टकराव व आंदोलन का रास्ता न अपनाएं अधिवक्ता- न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह



महमूदाबाद-
जूनियर अधिवक्ता सीनियर अधिवक्ताओं के सानिध्य मे रहकर न्यायिक कार्य प्रणाली सीखें और वादिकारियों को न्याय दिलाने के साथ आगे बढें। सीनियर अधिवक्ता अपने जूनियर अधिवक्ताओं की आर्थिक आवश्यकताओं का ध्यान रखें क्योंकि  घर-गृहस्थी चलाने के लिये सभी को धन की आवश्यकता होती है। बार व बेंच के बीच  कभी कटुता होती ही नहीं है । बार के लोगो को यदि कभी कोई समस्या दिखे तो टकराव व आंदोलन का रास्ता न अपनाकर बार के पदाधिकारी उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान निकालें। यह बात लखनऊ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह ने महमूदाबाद लायर्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। न्यायमूर्ति ने अपने को अधिवक्ता के रूप में शामिल करते हुए कहा कि अशिक्षा व बेरोजगारी के कारण देश में अपराध बढ रहा है। युवा अपनी जरूरते पूरी करने के लिये कम्प्यूटर ज्ञान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं इससे साइबर क्राइम में बढोत्तरी हो रही है। उन्होने कहा कि अधिवक्ता अपने अंदर झांके और कर्तव्य का ध्यान रखें क्योंकि कभी कभी अधिवक्ता बिना समझे मुकदमे लेकर जिताने की गारंटी ले लेते है और न्यायालय पर दबाव बनाते है। यहीं से बार और बेंच के बीच विसंगतियां उत्पन्न होती है।

महमूदाबाद को जिला बनाकर ही हल हो सकती है समस्याएं- डा. अम्मार रिजवी



कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा0 अम्मार रिजवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि न्यायालय व प्रशासनिक अधिकारी अगर तय कर ले तो महमूदाबाद में न्यायालय के लिये भूमि तत्काल उपलब्ध हो सकती है महमूदाबाद में भूमि की कमी नहीं  है। उन्होने एडीशनल जनरल जफर याब जिलानी से कहा कि उनके मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव से अच्छे सम्बंध हैं अगर वह महमूदाबाद को जिला बनाने की सिफारिश कर लें तो महमूदाबाद की अधिकांश समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी।
ज्ञातव्य हो कि लायर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट लखनऊ के न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीशनल जनरल जफर याब जिलानी, सीतापुर सीजीएम रणधीर सिंह सहित कई बडे अधिवक्तागण भी मौजूद थे।

नरेन्द्र वर्मा के ये सपने 2016 में होगें पूरे, बदलेगी महमूदाबाद की तस्वीर



आयुष जैन (ब्लाॅगर)

प्रदेश में सपा सरकार आते ही महमूदाबाद से क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा महमूदाबाद के लिये कई ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार किये। चूंकि आम चुनाव नजदीक है इसलिये जाहिर है कि वह इन योजनाओं को पूरा कर आने वाले चुनावों से पहले जनता के बीच में रखेंगें। खास बात यह है कि ज्यादातर परियोजनाओं की निगरानी खुद राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा कर रहे हैं। कुछ परियोजनाएं महमूदाबाद के वासियों को लाभ पहुंचा रही है तथा इस साल के अंत तक बची हुई उनकी लगभग सभी योजनाएं मूर्त रूप ले लेगी और जनता को लाभान्वित भी करने लगेगी। महमूदाबाद जैसे गांजर क्षेत्र को विकसित करने के लिये नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा शुरू किये गये कुछ खास प्रोजेक्ट-
--कुछ परियोजनाएं---

एटीएस और कई इण्टर कालेज
प्रदेश सरकार में मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में 12 करोड की लागत से हाजीपुर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालय तथा मानापुर में आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के साथ रामपुर मथुरा विकास खण्ड क्षेत्र में शहरा-शहरी, महमूदाबाद विकास खण्ड क्षेत्र में जुडौरा, पहला विकास खण्ड क्षेत्र मंे अकबापुर मंे इण्टर कालेज माडल स्कूल तथा जाफरपुर में अल्प संख्यक योजना के तहत इण्टर कालेज की नींव रखी थी। जिनके निर्माणाधीन भवन लगभग मूर्तरूप ले चुके है और नागरिकों को सुविधाएं देने के लिये तैयार हैं।

महिला चिकित्सालय और स्वास्थ्य केन्द्र
महमूदाबाद क्षेत्र की महिलाओं की वर्षाें पुरानी मांग 36 बेड महिला चिकित्सालय जो शासन द्वारा करोडों की लागत से 2015 में स्वीकृत किया गया था का निर्माणाधीन भवन का कार्य अंतिम चरणों में है। 2016 तक उसमें चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो जायेंगी। साथ ही गांव स्तर पर चिकित्सीय सुविधाएं बेहतर करने के उद्देश्य से पोखराकलां, बाबूूपुर, बिलौली बाजार, चांदपुर में पीएचसी भवन भी 2016 में शुरू हो जाने की पूरी संभावना है क्योंकि इनके भवन लगभग बनकर तैयार की स्थिति में हैं। 

विद्युत के लिये पावर हाउसों का निर्माण
नागरिकों की मौलिक सुविधा बन चुकी विद्युत में सुधार के लिये इचैली ग्राम में बीस करोड की लागत से 132 केवीए पावर हाउस के साथ करीब 5 करोड की लागत से केदारपुर, कंचनपुर में 33/11 केवीए पावर हाउसों के भवन बनकर तैयार है। अन्य उपकरण लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

अण्डरग्राउण्ड केबिल परियोजना-
इसके साथ ही कस्बे की विद्युत व्यवस्था को और मजबूत करने और लाइन फाल्ट, लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने व महमूदाबाद नगर की विद्युत व्यवस्था को महानगरीय सुविधाओं से लैस करने के लिये 36 करोड रूपये की लागत से 2015 में शुरू किये अण्डर ग्राउण्ड केबिल कार्य को 2016 तक पूरा हो जायेगा।

बस स्टाप नवीनीकरण-
जनता की वर्षाें पुरानी मांग को दृष्टिगत रखकर राज्यमंत्री ने 99 लाख की लागत से बस स्टाप भवन को हाईटेक करने की स्वीकृत प्रदेश सरकार से प्रदान कराई थी। जिसका निर्माण कार्य प्रारम्भ है।

