इस सम्मान के असली हकदार मेरे क्षेत्र की जनता- नरेन्द्र वर्मा


महमूदाबाद, सीतापुर
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व हमारे समर्थक हमारी रीढ हैं और उनकी बदौलत ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा हमें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। आप लोगो द्वारा ही हमें पांच बार विधायक बनाकर विधानसभा भेजा। इस सम्मान के असली हकदार मेरे क्षेत्र की जनता है। यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने आवास के निकट  एकत्रित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपना स्नेह बनाए रखें मैं आपके स्नेह व प्यार के बदले क्षेत्र को शिक्षित, विकसित, सुरक्षित बनाने का प्रयास करते रहेंगें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ साथ क्षेत्र को करोडो रूपये की योजनाएं प्रदान की हैं। जिसमें शारदा नहर पैतेपुर पुल से केशरवारा तक एक करोड सतहत्तर लाख की लागत से डामरीकरण सडक के अलावा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन अन्य सडकों को बनाये जाने की स्वीकृति दी है।  यह सब आप लोगो के आशीर्वाद से ही संभव हुआ। आप लोगो ने ही मुझे विधायक बनाया, आपके प्यार ने ही मुझे राज्यमंत्री बनाया और आप लोगो के ही प्यार से आज मैं कैबिनेट मंत्री बना। कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश वाजपेयी ने किया। श्री वाजपेयी ने सम्बोधन में कहा कि आज महमूदाबाद की धरती गौरवान्वित हैं कि हमारे विकास पुरूष नरेन्द्र वर्मा यहां से विधायक है और कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्होने कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद श्री वर्मा पर बना रहे और वह और भी आगे बढते रहें।





दिन-दहाडे लूट- तीस घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नागरिक दहशत में


  • दिन दहाडे हुई लूट के पीडित व्यापारी के घर जायजा लेने पहुंचे एएसपी दक्षिणी

महमूदाबाद (सीतापुर) 
     नगर मेें पैंतेपुर मार्ग पर सशस्त्र डकैतों द्वारा दिन-दहाड़े थोक लोहा व्यापारी को घर डकैती की वारदात को अंजाम देने के दूसरे दिन भी नागरिक गहरे सदमें में हैं। घटना के तीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जिससे लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की लचर कार्यशैली की चारों ओर निंदा हो रही है। अति व्यस्ततम मार्ग पर डकैतों द्वारा वारदात को अंजाम देने के बेखौफ तरीके से सभी स्तब्ध हैं। पीड़ित को ढांढस बंधाने अधिकारियों के साथ समाजसेवी पहुंच रहे हैं। पीड़ित काफी भयभीत है। घटना के दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्ष दक्षिणी सुभाष चंद्र गंगवार ने कोतवाल व कस्बा इंचार्ज के साथ पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और व्यापारी को सुरक्षा व शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
      नगर के बेलदारी टोला आंशिक वार्ड के पैंतेपुर मार्ग पर स्थित यश आयरन स्टोर के मालिक हरिओम गुप्त पुत्र श्याम नरायन की थोक लोहे की दुकान है। दुकान के ऊपर ही हरिओम का आवास बना है। हरिओम की पत्नी संध्या इकलौते बेटे यश के साथ चार मई से लखनऊ के विकास नगर सेक्टर चार में रह रही है। डकैतों ने हरिओम गुप्त के घर से मंगलवार की सुबह करीब सवा नौ बजे दिन-दहाड़े करीब बीस लाख के जेवर, के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर व तीस जिंदा कारतूस लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 392 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी किंतु घटना के तीस घंटे बीत जाने के बाद भी घटना के खुलासे की दिशा भी नहीं तय कर पाई है। दिन-दहाड़े हुई डकैती से भयभीत नागरिक पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहते हैं कि पुलिस चैराहों पर बालू, भूसा, मिट्टी की ट्रालियों से वसूली के अलावा कुछ नहीं करती। लुटे व्यापारी का घर रामकुंड चैराहे से मात्र दो सौ मीटर दूर है। रामकुंड चैराहे पर पुलिस पिकेट है। चैबीस घंटे चैराहे पर भीड़ रहती है। दो सौ कदमों की दूरी पर मौजूद पुलिस व व्यापारी के घर के सामने वाहनों का बराबर आना-जाना लगा रहता है। पुलिस वर्दी से बेखौफ बदमाश दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर आराम से चंपत हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। 
     आधुनिक तकनीक से लैस पुलिस व्यापारी व उसके नौकर के गायब मोबाइलों तक भी नहीं पहुंच सकी। घटना के दूसरे दिन पुलिस का खाली हाथ देख नागरिक बेहद आक्रोशित हैं तथा पीड़ित भयभीत है। घर में अकेले रहने वाला व्यापारी हरिओम ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी किंतु घटना के बाद रात में मौके पर एक भी बार पुलिस ने झांककर देखा तक नहीं। घटना के दूसरे दिन एडीशनल एसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने पीड़ित व्यापारी के घर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। घटना के शीघ्र खुलासे को लेकर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व काबीना मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के बड़े भाई महेंद्र सिंह वर्मा ने व्यापारी के घर पहुंचकर ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 



जनता की खुशहाली और विकास पर रहेगा पूरा ध्यान- नरेन्द्र वर्मा

कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के उपरांत लखनऊ स्थित अपने आवास पर नरेन्द्र सिंह वर्मा


