विकास कार्याें को लेकर पक्षपात कर रही है प्रदेश सरकार- नरेन्द्र वर्मा



सपा विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, अधूरे पड़े कार्याें को कराये जाने की मांग
महमूदाबाद, सीतापुर
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पूरी तरह से पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है। प्रदेश के युवा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दर्जनों कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को बंद करके भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रदेश के लोगो को ठगने का काम किया है और साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाकर विकास कार्याें को न तो करवाना चाहती है और न ही योजनाओं को शुरू करना चाहती है। यह बात महमूदाबाद से सपा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने आवास पर प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए कही।


यह भी पढें:- 



उन्होने कहा कि महमूदाबाद में पिछली सरकार में सैकड़ो की तादाद में विकास कार्य हुए। आधा दर्जन से अधिक पावर हाउस, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना, इण्टर कालेजों की स्थापना, आश्रम पद्धति विद्यालय, बालिका विद्यालय आदि शुरू बनवाये गये।  लेकिन सरकार बदलने के बाद अब भाजपा सरकार उन विकास कार्याें की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होने बताया कि महमूदाबाद में शहरी, जुड़ौरा, अकबापुर में माडल स्कूल लगभग एक वर्ष बन कर तैयार है परंतु इसका संचालन अभी तक नहीं किया गया जिसका संचालन होना है। इसके साथ ही राजकीय इण्टर कालेज लैलकलां, राजकीय हाईस्कूल बाबूपुर की बिल्डिंग अधूरी पड़ी है जिसको पूर्ण किया जाना है जिसके लिए विधानसभा प्रमुख सचिव को पत्र देकर संचालन शुरू कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त नियम 301 के तहत विधानसभा अध्यक्ष से चीनीमिल बिसवां से विगत वर्ष गन्ना क्रय केन्द्र खेतवनी अभी तक चालू नहीं हुआ।


यह भी पढें:- 



 जिसको तत्काल चालू कराने की मांग की है साथ ही बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय मुर्तजानगर का भवन फरवरी 2017 में बन चुका था किन्तु अभी तक उसका संचालन नहीं हुआ। जिससे कि बालिकाओं में रोष दिख रहा है। उन्होने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर उक्त विद्यालय शुरू कराने की मांग की है। उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई भी व्यक्ति अपने हक के लिए आवाज नहीं उठा सकता है। आवाज उठाने पर या तो उस पर मुकदमा दर्ज कराया जाता है या तो लाठियां खानी पड़ती है। आज शिक्षामित्रों के साथ सरकार संवेदनहीन बर्ताव कर रही है। जिससे पूरे प्रदेश के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने सरकार से मांग की है कि समान कार्य समान वेतन के आधार पर शिक्षामित्रों को वह सब सुविधाएॅंद ी जाये तो राजकीय प्राथमिक शिक्षकों व जूनियर शिक्षकों को दी जाती है। उनका वेतन उनके अवकाश, चिकित्सा क्षतिपूर्ण, प्रसूति लाभ आदि उपलब्ध कराई जाये।

चोरी से जा रही चीनी को जीएम ने दबोचा, एक निलम्बित


महमूदाबाद, सीतापुर
दि किसान सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद में गोदाम इंचार्ज व चीफ केमिस्ट की मिलीभगत से दो ट्रकों में सौ कुंतल चीनी अधिक लादकर भेजे जाने का मामला प्रधान प्रबंधक द्वारा जांच के दौरान पकड़ में आ जाने पर गोदाम इंचार्ज को निलम्बित कर दिया गया। वहीं तीन के विरूद्ध जांच शुरू की गई। जांच के बाद चीफ केमिस्ट व सिक्योरिटी इंचार्ज के विरूद्ध कार्यवाही होने की बात बताई जा रही है।




