सांसद के गोद लिये गांव में सपा के मंत्री ने दिखाई ताकत, उमडा जनसैलाब


नोटबंदी को लेकर केन्द्र सरकार भी हमला बोला। 

महमूदाबाद, सीतापुर
जनपद सीतापुर से भाजपा सांसद राजेश वर्मा द्वारा गोद लिये गांव मीरानगर में महमूदाबाद से विधायक प्रदेश के गन्ना मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपनी जबरदस्त ताकत दिखाई। कैबिनेट मंत्री आई स्पर्श योजना के तहत चयनित हुए मीरानगर में विकास योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होने इस अवसर पर नोटबंदी को लेकर केन्द्र सरकार भी हमला बोला। साथ ही आदर्श सांसद ग्राम चयनित होने के बावजूद मीरानगर में विकास योजनाएं न होने पर उन्होने केन्द्र सवाल पर निशाना साधा। भीषण ठण्ड के बावजूद भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। प्रदेश सरकार द्वारा महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में चयनित ‘आई-स्पर्श’ स्मर्ट विेलेज योजना के ग्राम मीरानगर, खपूरा व पोखराकलां में 13 करोड से अधिक विकास योजनाओं का प्रदेश के गन्ना मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने शिलान्यास करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से नोटबंदी के समय भावुक लहजे मंे 50 दिन मांगे थे जिसमें पचास दिन पूरे हो रहे हैं अब प्रधानमंत्री को किसान, मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल बैंकों से लाइन खत्म कर देनी चाहिए क्योंकि नोटबंदी से सबसे अधिक नुकसान किसानों, मजदूरों का हुआ है। उन्होने कहा कि किसान की फसलें औने-पौने दामों पर बिक रहीं है जिससे किसान बर्बाद हो रहा है प्रधानमंत्री को इसका मुआवजा किसानों को देना चाहिए। वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैंकों की लाइन में लगे मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रूपये देने का काम किया वहीं केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री का उन मृतकों के प्रति दिल नहीं पसीजा।
     श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश को विकास पथ पर ले जाने के लिये सर्वाधिक कार्य किये है और इस बात को विरोधी दल के लोग भी मानते हैं कि विगत पांच वर्षाें में प्रदेश का जितना विकास हुआ है उतना किसी कार्यकाल में नहीं हुआ। इस अवसर पर उन्होने महमूदाबाद क्षेत्र में विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में कराये गये विकास से भी लोगो को अवगत कराते हुए लोगो से आगामी चुनाव में प्रदेश में सपा सरकार को लाने की अपील की। वहीं उन्होने कहा कि आगामी चुनाव आप सभी को लडना है और आप सभी को जीतना है। विरोधी आएंगे तरह तरह से बहकायेंगें उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मीरानगर प्रधान अभयराज वर्मा ने मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह वर्मा का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में हंसराज वर्मा, रामप्रकाश, राजकुमार विश्वकर्मा, राजू खान, अवधेश वर्मा, कबीर प्रधान, लल्लन वर्मा, राजबहादुर, अली अहमद, शिवकुमार, अमर सिंह, राजकुमार, श्रीकेशन, सुनील कुमार, शिवकुमार, सुरेश यादव, रामपाल यादव, रामअकबाल, छोटे लाल, नवी हसन, वंश गोपाल, सुधीर कुमार, रामसागर वर्मा, मास्टर किशोरी लाल, नेकपाल, कृष्णकुमार, सुनील कुमार, शिवभोला, इश्तियाक अहमद, भगवतशरण सहित सैकडो महिला व पुरूष उपस्थित थे। वहीं खपूरा जनसभा में एमएसडी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य बच्चा सिंह, प्रधान दिनेश कुमार, शिवकुमार वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, रामगुलाम, अट्टू प्रसाद, तेजपाल भारती, रामबहाल, राजाराम, रामशरण, शिवबालक, तेजपाल सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

अखिलेश की ‘आई-स्पर्श’ से हाईटेक होंगें महमूदाबाद के तीन गांव


आयुष जैन महमूदाबाद, सीतापुर
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गांवों को स्मार्ट बनाने के लिये शुरू की गई ‘आई-स्पर्श स्मार्ट योजना के तहत महमूदाबाद के तीन गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में शहरों की तरह मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगे जिनमें वाटर एटीएम, सामुदायिक केन्द्र, सोलर प्लांट, सोलर स्ट्रीट लाईटें लगाई जायेंगी। तीनों गांवों के लिये करीब 24 करोड रूपये मुहैया कराये गये है। जिनमें से आधी धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना आई स्पेश स्मार्ट के तहत महमूदाबाद ब्लाक के पोखरा में कुल लागत चार करोड नौ लाख बहत्तर हजार रूपये की लागत से गांव का सौन्दर्यीकरण व विकास कार्य होंगें जिसके लिये सरकार ने दो करोड चार लाख छियासी हजार रूपये सरकार ने अवमुक्त कर दिये हैं। उन्होने बताया कि इसी प्रकार महमूदाबाद ब्लाक के ग्राम खपूरा  में आई स्पर्श योजना के तहत कुल 3 करोड सैंतीस लाख इक्कीस हजार की लागत से विकास कार्य होंगें। इसकी आधी धनराशि खपूरा गांव के विकास के लिये शासन ने जारी कर दी है। विकास खण्ड रामपुर मथुरा के ग्राम पंचायत मीरानगर को आई स्पर्श योजना के तहत कुल 6 करोड 33 लाख 31 हजार की लागत से ग्रामीणों को नगर जैसी पेयजल व स्ट्रीट लाइट तथा पुस्तकालय सुविधा के साथ अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मीरानगर के विकास के लिये शासन ने 3 करोड 16 लाख 66 हजार रूपये जारी कर दिये हैं।
उक्त योजना के तहत गांवों में सोलर स्ट्रीट लाईट, सोलर पावर प्लांट, सामुदायिक केन्द्र, वाटर एटीएम, इण्टरलाकिंग सडकें, शौचालय सहित गांव का भव्य द्वार निर्मित किया जायेगा।


सांसद आदर्श ग्राम में चयनित है मीरानगर
विकास खण्ड रामपुर मथुरा का गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती माना जाता है। सबसे अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देने के साथ वर्तमान समय में भारतीय आर्मी में भी यहां के युवा अपनी भागीदारी निभा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सीतापुर से सांसद राजेश वर्मा ने इसे गोद लिया था। परंतु इसकी दशा में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आई स्पर्श योजना से निश्चय ही गांव का विकास होगा।

परिवर्तन यात्रा से महमूदाबाद में परिवर्तन की हुंकार भरेंगें भाजपाई


हमूदाबाद, सीतापुर
भाजपा की परिवर्तन यात्रा 23 दिसम्बर को महमूदाबाद पहुंचेगी जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। 23 दिसम्बर की परिवर्तन यात्रा को देखते हुए भाजपा के संभावित प्रत्याशियों द्वारा चैराहों को भाजपाई रंग में रंगने का काम शुरू कर दिया है। चैराहों को पोस्टर, बैनर से भी सजाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा रेउसा से थानगांव होते हुए महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोडैचा पहुुंचेगी। जहां संभावित प्रत्याशी अजय वर्मा द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात यात्रा सेमरी से होते हुए रामकुण्ड चैराहा पहुंचेगी जहा भाजपा नेत्री शीला गुप्ता स्वागत करेगी। रामकुण्ड चैराहे पर नुक्कड सभा भी प्रस्तावित है। तत्पश्चात परिवर्तन यात्रा सिरौली पहुंचेगी जहां पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा उनके सहयोगी भव्य स्वागत करेगें। तत्पश्चात रथयात्रा बेहमा होते हुए सिधाौली प्रस्थान कर जायेगी। रथयात्रा को देखते हुए संभावित प्रत्याशियों द्वारा नगर को पोस्टर बैनर से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।

सुरेश वर्मा की तैयारियां जोरों पर
भाजपा नेता संभावित प्रत्याशी सुरेश वर्मा ने परिवर्तन यात्रा को देखते हुए तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं। जगह जगह पोस्टर बैनर लगे हैं वहीं रामकुण्ड चैराहे पर बने पटेल पार्क के चारों ओर होर्डिंग लगाये गये है। सुरेश वर्मा सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर परिवर्तन यात्रा का स्वागत करेंगें। उनके साथ उनके पुत्र अतुल वर्मा भी लगे हैं।

बसपा सरकार में दबाई गई थी युवाओं की आवाजें- दिग्विजय सिंह


महमूदाबाद, सीतापुर
काल्विन इण्टर कालेज परिसर में आयोजित लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश को विकसित करने का काम किया है। 2012 में जब हमारे बच्चों को लैपटाप मिला तो कुछ लोगो ने इसे झुनझुना बताया था वही लोग आज देश को डिजिटल इण्डिया, कैशलेस, नेटबैंकिंग की बात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार ने युवाओं को सिर्फ जेलों में भरने का काम किया है बुआ जी की सरकार में जबकि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं को आगे बढाने का काम किया है। हमारी सरकार ने आईटी सिटी, मेट्रो, लैपटाप, बेटियों को कन्या विद्या धन जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं देकर प्रदेश को लाभान्वित करने का काम किया है। आप लोग लक्ष्य को बनाए और लक्ष्य पर आगे बढते जाएं। आज आप जिस जमीन पर बैठे है मैं भी इसी जमीन से निकला हूंॅं। मैं आभारी हूॅं अपने गुरूजनों का।
उन्होने आगे कहा कि हमारी सरकार ने बेटियों के लिये कई कार्य किये। पहले अक्सर हमारी बेटियां आर्थिक परेशानी के अभाव में घरों में बैठ जाया करती थी लेकिन अ बवह समस्या नहीं आयेगी। मुख्यमंत्री जी ने कन्या विद्या धन योजना देकर हर बेटी को गौरवान्वित करने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश लगभग हर क्षेत्र में नं0 वन बन गया है।