  • कैबिनेट मंत्री बनने के बाद महमूदाबाद से विधायक नरेन्द्र वर्मा से हमारी खास बातचीत

महमूदाबाद, सीतापुर
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने सरकार बनाने के बाद हमें समाज कल्याण विभाग में राज्यमंत्री का दर्जा देकर समाज कल्याण के लिये जो दिशा निर्देश दिये थे मैने साढे चार सालों में उन्हें पूरा करने का प्रयास किया। मेरे द्वारा गरीब, निर्धनों को लाभ देने के शासन के निर्देशानुसार हमेशा प्रयास किये गये। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा उत्तर प्रदेश को विकसित करने एवं सभी वर्गाें को लाभ पहुंचाकर प्रदेश में खुशहाली लाने का जो प्रयास किया जा रहा है उसको मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा करने का काम मेरे द्वारा किया जायेगा। यह बात राजभवन में अखिलेश यादव के आठवें मंत्रिमण्डल विस्तार मे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपने सरकारी आवास पर ‘महमूदाबाद समाचार‘ से रूबरू होते हुए नरेन्द्र सिंह वर्मा ने व्यक्त किये। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने मुझे कैबिनेट में जगह प्रदान की इसके लिये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मुलायम सिंह तथा मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का आभारी हूं और उनके द्वारा जो जिम्मेदारी दी जायेगी उसका पालन करते हुए प्रदेश को विकास पथ पर ले जाने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री द्वारा विभागों को आबंटित करने के बाद जो भी विभाग मुख्यमंत्री हमें प्रदान करेंगें उस विभाग की कार्याें को निपटाने के साथ साथ अपने क्षेत्र की जनता की खुशहाली एवं विकास हमारी पहली प्राथमिकता होगी।  क्षेत्र का विकास कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने के लिये अरबों रूपये की योजनाएं दी हैं। महमूदाबाद क्षेत्र में विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, डामरीकृत सडकों के साथ साथ सैकडो विकास के कार्य या तो पूरे हो गये हैं या निर्माणाधीन हैं।  मैं धन्यवाद देता हूं महमूदाबाद की जनता का जिन्होने मेरा साथ दिया। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि महमूदाबाद क्षेत्र के लिये मैं हर सम्भव तत्पर हूं।

महेन्द्र शास्त्री इण्टर कालेज में छात्रों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि


महमूदाबाद, सीतापुर
कश्मीर में उरी सेक्टर के बेस कैंप में प्रातः 5 बजे सो रहे सैनिकों पर हुए आत्मघाती फियादीन हमले में बलिदान होने वाले 17 वीर जवानों की याद में महेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर कालेज रामपुर मथुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजली सभा में संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि देते हुए भारत सरकार से सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की।
रामपुर मथुरा के महेंद्र शास्त्री मेमोरियल इंटर कालेज सभागार में विद्यालय अध्यक्ष मिथिलेश वाजपेयी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक संगीत त्रिपाठी ने हमले को कायरता पूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सरकार बलिदानियों के बलिदान को व्यर्थ न जाने दे। प्रधानाचार्य अंब्रीश ओझा ने कहा कि पिछले कई दशकों मंे पाकिस्तान के प्रशिक्षित आतंकी हमले कर चुके हैं। हर हमले के बाद केवल बयानबाजी हुई है। इस बार कार्यवाई की जाए। यह देश व समय की मांग है। कार्यक्रम को राकेश मिश्र, प्रकाश वर्मा, देवेश शुक्ल, प्रदीप भार्गव आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी अपने छप्पन इंची सीने की ताकत दिखायें वरना देश की जनता माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संगीत त्रिपाठी ने किया। अन्त सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन करते हुए आत्मशांति की प्रार्थना की।

पर्यूषण पर्व के समापन पर जैन भक्तों ने निकाली विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा


सहस्रनाम विधान व विश्व शांति महायज्ञ सम्पन्न

महमूदाबाद (सीतापुर)
      नगर के सरावगी टोला वार्ड में स्थित 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन मुनि यादवेन्द्र सागर महराज के चल रहे चार्तुमास के दौरान सहस्रनाम विधान व विश्वशांति महायज्ञ व पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मांगीतुंगी महाराष्ट्रसे पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वामी स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति जी तथा अशोक जैन ज्ञान परिवार ने फीता काटकर किया।  शोभायात्रा बजाजा बाजार, रामकुण्ड चैराहा आदि नगर भ्रमण करती हुई जैन बाग पहुंची। जहां पांडुकशिला पर भगवान श्री को विराजमान कर जैनभक्तों ने पूजन-अर्चन किया। 
      जुलूस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जैन समाज प्रबंध समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। नगर में पहली बार जैन धर्मावलंबियों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का संचालन जैन समाज महामंत्री पारस जैन कर रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे नेता सुभाष चंद्र बोस व्यायामशाला के उत्साही युवक रोमांचकारी प्रदर्शन करते चल रहे थे। 
     इनके पीछे भगवान महावीर के ध्येय वाक्यों से सज्जित करीब तीन दर्जन तिपहिया वाहन व भव्य आकर्षक आधा दर्जन रथों पर सवार ध्वजारोहणकर्ता पंकज जैन, रश्मि जैन, ईशान इंद्र, राजेश जैन इंद्राणी, मंजू जैन, सौधर्म इंद्र, राहुल जैन इंद्राणी, स्वाती जैन धन कुबेर, नीरज जैन, मधु जैन, यज्ञ नायक मुकेश जैन, अनीता जैन के अतिरिक्त महावीर स्वामी के समक्ष शेर-बकरी एक घाट पर पानी पीते, तीर्थराज संमेद शिखर, कमठ द्वारा मुनि पाश्र्वनाथ व माता पद्मावती द्वारा रक्षा तथा जिवों और जीने दो की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। शोभायात्रा में जैन धर्मावलंबी राजस्थानी पगड़ी में महिलाओं, बालिकाओं की डांडी नृत्य करती तथा युवाओं की आकर्षक परिधानों से सजी टोलियां आकर्षण का केंद्र थीं। शोभायात्रा में शामिल हाथी व क्रतिम ऐरावत हाथीं लोगों के बीच विशेष आकर्षक का केंद्र बना था।   
     शोभायात्रा में भगवान श्री जी के विमान के साथ जैनभक्त जियो और जीने दो, तमाम उत्साही युवक बैंडबाजों की धुन पर भगवान के जयकारे के साथ भजन गाते चल रहे थे। जगह-जगह पर भक्तों ने तोरण द्वार सजाकर व प्याऊ लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जैन समाज के शिरोमणि संरक्षक कोमल चन्द्र जैन, परम संरक्षक चक्रेश्वर कुमार जैन, जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अमृत जैन, प्रबध समिति के सदस्य राजन जैन, राहुल जैन, अंकुर जैन, विजय जैन, मोहित जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जैन आदि जुलूस को व्यवस्थित कराने में लगे रहे। जैन समाज द्वारा आयोजित की गई इस शोभायात्रा में लखनऊ, बेलहरा, टिकैतनगर, फतेहपुर, बाराबंकी, बिसवां, सीतापुर, सिधौली आदि क्षेत्रों से हजारों जैन धर्मावलम्बी शामिल रहे। जुलूस का निर्देशन अनुज कुमार जैन कर रहे थे।

नगर आगमन पर स्वामी जी का हुआ भव्य स्वागत
महमूदाबाद, सीतापुर
दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा से पूर्व महाराष्ट्र से पधारे भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थंकर जन्मभूमि विकास समिति के अध्यक्ष तथा जैन महासभा के धर्मसंरक्षक स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी का नगर सीमा पर जैन समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। प्रातः नौ बजे स्वामी जी के नगर सीमा पर पहुंचने पर जैन समाज महामंत्री पारस जैन ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें बग्धी में बिठाकर जयकारे लगाते हुए करीब आधा सैकडा चैपहिया वाहनोें, दुपहिया वाहनों के काफिले के साथ नगर के मुख्य मार्गाें पर भ्रमण कराते हुए दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचाया गया जहां स्वामी जी ने श्री जी का पूजन अर्चन किया।


विशेष आकर्षक बने रहे ‘श्री जी’ के तीन रथ
महमूदाबाद, सीतापुर
श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से आयोजित होने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल किये गये ‘श्री जी’ के तीन रथ विशेष आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बने। सर्वप्रथम इलाहाबाद से मंगाया गया कृत्रिम ऐरावत हाथी जिस पर मां जिनवाणी को विराजमान किया गया था। तत्पश्चात जैन समाज का भव्य प्राचीन रथ उसके बाद श्री जी का नवीन रथ चल रहा था। जो अपने आप में जुलूस की शोभा को बढा रहे थंे। दिगम्बर जैन प्रबंध समिति द्वारा पं. वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में हर रथ के पीछे केसरिया साडी मेे सुसज्जित कलश सहित 24 महिलाओं की चलने की व्यवस्था की थी।

केसरिया व सफेद परिधानों में रंग गया था नगर
महमूदाबाद, सीतापुर
दिगम्बर जैन मंदिर से निकली विशाल शोभायात्रा में जैन समाज द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिये तय किये गये ड्रेस कोड ने जुलूस की शोभा में चार चांद लगा दिये थे। दिगम्बर जैन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महिलाओं को केसरिया साडी व बच्चों के लिये सफेद परिधानों व राजस्थानी पगडी की व्यवस्था की गई थी। करीब डेढ किमी इस लम्बी इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को सफेद और केसरिया परिधानों में रंग दिया।