दि किसान सहकारी चीनीमिल से श्याम ट्रेडर्स द्वारा आठ सौ कुंतल चीनी खरीदी गई थी। जिसकी धनराशि भी श्याम ट्रेडर्स ने बैंक में जमा कराकर चार ट्रक चीनी लदान के लिए भेजे थे। कल शाम को स्टोर इंचार्ज द्वारा चारों ट्रकों पर दो दो सौ कुंतल चीनी लोड कराई गई किन्तु गेट पास जो कि गोदाम इंचार्ज द्वारा जारी किया गया उसमें दो ट्रकों का गेट पास दो सौ कुंतल व दो अन्य ट्रकों का गेट पास डेढ -डेढ सौ कुंतल का जारी किया गया। दो-दो सौ कुंतल ट्रक पहले रवाना हो गये किन्तु दो ट्रकों की लोडिंग में देर होते देख श्याम ट्रेडर्स के प्रबंधक ने जीएम को फोन कर अतिशीघ्र भेजने का अनुरोध किया। प्रबंधक के फोन के बाद चीनीमिल जीएम तत्काल गोदाम पहुॅंचे जहां उन्हें मालूम हुआ कि ट्रकें लोड कर गेट पास जारी कर दिये गये है। जीएम रामजी द्वारा लेबरों से पूछा गया कि ट्रकोें पर कितने-कितने कुंतल चीनी लोड की गई तो लेबरों ने बताया कि प्रत्येक ट्रक पर दो-दो सौ कुंतल/400-400 कट्टी चीनी लोड की गई है।






वहीं खड़े लैब इंचार्ज अभयराज ने यह सुनकर जीएम को बताया कि गोदाम इंचार्ज द्वारा सात सौ कुंतल का गेट पास काटा गया है जिसमें दो-दो सौ कुंतल के दो ट्रक व डेढ़-डेढ़ सौ कुंतल के दो ट्रकों का गेट पास जारी किया गया है। यह सुनकर जीएम की हवाईयां उड़ गई। उन्होने तत्काल अपने वाहन से ट्रकों का पीछा किया और सिधौली से पहले पकड़कर कार्यालय लाये। जहां दोनो ट्रकों पर चीनी की बोरियों की गिनती कराई गई तो दोनो ट्रकों में चार चार सौ कट्टी/दो-दौ सौ कुंतल चीनी पाई गई। इसको देखते हुए जीएम ने तत्काल गोदाम इंचार्ज राजेश्वर शुक्ला को निलम्बित कर दिया और तीन लोगो  गोदामों की देखरेख कर रहे चीफ केमिस्ट बी.के. श्रीवास्तव तथा सिक्योरिटी इंचार्ज अतिराज के विरूद्ध जांच के आदेश दिये है।




 प्रधान प्रबंधक रामजी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया दोषी पाये गये गोदाम इंचार्ज राजेश्वर शुक्ला को निलम्बित कर दिया गया है वहीं जांच के आदेश दे दिये गये है। जांच के बाद जो भी आरोपी होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।

महमूदाबाद पहुॅंचे पं. बंगाल के किसान, सीखे सगंध खेती के गुर


महमूदाबाद, सीतापुर
औषधीय खेती करके अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहे क्षेत्र के बम्भौरा गांव के किसानों द्वारा उगाई जा रही लेमन ग्रास व खस की फसल से जुड़ी उगाने, उसका अर्क निकालने की विधि के साथ फसल के रख रखाव आदि को सीखने के लिए पश्चिम बंगाल के पुरवलिया जिले के दस गांवों के 25 किसान कोल इण्डिया लिमिटेड कलकत्ता की वित्तीय सहायता से चलने वाली परियोजना एग्रीकल्चर ग्रीविंग ट्रेनिंग एण्ड कैपिसिटी बिल्डिंग फाॅर लाइविली के वैज्ञानिकों के साथ महमूदाबाद तहसील के बेढ़ौरा गांव पहुॅंचकर सगंध खेती की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढंेः-

.....जब एक दिन की कोतवाल का विधायक से हुआ सामना!


बुधवार 20 दिसम्बर की दोपहर करीब 12 बजे महमूदाबाद के बेढौरा गांव में सीमैप द्वारा कराई जा रही सगंध खेती को देखने के लिए पश्चिम बंगाल के पुरवलिया जनपद के 10 गांवों के पच्चीस किसानों के साथ सीमैप वैज्ञानिक डा. रामसुरेश व डा. सैय्यद आरिफ वली, फेलो टैरी नई दिल्ली कोल इण्डिया लिमिटेड के साथ गांव पहुंचने किसानों ने प्रगतिशील किसान रामहरख वर्मा के लेमनग्रास व खस के खेतों का निरीक्षण कर बंगाल से आये किसानों ने लेमनग्रास को उगाने की विधि की जानकारी प्राप्त की। रामहरख वर्मा ने बंगाल से आये किसानों को बताया कि एक एकड़ में लेमनग्रास एक बार लगाने के बाद सही देखभाल करके वर्ष में चार बार काटी जा सकती है। इसको विशेष प्रकार के प्लांट में इसकी पेराई की जाती है।