केन्द्र में बैठी झूठी सरकार ने गरीब जनता को बना दिया बेईमान- नरेन्द्र वर्मा


नोटबंदी को लेकर केन्द्र पर हमलावर हुए सूबे के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा
महमूदाबाद, सीतापुर
केन्द्र सरकार ने नोटबंदी करके देश की गरीब जनता को एक एक पैसे को मोहताज बना दिया है। विधवा, विकलांग, बीपीएल आदि पेंशन पाने वाले हमारे गरीब लोग अपनी रोजी रोटी चलाने के लिये पूरा पूरा दिन बैंकों के आगे लाइन लगाने को विवश है वहीं दूर दूर बडे बडे कारोबारियों के घर से करोडो बरामद हो रहे है।  यह बात प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनीमिल उद्योग मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने काल्विन इण्टर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 773 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित करने से पूर्व सम्बोधित करते हुए कही।  उन्होने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी आपने एक झटके में पूरे देश को लाइन में लगा दिया। 30 दिसम्बर के बाद यदि हालत नहीं सुधरे तो दो महीने में जनता लाइन लगायेगी और तभी आपको इसका जवाब मिल जायेगा। उन्होने कहा कि देश से कालाधन समाप्त हो यह उनकी भी इच्छा है लेकिन केन्द्र सरकार ने इस फैसले को सोच समझकर नहीं लिया जिससे देशवासियों को कठिनाईयां उठानी पड रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच को आप सभी विद्यार्थी लैपटाप के माध्यम से अपने को उच्च शिक्षित और योग्य बना देश व प्रदेश को आगे बढाने का काम कर सकते हैं क्योंकि इस लैपटाप में वह पूरी दुनिया समाई है जो आपको जरूरत है।

अखिलेश की विकास नीतियां हर राजनेता के लिये प्रेरणादायी- दिग्विजय सिंह


महमूदाबाद, सीतापुर
देश में समाजवादी पार्टी के समान कोई राजनैतिक दल ऐसा नही है जहां युवाओं को बिना किसी बैक ग्राउंड के राजनीति में सम्मान मिलता हो। सपा में पार्टी के प्रति नवयुवकों में जितनी अधिक  आस्था हो उस उसी हिसाब से आगे बढाने का कार्य किया जाता है। यह बात सपा नेता छात्रसभा के नि0 प्रदेष अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ ने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराये गये विकास कार्याें व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के पश्चात  एक भेंट वार्ता में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने युवाओं को कौशल विकास योजना के माध्यम से प्रशिक्षित करके रोजगार देने तथा छात्रों को लैपटाप प्रदान करके उन्हें विश्व स्तरीय  शिक्षा देने का ऐतिहासिक काम किया है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिये कल्याणकारी योजनाएं चलाने के साथ प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जहां लखनऊ को मेट्रो की सौगात दी वहीं मात्र 22 महीने में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे निर्माण कराकर यह साबित कर दिया कि वह प्रदेश के विकास के लिये प्रयत्नशील है।  उन्होने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने जहां किसानों को दुर्घटना बीमा में 5 लाख रूपये देने का काम किया वहीं सिंचाई मुफ्त करके किसानों की मदद की है। वहीं मेधावियों को लैपटाप, मजदूरों को साइकिल देने का काम किया है। उन्होने बताया कि छात्रसभा द्वारा पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा की गये विकास कार्याें को जन जनत क पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है इसी के तहत महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ता पुष्कर शुक्ल, मो0 आजाद, शीबू, भूपेन्द्र, आफताब, मो0 फैज आदि गांव गांव, चैराहों पर जाकर समाजवादी पार्टी का प्रचार करने के साथ साथ साहित्य वितरण का काम कर रहे है। उन्होने कहा कि अभी तक बिलौली बाजार, सिरौली बाजार, बेहमा, पैतेपुर आदि क्षेत्रों में साहित्य वितरण का कार्य किया गया है। इसके साथ साथ जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार प्रसार एवं प्रचार सामग्री का वितरण किया जायेगा।

महमूदाबाद की शैक्षणिक तरक्की में गुरूजनों का योगदान अतुलनीय- नरेन्द्र वर्मा


अपने प्रयासों से महमूदाबाद में निश्चय ही एक अलख जलायेगी वैदिक अकादमी
महमूदाबााद, सीतापुर
सरकारी सेवाओं की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में एक कुशल मार्गदर्शक की आवश्यकता लगभग सभी परीक्षा देने वालों को होती है। इस काम को वैदिक अकादमी ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पूरा करने का काम किया है। शिक्षा वही बेहतर होती है जो रोजगार से जोडे।शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के साथ प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं को रोजगार परक शिक्षा के माध्यम से स्वालम्बी बनाने की दिशा में ठोस पहल की है। यह बात प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनीमिल मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने वैदिक अकादमी के टीईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के विदाई समारोह मे कही। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक डा0 हरिनाम सिंह यादव ने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से करा सकूंॅं। मैने क्षेत्र में एक बेहतर अकादमी की जरूरत को महसूस करते हुए वर्ष 2008 से संस्था की शुरूआत की थी। आज हमारे पास भवन भले ही बेहतर नहीं है लेकिन हमारे इरादे निश्चय ही मजबूत है और हमारे यहां से निकले कई छात्र प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहेहै। आज कोचिंग संस्थान सिर्फ धन का जरिया बनते हैं लेकिन वैदिक अकादमी की लक्ष्य ऐसा नहीं है। सरकारी सेवाओं रेलवे भर्ती, टीईटी, लेखपाल, आर्मी की परीक्षाओं की तैयारी कुशल विषय विशेषज्ञों द्वारा नाम मात्र के शुल्क में कराई जा रही है।
 इस अवसर पर राजेन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र यादव, आशीष रस्तोगी, वरूण पोरवाल, दीपक गुप्त सहित बडी संख्या में सहयोगी उपस्थित रहे। अतिथियों के प्रति हरिनाम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पुखराज सिंह ने किया।





पासी सम्मेलन के बाद पूर्वांचल सम्मान समारोह के जरिये अपनी ताकत दिखाएंगे नरेन्द्र


 हजारों की भीड जुटने की संभावना
आयुष जैन 
बीते दिनों जिला पंचायत गेस्ट हाउस में आयोजित हुए पासी सम्मेलन के बाद क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा अब पूर्वान्चल समारोह के जरिये विपक्षियों को अपनी ताकत का एहसास करायेंगें। यह पूर्वांचल सम्मान समारोह 18 दिसंबर रविवार को विधानसभा क्षेत्र के मां सुगिया देवी मेमोरियल इंटर कालेज समेरी चैराहा में आयोजित होगा। जिसमें करीब एक सैकडा लोगो को सम्मानित किया जायेगा।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम सुंदर निषाद, कार्यक्रमाध्यक्ष सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र चैहान, विशिष्ट अतिथि एमएलसी राजपाल कश्यप, पीएन चैहान होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा द्वारा किया जाएगा। पासी सम्मेलन में उमडी भीड के बाद विपक्षी निश्चय ही अपनी रणनीति को मजबूत करने पर विचार कर रहे होंगें लेकिन पूर्वांचल सम्मान समारोह के बाद विपक्षियों की नीदं उड सकती है।

सपा नेता के भाई के घर लाखों की चोरी


महमूदाबाद पुलिस की सुस्त कार्यशैली आई सामने, सूचना के चार घण्टे बाद पहुंची पुलिस

महमूदाबाद, सीतापुर
सपा नेता जिला पंचायत सदस्य के ममेरे भाई के घर बीती रात चोरो ने धावा बोलकर 50 हजार की नगदी, 400 ग्राम सोने व 5 किलो चांदी के जेवर समेत करीब 40 लाख की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी को घर में चोरी होने की जानकारी रात में करीब ढाई बजे जगी पत्नी के जरिए हुई। सूचना के करीब 4 घण्टे बाद कोतवाली पुलिस के साथ सीओ, ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने सूचना पाकर मौके पर फारेंसिक, डाॅग स्क्वायड टीम को भेजा। डाॅग स्क्वायड ने चोरो द्वारा तोडी गई अलमारी के पास से सुरागरसी करते हुए गांव के एक संदिग्ध के घर तक गया। पुलिस ने संदिग्ध के घर पर न मिलने पर उसके बेटे को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अजीमाबाद मजरा बाबूपुर निवासी रामसागर पुत्र रामकृपाल जो कि पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्यावती का भतीजा तथा जिला पंचायत सदस्य ओमकार का ममेरा भाई है। रामसागर के साथ उसके दो बेटे व एक बेटी सरकारी सेवा में है। उसके बेटा बेटी बाहर सर्विस करते हैं। 

तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगें महमूदाबाद के प्रमुख चैराहे


सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका लगवायेगी चैराहों पर सीसी कैमरे

महमूदाबाद, सीतापुर
आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद अब नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से कस्बे के भीड भाड वाले सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवायेगी। उक्त सीसी कैमरे सभी चैराहों, सार्वजनिक स्थलों पर लगाये जायेगें। यह जानकारी देते हुए चेयरमैन मोहम्मद अहमद ने बताया कि आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद कस्बे के भीड भाड वाले सार्वजनिक स्थलों पर शीघ्र ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगवायेगी। 



उन्होने कहा कि नगर पालिका परिषद यह कदम अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष गंगवार के सुझाव पर उठा रही है। इससे एक ओर जहां नागरिकों को सुरक्षा मिल सकेगी वहीं पुलिस को काफी सहूलियतें मिलने की संभावना है।  उन्होने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिये शुरूआती दौर में बजाजा बाजार, रामकुण्ड चैराहा, बस स्टेशन पर शीघ्र ही सीसी टीवी कैमरे लगवाये जाएंगे तत्पश्चात चिकमण्डी चैराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, टैक्सी स्टैण्डों, मोतीपुर चैराहा सहित बजाजा बाजार को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जायेगा। उन्होने बताया कि इसके लिये आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जायेगा। उन्होने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जितनी पुलिस की है उतनी नगर पालिका परिषद की भी है और नगर पालिका परिषद अपने नागरिकों की सुविधाओं के लिये पूरी तरह से तत्पर है।






शर्मनाक! छः दिन से भूख हडताल पर बैठी है दलित महिला, मिलने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी


महमूदाबाद (सीतापुर)
       रामपुर कलां थानाक्षेत्र के नया गांव के दबंग द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने से आक्रोशित दलित महिला द्वारा की जा रही भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। आलम यह है कि दबंग महिला को भूख हडताल करते करते 6 दिन बीत गये है लेकिन कोई भी उच्चाधिकारी उससे मिलने तक नहीं पहुंचा है। उधर भूख हड़ताल के चलते छठे दिन पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। हड़ताल के छठे दिन सुदामा ठीक से बोल नहीं पा रही है।  रविवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की गई पैमाइश में उसकी कुछ भूमि के साथ सड़क की खाली पड़ी भूमि नाप दी है और पीडिता पैमाइश से राजी है किन्तु दबंग कब्जा करने नहीं दे रहे है। पीड़िता उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में नाप कराकर कब्जा दिलाने की मांग पर अड़ी है।
      रामपुरकलां थानाक्षेत्र के तहसील सिधौली के ग्राम नयागांव निवासिनी सुदामा भार्गव पत्नी बाबूलाल ने जिलाधिकारी सीतापुर को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया था कि उसके खेत पर पड़ोसी खेत के मालिक रामेंद्र यादव ने जबरिया कब्जा कर लिया है। समस्या का समाधान न होने के कारण पीड़िता सुदामा दो दिसंबर से भूख हड़ताल पर बेहमा चैराहे के निकट बैठी है। हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को सिधौली के नायब तहसीलदार अंगद कुमार मौके पर पहुंचे और नक्शे के आधार पर पीड़िता द्वारा बताई जा रही भूमि की पैमाइश व मेड़बंदी करा दी थी। इस संबंध में पीड़िता का कहना है कि उसकी भूमि दबंगों से न खाली कराकर पीडब्लूडी की भूमि नाप दी गई है जो गलत है। पीड़िता नें उच्चाधिकारी के समक्ष उसके भूमि नं. गाटा संख्या- 259/0.114 की पैमाइश कराकर भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग पूरी न होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कह रही है। हड़ताल के छठे दिन सुदामा ठीक से बोल नहीं पा रही है।


इस बार आठवीं के जुलूस पर रहेगी तीसरी आंख की नजर



डीएम 
और एसपी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश, तैनात रहेगी व्यापक सुरक्षा
महमूदाबाद, सीतापुर
राजा महमूदाबाद किले से नौ दिसम्बर को निकलने वाले आठवीं के जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने महमूदाबाद पहुंचकर जुलूस के मार्ग तथा रेलवे स्टेशन जामा मस्जिद का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन जामा मस्जिद के आसपास चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव दोपहर लगभग दो बजे महमूदाबाद पहुंचे और उन्होने राजा किले से लेकर जामा मस्जिद तक मार्ग का निरीक्षण किया तथा जामा मस्जिद मेें झूले को लेकर दोनो समुदाय के लोगों से वार्ता की।   किला महमूदाबाद के सेक्रेटरी अनवार हुसैन ने बताया कि जामा मस्जिद में कोर्ट के निर्देशानुसार 12 लोग प्रवेश करंेगें और 15 मिनट के अंदर वहां से झूला सजाकर बाहर आकर जुलूस में शामिल हो जायेंगें। 12 लोगो की सूची पुलिस प्रशासन को फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध करा दी जायेगी।  मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, जामा मस्जिद के मौलाना व सेक्रेटरी मो0 जुबेर आदि ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को मार्ग की साफ सफाई के साथ साथ मस्जिद के पास टूटी पुलिया को तत्काल ठीक कराने व निर्माण कार्य की पडी सामग्री को हटवाने के निर्देश दिये। अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि कल तक नाला निर्माण की पडी सामग्री को हटवा लिया जायेगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी व एसपी  कोतवाली पहुंचे और उन्होने उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र नाथ शुक्ल, सीओ कपिल देव सिंह, कोतवाली प्रभारी रमेश चन्द्र यादव, अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे के साथ बैठकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्र्देश दिये। पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने बताया कि जुलूस को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। 12 थानों के एसओ, एक कम्पनी पीएसी, महिला पुलिस तथा पुलिस बल लगाया जायेगा। सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं दी जायेगी। जामा मस्जिद के आसपास बैरीकेटिंग कराई जायेगी। 

नरेन्द्र के इस सम्मेलन में उमडी भीड ने तोडे सारे रिकार्ड, विपक्षियों के हौसलें हो सकतें है पस्त



अपने वादे पर खरे उतरने के कारण नरेन्द्र को मिल सकता है पूरे पासी समाज का साथ
आयुष जैन 
महमूदाबाद-सीतापुर
 प्रदेश के गन्ना मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के तत्वाधान में आयोजित हुए पासी समाज महासम्मेलन में उमडी भीड ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिये। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा के द्वारा आयोजित हुए इस सम्मेलन में एक ओर जहां पूरा परिसर खचाखच हजारों लोगों की भीड से भरा था वहीं परिसर के बाहर भी हजारों की तादाद में पासी समाज के लोग मौजूद थे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी ने आगामी विधानसभा में चुनाव में पासी समाज की एकजुटकता पर जोर दिया और कहा कि सीतापुर जनपद मे दो विधानसभा सीटों पर पासी समाज का कब्जा है।  रविवार को प्रातःकाल 10 बजे से कोहरे की मार महमूदाबाद में पड रही थी लेकिन उसके बावजूद भी 10 बजे ही पासी समाज के लोग सममेलन में पहुंचने लगे थे। 12 बजे तक पूरा परिसर में खचाखच भर गया था उसके बाद भी परिसर के बाहर हजारों की तादाद मंे लोग मौजूद रहे। 
उक्त भीड देखने के बाद आयोजक एक ओर जहां गदगद दिखे वहीं विपक्षियों के हौसले डांवाडोल हो गये। ज्ञातव्य हो कि नरेन्द्र सिंह वर्मा आगामी विधानसभा चुनाव में अपने विकास कार्याें के दम पर लोगो के बीच पहुंच रहे है। पासी समाज का साथ नरेन्द्र सिंह वर्मा को काफी फायदा पहुंचा सकता है जिसका कारण पूर्व के चुनाव में नरेन्द्र द्वारा पासी समाज से किये गये छीता पासी की मूर्ति लगवाने को पूरा कर दिया है। छीता पासी की मूर्ति नरेन्द्र वर्मा ने अपने आवास के द्वार पर लगवाई है जिससे पासी समाज काफी उत्साहित है।
कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पासी समाज बहादुर समाज है और इस समाज में अंग्रेजों से लडाई में जमकर लोहा लिया उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । उनहोने कहा कि भाजपा हो या बसपा इन दोनो दलों ने पासी समाज के उत्थान के लिये कभी कोई काम नहीं किया। श्री वर्मा ने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विगत साढे चार में कराये गये विकास कार्याें को भी जनता के सामने रखा। और उन्होने कहा कि आपने अगर सहयोग किया तो भविष्य में महमूदाबाद को आईटी हब बनाने के साथ साथ सैकडो उद्योग धंधे लगाने का काम किया जायेगा। 