सैकडा बालक-बालिकाओं को किया गया सम्मानित
महमूदाबाद, सीतापुर
विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा के महावीर उद्यान पहुंचने पर ‘श्रीजी’ के पूजन अर्चन के बाद सफेद परिधानों में सजे करीब एक सैकडा से अधिक बालक-बालिकाओं को मुनि श्री यादवेन्द्र सागर महाराज व स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति महाराज द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन ने बताया कि पर्यूषण के दस दिनों में इन बच्चों ने पूरी तन्मयता से अपनी तैयारियां की और मंदिर जी हो रहे कार्यक्रमांे प्रतिभाग किया जिसके लिये इन्हें सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में अनुष्का जैन, रिषिता जैन, अर्चना जैन, परी जैन, खुशी जैन, शामली जैन, भूमि जैन, मनु जैन, नंदिता जैन, शालिनी जैन, श्रेया जैन, शिवी जैन, अनुष्का जैन, दिव्यांशी जैन, स्नेहा जैन, विदुषी जैन, शगुन जैन, गुनगुन जैन, सिमरन जैन, प्रिया जैन, चिंकी जैन, श्रेया जैन, मेधा जैन, हिना जैन, दृष्टि जैन, आशिता जैन, लवी जैन, शालू जैन, श्रेया जैन, अक्षरा जैन, विधि जैन, प्रियंका जैन, सौम्या जैन, मुस्कान जैन, पंखुडी जैन, महक जैन, आयुषी जैन, सुप्रिया जैन, तनु जैन, माही जैन, कांक्षी जैन, काव्या जैन, दीपांशी जैन, स्वाती जैन, गरिमा जैन, स्तुति जैन, सलोनी जैन, शिवानी जैन, श्रुति जैन, जैनसी जैन, तनु जैन, मनु जैन, स्वस्ति जैन, साक्षी जैन, पूजा जैन, ब्राह्मी जैन, चिंकी जैन, पूजा जैन, चहक जैन तथा बालकों में उज्जल जैन, अभिजीत जैन, मृदुल जैन, शिवम जैन, सूजल जैन, रोहन जैन, निशांत जैन, वैभव जैन, आदि जैन, उत्साह जैन, सक्षम जैन, अरिहंत जैन, रौनक जैन, नमन जैन, अनंत जैन, सर्चित जैन, चैतन्य जैन, संभव जैन, पवित्र जैन, आर्जव जैन, अनुनय जैन, पावन जैन, वैश जैन, आयुष जैन, गौरव जैन, प्रज्जवल जैन, अतिशय जैन, सुयश जैन, पावन जैन, आदित्य जैन आदि को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सौन्दर्यीकरण का किया लोकार्पण
महमूदाबाद, सीतापुर
विशाल शोभायात्रा के महावीर उद्यान पहुंचने पर महावीर उद्यान में नगर पालिका द्वारा कराये गये सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी ने किया। इस अवसर पर मुनि श्री 108 यादवेन्द्र सागर महाराज, अध्यक्ष मनोरंजन जैन, महामंत्री पारस जैन, राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष पंकज जैन आदि मौजूद रहे।

आशीर्वाद लेने पहुंचे मोहन
महमूदाबाद, सीतापुर
शोभायात्रा के महावीर उद्यान पहुंचने पर कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी ने स्वामी रवीन्द्र कीर्ति जी तथा मुनि श्री 108 यादवेन्द्र सागर महाराज को श्रीफल अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजसेवी अम्ब्रीश गुप्ता ने भी पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।







अनंत चर्तुदशी पर मनाया गया भगवान वासुपूज्य का निर्वाण महोत्सव


महमूदाबाद, सीतापुर
अनंत चार्तुदशी के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर महमूदाबाद में जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर जी में विराजमान मुनि श्री यादवेन्द्र सागर ने भगवान वासुपूज्य का संक्षिप्त जीवन परिचय लोगो को बताया। जम्बूद्वीप से पधारे पं. वीरेन्द्र कुमार जैन ने मंत्रोच्चार के माध्यम से प्रभु का निर्वाण महोत्सव सम्पन्न कराया। श्री जी का प्रथम स्वर्ण कलश से अभिषेक स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन ने किया
    तत्पश्चात उनके परिवार के लोगो द्वारा निर्वाण लाडू चढाया गया। शांतिधारा का सौभाग्य कमलेश कुमार जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। स्वर्ण थाल से श्री जी आरती का सौभाग्य विकास जैन के परिवार को मिला। जैन धर्म के सैकडो लोगो महिलाओं व बच्चों ने अनंत चतुर्दशी पर व्रत आदि रखकर भगवान की पूजा अर्चना की।

असद मारूफ ने मुख्यमंत्री से मिलकर सीतापुर के विकास पर की चर्चा


महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश की समाजवादी सरकार के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 के चुनाव में जो भी वायदे किये थे उन्हें चार वर्ष से कम समय में भी पूरा कर दिया। समाजवादी पार्टी के पूरे हुए वादे, अब नये इरादे वास्तव में काफी नेक व विकास को गति देने वाले हैं। यह बात समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य असद मारूफ ने एक भेट में कही। उन्होने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जनपद के पूर्व वरिष्ठ कबीना मंत्री डा. अम्मार रिजवी के साथ मिलकर जनपद सीतापुर के सर्वांगीण विकास के साथ जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बडे कल कारखाने लगाने पर करीब दो घण्टे तक गंभीर मंत्रणा की।
      सपा केे युवा नेता असद मारूफ ने बताया कि प्रदेश के युवा उर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य, मिश्रिख, बिसवां, लहरपुर, महमूदाबाद में बीते कार्यकाल के दौरान कराये गये कार्याें के अतिरिक्त कार्य कराने का आश्वासन दिया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपद के युवाओं के लिये चुनाव बाद सरकार बनने पर बडे उद्योगों की स्थापना कर तथा सरकारी विभागों में नियुक्तियां देकर युवाओं को रोजगार से जोडने का पूर्ण आश्वासन दिया है। मारूफ ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से भेंट बडी गंभीरता पूर्ण वातावरण में हुई है। मुझे विश्वास है कि आगामी वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की बडी संख्या सपा के समर्थन में उतरेगी। उन्होने युवाओं से आवाह्न किया कि 15 सितम्बर से मतदाता सूची में नाम बढाने व उनका संशोधन कराने के लिये जुट जाएं। सपा के साथ युवा कार्यकर्ताओं की बडी लम्बी लाइन है। इतनी संख्या किसी भी राजनीतिक दल के पास युवाओं की नहीं है। इसी के साथ उन्होने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने सीतापुर को आचार्य नरेन्द्र देव पार्क देकर एक बहुत बडी सौगात दी है यह पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क की तर्ज पर बनेगा। इसके लिये सीतापुर जनपद की जनता आपकी आभारी रहेगी।