कुछ अन्य क्षेत्र.-
पुल निर्माण के तहत सुमली नदी पर सबसे बडा पुल शहरा-शहरी के निकट लगभग चार करोड की लागत से पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है जो 2016 में पूर्ण हो जायेगा इसके बाद ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त रूदाइन में भी बडा पुल तथा शिवपुर देवरिया में पीपा पुल भी 2016 में शुरू हो जाएंगे।  इसके साथ ही पेयजल के लिये दो दर्जन से अधिक गांवों मे पानी की टंकियों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।  सिंचाई के उद्देश्य के तहत कई गांवों में ट्यूबवेल की स्थापना हो चुकी है बस संचालित होना बाकी है। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत के माध्यम से विकास खण्ड रामपुर मथुरा में लगभग 12 करोड 25 लाख की लागत की योजनाओं में अािधकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है।
  
क्या कहते है राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा
2016 में मिलने वाली सौगातों के सम्बंध में राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि महमूदाबाद विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में अपना जहां विशेष स्थान बनाए हुए है। मेरा प्रयास है कि स्वास्थ्य परिवहन, बिजली तथा आवागमन के संसाधनों में भी क्षेत्र पूर्ण विकसित हो। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जिन योजनाओं और विकास कार्याें को मंजूरी दी गई है वह सभी क्षेत्र में संचालित हो रहे है। क्षेत्र की जनता ने विकास के लिये मुझ पर विश्वास किया था मैने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है।


(उक्त खबर पर अपनी राय दें और शेयर करना न भूलें।)
;g Hkh i<sa&






पति ने अपनी पत्नी और बेटी को बांके से काटा, मौत



महमूदाबाद समाचार डेस्क।
शराब का अत्यधिक सेवन  करने की लत के चलते करीब 25 बीघा पैतृक कृषि भूमि व आधा मकान बेचने के बाद भी शराब पीने का सिलसिला जारी रखने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों पर बांके से हमला कर दिया। हमले में पत्नी और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों को सीएचसी महमूदाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रिफर कर दिया गया।  मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बालेन्दू भूषण, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, उपजिलाधिकारी व सीओ ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने पत्नी व बेटी के हत्यारे को हिरासत में लिया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में महमूदाबाद, सदरपुर, व थानगांव तथा रामपुर मथुरा का पुलिस बल लगा हुआ है।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे संतोष पुत्र छंगा पासी के घर एकाएक हृदय विदारक चीख पुकार का शोर सुनकर पडोसियों ने घर का दरवाजा तोडा। दरवाजा तोडते ही उन्होने देखा कि संतोष की पत्नी माया (40) तथा उसकी बेटी रोली (15) घर के बरामदे व छप्पर के नीचे के पलंग व बिस्तरों पर मृत पडी थी तथा पूरे घर में कई स्थानों पर खून फैला था। संतोष ने धारदार बांके से अपनी पत्नी व पुत्री की जहां निर्मम हत्या कर दी थी वहीं उसके हमले से 17 वर्षीय बेटी मोनिका वहीं 12 वर्षीय बेटा प्रांशू गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह व उनके सहयोगियों ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर रूप से घायल दोनो बच्चों को ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। चिकित्सक डा. एस.एस. चैहान ने बताया कि घायल बालिका का एक अंगूठा बायें हाथ का कट गया है तथा उसके घर पर गहरे घाव के निशान हैं। वहीं प्रांशू के सर पर धारदार हथियार का गहरा घाव है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बालेन्दू भूषण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री सोनकर, उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, सीओ वी.बी. सिंह तथा महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी, थाना थानगांव थानाध्यक्ष, थाना सदरपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव गौरा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना के बाद थाना रामपुर मथुरा को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्दैश दिये। सीतापुर जनपद से पहुंची फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्रित किये। रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष जयशंकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दो पुत्री के गांव के ही दो युवकों के साथ अवैध सम्बंध थे। किन्तु पत्नी इस बात को नहीं मानती थी और इसी के कारण मैने पत्नी व पुत्री का बांके से वार कर हत्या कर दी।  शवों को पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

घर में मिली 40 लीटर अवैध कच्ची षराब
महमूदाबाद, सीतापुर
गौरा निवासी संतोष अपने घर में कच्ची शराब बनाकर बेचने का भी धंधा करता था। उसके घर में एक ड्रम में लगभग 40 चालीस कच्ची शराब रखी हुई थी। इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष रामपुर मथुरा से जानकारी की गई तो उन्होने कहा कि घर के अंदर शराब बनाने के उपकरण व लहसन बरामद हुआ है।



 (उक्त खबर पर अपनी राय दें और शेयर करना न भूलें)









यह भी पढें।

जिंदगी से जंग हार गई मात्र पौने दो वर्ष की हिमांशी

युवती को अगवा नहीं कर सके तो चला दी गोली....


जैन समाज महमूदाबाद की नई कार्यकारिणी गठित

जैन समाज महमूदाबाद की नई कार्यकारिणी गठित

पारस जैन बने महामंत्री वहीं पंकज बने उपाध्यक्ष
महमूदाबाद, सीतापुर
सरावगी टोला स्थित श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगो ने बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। जैन समाज के अनुयायियों ने बैठक में मनोरंजन जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं समाज के शिरोमणि संरक्षक के रूप में केवल चन्द्र जैन को निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार परम संरक्षक के पद पर चक्रेश्वर कुमार जैन, संरक्षक के पद पर श्री विकास चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष पद पर अरूण कुमार जैन व श्री पंकज कुमार जैन, महामंत्री पद पर पारस कुमार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर श्री अमृत कुमार जैन, मंत्री पद पर श्री जितेन्द्र कुमार जैन को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार अंकुर जैन पुत्र प्रमोद जैन, आकाश जैन, अनिल जैन, प्रवीन जैन, संजीव जैन, भूपेन्द्र जैन, रचिन जैन पुत्र जगत जैन, राजन जैन, विपिन जैन,  शैलेन्द्र जैन पुत्र दीप चन्द्र जैन, डा0 कुण्डलेश जैन, विजय जैन, राजेश जैन(गुड्डू) को विशिष्ट सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