 प्रति एकड़ में एक बार में चालीस से पचास किलो इसका अर्क/तेल निकलता है। उन्होने बताया कि लेमनग्रास अर्क की प्रतिकिलो कीमत एक हजार से बारह सौ रूपये रहती है। खस के सम्बंध में उन्होने बताया कि फरवरी माह में खस की रोपाई करने के बाद दिसम्बर माह में इसकी खुदाई कराई जाती है। इसे भी लेमनग्रास के प्लांट में पेरा जाता है। प्रति एकड़ दस से बारह किलो खस का अर्क निकलता है। इसकी बाजार कीमत पन्द्रह से बीस हजार रूपया किलो होती है।





उपज को सीमैप के किसान मेले में या लखनऊ कानपुर कन्नौज के व्यापारियों से सम्पर्क कर बेचकर लाभ लिया जा सकता है। वैज्ञानिक डा. रामसुरेश ने बताया कि वेस्ट बंगाल के पुरवलिया जनपद की भूमि संगंध खेती के लिए काफी अनुकूल है। वहां के किसानों को संगंध खेती बढाकर उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार के निर्देश पर चलाई जा रही योजना के तहत किसानों को संगंध खेती करने वाले किसानों के अनुभवों का लाभ दिलाया जा रहा है।



अगर आपको पोस्ट पसंद आई तो कमेण्ट करें!

.....जब एक दिन की कोतवाल का विधायक से हुआ सामना!


आयुष जैन महमूदाबाद।
प्रभारी निरीक्षक जूली सिंह को जैसे ही पदभार मिला कि सीयूजी नं. 9450404257 पर जूली सिंह के पास कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक साकेन्द्र वर्मा का फोन पहुॅंचा उन्होने कोतवाली प्रभारी से बात करने की इच्छा व्यक्त की। जूली सिंह ने विधायक से कहा कि वह अपनी समस्या बतायें इस वक्त महमूदाबाद की वही कोतवाल हैं। जिस पर विधायक ने उनसे पूरा प्रकरण पूछा। विधायक ने एक दिन की कोतवाल जूली सिंह को बधाई दी । जूली से विधायक से हंसकर पूछा कि उनका प्रमोशन कैसे हो सकता? विधायक साकेन्द्र वर्मा ने छात्रा को शुभकामनाएॅं दी और कोतवाली प्रभारी रंजना सचान से बात कराने का अनुरोध किया।



यह भी पढेंः-  समाजसेवी संस्था ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगें सलाम



मामला ये था कि सीतापुर एसपी आनन्द कुलकर्णी ने महिला सुरक्षा और जागरूकता सप्ताह के तहत एक नई पहल करते हुए जिले के सभी थानों को बालिकाओं के हवाले करने के आदेश दिये थे। जिसमें महमूदाबाद के सीता इण्टर कालेज में इण्टर वर्ग की छात्रा जूली सिंह को कोतवाल, मौलाना आजाद डिग्री कालेज की प्रिया सिंह को एसएसआई, सीता चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा दिवसाधिकारी पूर्विका सिंह,



यह भी पढेंः- विधायक के अनुरोध पर अनाथ बच्चों की मदद को आगे आये समाजसेवी, मिलेंगी सारी सुविधाएॅं



राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्रा कस्बा इंचार्ज महमूदाबाद रिफत जहां, कस्बा इंचार्ज पैंतेपुर भगौती प्रसाद शांति देवी की छात्रा नैना वर्मा, आफिस इंचार्ज पैंतेपुर प्रिया सिंह वर्मा, बेनीराम इण्टर कालेज की छात्रा दिवासाधिकारी पैंतेपुर चंादनी मौर्य, सीता चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा हे.मो0 महमूदाबाद इकरा सलीम अंसारी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्रा का. मोहर्रिर महजवी, मौलाना आजाद डिग्री कालेज की छात्रा मालखाना इंचार्ज सुरभि गुप्त, सीता इण्टर कालेज की छात्रा हल्का इंचार्ज एक गरिमा पटेल, सूबिया अंसारी, बेनीराम इण्टर कालेज की छात्रा अर्चिता वर्मा व सीता इण्टर कालेज की निधि वर्मा, हल्का इंचार्ज 4 पर छात्रा सना परवीन, रजनी वर्मा, हल्का इंचार्ज पांच पर हिमानी अवस्थी, गायत्री वर्मा, कम्प्यूटर आपरेटर की छात्रा शालिनी गुप्त, सोनम वर्मा को पद पर नियुक्त किया गया था।