जीतूंगा तो भी आपके बीच में और हारूंगा तो भी रहूंगा आपके बीच- नरेन्द्र वर्मा


महमूदाबाद, सीतापुर
पूरे उत्तर प्रदेश के साथ साथ महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा विगत साढे चार सालों में जितना विकास कराया गया है उतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ। मैने जो वादा किया था कि जीतूंगा फिर भी आपको मिलूंगा, हारूंगा फिर भी आपको मिलॅंूंगा वह पूरा किया। आपके दुख दर्द में हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे रहने का पूरा प्रयास किया है। किन्तु विगत चुनावों में जो जीते थे न वो आपको मिले और जो हारे थे न तो वह आपको मिलेगा। चुनाव के समय विभिन्न पार्टियों से प्रत्याशी आते हैं और आप लोगो को बरगलाने का प्रयास करते हैं किन्तु आपको लोगो द्वारा हमेशा मेरा साथ दिया जिसके लिये आपका आभारी हूॅं। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने विकास खण्ड पहला की राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम में लगभग आधा दर्जन से अधिक सम्पर्क मार्गाें, आरसीसी मार्गाें का शिलान्यास करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि आप सबका प्रयास होना चाहिए कि आप सब महमूदाबाद क्षेत्र से समस्त विधानसभा क्षेत्रों मे सपा का परचम लहराने के लिये और प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये हर सम्भव प्रयास करें। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रवीण वर्मा, संतोष मिश्र, अवधेश वर्मा, सदीक, पन्ना लाल पूर्व प्रधान, सोने लाल, पप्पू गौतम, कालिका गौतम, रामऔतार, रामवृक्ष, कादिर अली, रामप्रसाद गौतम, सतीश जायसवाल, रमेश यादव, विनीत यादव, अब्दुल्ला खान सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

असफल व्यक्ति क्रोधी और सफल व्यक्ति मानी होता है- यादवेन्द्र सागर


अभिमान की भावना जीवन के लिये विनाशकारी- पं0 वीरेन्द्र जैन
  • दिगम्बर जैन मंदिर में 12 दिवसीय सहस्रनाम विधान में आयोजित हो रहे है सांस्कृतिक कार्यक्रम
महमूदाबाद, सीतापुर
मार्दव किसे कहते है? ‘मृदोर्भावः मार्दवसम्’ अर्थात् मृदुता का नाम, कोमलता का नाम मार्दव है मार्दव धर्म मान कषाय के अभाव में प्रकट होता है। प्रतिकूलता में क्रोध आता है और अनुकूलता में मान आता है। जब  हमें असफलता मिलती है तो क्रोध  आता है और सफलता मिलती है तो मान आता है। अर्थात  । उक्त विचार 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 12 दिवसीय सहस्रनाम विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ एवं दशलक्षण पर्व के अवसर पर भक्तों को सम्बोधित करते हुए 108 मुनि श्री यादवेन्द्र सागर महाराज ने व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी कार्य में असफल होता है तो वह  उन परिस्थितियों पर क्रोधित  हो जाता है जिन्हें वह असफलता का कारण समझता है और सफल होने  पर सफलता का श्रेय स्वयं लेकर अभिमान करने लगता है। यद्यपि मान भी क्रोध के समान खतरनाक है  पर लोग उसे न जाने क्यों कुछ ज्यादा अच्छा समझते है। मानपत्र सबके घरों में लगे मिल  जायेगे पर किसी के घर में क्रोध पत्र नही मिलेगा। क्रोध पत्र कोई किसी को देता भी नही है, यदि कोई देगा भी तो आप लेगे नही। घर में लगाने की बात तो दूर की है। पर लोग मात्र पत्र बडी शान से लेते है और उसे बडे प्यार से घर में सजाते है।
     बहुत से लोग  तो उसे ज्ञान पत्र समझते है।  जबकि उस पर  साफ साफ लिखा है मानपत्र। इतने पर भी संतोष नही होता तो अखबारों में  पूरा छपवाते है चाहे उसका विज्ञापन चार्ज  ही क्यों न देना पडे। मान एक मीठा जहर है जो मिलने पर अच्छा लगता है पर बहुत दुखदायक, क्योेकि  यह भी एक कषाय है।, यद्यपि मान, क्रोध के समान ही आत्मा का अहत करने वाला विकास है। तथापि बाह्य में क्रोध के समान विनाशक नही है। जिस पर हमें क्रोध  आता है हमे उसे नष्ट कर देना चाहते है  परंतु मान में ऐसा नही होता। जम्बूद्वीप हस्तिनापुर से पधारे विद्वान पं. वीरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि अभिमान की भावना मानव जीवन के लिये महाविनाशकारी है। यह सम्पूर्ण जीवन की साधना को निष्फल कर देती है जब तक मन में अहंकार की भावना रहती है मनुष्य आत्मोन्नति नही कर सकता। आत्मोन्नति के लिये मन के समस्त विकारी भावों का नाश करना आवश्यक है। जब तक वह दूर नही होगीं। विनय गुण नही आयेगा। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैन समाज की महिलाआंे रीना जैन, निशा जैन, नीतू जैन, अमिता जैन ने भावनृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर वंदना जैन के नेतृत्व में एक नाटक का मंचन भी महिलाओं और बच्चों द्वारा किया। जिसकी दर्शकों ने भूरि भूरि प्र्रशंसा की। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, अंकुर जैन, राजन जैन, राहुल जैन, मोनिस जैन, चक्रेश्वर कुमार जैन, स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री पारस जैन ने किया।