प्रशासन ने नहीं सुनी शिकायत, दलित महिला ने शुरू की भूख हड़ताल


कार्यवाही न होने तक भूख हडताल पर रहेगी महिला

महमूदाबाद (सीतापुर)
दलित महिला ने दबंग पर जबरिया खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पूर्व चेतावनी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर बेहमा बाजार निकट भूख हड़ताल षुरू कर दी। जानकारी मिलते ही तहसील प्रषासन के हाथ-पांव फूल गए और वार्ता के लिए लेखपाल व कानूनगो को मौके पर भेजा गया किंतु समस्या का निदान नहीं हो सका।
      रामपुरकलां थानाक्षेत्र के तहसील सिधौली के ग्राम नयागांव निवासिनी सुदामा भार्गव पत्नी बाबूलाल ने जिलाधिकारी सीतापुर को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया था कि उसके खेत गाटा संख्या 259/0.114 भूमि पर पड़ोस ही स्थित गाटा संख्या 258 भूमि के मालिक रामेंद्र यादव पुत्र भोला यादव ने जबरिया कब्जा कर लिया है।
     प्रार्थनापत्र दिए जाने के बाद तहसील के राजस्वकर्मियों द्वारा नाप करके चिन्हांकन कराया गया था। आरोप है कि दबंग रामेंद्र ने चिन्हांकन को मिटाकर पूरा खेत अपने में मिला लिया और विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने डीएम को भेजे गए प्रार्थनापत्र में समस्या का निदान न होने पर दो दिसंबर से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। प्रभावी कार्रवाई न होने से क्षुब्ध सुदामा देवी ने शुक्रवार की सुबह सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर बेहमा बाजार निवासी रामादेवी पत्नी रमेष के मकान के पास टेंट लगाकर भूख हड़ताल षुरू कर दी। सूचना मिलने पर तहसील से परगना भंडिया कानूनगो वीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल प्रद्युम्न अवस्थी के साथ मौके पर पहुंचे किंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका। एसडीएम सिधौली सेरी ने बताया कि गुरुवार की सुबह एसओ रामपुरकलां से मामले की जानकारी मिली थी। मौके पर कानूनगो भंडिया और क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र के विकास के लिये गांजरी जिला बनाना मेरी प्राथमिकता- डा. अम्मार रिजवी


महमूदाबाद (सीतापुर)
       सेउता विधानसभा क्षेत्र के मियांपुरवा स्थित गांजर भवन में कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. अम्मार रिजवी ने कहा कि प्रदेष में कांग्रेस सरकार के दौरान वर्ष 1988   में अत्यंत पिछड़े इस गांजरी क्षेत्र के विकास के लिए तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी के साथ मैंने घाघरा के चहलाारी घाट पर पुल का षिलान्यास किया था। उस समय इसकी लाग मात्र 15 करोड़ थी जो आज बढ़कर तीन सौ करोड़ हो गई है। इस पुल के निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने धनराषि स्वीकृत कर दी थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए गांजरी जिला के साथ विश्वविद्यालय व मेडिकल कालेज बनाया जाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, पुलिया विकास के असली मानक नहीं हैं। विकास के लिए आवश्यक है देश व प्रदेश की युवा पीढ़ी षिक्षित और संस्कारित हो। उत्तर प्रदेश 27 सालों से बेहाल है तथा यहां का गरीब किसान परेशान है। परेशान किसानों के घाव पर मरहम लगाने के स्थान पर नोटबंदी कर नमक छिड़कने का काम किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव हरीष वाजपेयी ने कहा कि पैसा होते हुए भी अपनों का इलाज व षादी आदि न कर पाने की कठिनाइयों का बदला जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी। कार्यक्रम को गणेश शंकर, श्याम किशोर शुक्ल, विनीत दीक्षित, राकेश अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया।
        कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं देवराज तिवारी, मुकुंद तिवारी, उमेष मोतीलाल, गुफरान, वसी अहमद, डा. असलम, आफताब आलम, ष्यामू सिंह, मुनेष्वर रावत, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से राष्ट्रीस सचिव व प्रदेष व जिला नेतृत्व से डा. अम्मार रिजवी को सेउता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी बनाए जाने की जोरदार मांग की। आए हुए कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को उनकी भावनाएं षीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाए जाने का आष्वासन दिया। इस मौके पर मीसम अम्मार रिजवी, राजेष सिंह, इरफान मंसूरी, राषिद कामरीन, अंकुर सिंह, मनोज षुक्ल, राहुल सिंह, सीतांषु षुक्ल, रईस अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




अनूप जलोटा के सुरों से सजेगी रविवार की शाम, सांई भजन संध्या की तैयारियां पूरी


प्रसिद्ध भजन गायक के भजनों पर थिरकेगें सांई भक्त
महमूदाबाद, सीतापुर
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा क्षेत्र में आयोजित सांई पालकी यात्रा एवं सांई भजन संध्या की तैयारियों का अन्तिम रूप देने में सैकड़ों साई भक्त द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई भजन संध्या को आकर्षक बनाने की जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। प्रसिद्ध श्री संकटा देवी मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद बैण्ड बाजों, घोड़ों ऊटों बग्घी आदि से सुसज्जित सांई पालकी शोभा यात्रा 27 नवम्बर को 12 बजे दिन में रामकुण्ड चैराहा जूनियर हाई स्कूल पर बनाये गये द्वारिका माई स्थल पहुंचेगी।
 पालकी यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। साई भजन संध्या पर प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा सायं सात बजे से भजन प्रस्तुत करेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भारी भीड को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पाण्डाल लगाये जाने के साथ-साथ कार्यक्र्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने लोगों से कार्यक्रम का आनन्द लेने की अपील की है। ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष महमूदाबाद क्षेत्र में प्रसिद्ध सांई भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इससे पूर्व इस सांई भजन संध्या में लखविन्दर सिंह लक्खा, मनहर उदास, तृप्ति शाक्या जैसे भजन सम्राटों ने अपनी प्रस्तुतियां दी है।


इन साढे चार सालों में सपाईयों ने किया है सिर्फ अपना विकास- मोहन प्रसाद


कार्यकर्ताओं को दिलाई गई बूथ जीतने की शपथ
महमूदाबाद, सीतापुर
 अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शपथ व सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी ने कहा कि सपा सरकार में विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटा जा रहा है। प्रदेश व क्षेत्र में जितना विकास हुआ है वह जनता के सामने हैं। सडके बनने के साथ ही टूट रही हैं। मानकों की धज्जियां उडाकर किये गये विकास में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपना विकास अधिक किया है।  नोटबंदी की मार से जनता जब त्राहि त्राहि कर रही थी तब सरकारी आदेशों के बाद भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की पेट्रोल टंकी पर बंद हुए नोट से तेल किसानों को नहीं मिला। लोकतंत्र में मनमानी का कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री ने मनमानी करते हुए हजार-पांच सौ के नोट बंद कर किसानों, गरीबों, वृद्धों, असहाय मरीजों के सामने मौत लाकर खडी कर दी है। नोटबंदी के दौरान पूरे देश में 75 लोगो की दर्दनाक मौतें हुई हैं। इसके लिये प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डा0 विजयलक्ष्मी भी मौजूद रही। कार्यक्रम को संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज के संरक्षक रामप्रवेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, मंसूर अली सलमानी, रमेश निषाद, अशोक सिंह मुन्ना, श्यामू सिंह पूर्व सैनिक, ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की दूरगामी, बच्चों के एमडीएम, रोजगार गारंटी आदि योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर रामपुर मथुरा के जकी अहमद, अयूब डम्पी, राहुल रस्तोगी, अनिल वर्मा, कमलेन्द्र शुक्ल, सुमेरी लाल, कालिका प्रसाद, फातिमा बानो, नीतू सिंह पूर्व प्रधान, मेराज खां, रामकिशोर मौर्य, सुरेश रावत, गोविन्द गुप्ता, अरविन्द कुमार आदि को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने की शपथ दिलाई गई।

बडी खबरः 85 करोड की लागत से बनेगा महमूदाबाद-तम्बौर तथा महमूदाबाद-सिधौली मार्ग का अवशेष हिस्सा




  • शासन ने स्वीकृति किये 8 करोड दस लाख रूपये, खुशी


महमूदाबाद, सीतापुर
दशकों से गडढ़ों में परिवर्तित हुई दो प्रमुख मार्गाें पर हिचकोलें खाकर होने वाली दुश्वारियां जल्द ही दूर होंगी। महमूदाबाद-तंबौर मार्ग तथा महमूदाबाद-सिधौली मार्ग की अवशेष सड़कों के लिए सरकार नें 85 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करते हुए दोनों मार्गाें के लिए 8 करोड़ दस लाख की धनराशि शासन नें अवमुक्त कर दी है। दोनों प्रमुख जर्जर मार्गाें के उच्चीकरण व चैड़ीकरण के लिए स्वीकृत की गई धनराशि को लेकर लोगों नें खुशी जाहिर की है। करीब 55किमी. लंबे महमूदाबाद-तंबौर जर्जर मुख्य मार्ग तथा करीब 30 किमी लंबे महमूदाबाद-सिधौली जर्जर मार्ग के उच्चीकरण व चैड़ीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नें अपने महमूदाबाद आगमन पर दोनों सड़कों को बनवाये जाने की घोषणा की थी। दोनों प्रमुख मार्गाेें के उच्चीकरण एवं चैड़ीकरण के लिए पहले ही करोड़ो रुपयों की भारी भरकम धनराशि जारी कर दी गई थी। दोनों प्रमुख मार्गाें पर करीब 25 किमी. अवशेष भागों के लिए धनराशि स्वकृत नहीं हो पाई थी। दोनों मार्गाें पर स्वीकृत की गई धनराशि से कार्य चल रहा है।
महमूदाबाद-सिधौली मार्ग के लिए अवशेष 14 किमी. मार्ग उच्चीकरण व चैड़ीकरण के लिए 44 करोड़ 53 लाख से अधिक की तथा महमूदाबाद-तंबौर मार्ग करीब दस किमी. लंबे अवशेष मार्ग के लिए 40 करोड़ 53 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए सरकार नें 8 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त कर दी है। मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा को अब्दुल कादिर, इरफान मुन्ना, अब्दुल कय्यूम, कुंवर रस्तोगी, अखिलेश गुप्त, प्रवीण वर्मा, ओमकार नाथ आदि नें बधाई दी है।      