कोतवाली प्रभारी जूली सिंह कोतवाली से निकलकर पहले पंजाब नेशनल बैंक पहुंची जहां उन्होने पंजाब नेशनल बैंक  की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर रामकुण्ड चैराहा पहुॅंचकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।। आठ वाहनों का चालान काटा गया, दो वाहन सीज किये गये तथा 500 रूपये का जुर्माना जमा कराया गया।


एसपी के निर्देश पर एक दिन कोतवाली की कमान संभालने वाली छात्राओं के साथ कार्य करने के बाद जब कोतवाली प्रभारी से प्रतिनिधि से अनुभव के बारे में पूछा तो कोतवाली प्रभारी रंजना सचान ने कहा कि यह एक सुखद अनुभव रहा।  छात्राओं के साथ कार्य करके हमें अत्यधिक प्रसन्नता हुई। ऐसे आयोजनों से पुलिस की छवि को सुधरती ही है। हमारे एसपी साहब का मानना है कि जनता के बीच पुलिस मित्र के रूप में रहे।

महमूदाबाद में किसी का समर्थन नहीं कर रही कांग्रेस- अम्मार रिजवी


आयुष जैन महमूदाबाद।
आदर्श नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कोई प्रत्याशी न तो खड़ा किया है और न ही चुनाव में किसी का कांग्रेस समर्थन कर रही है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी ने दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी छोटे स्थानीय चुनाव में हस्तक्षेप नहीं करती है।



उन्होने कहा कि महमूदाबाद के निकाय चुनाव में यदि कोई प्रत्याशी या कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी या हमारा नाम लेकर किसी प्रत्याशी के समर्थन की बात करता है तो यह गलत है। उन्होने कहा कि निकाय चुनावो में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले किसी प्रत्याशी के साथ मेरा समर्थन नहीें है। उन्होने कहा कि मेरी सोच रही है कि नगर निकाय या ग्राम पंचायतों के चुनाव स्वतंत्र हो और क्षेत्र की जनता अपने मनपसंद जो नगर को विकास के पथ पर ले जा सके, भाईचारा कायम कर सके उसका चुनाव जनता स्वयं करे।



उन्होने प्रतिनिधि के एक प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि महमूदाबाद नगर निकाय की जनता स्वयं समझदार है और वह एक अच्छे, ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करने में सक्षम है।

भगवामय हुई सड़कें, ‘जय श्री राम’ नारों से गूंज उठा महमूदाबाद


महमूदाबाद, सीतापुर
आदर्श नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी ने कार्यालय उद्घाटन के नाम पर नगर के जनसम्पर्क के दौरान  पार्टी व अपनी ताकत का अहसास मतदाताओं को कराया। जनसम्पर्क के दौरान नगर क्षेत्र के सभी सम्भ्रान्त व्यापारियों व पार्टी के पुराने जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में जनसम्पर्क कर पार्टी के लिए वोट मांगे।



भाजपा प्रत्याशी मोहन प्रसाद ने अपना चुनावी कार्यालय नगर का हृदय कहे जाने वाले बजाजा चैराहे के समीप यज्ञसैनी धर्मशाला में बनाया है।




निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी मोहन प्रसाद ने अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्य, निकाय चुनाव प्रभारी विद्याराम वर्मा, राज्यमंत्री रहे शिवकुमार गुप्त, दस वर्षाें तक नगर पालिका के अध्यक्ष रहे सुरेश वर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे व दो बार पालिका अध्यक्ष चुनाव लड़ चुके प्रदीप गुप्त दीपू, भाजपा नेत्री शीला गुप्त के साथ टिकट की दावेदारी करने वाले संजय वर्मा, नरेन्द्र यादव, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी के0के0 सिंह,