.....तो ही मैं नहीं लडूंगा चुनाव- डा. अम्मार रिजवी


महमूदाबाद डेस्क 
डा. अम्मार रिजवी से अपने महमूदाबाद स्थित आवास पर आयोजित पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न कि अब आप चुनाव लडेगे या नही ंतो उन्होने कहा कि हमारे लिये चुनाव लडना कोई बहुत बडा मुद्दा नहीं है मैं केवल चुनाव लडता हूं तो गांजरी क्षेत्र के विकास के लिये लडता हूं। अगर कोई महमूदाबाद को गांजरी जिला तथा एक मेडिकल कालेज बना दे तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। जब तक यह व्यवस्थाएं जनता को नहीं मिल जाती तब तक मैं जनता के बीच जाता रहूंगा और चुनाव लडता रहूंगा।
   इसके साथ ही उन्होने कहा कि महमूदाबाद अगर जिला बनाने की कार्यवाईयां काफी पहले पूर्ण की जा चुकी हैं जो कि शासन के पास रखी हुई है। मैने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि महमूदाबाद को गांजरी जिला घोषित कर दें। साथ ही उन्होने यूपीए सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार के तत्काल प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और रेल मंत्री पवन बंसल द्वारा महमूदाबाद से सेमरी-बांसुरा-रामपुर मथुरा-थानगांव-रेउसा तम्बौर-लहरपुर होते हुए हरगांव तक रेलवे लाइन बिछाने के लिये सर्वे के आदेश दिये थे किन्तु वह आज तक ठण्डे बस्ते में पडे हैं। अगर उस रेलवे लाइन का सर्वे हो जाता और रेल लाइन बिछ जाती तो महमूदाबाद का सीधा रिश्ता हरगांव होते हुए लखीमपुर-पीलीभीत-दिल्ली से जुड जाता इससे महमूदाबाद  क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो जाता।


जिंदगी से जंग हार गई मात्र पौने दो वर्ष की हिमांशी



पढिये महमूदाबाद से वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जैन की रिपोर्ट

हिमांशी की मौत पर सवालों के घेरे में आ गया बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग
महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश से कुपोषण दूर करने के लिये जिलाधिकारी द्वारा महमूदाबाद ब्लाक के ग्राम शाहिनपुर खेरिया को गोद लेने के बावजूद अतिकुपोषित पौने दो वर्षीय बालिका हिमांशी की मौत ने बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग के ऊपर सवालिया निशान खडे कर दिये हैं क्योंकि अतिकुपोषित बच्चोें व गर्भवती महिलाओं की देखरेख की जिम्मेदारी उक्त विभागों की थी। उक्त प्रकरण में अधिकारी अपनी गर्दन बचा कर निचले  स्तर के कर्मचारियों पर गाज भले गिराकर अपना बचाव करे किन्तु डीपीओ अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती हैं। मुख्यमंत्री द्वारा कुपोषण दूर करने के लिये चलाये गये अभियान के बाद जनपद के तत्कालीन जिलाधिकारी ने ग्राम साहिनपुर खेरिया को गोद लेकर व कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं की देखरेख की जिम्मेदारी बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग को सौंपी थी। जिला परियोजना अधिकारी को लगातार मानीटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी किन्तु जिला परियोजना अधिकारी केवल गांव साहिनपुर खेरिया तभी पहुंची जब जब जिलाधिकारी का निरीक्षण कार्यक्रम लगा इसके अतिरिक्त उन्होने कभी भी गांव पहुंचकर निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा। केवल बाल विकास परियोजना अधिकारी महमूदाबाद या सुपरवाइजर से ही स्थिति की जानकारी लेती रही। स्वास्थ्य विभाग भी केवल एएनएम के सहारे ही रहता था उक्त विभाग के केन्द्र अधीक्षक तभी पहुंचते जब डीएम आदि का निरीक्षण किया जाना होता था। एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारी भले ही जिलाधिकारी के निर्देश पर निरीक्षण करने अवश्य जाते थे। 15 अप्रैल को जिलाधिकारी निरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी ने 14 अप्रैल को हिमांशी की स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा था जहां चिकित्सकों ने बच्चों को जिला चिकित्सालय के एनआरसी में भर्ती कराने को कहा था किन्तु विभाग के अधिकारियों ने ढिलाही बरतते हुए तत्काल बच्ची को एनसीआर नहीं भेजा। 15 अप्रैल को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निरीक्षण के दौरान डीएम के सख्त निर्देशों के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक गांव के अतिकुपोषित  चार बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जहां हिमांशी की 18 अप्रैल को मृत्यु हो गई। 

डीएम के गोद लिये गांव में लापरवाही चर्चा का विषय
महमूदाबाद, सीतापुर
डीएम द्वारा गोद लिये गांव  के प्रति जब विभाग इतना लापरवाह हो सकता है तो अन्य गांवों की क्या स्थिति हो यह बात पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गई। लोग कह रहे हैं कि जब जिलाधिकारी द्वारा गोद लिये गये शाहिनपुर खेरिया के कुपोषित बच्चों के साथ यह लापरवाही हो सकती है जो जनपद के अन्य गांवों में कुपोषित बच्चों के प्रति कितनी लापरवाही हो रही होगी? इसका अंदाजा स्वयं जिलाधिकारी लगा सकते हैं।

महमूदाबाद पुलिस ने बरामद की पांच बाइकें


महमूदाबाद, सीतापुर
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर पांच दुपहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। कोतवाली प्रभारी के.बी. सिंह ने बताया कि एसआई अशोक कुमार यादव, आर.बी. सरोज, संत कुमार व कांस्टेबिल हरिसहाय सिंह शानदार नहर पुल नूरपुर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे पुलिस से बचने के लिये एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग नहर पटरी पर मोटर साइकिल से भागनेे लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने पीछाकर मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति को धर पकडा जबकि एक मौके से भागने में सफल रहा। पूछताछ में पकडे गये अभियुक्त ने अपना नाम अमर सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी विलासपुर थाना महमूदाबाद व अपने साथी का नाम उमेश पुत्र पुत्ती लाल निवासी विलासपुर बताया। पकडा गया अभियुक्त एक शातिर वाहन चोर है और उसकी निशानदेही पर दुपहिया वाहन डिस्कवर  नं0 यूपी 32 डी एम 1249, हीरो हाण्डा स्पलेण्डर नं. यूपी 41 एफ 5017, हीरो हाण्डा पैशन यूपी 32 एपी 3671, पल्सर नं. यूपी 32 वीपी 6912, तथा मोपेड नं. यपी 32 डीसी 9303 बरामद की गई। उन्होने बताया कि पकडे गये अभियुक्त पर लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर जनपद के विभिन्न  थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज है। उन्होने बताया कि अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की  जा रही है।
महमूदाबाद शारदा नहर से मिला युवती का कंकाल