चित्रकला और फैन्सी ड्रेस में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा


महमूदाबाद, सीतापुर
श्री संकटा देवी मंदिर में चल रहे भव्य गणेश पूजन महोत्सव के दूसरे दिन सायं में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। आरती के पश्चात् आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न देवी-देवताओं और सामाजिक और राष्ट्रीय संदेशों से परिपूर्ण मनोहारी वेशभूषाओं में सजे-धजे बच्चों ने अपने डाॅयलाग्स के साथ सांस्कृतिक मंच पर एक-एक कर कदम रखे तो जोरदार तालियों से दर्शकों की भारी भीड़ ने उनकी हौसलाफ्जाई की। फैंसी डेªस प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से शिव के रूप में मुदिता वर्मा और कृष्ण के स्वरूप में विवेक शर्मा प्रथम रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अंशिका पटेल और सीनियर वर्ग में शालिनी ने बाजी मारी।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ के वरिष्ठ व्यवसायी विशाल मेहरोत्रा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत के पश्चात् शुरू हुई प्रतियोगिता का दर्शकों ने जमकर आनन्द उठाया। विशाल मेहरोत्रा ने मंदिर विकास के लिए 1 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की। रोहित म्यूजिकल ग्रुप बेहटा के कालाकारों ने भक्ति एंव देश भक्तिपूर्ण कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

फैंसी ड्रेस में रहे विजेता
गणेश पूजन महोत्सव में सम्पन्न हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राम, कृष्ण, श्री गणेश, विवकानन्द, हनुमान, परी, शिवा जी, शंकर, अर्जुन, नारद, वृक्ष, गन्दगी, सैनिक, राधा, विष्णु, सरस्वती, शनि देव के आकर्षक स्वरूपों में 53 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुदिता वर्मा, विवेक शर्मा को प्रथम, अलोक शर्मा अंजली यादव, दिग्विजय त्रिपाठी को द्वितीय, प्रियांशु पाण्डेय, श्रेया जैन को तृतीय तथा दयानिधि, चित्रांश, विवेकानन्द, करूणानिधि, उत्कर्ष मौर्य को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रतिभा सिंह, अल्पना त्रिपाठी, वागीश दिनकर निर्णायक रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
एक सौ बीस बच्चों के प्रतिभाग वाली चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शालिनी को प्रथम सौम्या सिंह को द्वितीय, जितेन्द्र भारती, सक्षम शुक्ल को तृतीय तथा शालिनी राठौर, सौम्या शुक्ला, सौम्या जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। जूनियर वर्ग में अंशिका पटेल को पहला स्निग्धा शुक्ला को दूसरा, आदर्श वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सोनाक्षी वर्मा, मो. सारिक अंसारी, पवन कश्यप सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गये। समर सिंह, कुंवर रस्तोगी, सुभाष वर्मा, नवनीत पाण्डेय निर्णायक रहे। संचालन अनूप सूरज ने किया।




आज सभी दलों के नेताओं को अखिलेश यादव ने सबक लेना चाहिए- कमाल अख्तर


महमूदाबाद (सीतापुर)
       उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब बालिकाओं को कन्या विद्या धन देने की बात की तो अन्य विरोधी दलों ने कहा कि यह लोग उन लडकियों का वोट चाह रहे है। जबकि ऐसा नहीं है। सपा सरकार ने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिये कन्या विद्या धनद ेने की घोषणा की। ऐसी कोई विधानसभा क्षेत्र का गांव  नहीं होगा जहां लडकियों को 30,000 की चेक नहीं मिली होगी। यह बात उ0प्र0 के खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर ने महमूदाबाद में आयोजित हुए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा विधान सभा चुनाव सन्निकट है। चुनाव में अनेक प्रकार के लोग जाति, धर्म के नाम पर वोंट मांगने आएंगें। आजादी 70 सालों में से 55 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पर तथा चार बार प्रदेश में सरकार बनाने वाली बसपा पर उर्दू के जानकर मुस्लिमों को रोजी-रोटी से न जोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार ने उर्दू शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। मैं उन सभी दलों के नेताओ से कहना चाहता हूं कि तुम लोग अखिलेश यादव से सबक लो। विकास के मामले में उनसे प्रेरणा लो।
केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों में घोषणा किया था कि हम हर वर्ष 5 करोड लोगो को रोजगार देगे। दो साल बीत गये लेकिन उन जुमले का कोई अता पता नहीं रह गया। ये लोग विकास की बात नहीं करते ये लोग रोजगार की बात नहीं करते, ये लोग शिक्षा की बात नहीं करते ये बात करते हैं तो सिर्फ जातिवाद की, दंगा फसाद की। झण्डा यात्रा में वोट मांगने आ जाते हैं। आप लोगों को इनसे सावधान रहना है।
कार्यक्रम का संचालन सीता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रमेश वाजपेयी ने किया।

