उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम के बस अड्डे पर अब खुलेआम पेशाब करने पर लोग शर्मशार हो सकते है। दरअसल ऐसी करने वालों की तस्वीरें बस अड्डों पर लगे खुफिया कैमरे मे कैद करके सार्वजनिक की जाएंगी। इस सिलसिले में क्षेत्रीय प्रबंधकों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के0 रवीन्द्र नायक ने एक दैनिक अखबार को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत फैसला हुआ कि बस अड्डे पर खुले में पेशाब करने वालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर उनको शर्मसार किया जायेगा। ऐसे लोगो की तस्वीरें यू ट्यूब पर डालकर वायरल होगी। बस अड्डे पर लगे खुफिया कैमरे इन तस्वीरों को कैद करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें निकालेंगें। प्रबंध निदेशक ने बताया कि अभी तक बस अड्डे के सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। लेकिन सोशल मीडिया पर बस अड्डे पर गंदगी करने वालों की तस्वीर सार्वजनिक होने से लोगो को सब मिलेगा।
बस अड्डों पर पेशाब करना पडेगा मंहगा
bus Stop Scoal Media up Srctcउत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम के बस अड्डे पर अब खुलेआम पेशाब करने पर लोग शर्मशार हो सकते है। दरअसल ऐसी करने वालों की तस्वीरें बस अड्डों पर लगे खुफिया कैमरे मे कैद करके सार्वजनिक की जाएंगी। इस सिलसिले में क्षेत्रीय प्रबंधकों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के0 रवीन्द्र नायक ने एक दैनिक अखबार को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत फैसला हुआ कि बस अड्डे पर खुले में पेशाब करने वालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर उनको शर्मसार किया जायेगा। ऐसे लोगो की तस्वीरें यू ट्यूब पर डालकर वायरल होगी। बस अड्डे पर लगे खुफिया कैमरे इन तस्वीरों को कैद करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें निकालेंगें। प्रबंध निदेशक ने बताया कि अभी तक बस अड्डे के सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। लेकिन सोशल मीडिया पर बस अड्डे पर गंदगी करने वालों की तस्वीर सार्वजनिक होने से लोगो को सब मिलेगा।