महमूदाबाद शारदा नहर से मिला युवती का कंकाल

दहेज को लेकर नहर में फेंका गया था शव
महमूदाबाद सीतापुर
    दहेज में रंगीन टीवी, सोने की चैन, तथा पति के सऊदी जाने के लिए एक लाख रुपए न लाने के चलते विवाहित को उसके पति व ससुराली जनों ने हत्या कर शव गायब करने का आरोप में अपराध संख्या 29/16 को धारा 304, 302, 201 आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत चार लोगों को जेल भेजकर शव का पता लगा रही पुलिस ने  बीती रात मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर से युवती का कंकाल बरामद कर पीएम के लिए भेजा। लगाते हुए मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। मामला कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के बिलौली बाजार का है।
कोतवाल केबी सिंह के अनुसार महमूदाबाद क्षेत्र के बिलौली बाजार निवासी शहबान पुत्र छोटन्ने के बेटे इस्लाम को  रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के दैमलपुर निवासी जमालुद्दीन ने अपनी 19 वर्षीया बेटी शहनाज की शादी 11 अक्टूबर 2015 को हुई थी। 27 जनवरी से लापता शहनाज की सूचना पाकर उसके माता-पिता द्वारा काफी तलाश के बाद सशांकित पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति सास-ससुर जेठ-जेठानी व ननद सहित सात लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाॅच शुरू की थी। पुलिस ने मुकदमें में नामित चार को पूर्व में ही जेल भेज दिया था। आरोपियों द्वारा बताया गया था कि शहनाज जलकर मरी थी जिसे सफड़े में बालू भरी बोरियों व ईंटों को साथ में बांधकर शारदा नहर के बाबाबाग पुल से नहर में फेंक दिया था। पानी बहाव तेज होने के कारण उस समय शव बरामद नहीं हो सका था। नहर का पानी बंद होने के बाद शेखपुर नहर पुल के पूरब से कंकाल को गांव केे चैकीदार अयोध्या प्रसाद की सूचना पर एसआई कटियार ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।



धर्म से ही हो सकता है दुखों का निवारण- यादुवेन्द्र सागर जी

shri yaduvendra sagar ji

महमूदाबाद, सीतापुर
धर्म का अर्थ होता है कि गिरते हुए को ऊपर उठाना।  जैसे कोई व्यक्ति ऊपर से नीचे गिर रहा है वह और नीचे न जाये धर्मशील व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि उसे धर्म मार्ग पर लाकर ऊपर उठाने का काम करे। उक्त उद्गार जैन मुनि श्री यादुवेन्द्र सागर जी महाराज ने महमूदाबाद के सरावगी टोला में स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के सभागार में प्रवचन के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि यह जीव अनादि काल से चारों गति के चैरासी लाख योनियों में भटकता हुआ नाना प्रकार के दुखों को उठा रहा है। उन दुखों का निवारण धर्म से ही हो सकता है। उन्होने कहा कि धर्म दो प्रकार का है। एक मुनि धर्म दूसरा श्रावक धर्म। मुनि धर्म के माध्यम से मनुष्य योनि से सीधे मोक्ष प्राप्त हो सकता है  दूसरा धर्म श्रावक धर्म है श्रावक धर्म में मनुष्य धीरे धीरे मोक्ष की ओर पहुंचता है। उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे दिल्ली पहुंचने के लिये दो मार्ग है पहला मार्ग रेल मार्ग, दूसरा मार्ग हवाई मार्ग। मुनि धर्म हवाई मार्ग की भांति हैं और श्रावक धर्म रेल मार्ग की भांति है। इसलिये प्रत्येक श्रावक को मुनि धर्म पालन करने का प्रयत्न करना चाहिए। तभी उसकी आत्मा को मुक्ति मिल सकती है। इस अवसर पर बडी संख्या में जैन श्रावक व श्राविकाएं उपस्थित थे।

युवती को अगवा नहीं कर सके तो चला दी गोली.....


महमूदाबाद, (सीतापुर)
        सदरपुर थाना क्षेत्र में युवती को अगवा करने आए असलहों से लैस दबंगों ने असफल होने पर जमकर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को घायल कर युवती को अगवा कर भाग रहे दबंगों को ग्रामीणों ने घेर लिया और एक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
        थाना क्षेत्र के ग्राम लंघनिया निवासी सोबरन पुत्र राम प्रसाद वर्ष 2013 में थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरवा निवासी अपने बहनोई सियाराम की बहन अनीता को भगा ले गया था। इस मामले में थाने में मु.अ.सं. 49/2013 के तहत धारा 498 आईपीसी के तहत दर्ज हुआ था। मामले में अनीता का बयान न्यायालय में हुआ था जिसमें उसने सोबरन के साथ ही जाने की बात कही थी। न्यायालय द्वारा अनीता को सोबरन के सुपुर्द कर दिया गया था। बीती 12/13 अप्रैल की रात अनीता के भाई सियाराम व पुत्तीलाल पुत्रगण देवतादीन निवासी मोहनपुरवा थानगांव, हनुमान पुत्र कामता निवासी भैंसहा थाना सकरन व तीन चार अन्य साथियों के साथ असलहों से लैस होकर आ धमके और घर में घुसकर अनीता को साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने अनीता को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। अनीता के साथ मारपीट होती देख उसका पति 30 वर्षीय सोबरन व जेठ 35 वर्षीय बहादुर आ गए और विरोध करने लगे। हमलावरों ने अपने को घिरता देखकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली लगने से सोबरन व बहादुर गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। दोनों के गिर जाने पर हमलावर युवती को लेकर घर से निकल गाए किंतु गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव के लोग जग गए और सोबरन के घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया। अपने को घिरता देख हमलावर युवती को छोड़कर भागने लगे जिसमें एक हमलावर भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसे ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय हनुमान पुत्र कामता निवासी भैंसहा थाना सकरन के रूप में की गई। सूचना मिलते ही सदरपुर, थानगांव, रामपुर मथुरा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से एक देशी 315 बोर राइफल छह खोखा तथा एक जिंदा कारतूस व, एक बुलेट बरामद हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने लखनऊ के मेडिकल कालेज स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यख यदुनंदन सिंह ने बताया कि सोबरन की तहरीर पर सियाराम व पुत्तीलाल पुत्रगण्पा देवतादीन निवासी मोहनपुरवा थानगांव व तीन-चार अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 452, 307 व 25 आम्र्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

छात्रों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ परिश्रम करने की आवश्यकता- आर.पी. सिंह