नहर में समाए बच्चों का नहीं लगा कोई पता, ढूंढने में लगे पीएसी के जवान



राज्यमंत्री भी रखें है नजर

महमूदाबाद (सीतापुर)
        एक ही कक्षा में पढ़ने वाले हमउम्र पांच बच्चों का पढ़ने, खेलने का समय एक था। नगर के अलग-अलग वार्डों में रहने वाले यह बच्चे स्कूल से छूटने के बाद करीब पांच बजे एक साथ अक्सर खेलने के लिए इकट्ठा होते थे। एक भी साथी के न आने पर यह बच्चे उसे घर से बुला लेते थे। शुक्रवार की शाम बच्चों की टीम पर एक गहरा ग्रहण लगा। जिसके चलते दो बच्चे शारदा नहर मेें समा गए और तीन बच्चों को गहरा सदमा लगा। नहर में बच्चों के शवों की तलाश के लिए तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण गोताखोर व प्रशिक्षित पीएसी के जवान स्टीमर सहित लगाए गए हैं। नहर के दोनों तरफ हजारों लोगों का तांता लगा है। घटना के 24 घंटे बाद भी शवों का कोई पता नहीं चल सका है। गायब बच्चों के घरों में कोहराम मचा है।
          शक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे नगर के नई बाजार दक्षिणी निवासी डान बास्को हाईस्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र सार्थक (14) पुत्र मुकेश यज्ञसेनी, वार्ड रमुवापुर निवासी अनुभव (14) पुत्र हेमंत, संगत निवासी किरणेश्वर (13) तारकेश्वर भारती, नई बाजर दक्षिणी निवासी पीयूष राठौर (14) राजकुमार राठौर, कटरा निवासी कैफ (15) पुत्र हबीबी एक साथ धूमने के लिए शारदा नहर पटरी की तरफ गए थे। इसके बाद ख्वाबीपुर गांव के पास शारदा नहर पटरी के किनारे स्कूटी खड़ी कर अनुभव शौच के लिए गया था और उसका पैर नहर में फिसल गया जिससे वह डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख सार्थक उसे बचाने जा पहुंचा और वह भी गहरे पानी चला गया। दोनों को डूबता देख अन्य दोस्त शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले और घरों में पहुंचकर  घटना की जानकारी दी।
      शारदा सहायक नहर में बच्चों के डूबने की सूचना पाकर समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, एसडीएम अजय कुमार सिंह, कोतवाल आरसी यादव, कस्बा इंचार्ज संत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर डूबे बच्चों की तलाश शुरू कराई। सबसे पहले पुलिस ने नहर के बाराबंकी जनपद स्थित भगौली साइफन पर निगरानी करने का संदेश भिजवाया। पड़ोसी ग्राम समनापुर के आधा दर्जन ग्रामीण गोताखोरों को शव तलाश करने के लिए नहर में उतारा। घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। नहर के किनारे जनरेटर से उजाला कर रातभर परिजन व समर्थक निगरानी करते रहे। सुबह दूसरे दिन करीब सात बजे पीएसी के जल पुलिस ने स्टीमर नहर में उतारकर करीब छह किलोमीटर दूर तक पूरे दिन नहर खंगालते रहे किंतु सफलता हाथ नहीं लगी। इनके साथ तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण गोताखोर भी शवोें को तलाशते रहे। दो बच्चों के शवों को ढूंढने के लिए नहर में जूझ रहे ग्रामीण गोताखोर व पीएसी के जवान तथा बच्चों के शव मिलने की प्रतीक्षा में शोकाकुल परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


     अनुभव व सार्थक के शुक्रवार को लापता होने के बाद से परेशान परिजनों व पड़ोसियों में शनिवार को भी भारी बेचैनी दिखाई दी। बच्चों के शवों को तलाशने में जुटे जवान व गोताखोरों के प्रयासों को सफलता न मिलने से पूरे बाजार में बंदी के साथ सन्नाटा पसरा रहा। सार्थक के पिता मुकेश व्यवहार कुशल समाजसेवी हैं। इनके साथ अनुभव के पिता भी मिलनसार अधिवक्ता हैं। इन दोनों पर पड़ी विपदा के समय समाज के सभी लोग अपना-अपना कार्य-व्यापार बंद साथ दिख रहे हैं। बच्चें के नहर में लापता होने की घटना की सूचना के बाद डान बास्को स्कूल में शोकसभा कर अवकाश कर दिया गया। सर्राफा व्यापार मण्डल ने दोनो बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए स्वर्णकारों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

जानकारी मिलते ही छात्र के घर पहुंची गीता सिंह

महमूदाबाद, सीतापुर
शारदा नहर में डूबे दो बच्चों की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उ0प्र0 राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्षा गीता सिंह  अपने सहयोगियों के साथ मुकेश यज्ञसैनी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई गीता सिंह को जब जानकारी मिली कि दो छात्र शारदा नहर में डूब गये हैं। वह अपने सहयोगी राहुल सिंह, संतोष सिंह के साथ मुकेश यज्ञसैनी के आवास पर पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके साथ जैन समाज के महामंत्री पारस जैन, राहुल जैन, अमृत जैन, चक्रेश्वर जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, राजन जैन आदि भी पहुंचे और संवेदनाएं प्रकट की।