प्रमुख सर्राफा व्यवसायी मुकुन्दी लाल सोनी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से निकलकर रामकुण्ड चैराहे पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात नगर के प्रमुख मार्गाें बजाजा बाजार, नई बाजार, बस स्टाॅप, चिकमण्डी, अमीरगंज पर व्यापारियों से चुनाव में जीत दिलाने का आहवान करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां विधि विधान पूर्वक फीता काटकर कार्यालय उद्घाटन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।






समाजसेवी संस्था ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगें सलाम


महमूदाबाद (सीतापुर)
    बेटे की मौत का सदमा न बर्दाश्त कर पाने के कारण पिता की भी मौत के बाद मुफलिसी के दौर से गुजर रहे परिवार की बेटी की शादी में बाकी सब ठीक है सेवा ट्रस्ट व पड़ोसियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। बेटी की शादी संपन्न होने पर बेसहारा मां ने राहत की सांस लेते हुए ईश्वर को धन्यवाद दिया।



    बेलदारी टोला निवासी विष्णु कुमार राणा के कमाऊ बेटे अंकुल बंसल की दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत का सदमा विष्णु बर्दाश्त नहीं कर पाए और हृदयाघात से उनकी भी मौत हो गई। घटना करीब पांच वर्ष पूर्व की है। मुतक राणा अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी व 13 वर्षीया बेटी कीर्ति देवी तथा 10 वर्षीय बेटे विवेक बंसल को छोड़ गए थे। शादी लायक बेटी होने पर मां मुन्नी देवी को उसके विवाह को चिंता हुई। घरों में झाड़ू-पोंछा व बर्तन साफ कर अपना व परिवार का गुजार कर रही मुन्नी देवी ने पड़ोसियों से शादी में मदद करने की गुहार लगाई।


मुन्नी देवी ने बेटी की शादी तंबौर निवासी सौरभ पुत्र रमेश कुमार के साथ तय कर दी। बाकी सब ठीक है सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक वागीश दिनकर वाजपेयी, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, कृतार्थ मिश्र, शशांक शुक्ल ने वर-वधु के लिए उपहार प्रदान किया। ट्रस्ट के आडीटर उमेश वर्मा ने बारातियों के भोजन की व्यवस्था की। विवाह समारोह में डा. महराज सिंह, डा. विपिन वर्मा, अशोक वर्मा, दिलीप शुक्ल, राजेंद्र वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, नरेश जायसवाल, मदनलाल यादव, शंभू दयाल मौर्य आदि ने विशेष बढ़-चढ़कर सहयोग करके समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिशाल कायम की। क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने समारोह में पहुंचकर सहयोग एवं आशीर्वाद दिया। 

निकाय चुनाव: कोई है करोड़पति तो कोई लाखों का है मालिक



आयुष जैन महमूदाबाद।
नगर पालिका परिषद चुनाव में अभी तक हुए नामांकन में सबसे अमीर प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अंसारी हैं। इन्होने अपने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में इन्होने अपनी चल अचल सम्पत्ति दो करोड़ बावन लाख 38 हजार रूपये दर्शायी है। रिजवान अंसारी द्वारा दिये गये शपथ पत्र में इनके पास स्वयं एक लाख साठ हजार की नगदी, बैंक में 28 लाख रूपये, एनएससी सत्तर हजार रूपये, पीपीएफ में चार लाख रूपये, एलआईसी में दस लाख रूपये जहां जमा हैं वहीं इनके पास 4.050 हेक्टेयर भूमि महमूदाबाद में है जिसकी कीमत एक करोड़ पचास लाख रूपये है। इनका बीबीपुर में दो हजार वर्ग फिट में आवासीय मकान निर्मित है तथा 1200 वर्ग फुट का पैतृक मकान में इनका 1/3 हिस्सा है। इनकी पत्नी फरीदा बानो के नाम एक लाख बीस हजार की नगदी, ढाई लाख बैंक में, 110 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी, मोहल्ला पैगम्बरपूर में तीन हजार वर्ग फुट का प्लाट जहां है वहीं इनके पुत्र इकराम रिजवान के पास डेढ लाख की नगदी, दस हजार रूपये बैंक में, पांच लाख की एलआईसी, एक बजाज मोटर साइकिल, इनके द्वितीय पुत्र जीशान के पास अस्सी हजार नगदी, आठ हजार बैंक में तथा इनकी पुत्री निदा अंसारी के पास पचास हजार नगदी, पचास ग्राम सोना मौजूद है। इस तरह इनके और इनके परिवार के पास दो करोड़ बावन लाख 38  हजार की सम्पत्ति मौजूद है।