महमूदाबाद, सीतापुर
विद्यार्थियों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी होती है बस आवश्यकता होती है उसको निखारने की। विद्यार्थियों की इस प्रतिभा को निखारने का सराहनीय कार्य शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा किया जाता है जो विद्यार्थी सफलता प्राप्त करते है उन्हें  निश्चित ही प्रसन्नता होती है लेकिन सफलता में पिछडने व छात्रोें को हताश एवं निराश होने की आवश्यकता नही है उन्हें नई ऊर्जा  के साथ आगे बढ दृढ संकल्पित होकर परिश्रम करने की आवश्यकता होती है। यह बात न्यू विजन पब्लिक इण्टर कालेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बसपा कुर्सी प्रभारी/प्रत्याशी आर.पी. सिंह ने कही।
उन्होने कहा कि आज का प्रतिभावान छात्र कल के राष्ट्र का एक बेहतर नागरिक बनता है जिसका श्रेय हमारे विद्यालयों का जाता है। हमारे भाई अहमद अंसारी ने समाज को शिक्षित करने का जो बीडा उठाया है वह निश्चय ही सराहनीय है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक अहमद अंसारी ने कहा कि हमारे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बहुत ही ज्यादा परिश्रम करते हुए छात्र व छात्राओं को शिक्षित करने का कार्य किया है। जो भी छात्र -छात्राएं इस वर्ष पुरस्कार से वंचित रहे है उन्हें मेहनत करके आगामी सत्र में अपने को परीक्षाफल बेहतर लाकर पुरस्कार प्राप्त करना होगा। कार्यक्रम को लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष श्यामू सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा, संस्था की महासचिव परवीना अंसारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम  का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य आनन्द सिंह ने किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी के.बी. सिंह, वसी अहमद, इस्लाम, राजू अंसारी, मुकुन्द महाराज, प्रधान चांदपुर आदि उपस्थित थे।

शिक्षा क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान निभा रहे है महती भूमिका- नरेन्द्र सिंह वर्मा


महमूदाबाद, सीतापुर
समाज के लोगो को पढे लिखे होना आवश्यक है वहीं समाज प्रगति करता है जहां सभी लोग पढे लिखे होते हैं। प्रदेश की सपा सरकार इस मामले में पूरी तरह से संवेदनशील है और हर स्तर पर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान भी अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं और बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। यहां के छात्र -छात्राएं देश विदेश की मेरिट में अपना नाम रोशन कर रही है। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने श्री रामचन्दर रामनरेश इण्टर कालेज धमगोदरा में विद्यालय के द्वितीय वार्षिकोत्सव का द्वीप प्रज्जवलन करने के बाद सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने विद्यालय को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बिसवां विधायक रामपाल यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिक्षा चिकित्सा के साथ साथ प्रदेश के चहमुखी विकास के लिये जहंां योजनाए संचालित की जा रही हैं वही हर वर्ग के लिये कल्याणकारी योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। कार्यक्रमाध्यक्ष हजारी लाल महाविद्यालय पहाडापुर के प्रबंधक रामलाल यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना की गई थी आज यह विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। भविष्य में यह विद्यालय डिग्री कालेज बने यही हमारा आशीर्वाद है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना, सरस्वती वदना, स्वागत गीत, भावनृत्य तथा नाटक, वर्तमान शिक्षा की एक झलक, अंधेर नगरी आदि प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक रमेश कुमार, रामनरेश आदि ने माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामाधार, रामचन्दर, रामलखन, राम दयाल, देशराज वर्मा, सहजराम, बलराम यादव, राजकुमार, पन्ना लाल, सोने लाल, गुड्डू, राजेश यादव, जगतपाल, सुशील कुमार, अशोक सहित अभिभावकगण उपस्थित थे।

मां संकटा देवी मंदिर के मेले में सजीव मनोहारी मंचन बना चर्चा का विषय


महमूदाबाद (सीतापुर)
     महमूदाबाद के अत्यंत प्राचीन व सुप्रसिद्ध श्री संकटा देवी मंदिर के 15 दिवसीय मेला महोत्सव में वृंदावन से आये नाट्य मण्डल द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सजीव मनोहारी मंचन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कलाकारों की अद्भुत अभिनय क्षमता व प्रस्तुतिकरण तथा साज-सज्जा व वेषभूषा की लोग सराहना करते नहीं थकते। श्री कृष्ण लीला का सजीव मंचन देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ मंदिर के सांस्कृतिक पांडाल में जुट रही है। 
श्री संकटा देवी मंदिर मेला के सांस्कृतिक मंच पर वृंदावन से आई राम-श्याम श्री कृष्ण लीला संस्थान नाट्य मंडल के कलाकार कृष्ण जन्म से कंस वध तक का सजीव मनोहारी मंचन कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए एकत्र भारी भीड़ कृष्णभक्ति में डूबी रही। देवकी-वसुदेव की विदाई तथा यशोदा के घर कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ, पूतना, बकासुर, कालिया मर्दन की आकर्षक लीलाओं को दर्शक भावपूर्ण तथा श्रद्धा के साथ देखते रहे। जब कृष्ण ने किसी राक्षस का वध किया या गोवर्धन पर्वत को उंगली पर धारण किया तो दर्शकों के जय श्री कृष्ण के गगनभेदी नारों से पांडाल गुंजायमान हो उठा। खचाखच भरा पांडाल उस समय करुणा के सागर में डूब गया जब मथुरा से कंस द्वारा भेजे गए भगवान कंस के काका अक्रूर जी कृष्ण व बलराम को मथुरा ले जाने के लिए बुलाने आए। नंद-यशोदा के साथ ग्वाल-बाल जब कृष्ण को मथुरा जाने से न रोक पाए तो सभी करुणा के साथ विलाप करते हुए मूर्छित होने लगे तो दर्शकों की आखें भी नम हो गईं। कृष्ण-बलराम ने मथुरा पहुंचकर कंस के धोबी का वध करने के साथ कंस के दरबार में पहुंचकर मल्लयुद्ध में उसे पराजित करते हुए उसका वध कर दिया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी, साकेंद्र प्रताप वर्मा, डा. विनोद मिश्र, पं. सुरेंद्र शास्त्री, राज कुमार वर्मा, लालता प्रसाद जायसवाल, उमेश वर्मा, इंद्रजीत जायसवाल, अशोक नाग, ओम प्रकाश गुप्त, त्रिलोकीनाथ मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शक मौजूद रहे।