महमूदाबाद वासियों को मिलेगा इस बडी समस्या से छुटकारा, गन्ना मंत्री बनते ही नरेन्द्र वर्मा ने किया प्रयास,


सावधान! सडक पर कूडा जलाया तो देने पड सकते हैं 5 हजार रूपये


बढते प्रदूषण पर सख्त हुई नगर पालिका
Shailendra Dubey
महमूदाबाद, सीतापुर
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कूडा जलाने वालांे तथा पालीथीन का प्रयोग करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। वायु प्रदूषण/स्माग को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने व्यक्तियों से कूडा न जलाने की अपील की है साथ ही पालीथीन का प्रयोग भी बंद करने की अपील की है। किसी भी स्थान पर कूडा एकत्र हो तो उसकी सूचना नगर पालिका तक भी पहुंचाई जा सकती है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि एन0जी0टी0 एक्ट- 2010 के धारा 15 एवं 16 के तहत नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में किसी भी स्थान पर कूडा एकत्र हो तो उसकी सूचना कार्यालय नगर पालिका परिषद के कार्यालय में उपलब्ध करा सकते है।  इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि यदि किसी स्थान पर कूडा एकत्र होने की जानकारी मेरे मो0 नं0 9450206703 तथा  अनिल कुमार के मो0 नं0 9044137283 पर दी जा सकती है। उन्होने नगरवासियों से अपील की है कि पालीथीन का प्रयोग प्रत्येक दशा में बंद करें। अपने साथ कपडे या कागज का बैग लेकर बाजारों में निकलें। सडकों के किनारे भवन निर्माण सामग्री के मलबे को एकत्र न करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कूडा जलाया जाता है या पालीथीन का प्रयोग किया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों पर एन0जी0टी0 एक्ट- 2010 की धारा 15 एवं 16 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जिसका वह स्वयं जिम्मेदार हांेगंे। उन्होने कहा कि वायू प्रदूषण तेजी से बढ रहा है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इसकी रोकथाम के लिये एकजुट हों। नगर पालिका को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य बनाने में आप सब का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होने बताया कि इस एक्ट के तहत सडक के किनारे भवन सामग्री के अवशेष को सडक पर रखे जाने पर रू0 50 हजार एवं नगरीय ठोस अपशिष्ट को सडक पर फके जाने तथा अपशिष्टों को जलाये जाने की प्रत्येक घटना के लिये 5 हजार का आर्थिक दण्ड दिया जायेगा।




मुशायरे की तैयारियां पूरी, इमरान प्रतापगढी करेंगें शिरकत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह


महमूदाबाद (सीतापुर)
नगर के कालविन इंटर कालेज के विशाल परिसर में 20 नवम्बर को रात में आल इंडिया मुशायरा होगा। जिसमें देश के करीब दर्जन भर नामी-गिरामी शायर शिरकत करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर तथा आयोजक गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा मुशायरे में मौजूद रहेंगे। आल इंडिया मुशायरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुशायरे की सदारत मौलाना मोहम्मद अशफाक काशमी करेंगे। आल इण्डिया मुशायरे में यश भारती से नवाजे गये चर्चित शायर इमरान प्रतापगढी का आगमन होना है। इमरान प्रतापगढी के आगमन को लेकर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। नगर का प्रमुख चिकमण्डी चैराहा होर्डिंग्स और बैनर्स से पट गया है। उनके समर्थन मो0 शादाब इमरान प्रतापगढी के स्वागत को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
कालविन इंटर काॅलेज में रात आठ बजे से होने वाले आल इंडिया मुशायरे में अखिलेश यादव द्वारा यश भारती से नवाजे गए चर्चित शायर इमरान प्रतापगढ़ी, उसमान मिनाई, अलताफ जियां, वशीम रामपुरी, रूखशार बलरामपुरी, चांदनी शबनम, हिना अंजुम, फारूक आदिल, अमित अनपढ़, बिहारी लाल अंबर, विकास बौखल आदि शायर अपना कलाम पेश करेंगे। निजामत फारूक आदिल करेंगे। यह जानकारी देते हुए सपा के नगर अध्यक्ष मो. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि आल इंडिया मुशायरे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा मौजूद रहेंगे।

देश के निर्माण एवं विकास में योगदान दें प्रतिभाशाली छात्र- नरेन्द्र वर्मा





सीता इण्टर कालेज में तीन सैकडा से अधिक विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
महमूदाबाद, सीतापुर
संघर्ष और कठिन परिश्रम के बल पर सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। आग में तपाये जाने के बाद ही सोना तेजस रूप पाता है। जो जाग्रत, सावधान और सर्तक रहने के साथ समय की महत्ता को स्वीकार करते हुए कार्य करते है। वे कभी असफल नहीं होते। आलसी लोगों का जीवन नर्कमय हो जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर क्रिया-कलापों में भाग लेने से ही स्वार्गीण विकास सम्भव है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी देश के निर्माण एवं विकास में अपना योगदान दें।
यह बात सीता इण्टर काॅलेज सभागार में बाल दिवस के अवसर पर गत वार्षिक परीक्षा व चालू सत्र के त्रयमासिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले करीब तीन सैकड़ा छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास व चीनीमिल मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने कही। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते कभी बन्द नहीं होते। जीवन में ऐसे कार्य करें कि घर-परिवार, समाज, प्रदेश और देश के लोग आप पर गर्व कर सकंे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि आप अपने लक्ष्य को तय करें जो बच्चे सम्मान नहीं पा सके वह लोग अपने अध्ययन पर और जोर दे और बेहतर तरीके से लक्ष्य बनाकर तैयारी करते हुए अपने मुकाम को हासिल करें। जो बच्चे पुरस्कृत किये गये है वह भी अपनी तैयारियां पर ध्यान देते रहें। कार्यक्रम को पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव सिंह ने संबोधित करते हुए बच्चों को पुलिस की कार्यशैली बताते हुए कहा कि पुलिस सभ्य नागरिकों के मित्र के रूप में कार्य करती है। आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें और जीवन में तरक्की कर नाम रोशन करें।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक रमेश चंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी, डां एमणि मिश्रा, अनंत रत्नम् वाजपेयी, वागीश दिनकर, डीके गिरी, प्रतिभा सिंह के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों के चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्था की प्रियांशी पटेल, तनिष्का कश्यप ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति, लोकगीत व चुटकुले सुनाएं और चाचा नेहरू को नमन किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति संस्थापक प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने आभार व्यक्त किया। संचालन अनूप सूरज यादव ने किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी रमेश चन्द्र यादव, श्रीश रस्तोगी, धीरेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान 
सीता इंटर कालेज की बोर्ड परीक्षा के साथ नर्सरी से कक्षा 11 तक की गत वार्षिक परीक्षा व चालू सत्र की त्रय मासिक परीक्षा में सर्वाेंत्तम अंक प्राप्त करने वाले अतुल वर्मा, श्याम पटेल, रीता देवी, हर्ष जैन, प्रांशुल पटेल, आकाश वर्मा, अंकित वर्मा, राजकुमार, आदित्य वर्मा, उत्कर्ष शुक्ल, गरिमा पटेल, अभिषेक कुमार को  हर्षित नाग, साधना वर्मा, साक्षी गुप्ता, सुभी सिंह, आयुष कुमार, हर्षित वर्मा, वंदना देवी, शशीकांत तिवारी, प्रशांत कुमार, सचिन कुमार, अनुराग वर्मा, विवेक जैन, पूजा सिंह, सौम्या पांडेय, नितीश मोहन बाथम, आयुष वर्मा, रौनक कश्यप, अनादि किशोर, हरिओम शर्मा, सुयश सूरज, अंकित कुमार वर्मा व नौ के अभय पटेल, अतुल वर्मा, साधना वर्मा, साक्षी गुप्ता, सुमित अवस्थी, गरिमा पटेल, अनुराग वर्मा, नेहा चक्रवर्ती, रीता देवी, सुभी सिंह, अनमोल कुमार, प्रांजल गुप्त, हर्षित नाग, विवेक जैन, पूजा यादव, सौम्या पांडेय, सीतांशी पटेल, अभिजीत सिंह, अमन सिंह, हिमांशु वर्मा, श्याम पटेल, शशी वर्मा, प्रियांशी वर्मा, रेखा सोनी, संतोष कुमार, रंगोली वर्मा, उत्कर्ष शुक्ला, सुमित कुमार, विनय वर्मा। जूनियर वर्ग के शिवान्या बाल्कीकि, मुस्कान भार्गव, प्रयाग वर्मा, अदिति सोनी, अरूण कुमार, दीक्षा मौर्या, राघवेंद्र यादव, प्रियांशू पांडेय, अनुभव शुक्ला, आस्था पांडेय, तनु वर्मा, अविरल वर्मा, प्रिंश वर्मा, अंकिता भार्गव, उपेंद्र शर्मा, भूपेंद्र कुमार, अभिनव सिंह, अंशिका वर्मा, अमन वर्मा, वर्तिका सोनी, चित्रांश वर्मा, अक्षय प्रताप सिंह, शुभम वर्मा, श्रुति गुप्ता, रजत गुप्ता, श्याम भार्गव, विवेक पोरवाल, अनामिका सिंह, परिधि वर्मा, गौरव निगम, आदित्य वर्मा, श्रेया सिंह, आशीष कुमार, प्रिया वर्मा, आस्था रावत, राहुल राज, आराधना वर्मा, विनायक पोरवाल, अंश जायसवाल, आलोक कुमार, अतुल प्रताप राजवंशी, अनुभव गौतम, रूचि गुप्ता, नैंशी सिंह, जीतेंद्र यादव, शिवांश वर्मा, अभिषेक कुमार, अंशिका मौर्या, सचिन कुमार, वैभव वर्मा, नीतू यादव, आकाश वर्मा, शीलम राठौर, श्रेया सिंह, उत्कर्ष चैरसिया, अनुभव शुक्ला, महक वर्मा, दिव्यांशी रस्तोगी, मुस्कान वर्मा, कुशाग्र वर्मा, शुभम वर्मा, अर्चित वर्मा, अंशिका सिंह, सृष्टि गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, ऋषभ यादव, प्राची वर्मा को कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए संस्था के प्रतिभा सम्मान समारोह में आकर्षक पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।   