घूमने निकले दो छात्र शारदा नहर में डूबे


महमूदाबाद (सीतापुर)
       शुक्रवार की देर शाम घरों से घूमने निकले पांच स्कूली छात्रोें में से दो शारदा नहर के किनारे लापता हो गए। ग्रामीण नहर में बच्चें के डूबने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से लापता छात्रों के शव तलाशने शुरू किए। समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, एसडीएम अजयकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल्द लापता बच्चों को तलाशने का काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
        शक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे नगर के नई बाजार दक्षिणी निवासी डान बास्को हाईस्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र सार्थक (14) पुत्र मुकेश यज्ञसेनी, वार्ड रमुवापुर निवासी अनुभव (14) पुत्र हेमंत, संगत निवासी किरणेश्वर (13) तारकेश्वर भारती, नई बाजर दक्षिणी निवासी पीयूष राठौर (14) राजकुमार राठौर, कटरा निवासी कैफ (15) पुत्र हबीबी एक साथ धूमने के लिए शारदा नहर पटरी की तरफ गए थे। इसके बाद ख्वाबीपुर गांव के पास शारदा नहर पटरी के किनारे स्कूटी खड़ी कर अनुभव शौच के लिए गया था और उसका पैर नहर में फिसल गया जिससे वह डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख सार्थक उसे बचाने जा पहुंचा और वह भी गहरे पानी चला गया। दोनों को डूबता देख अन्य दोस्त शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले और घरों में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मोके पर जा पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
       

जैन मुनि तरूण सागर पर अभद्र टिप्पणी का महमूदाबाद जैन समाज ने किया विरोध


शव यात्रा निकालकर डडलानी और पूनावाला का किया दाह संस्कार


महमूदाबाद, सीतापुर
कडवे प्रवचन के लिये विश्व में विख्यात जैन मुनि क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनि श्री तरूण सागर महाराज द्वारा हरियाणा विधानसभा में दिये गये प्रवचन पर विशाल डडलानी और तहसीन पूनावाला द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में स्थानीय श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन प्रबंध समिति के नेतृत्व में जैन समाज के सैकडो धर्मावलम्बियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनो की शव यात्रा निकाली। शव यात्रा मंदिर प्रांगण से होते हुए बजाजा बाजार होते हुए रामकुण्ड चैराहा पहुंची जहां पर दोनो का दाह संस्कार किया गया। जैन समाज के लोगो द्वारा विशाल डडलानी और तहसीन पूनावाला मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। जैन समाज के महामंत्री पारस जैन ने बताया कि श्री तरूण सागर महाराज द्वारा 26 अगस्त को हरियाणा विधानासभा में प्रवचन दिया गया था। जिस पर विशाल डडलानी और तहसीन पूनावाला द्वारा ट्विटर के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। 
        जिस पर पूरे विश्व में जैन समाज में रोष व्याप्त हो गया। उसी क्रम में स्थानीय जैन समाज के लोगो ने कडा विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनो की शव यात्रा निकाली। अध्यक्ष मनोरंजन जैन ने कहा कि जैन धर्म एक अहिंत्सामक एवं शांतिप्रय समाज रहा है। परंतु जिन लोगो द्वारा दिगम्बर मुनियों और जैन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जो कि जैन समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर प्रबंध समिति द्वारा कस्बा इंचार्ज संत कुमार सिंह को राष्ट्रपति सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा गया जिसमें समस्त जैन समाज ने दोनो पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने हेतु एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में अमृत जैन, राजन जैन, अंकुर जैन, शैलेश जैन, विकास जैन, राहुल जैन, अनुज जैन, मुकेश कुमार जैन, चक्रेश्वर कुमार जैन सहित सैकडो जैन धर्मावलम्बी उपस्थित रहे।

     




बिहार से महमूदाबाद पधारे जैन धर्मावलम्बियों का हुआ स्वागत


महमूदाबाद,सीतापुुर
स्थानीय श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे मुनि श्री 108 यादवेन्द्र सागर महाराज के मंगल चातुर्मास कार्यक्रम में बिहार के आरा जनपद के पधारे विवेक जैन और पूर्णिमा जैन को स्थानीय जैन समाज महमूदाबाद ने स्वागत व सम्मानित किया। जैन समाज के अध्यक्ष मनोरंजन जैन ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्री यादवेन्द्र सागर महाराज का चातुर्मास कार्यक्रम चल रहा है जिसमें रोजाना श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को बिहार के आरा जनपद से विवेक जैन व पूर्णिमा जैन मंदिर जी में पधारे थे। विवेक जैन का स्वागत जैन समाज के परम संरक्षक चक्रेश्वर कुमार जैन तथा पूर्णिमा जैन का स्वागत पूनम जैन ने किया। कार्यक्रम में मुनि श्री ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि मोक्ष मार्ग की साधना में विश्राम नहीं होता। उन्होंने कहा है कि सत्य को अर्जित करके ही कल्याण का उपक्रम चलता रहता है। भगवान महावीर ने हम लोगो को सत्य, अहिंसा का पाठ पढाया था। हमारा कर्तव्य है कि भगवान महावीर के दिखाये गये मार्गाें पर चलें। इस अवसर पर समाज के महामंत्री पारस जैन, राजन जैन, मोहित जैन आदि उपस्थित थे।