दहेज के लिये सांस पर विवाहिता को जलाने का आरोप


महमूदाबाद, सीतापुर
थाना रामपुर मथुरा के पुलिस चैकी चांदपुर के अंतर्गत गांव फरीदपुर मंे संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता गंभीर रूप से जल गई। जिसे चिकित्सा हेतु एम्बुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महमूदाबाद लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को लखनऊ रिफर कर दिया। विवाहिता के पिता रामप्रताप ने विवाहिता की सांस मीनू देवी पर जलाये जाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान द्वारा घटना की सूचना रामपुर मथुरा पुलिस को दूरभाष से दे दी गई है। विवाहिता के पति व विवाहिता के मायके वाले गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को लेकर चिकित्सा हेतु लखनऊ गये। जानकारी के अनुसार रामपुर थाना के चैकी चांदपुर अंतर्गत बरीजगतपुर के राम प्रताप की पुत्री अर्चना देवी (25) फरीदपुर में अजय वर्मा को ब्याही है। आज प्रातः लगभग साढे छह बजे फरीदपुर की अपनी ससुराल में घर के अंदर अर्चना देवी संदिग्ध परिस्थितियों में जल गईं। जिसे उपचार हेतु तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महमूदाबाद लाया गया।
 अर्चना के पति अजय वर्मा ने बताया कि वह जब घटना घटित हुई तो घर के बाहर जानवरों को चारा पानी दे रहा था। तभी अचानक घर से आग की लपटें उठी और उसकी मां चिल्लाते हुए बाहर निकली कि घर में आग लग गई है। मैने और गांव वालों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया और जब अंदर पहुंचा तो देखा मेरी पत्नी गंभीर रूप स ेजल रही थी। घटना की सूचना पर प्रधान भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा थाना रामपुर मथुरा को सूचना देते हुए तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उपचार के बाद उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। वहीं विवाहिता के पिता रामप्रताप का आरोप है कि 3-4 दिन से मोटर साइकिल को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। दहेज में दी गई मोटर साइकिल मझिगवां बाराबंकी निवासी मनोज मांगकर ले गया था किन्तु वह वापस नहीं दे रहा था। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि विवाहिता की सांस मीनू देवी द्वारा मेरी लडकी को आग लगाकर गंभीर रूप से जला दिया गया है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल विवाहिता को लेकर पति व ससुर चिकित्सा हेतु लखनऊ गये है। इस सम्बंध में थाना रामपुर मथुरा में कोई भी प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया है।

प्रधान समर्थकों व विरोधियों के बीच मारपीट, छह घायल

प्रधान समर्थकों व विरोधियों के बीच मारपीट, छह घायल

महमूदाबाद, (सीतापुर)
         कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के समर्थकों व विरोधियों के बीच हुई मारपीट में जमकर ईंट-गुम्मे चले। मारपीट में छह लोगों को चोंटे आईं। घायलों को इलाज के सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू की।  ग्राम पंचायत जयरामपुर में चुनाव जीतकर कृष्णा देवी पत्नी बीरेंद्र कुमार प्रधान बनी हैं। गांव के सुरेश पुत्र ंिबंदेश्वर चुनाव के कृष्णा देवी के समर्थन मंे नहीं थे। चुनाव जीतने के बाद से कृष्णा देवी के परिवार के लोग सुरेश को सबक सिखाने की धमकी कई बार दे चुके थे। बीती बुधवार की रात सुरेश अपने मवेशी खूंटों पर बांधकर जब घर जा रहा था तभी प्रधानपति बीरेंद्र कुमार अपनी कार से आ गए और सुरेश से आगे निकल गए। प्रधानपति ने कार रोककर सुरेश को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। गाली-गलौच सुनकर सुरेश के परिजन व प्रधानपति के समर्थक आ गए और देखते-ही देखते ईंट-गुम्मे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के सुरेश (45) बिंदेश्वर, रोहित (15), मोहित (13) पुत्रगण सुरेश तथा दूसरे पक्ष के रामू (35)  पुत्र राम खेलावन, मयाराम (20) रामस्वरूप, रामनरायन (18) पुत्र शिवराम घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

आग में जले तीन जानवर, एक झुलसा


रामपुर मथुरा महमूदाबाद (सीतापुर)
         थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह लगी आग में तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आग बुझाने के दौरान एक अधेड़ बुरी तरह झुलस गया जिसका इलाज सीएचसी रामपुर मथुरा में चल रहा है।  थाना क्षेत्र के तुलसीपुर खरिका निवासी सत्रोहन पुत्र कालिका प्रसाद के मवेशीखाने में गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से मवेशीखाने में बंधी इनकी एक भैंस की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गई। पास ही के मवेशीखाने में बंधी अरविंद व अनिल पुत्रगण सत्रोहन की एक-एक भैंस भी आग की चपेट में आकर जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। अग्निकांड में दो कुंतल गेहूं, एक साइकिल, कपड़ा, बर्तन अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय मुनेश्वर (50) गंभीर रूप से झुलस गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा में भर्ती कराया। सूचना पर एसडीएम अजय कुमार सिंह, एसओ जय शंकर सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल कुर्बान अली मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने चिकित्सकों से झुलसे मवेशियों व अधेड़ का गंभीरता से इलाज करने व अग्निकांड से हुई क्षति का मुल्यांकन कर पीडि़तों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश लेखपाल को दिए।

......जब पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक


महमूदाबाद, (सीतापुर)
         शराबियों द्वारा सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मचाए जा रहे उत्पात को रोकने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना पर एसओ मयफोर्स मौके पर पहुंचे तो उनकी पुलिस जीप की भी शरारती तत्वों ने हवा निकाल दी। सर्किल के थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शराब के नशे में धुत दोनों शराबियों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए सीएचसी महमूदाबाद भेजा।
         सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर निवासी लक्ष्मण पुत्र राधे व रघुराज पुत्र बनवारी का कुछ पैसों का लेनदेन था। बुधवार की शाम दोनों ने शराब पीकर पहले गोड़ैचा चैराहे पर गाली-गलौच किया। इसके बाद वहां से आकर दोनों गांव पहुंचकर एक-दूसरे को गालियां देते हुए झगड़ने लगे। शराबियो के उत्पात से आजिज किसी ग्रामीण ने मामले की जानकारी पुलिस को मोबाइल के माध्यम से दी। सूचना पर थाने के आरक्षी सुरजीत पटेल व पवन कुमार मौके पर पहुंचे और शराबियों को सख्ती के साथ गाली-गलौच न करने की हिदायत दी। इसी बीच शराबियों के परिजन पुलिस द्वारा दोनों की पिटाई किए जाने की बात कहते हुए शोर मचाने लगे। इसपर गांव के करीब एक सैकड़ा लोग इकट्ठा हो गए और आरक्षियों को रोक लिया। शरारती तत्वों द्वारा आरक्षियों की बाइक की हवा निकाल दी गई। आरक्षियों द्वारा मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पर एसओ यदुनंदन यादव की पुलिस पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे और एहतियात के तौर पर सर्किल के रामपुर मथुरा, महमूदाबाद व थानगांव थानों से पुलिसबल बुला लिया। भारी पुलिसबल के गांव पहुंचते ही शरारती तत्व भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराबियों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए सीएचसी महमूदाबाद भेजा गया है।

पंकज जैन ने सांसद राजेश वर्मा को सौंपा ज्ञापन


महमूदाबाद, सीतापुर
स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन ने क्षेत्र में वाटर लेबिल बढाये जाने हेतु अपने सुझाव को प्रधानमंत्री सम्बोधित एक ज्ञापन सीतापुर सांसद राजेश वर्मा को सौंपा। पंकज जैन द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में गर्मी का मौसम आरम्भ होते ही भूगर्भ का जल स्तर तेजी से नीचे गिरने लगता है जिससे अधिकांश हैण्डपम्प काम करना बंद कर देते है जिससे लोगो को पानी की समस्या काफी बढ जाती है इस समस्या से निजात दिलाने हेतु यदि क्षेत्र में आने वाली बाढ के समय वाटर रिचार्ज बोरिंग करा दी जाये तो पानी और जलस्तर की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। श्री जैन ने प्रधानमंत्री से सुझाव पर विचार करने की अपील की। सांसद राजेश वर्मा ने समाजसेवी पंकज जैन को आश्वस्त किया कि वह उनके सुझाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगें।

गिर सकती है कोटेदारों और जनसुविधा केन्द्रों पर गाज!


