सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका लगवायेगी चैराहों पर सीसी कैमरे
महमूदाबाद, सीतापुर
आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद अब नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से कस्बे के भीड भाड वाले सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवायेगी। उक्त सीसी कैमरे सभी चैराहों, सार्वजनिक स्थलों पर लगाये जायेगें। यह जानकारी देते हुए चेयरमैन मोहम्मद अहमद ने बताया कि आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद कस्बे के भीड भाड वाले सार्वजनिक स्थलों पर शीघ्र ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगवायेगी।
उन्होने कहा कि नगर पालिका परिषद यह कदम अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष गंगवार के सुझाव पर उठा रही है। इससे एक ओर जहां नागरिकों को सुरक्षा मिल सकेगी वहीं पुलिस को काफी सहूलियतें मिलने की संभावना है। उन्होने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिये शुरूआती दौर में बजाजा बाजार, रामकुण्ड चैराहा, बस स्टेशन पर शीघ्र ही सीसी टीवी कैमरे लगवाये जाएंगे तत्पश्चात चिकमण्डी चैराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, टैक्सी स्टैण्डों, मोतीपुर चैराहा सहित बजाजा बाजार को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जायेगा। उन्होने बताया कि इसके लिये आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जायेगा। उन्होने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जितनी पुलिस की है उतनी नगर पालिका परिषद की भी है और नगर पालिका परिषद अपने नागरिकों की सुविधाओं के लिये पूरी तरह से तत्पर है।