‘सीता चिल्ड्रेन एकेडमी’ में प्रबंध समिति ने प्रतिभाशाली छात्रों को दिया विशेष दर्जा, संभालेगे अनुशासन,


महमूदाबाद (सीतापुर)
      षिक्षा विकास का सर्वाेत्तम साधन है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प पूरा होने तक संघर्ष के साथ प्रयत्नषील रहें। कोई भी लक्ष्य बिना परिरम के प्राप्त नहीं होता। सरकार युवाओं को षिक्षा का बेहतर माहौल देने का काम कर रही है।
     यह बात सीता चिल्ड्रेन एकेडमी प्रागंण में आयोजित पदरोहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनीमिल मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर मथुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सागर मौर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा महाराज सिंह एवं उमेश वर्मा रहे। कार्यक्रम का षुभारंभ से पूर्व माँ भारती एवं शारदा के चित्रों पर माल्यार्पण कर हुआ। यशी गुप्ता एवं अनन्या वर्मा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा ली गई विद्यालय के हित एवं गोपनीयता की शपथ लेना रहा।
    सभी कप्तानों ने विद्यालय के विकास एवं अनुशासन बनाने में अहम भूमिका निभाने की शपथ ली। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कप्तानों को उनकी शपथ दिलवाई। विद्यालय के क्रीड़ा प्रमुख रवि शुक्ल ने सभी कप्तानों को उनके ग्रुप के ध्वज प्रदान किए। कप्तानों एवं उनके सदस्यों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विद्यालय के प्रबंधक आरके वाजपेयी, उप-प्रबंधक वागीश दिनकर एवं प्रधानाचार्य डीके गिरि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। संस्था के वाइस मैनेजर वागीश दिनकर ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुशासन प्रमुख शंशाक शेखर शुक्ल ने किया।

इन छात्र/छात्राओं को मिला विशेष दर्जा
महमूदाबाद, सीतापुर
विद्यालय की अदीबा सिद्दकी को हेड गर्ल, महेन्द्र प्रताप को हेड ब्वाय, अभिराज सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन, नित्या शर्मा को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, अक्षय प्रताप को ग्रुप मास्टर्स ब्रूड का कैप्टन, अभिषेक वर्मा को बैटल स्टार्स का कैप्टन, खुशी रस्तोगी को यैलो सरफर्स का कैप्टन एवं सौम्या शुक्ला को किलर फ्रोर्स्ट का कैप्टन चुना गया। सुरभि गुप्ता, उजमा अंसारी, श्वेता वर्मा एवं अंशिका वर्मा को विद्यालय का अनुशासन प्रमुख चुना गया। सभी कप्तानों ने विद्यालय के विकास एवं अनुशासन बनाने में अहम भूमिका निभाने की शपथ ली।





नोट बदलने के लिये जरूरतमंदों और गरीबों को विशेष सुविधा दे केन्द्र सरकार- नरेन्द्र वर्मा



सीता चिल्ड्रेन एकेडमी में एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे नरेन्द्र वर्मा’
महमूदाबाद, सीतापुर
देश में बडे नोटो के प्रचलन बंद होने के बाद उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनीमिल उद्योग कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा गरीब तबके, विवाह समारोहों में पैसे की किल्लत आदि की समस्या से जूझ रहे लोगो के समर्थन में आ गये। उन्होने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र भेजकर बडे नोटो के प्रचलन की सीमा बढाने या विवाह, चिकित्सा आदि के लिये जरूरतमंद को उच्चाधिकारी से जांच कराकर पर्याप्त धन उपलब्ध कराने की अपील की। नरेन्द्र सिंह वर्मा ‘सीता चिल्ड्रेन एकेडमी’ में एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बीते 9 नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश में विमुद्रीकरण किया गया है। लेकिन आनन फानन में लिये गये इस फैसले से गरीब तबके के लोगो को काफी परेशानियां उठानी पड रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र भेजकर पुराने नोटो का चलन 30 नवम्बर तक बढाने का अनुरोध किया है।  प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनीमिल उद्योग मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने आवास पर रूबरू होते हुए कहा कि शादी-समारोहों का समय चल रहा है ऐसे में गरीब तबके के लोगो को पैसों की समस्या से जुझना पड रहा है इसके अतिरिक्त अस्पतालों, मेडिकल सेन्टरों पर भी मरीज 500-1000 के नोट न चलने की वजह से परेशान है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि विवाह आदि के लिये पैसे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को उच्चाधिकारी से जांच कराकर उसे तत्काल बैंकों के माध्यम से पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि हमारा क्षेत्र में गरीब किसानों का वास है तथा यहां का अधिकांश व्यापारी भी नम्बर एक का काम करता है हो सकता है नेता, आईएएस, पीसीएस के पास अवैध धन हो किन्तु महमूदाबाद क्षेत्र में ऐसे लोग नगण्य ही मिलेगें। उन्होनेकहा कि मेरे द्वारा भी प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को ट्वीट करके अनुरोध किया गया है कि इस वैवाहिक व अन्य घरेलू जरूरतों और संस्कारों के लिये लोगो को सुविधा उपलब्ध कराई जाये जिससे कि विभिन्न कार्यक्रमांे का निपटारा आसानी से हो सके।

नमक बंद की अफवाह पर भी बोले-

अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं, हमारे देश में अराजक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की जाती रही है। श्री वर्मा ‘सीता चिल्ड्रेन एकेडमी’ में एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे उन्होने बच्चों से कहा कि आप लोगो को परेशान होने की जरूरत नहीं। आप लोग शिक्षित लोग है अफवाहों से बचे और लोगो को बचने की सलाह दें।



अद्भुत! कडी धूप में सूबे के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री के 6 घण्टे.......