राशन कार्ड आनलाइन में हो रही धांधली को लेकर महमूदाबाद पालिका के सभासदों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस में ज्ञापन देकर नगर के कोटेदारों द्वारा राशन कार्ड आनलाइन का बहाना कर गरीब कार्ड धारकों को खाद्यान्न आदि आवश्यक सामग्री वितरित न किये जाने की शिकायत की।
           ज्ञापन देने पहुंचे सभासद संघ अध्यक्ष उमेश वर्मा के साथ सभासद रामकिशोर राठौर,  चक्रसुदर्शन पाण्डेय,  शिवेन्द्र यादव, ऐश मोहम्मद, ममता शुक्ला, मिथिलेश कुमारी, तैयब आजाद, कैलाश, सलीम, राशिद कामरीन, मो0 रफीक आदि ने ज्ञापन देकर एसडीएम को बताया कि अधिकांश राशन कार्डाें का आनलाइन हो चुका है किन्तु कोटेदार पात्रों को आवश्यक सामग्री आदि नहीं दे रहे हैं। सभासदों ने आनलाइन की प्रक्रिया पूरी कर चुके कार्ड धारकों की सूची कोटेदारों द्वारा बाहर सूचना पट्ट पर चस्पा करने व आनलाइन करा चुके लोगो को खाद्यान्न, केरोसिन दिलाने की मांग की। सभासदों ने आनलाइन करने वाले जनसुविधा केन्द्र संचालकों द्वारा आनलाइन के नाम पर मनमाना शुल्क 80-150 रूपये तक वसूले जाने की भी शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आनलाइन करने वालों की जांच करायी जायेगी। निर्धारित शुल्क 40 रू0 है यदि इससे अधिक कोई वसूलेगा तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा।  सभासद संघ अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि यदि व्यवस्था न सुधरी तो सभासद संघ तहसील परिसर में धरना का कार्यक्रम कर विरोध करेगा।

छापामार कार्यवाही में तीन हजार लीटर केरोसिन बरामद, एक गिरफ्तार


महमूदाबाद, (सीतापुर)
     उपजिलाधिकारी ने मुखबिर की सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर व पुलिसबल के साथ छापामार कार्रवाई में 15 ड्रमों में करीब तीन हजार लीटर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए केरोसिन आयल को बरामद किया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बरामद केरोसिन कब्जे में लेते हुए व्यवसाई को हिरासत में ले लिया है।
उप जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से पालिका के नूरपुर वार्ड मंे अवैध रूप से केरोसिन बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। केरोसिन के अवैध कारोबारी की धरपकड़ के लिए मुखबिर लगाए गए थे। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सूचना मिलने पर पूर्ति निरीक्षक महेश गुप्त व कोतवाली के उप निरीक्षक रामसुमेर कटियार, धनंजय सिंह, हरि शंकर वाजपेयी, प्रदीप यादव के साथ नूरपुर निवासी अय्यूब पुत्र नसरुल्ला की रेउसा मार्ग पर स्थित दुकानों पर छापा मार दिया। यहां अधिकारियों को दो दुकानों में 25 ड्रम मिले। पड़ताल करने पर 15 ड्रम केरोसिन से भरे व 10 खाली ड्रम के साथ केरोसिन निकालने के लिए आधा कटा ड्रम, मशीन, पाइप व मापन के लीटर आदि बरामद हुए। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली महमूदाबाद में केरोसिन के अवैध कारोबारी के विरुद्ध तहरीर दी तथा बरामद सामान को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि अधिकारियों द्वारा पकड़े गए केरोसिन की काला बाजारी करने वाले अय्यूब के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

गैस सिलेण्डर फटने से बच्चे की मौत, महिला घायल



महमूदाबाद, सीतापुर
कोतवाली महमूदाबादं क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोधौरी में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस का सिलेण्डर फट जाने से एक बालक की मृत्यु हो गई तथा महिला गंभीर घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेंन्टर रिफर कर दिया गया । घटना की सूचना पाकर समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा तथा उपजिलाधिकारी ए.के. सिंह, तहसीलदार राजेश चन्द्र व कोतवाली का पुलिस बल पहुंचा। समाज कल्याण राज्यमंत्री ने प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने तथा सरकार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोधौरी में लगभग साढे पांच बजे शाम को जब रामनरेश की 28 वर्षीय पत्नी ज्ञानावती घर में रसोई गैस सिलेण्डर से भोजन बनाने जा रही थी । गैस का चून्हा जलाते ही रसोई गैस के सिलेण्डर में आग  लग गई और महिला भी जलने लगी। महिला वहां से भागी इतने में ही गैस सिलेण्डर तेज आवाज के साथ फट गया। गैस सिलेण्डर फटते ही एक मंजिल पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। मकान ढहते ही मकान की दीवार के बगल खेल रहा पडोस के रामसेवक का 7 वर्षीय पुत्र हिमांशू दीवार के नीचे दब गया और महिला भी मकान में दब गई। तेज आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण भागकर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला व बच्चे को बाहर निकाला तथा उन्हें चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित किया और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर ट्रामा सेंन्टर लखनऊ रिफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा तथा उपजिलाधिकारी ए.के. सिंह, तहसीलदार रमेश चन्द्र व पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा । मंत्री ने घायल महिला व मृतक बालक के परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने तथा सहायत उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

बाल-बाल बचा ‘हिमांशू
महमूदाबाद, सीतापुर
घायल महिला ज्ञानावती का पांच वर्षीय पुत्र हिमांशू अगर अपने बाबा के घर न होता तो वह भी इस घटना में घायल हो सकता था। बताया जाता है कि ज्ञानावती का पांच वर्षीय पुत्र हिमांशू अपने बाबा जगदम्बा के घर पर घटना के समय खेल रहा था जिसकी वजह से वह इस घटना से बाल बाल बचा।
..

