारस जैन, श्रीश रस्तोगी, दीपक मौर्य, मयाराम वर्मा, बदलूराम, जयकरन सिंह, आनन्द शर्मा, रामकिशुन राठौर, शशांक सिंह, जीडी वर्मा, हरिशरन लाल, अशोक वर्मा, स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन सहित सैकडो लोगो ने बधाई दी।

click karen....

नरेन्द्र वर्मा के ये सपने 2016 में होगें पूरे, बदलेगी महमूदाबाद की तस्वीर

जिंदगी से जंग हार गई मात्र पौने दो वर्ष की हिमांशी