दवा वितरण कक्ष पर मरीजों से बातचीत करते नरेन्द्र सिंह वर्मा

आयुष जैन । महमूदाबाद
काल्विन इण्टर कालेज का खुला मैदान और दो हजार से अधिक मरीजों की संख्या। मौका था जिला अस्पताल सीतापुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर का। पीजीआई व मेडिकल कालेजों से कई बडे डाक्टर्स का आगमन। प्रातःकाल 11 बजे से ही कडी धूप पडनी शुरू हो चुकी थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे क्षेत्र के विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा।
प्रातः 10 बजे से ही नरेन्द्र सिंह वर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके थे। अपने सहयोगियों को व्यवस्थाओं के लिये निर्देशित भी करते और मौका मिलता तो स्वयं भी व्यवस्था करते नहीं चूकते। यह कोई पहला मौका नहीं था जब प्रदेश का एक कैबिनेट जनता की सेवा में इतना समर्पित था इससे पूर्व भी नरेन्द्र सिंह वर्मा ऐसे कई आयोजन करते रहते थे। लेकिन इस आयोजन में उनकी जो दरियादली थी वह अपने आप में काबिले तारीफ थी। उनकी वहां पर उपस्थित ही जाहिर कर थी कि ‘‘राजनीति से कोसो दूर हटकर मैं सिर्फ और सिर्फ आपकी सेवा में हूं इस वक्त’’
सफेद पोशाक में बिना किसी सुरक्षा के अपनों के बीच जब नरेन्द्र सिंह वर्मा पहुंचे तो वहां पहुंचे मरीजों के चेहरों में खुशी को आनी ही थी। नरेन्द्र सिंह वर्मा प्रातःकाल 10 बजे से सायं 4 बजे तक उसी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। ऐसा लग रहा था मानो अपनों के बीच जाने का जो मजा उन्हें मिलता है वह अन्य कोई जनप्रतिनिधि कभी समझ भी नहीं सकता। कभी मरीजों को लाइन में लगने की अपील करते तो कभी स्वयं लोगो को लाइन में लगाने लग जाते। हर कोई अचंभित था सूबे के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा को अपने बीच पाकर वह भी पूरे 6 घण्टे।
पूरे शिविर में करीब 22 काउंटर बनाये गये थे। हर काउंटर पर एनएसएस के सहयोगी तैनात थे। नरेन्द्र सिंह वर्मा हर काउंटर पर जाते और मरीजों से सीधे बातचीत करते देखे जा रहे थे। उन्होने लखनऊ सीतापुर से पधारे सभी डाक्टर्स को सम्मानित भी किया।

  नेत्र कक्ष पर पहुंचकर मरीजों से सीधा संवाद और उपस्थित चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश



  स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे विकलांगों से हालचाल लेते नरेन्द्र वर्मा



6 नवम्बर को महमूदाबाद में होगा बडा कार्यक्रम, सैकडो लोगो को फायदा मिलने की उम्मीद


आयुष जैन
महमूदाबाद (सीतापुर)
     पीजीआई एवं मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार शिविर का आयोजन जिला मुख्य चिकित्साधिकारी सीतापुर हर गोविंद वर्मा द्वारा छह नवंबर रविवार को काल्विन इंटर कालेज महमूदाबाद में होगा। शिविर के मुख्य अतिथि गन्ना विकास मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा होंगे। चिकित्सा शिविर में न्यूरो सर्जन डा. रविदेव, यूरो सर्जन, डा. एसएन शंखवार, बाल रोग विशेषज्ञ जीडी रावत, डा. सुधाकर सिंह, गैस्टो सर्जन डा. संदीप वर्मा, माइनिकोलाजिस्ट डा. पुष्पलता शंखवार, फिजीशियन डा. जीएल दीक्षित, डा. राकेश वर्मा, डा. अनिल गंगवार, चेस्ट फिजीशियन डा. अजय वर्मा, डा. आनंद पटेल, सर्जन डा. फरोज अहमद, डा. विमलेश, यूरोसर्जन डा. अमित मिश्रा, हृदयरोग विशेषज्ञ डा. अमित चैधरी, दंतरोग विशेषज्ञ डा. अशोक सिंह, चर्मरोग विशेषज्ञ डा. सरिता रावत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ गंगवार, हड्डीरोग विशेषज्ञ डा. आनंद जायसवाल सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे।  शिविर के माध्यम से सैकडो मरीजों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

महमूदाबाद भाजपाईयों ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर शुरू किया ‘अबकी बार-भाजपा सरकार’


आयुष जैन महमूदाबाद
महमूदाबाद, सीतापुर
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिये जहां हर प्रयास करती दिख रही है वहीं महमूदाबाद के भाजपा कार्यकर्ता भी इस सीट को अपने पाले में करने की पूरी कोशिश में लगे दिख रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे है भारतीय जनता पार्टी के महमूदाबाद नेता व कार्यकर्ता कोशिशों को मजबूत करते जा रहे है। हालांकि भाजपा ने अपनी अपना कोई भी प्रत्याशी इस सीट से घोषित नहीं किया है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर यह कहना शुरू कर दिया है कि प्रत्याशी कोई भी हो सरकार भाजपा की ही बनेगी।
वर्तमान में महमूदाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के नरेन्द्र सिंह वर्मा विधायक है और लगातार पांचवी बार वे इस सीट से विधायक का चुनाव 2012 में जीते थे तथा वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाये गये है। महमूदाबाद सपाईयों का गढ माना जाता रहा है। महमूदाबाद में नरेन्द्र सिंह वर्मा की लोकप्रियता की मजबूती को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता भी काफी मजबूती से मैदान में उतरने की तैयारी में दिख रहे है।
भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जहां भाजपा महमूदाबाद विंग को मजबूती देने का काम कर रहे है वहीं सपा सरकार के चार साल साल के कार्यकाल में हुई गलतियों को भुनाने में कोई कसर नहीं छोडते। महमूदाबाद विधानसभा सीट से भाजपा से पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा, अजय वर्मा डफरा, शीला गुप्ता, आशा मौर्य सहित करीब आधा दर्जन लोग टिकट की डिमांड कर रहे है। जिनके होर्डिंग्स भी शहर में लगे देखे जा सकते है।


गरीबों का मजाक उडाने का काम कर रही है मोदी सरकार- नरेन्द्र सिंह वर्मा

Cabinet Minister--Narendra-singh-verma-Adressing 

आयुष जैन महमूदाबाद
महमूदाबाद, सीतापुर
केन्द्र सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के समय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सभाओं में देश की जनता को सपने दिखाए थे किन्तु जब से वह प्रधानमंत्री बने हैं तब से गरीब और गरीब होता जा रहा है। गरीबों का जीवन स्तर उठाने या उनकी मदद करने की बजाए केन्द्र सरकार ने गरीबों को मिलने वाला मिट्टी का तेल आधा करते हुए खाद्यान्न में भी भारी कटौती की है। यह बात प्रदेश के गन्ना विकास व चीनीमिल मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के मानापुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखते हुए कही। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के युवा मुख्यमंत्री ने मेरे द्वारा महमूदाबाद को शिक्षित और विकसित व स्वस्थ्य बनाने के प्रयासों को गति देने के साथ पूरे प्रदेश में विकास को नई ऊंचाई दी है।
प्रदेश के कबीना मंत्री ने मानापुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास करने के बाद एकत्रित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा क्षेत्र में सपा सरकार ने करीब आधा दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ पावर हाउस व सरकारी इण्टरकालेजों की स्थापना की है। इतना ही नहीं सरकार ने गरीब आम जनता के लिये सुगम यातायात सुविधा देने के लिये सडकों का जाल बनाने का काम भी किया है। इस अवसर पर अब्दुल कययूम, उमेश यादव, मुन्ना खां, सुधाकर मिश्र, पुलान वर्मा सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें
महमूदाबाद वासियों को मिलेगा इस बडी समस्या से छुटकारा, गन्ना मंत्री बनते ही नरेन्द्र वर्मा ने किया प्रयास,

कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा के प्रस्ताव पर सीएम ने लगाई मुहर, तीन नई सडकों के उच्चीकरण के साथ नौ सडकों की होगी मरम्मत

सलामः नहीं दिया किसी ने साथ, रिटायर्ड सैनिक ने अकेले दम पर किया इतना बडा काम


Sudheer Singh

आयुष जैन महमूदाबाद
सुधीर ने खुद इस बात का जिक्र अपनी सोशल मीडिया टाइमलाइन पर किया
महमूदाबाद, सीतापुर
भारत देश सैनिको की वीरगाथाओं का देश रहा है। हमारे देश के सैनिक अपने जज्बे और साहस के लिये जाने जाते हैं। एक ओर जहां कुशीनगर डीएम का सैनिकों का अपमान करना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं दूसरी ओर सीतापुर के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक सुधीर कुमार ने जो किया है उससे हर देशवासी को गर्व महसूस होगा। हालांकि सुधीर को काफी धक्का लगा जब उनके इस कृत्य पर किसी ने साथ नहीं दिया।
सुधीर कुमार सीतापुर निवासी है तथा पूर्व में सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है। बतौर सुधीर की मानें तो 19 सितम्बर 2016 को वह रोडवेज तहसील फतेहपुर जिला -बाराबंकी निजी कार्य सीतापुर से फतेहपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक व्यक्ति बडे बडे बाल पागल सा दिखने वाला आदमी उन्हें दिखा। वह बताते हैं यह पागल मुझे प्यासा और भूखा नजर आया । मैने उसे भोजनऔर पानी कराया । वहाँ के अनगिनत लोगो से प्रार्थना किया कि इस लाचार की मदद करे । किसी ने उसकी मदद नहीं की फिर मैने उसे चार दिन भोजन कराया इससे वह मुझे पहचानने लगा और बात मानने लगा । तब नाई की मदद से दाढी और बाल बनवाया और उसे अच्छे से नहलाया । उसके बाएं पैर मे चोट या किसी रोग वश बड़े -बड़े कीड़े थे । मै रिक्शावाले की मदद से उसे तीन प्राइवेट नर्सिंगहोम ले गया पैसा और प्रार्थना के बावजूद किसी ने मेरी मदद नहीं की तब मै उसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गया डाक्टर साहब से हाथ जोड़कर प्रार्थना किया कि साहब मैं देश का भूतपूर्व सैनिक हुं । इस लावारिस लाचार का सेवा करना चाहता हुं।जो भी पैसा लगेगा स्वयं दूंगा। दवा कराने के बाद मै वहाँ से सीतापुर कैंट वाले प्रतीक्षालय मे रखा था । सुधीर ने बताया कि 25 सितम्बर को यहाँ से कहीं चला गया। सुधीर बताते हैं कि अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले तो उसकी मदद करने की कोशिश करे और मुझे प्रेरित करे।
इस खबर को हम तक पहुंचाने के लिये हम भैया ‘वागीश दिनकर’ जी का महमूदाबाद समाचार टीम की ओर से हार्दिक धन्यवाद देते हैं।







भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर जैन अनुयायियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा



महमूदाबाद, सीतापुर
दीपावली के अवसरपर प्रतिवर्ष लाखों, करोड़ों रूपये की आतिशबाजी, पटाखे इत्यादि में व्यय हो जाते है। मोमबत्ती, लाइट, दीपक इत्यादि से हम आकाश को प्रदीप्त कर देते हैं, किंतु हमारा अंतरंग हृदय पहले के ही समान तिमिराच्छन्न रहता है, अतः अपनी आत्मा के ज्ञानरूपी दीपक को जलाने की आवश्यकता है। यह विचार जैन मुनि श्री 108 यादवेन्द्र सागर महाराज ने भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के अवसर पर स्थानीय जैन मंदिर में आयोजित भव्य शोभायात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा  यदि यह दीपक एक बार जल गया तो अनन्तकाल के गहन मिथ्यात्व रूपी अंधकार को तत्क्षण ही मिटाने में समर्थ होगा। भगवान महावीर के परिनिर्वृत्त होने की घटना सर्वोकृष्ट सिद्धि की प्राप्ति की घटना थी, अतः उसी दिन से वीर निर्वाण संवत का प्रचलन हुआ, जो वर्तमान प्रचलित संवतों में सर्वाधिक प्राचीन है और इसका उपयोग निरंतर जैन साधु और लेखक करते आए हैं।
स्थानीय जैन मंदिर मंे भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडो महिलाओं और बच्चे हाथ में लाडू सहित सुसज्जित थाल लेकर चल रही थी। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर बजाजा बाजार, रामकुण्ड चैराहा, कोतवाली मार्ग, बस स्टाप होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के उपरांत सभी 108 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव का लाडू चढाया गया। प्रथम निर्वाण लाडू चढाने का सौभाग्य के परिवार को प्राप्त हुआ। संचालन महामंत्री पारस जैन ने किया। इस अवसर पर सौधर्म इन्द्र राहुल जैन-स्वाती जैन, ईशान इन्द्र राजेश जैन-मंजू जैन, महेन्द्र इन्द्र विनीत जैन-छवि जैन, सनत कुमार इन्द्र पारस जैन-नीतू जैन, धनकुबेर नीरज जैन-मधू जैन, यज्ञनायक मुकेश जैन-अनीता जैन सहित रचना जैन, अल्का जैन, कुमकुम जैन, रचिता जैन, शशिकला जैन, शिखा जैन, वंदना जैन, कामिनी जैन, आभा जैन, दृष्टि जैन, श्रीमती रेनू जैन, नीतू जैन, छवि जैन, नीलिमा जैन, सरिता जैन, सीमा जैन, प्रीती जैन तथा जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अमृत जैन, राजन जैन, मुकेश जैन, राहुल जैन, राजेश जैन, विकास जैन, शैलेश जैन, मोहित जैन, विनीत जैन, ऋषि जैन आदि उपस्थित थे।





मा0 मुख्यमंत्री जी! बुखार से दर्जनों पीडित लेकिन यह सरकारी अस्पताल नहीं देता कोई राहत


महमूदाबाद (सीतापुर)
      जहाँ क्षेत्र में डेंगू के बढते प्रकोप से लोगों में भय व्याप्त है वहीं खुरवल सरकारी अस्पताल इसके प्रति पूरी तरह से कन्नी काटता नजर आ रहा है। बुखार पीडितों के मुताबिक उनके अस्पताल जाने पर उन्हें अस्पताल की ओर से कोई राहत नही प्रदान की जा रही है। बल्कि सुविधाओं के न होने की बात कह कर बैरंग वापस किया जा रहा है । पीएचसी खुरवल क्षेत्र के कस्बा सदरपुर में पिछले एक सप्ताह में जहां संदिग्ध बुखार से दो लोग काल के गाल मे समा चुके हैं, वहीं वर्तमान में भी लगभग एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार पीडितों में हुई मौतों से काफी भय व्याप्त है । बताते चलें कि 
     सदरपुर निवासी मुन्ना पुत्र जान मोहम्मद तथा इसरे पुत्र नब्बू खां की मौत हाल ही में अज्ञात बुखार की बीमारी के कारण हो चुकी है। वहीं सदरपुर जामा मस्जिद के सरकारी इमाम हाफिज अख्तर की पुत्री उम्मेतमीम बुखार से पीडित है। इमाम वर्तमान में अपनी पुत्री का इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं ।कस्बे में इनके अलावा जाहिद अली पुत्र अब्दुल वाहिद, मो. इस्राइल पुत्र इस्माइल, मो. सुजैल पुत्र गयासुद्ीन, मुन्ना पुत्र गरीब खां, जुल्फकार पुत्र शफी खा, गुलजार अली पुत्र जान मोहम्मद समेत कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं ।इस संबंध में सीएचसी महमूदाबाद अधीक्षक डा जेके वर्मा से जब बात की गई तो उन्होनें कस्बे में अतिशीघ्र स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराने व दवाइयां वितरित करानने की बात कही।

सीता इण्टर कालेज में बोले एसडीएम, मतदाताओं को जागरूक करने के लिये आगे आएं युवा


महमूदाबाद (सीतापुर)
भारतीय लोकतंत्र विश्व में सबसे अधिक मजबूत है। इसके तहत देश के प्रत्येक नागरिक को मताधिकार प्राप्त है। इस अधिकार के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बड़े बलिदान दिए हैं। तमाम बलिदानों के बाद देश को आजादी के साथ सबको मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ। मतदान में उदासीनता के चलते अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव नहीं हो पाता। सभी मतदाता मतदान में हिस्सा लें इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा।
     यह बात उपजिलाधिकारी सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने सीता इंटर कालेज सभागार में आयोजित अनिवार्य मतदान की उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोेगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करने के उपरांत अपने संबोधन में कही। सीता इंटर कालेज के सभागार में अखिलेश दुबे, वीरेंद्र मिश्र, प्रतिभा सिंह, अनूप सूरज, प्रणव अवस्थी, नवनीत पांडेय आदि शिक्षकों ने प्रतियोगिता संपन्न कराई।
  अनिवार्य मतदान की उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोगिता में राहुल वर्मा प्रथम, स्मिता वर्मा द्वितीय, अंशू वर्मा तृतीय, साधना वर्मा चैथे तथा आकाश वर्मा पांचवे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को जागरुक बनाने के लिए शिवम सिंह यादव, अभिषेक वर्मा, अरुण वर्मा, युवराज सिंह आदि ने एकांकी का मंचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी व चंद्रभूषण शुक्ल ने माल्यापर्ण कर किया।

खुशखबरी! महमूदाबाद की यह दुकान देगी आपको फायदा, मिल रहे है ढेरो उपहार


आकर्षक योजनाओं के साथ उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने पर है ध्यान- पारस जैन
महमूदाबाद, सीतापुर
जैन एजेन्सीज के नवीनतम प्रतिष्ठान जैन गिफ्ट हाउस निकट इलाहाबाद बैंक पर दीपावली पर्व के अवसर पर बम्पर दीपावली सेल मेला का शुभारम्भ दिनांक 20 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए एजेन्सी के प्रबंधक पारस जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा करेंगें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रमेश वाजपेयी तथा स्वाती सेवा संस्थान की संचालिका डा0 ए0मणि मिश्रा मौजूद रहेगी। 
    उन्होने बताया कि क्षेत्रीय ग्राहकों की मांग तथा दीपोत्सव के पावन पर्व पर हमारे प्रतिष्ठान जैन गिफ्ट हाउस पर 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दस दिनों के लिये दीपावली सेल मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ग्राहकों को 1000 रूपये की शापिंग करने पर एक निश्चित उपहार के साथ होम एप्लायन्स, किचन प्रोडक्ट सहित ब्राण्ड कम्पनी सेलो पर निश्चित डिस्काउंट का भी आज शुभारम्भ किया जायेगा। इस दीपावली के क्षेत्र के लोगो को बंगाल की प्रसिद्ध लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी हमारे प्रतिष्ठान भी मिलेगी।इसके अतिरिक्त लावा मेाबाइल के अतिरिक्त काउंटर की भी व्यवस्था की जायेगी जिस पर विशेष आॅफर उपलब्ध रहेगा। उन्होने कहा कि हमारा मकसद क्षेत्र के लोगो को ब्राण्डेड सामान कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। इसके लिये हम और हमारे सहयोगी पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्होने कहा कि उपभोक्ता हमारे नं0 8400860330, 9793393394 पर सम्पर्क कर सकते है।
पता- इलाहाबाद बैंक के सामने गली में, महमूदाबाद सीतापुर