मामा-भांजे का रास्ता रोककर मोबाइल व नकदी लूटी


रामपुर मथुरा/महमूदाबाद (सीतापुर)
     बेखौफ सशस्त्र बदमाशों ने रामपुर मथुरा इलाके में मामा-भांजे से मार्ग अवरुद्ध कर मोबाइल व नकदी लूट ली। बदमाशों ने दोनों की असलहों की बटों व लाठी-डंडो से जमकर पिटाई करते हुए हाथ-पैर बांधकर सड़क के किनारे खंती में डाल दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बंधनमुक्त किया। पीडि़तों द्वारा बदमाशों की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। मामले की तहरीर पीडि़तों द्वारा स्थानीय थाने पर दे दी गई है किंतु पुलिस रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बजाय घटना पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलुवापुर निवासी 35 वर्षीय रामकुमार पुत्र नन्हकन्नू  बाराबंकी जनपद की रामनगर कोतवाली के करीमुल्लापुर गांव निवासी अपने बहनोई मिल्कीराम के वहां गया था। रामकुमार देर शाम वहां से अपने भांजे बच्छराज के साथ घर के लिए निकला। रात करीब नौ बजे रामपुर मथुरा इलाके में सेमरी बांसुरा मार्ग पर बांसुरा ईदगाह के पास सड़क पर लकड़ी की बल्लियां डालकर इनको रोक लिया। दोनों बाइक सवारों के रुकते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी और दोनों के पास से नौ सौ रुपए की नकदी व दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की असलहों की बटों व लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिससे रामकुमार का सिर फट गया। बदमाशों ने दोनों के हाथ पैर बांधकर मोटर साइकिल समेत खंती में डाल दिया और फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामा-भांजे का बंधनमुक्त कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई हैै। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पीडि़तों के मुताबिक उनके द्वारा पुलिस को घटनला की जानकारी रात में ही दे गई थी और बांसुरा पुलिस पिकेट पर मौजूद आरक्षियों के सामने ही उनकों घटना स्थल पर बंधनमुक्त किया गया।

पर्व आपसी प्यार और भाईचारे का प्रतीक- रमेश निषाद


महमूदाबाद, सीतापुर
पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव का प्रतीक होते हैं। सभी लोग इन त्योहारों में आपसी भेद त्याग कर एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता का परिचय देते हुए पर्व का आनन्द लेते हैं। होली पर्व भी हम सबको भाईचारा, सद्भाव कायम रखने का संदेश देता है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रमेष निषाद ने नहर कालोनी में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मोहन प्रसाद के आवास पर होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
 कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्त, पहला क्षेत्र के अध्यक्ष एवं सरैंया बलदेव सिंह के प्रधान श्यामू सिंह, संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज के संरक्षक रामप्रवेश प्रजापति, अयूब अहमद डम्पी ने भी सम्बोधित कर सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम आयोजक मोहन प्रसाद बारी ने मुख्य अतिथि सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का रंग का टीका लगा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर रमेश सिंह, सैयद आरिफ रिजवी, सभासद संघ अध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व प्रमुख मालती वर्मा, चन्द्रभूषण शुक्ल, सुल्लू यादव, मजदूर नेता रामनरेश, भाकियू के रामाधार, रामवृक्ष चैहान, राम सेवक वर्मा, लल्लन चैहान, अशोक चैहान सहित सैकडो कांग्रेस के कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित थे।

सांई भक्तों ने निकाली भव्य सांई पालकी यात्रा


महमूदाबाद, सीतापुर
सांई बाबा के भक्तों द्वारा श्री संकटा देवी मंदिर से भव्य सांई पालकी यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारम्भ समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने पूजन अर्चन कर किया। पुजारी पुरूषोत्तम मिश्र ने वैदिक मंत्रों के बीच पूजन-अर्चन कराया।  सांई पालकी यात्रा का समापन रमकुण्डा स्थित प्रा.वि. प्रांगण में किया गया। जहां आयोजित विशाल भण्डारे में हजारों भक्तगणों से प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को मध्यान्ह संकटा देवी मंदिर परिसर से ऊंट, घोडा झांकियों और बैण्डबाजों के साथ विशाल सांई पालकी यात्रा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।  पालकी यात्रा तहसील मार्ग, चिकमण्डी चैराहा, बजाजा चैराहा, रमकुण्डा चैराहा होते हुए प्राथमिक पाठशाला रमकुण्ड चैराहा परिसर पहुंची जहां पूजन अर्चन के साथ सांई प्रतिमा विराजित कर शोभायाात्रा का समापन किया गया। सांई पालकी यात्रा स्वागत के लिये पूरे मार्ग पर दर्जनों तोरण द्वार बनाये गये थे तथा छतों से सांई भक्त पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। बैण्डबाजों तथा सांई बाबा गीतों की धुनों पर भक्त नाचते गाते जयकारा लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक वी.बी. सिंह भी शामिल थे। सांई बाबा की पालकी समाज कल्याण मंत्री व दर्जनो ंसमर्थक स्वयं कंधों पर लेकर नंगे पैर प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे। तत्पश्चात प्राथमिक कन्या विद्यालय में आयोजित विशाल भण्डारे में सभी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में ब्लाक प्रमुख मुकेश वर्मा, आर.के. वाजपेयी, नगर पंचायत पैतेपुर अध्यक्ष उरूज आलम, प्रधान संघ महामंत्री गणेश वर्मा, अखिलेश गुप्त, आनन्द जायसवाल, सुजीत रस्तोगी, पूर्व प्रमुख प्रेमसागर मौर्य, एडवोकेट अजय द्विवेदी, रोशन गुप्ता, विनीत यादव, श्रीश रस्तोगी, राजकुमार जैन, आकाश जैन, आलोक जैन, महेश जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह, रामसागर मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य ओमकार नाथ, सरदार सिंह कान्वेण्ट इण्टर कालेज के प्रबंधक अजय वर्मा, मंजू बंशवार, ब्लाक प्रमुख पहला प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा ‘नन्हा’, सुदित नारायण मिश्र, एमणि मिश्रा, अशोक श्रीवास्तवराजकुमार सिंह, सत्यनाराण, शिवदास पुरवार, उमेश वर्मा, विद्युत जैन, राजकुमार वर्मा, शरद मिश्र, प्रमोद वर्मा, रमेश श्रीवास्तव, श् ाशांक वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, अमर शुक्ल सहित सैकडो सांई भक्त व महिलाएं शामिल थीं।