भारतीय जनता पार्टी के महमूदाबाद पालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी ने गुरूवार को मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद अपना नामांकन पत्र उपजिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।  भाजपा प्रत्याशी द्वारा अपने नामांकन पत्र में एक करोड़ ग्यारह लाख पचहत्तर हजार तीन सौ अट्ठासी रूपये की चल अचल सम्पत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। मोहन प्रसाद बारी के पास 45 हजार नगदी, इलाहाबाद बैंक में 1834 रूपये, एसबीआई बैंक में 2141, बैंक आॅफ इण्डिया में 6413 रूपये तथा एलआईसी तीन लाख कीमत की पालिसी,  ढाई लाख की बीमा गोल्ड पालिसी, पांच लाख रूपये की महिन्द्रा बोलेरो कार, नब्बे हजार रूपये का तीस ग्राम सोना, सोलह बीघा कृषि खेत कीमत पचास लाख तथा पत्नी के पास तीस हजार की नगदी, साढे पांच बिस्वां कृषि भूमि कीमत 18 लाख रूपये, 1500 वर्ग फुट का आवासीय पक्का मकान कीमत 30 लाख को मिलाकर कुल एक करोड़ ग्यारह लाख पचहत्तर हजार तीन सौ अट्ठासी रूपये की चल अचल सम्पत्ति शामिल है।

महमूदाबाद से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र उर्फ विपिन वर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के पास अपनी चल अचल सम्पत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसके अनुसार विपिन वर्मा के पास पचास हजार की नगदी, इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक, एक्सिस बैक में 25 हजार रूपये, एलआईसी मंे तीन लाख की पालिसी, एक कार जिप्सी व एक मोटरसाइकिल, तीस ग्राम सोने के आभूषण, बारह बीघा भूमि, एक आवासीय भवन व दूकानें कीमत 30 लाख रूपये, पैतक भवन कीमत 10 लाख रूपये तथा पत्नी सुरभि देवी के पास यूको बैंक में एक लाख बीस हजार रूपये तथा एक सोने की जंजीर व एक अंगूठी दिखाई गई है। इनके पास कुल 75 लाख की चल अचल सम्पत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत है।

नगर पंचायत पैंतेपुर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन उरूज आलम ने चुनाव आयोग को दिये गये शपथ पत्र में अपनी व अपने परिवार की कुल चल अचल सम्पत्ति 53 लाख रूपये दर्शायी है। इन्होने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दिये गये शपथ पत्र में एक लाख की नगदी, बीस लाख रूपये बैंक में बीस लाख, दो कार, दो ट्रैक्टर, एक ट्रक, दो मोटर साइकिल, 10 ग्राम सोना तथा दो एकड़ भूमि ईंट भटठा, एक मकान तथा इनकी पत्नी के पास चालीस ग्राम सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी दो एकड़ कृषि भूमि, दो एकड़ अकृषक भूमि कुल 53 लाख की सम्पत्ति दर्शायी है। इसके अतिरिक्त इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा सैदनपुर से 25 लाख रूपये का सीसीएल ऋण खाता भी है।

नगर पंचायत पैंतेपुर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे योगेश सुनार ने अपने शपथ पत्र में कुल 21 लाख रूपये की चल अचल सम्पत्ति होना दर्शाया है। चुनाव आयोग को दिये गये शपथ में योगेश सुनार के पास कुल 50 हजार की नगदी, ग्यारह हजार बैंक में जमा, पांच लाख की एक एलआईसी पालिसी, एक बाइक कीमत चालीस हजार, दस ग्राम सोना कीमत तीस हजार, एक दुकान कीमत साठ लाख, आवासीय मकान पक्का कीमत दस लाख रूपये तथा पत्नी के पास 27 हजार नगदी, सत्तर हजार बैंक मे जमा, 20 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी, एक दुकान कीमत पचास लाख रूपये सहित कुल 21 लाख रूपये की सम्पत्ति का ब्यौरा दिया है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले नदीम अहमद द्वारा दिये गये शपथ पत्र के मुताबिक वह 30 लाख रूपये चल अचल की सम्पत्ति के मालिक हैं। इनके पास 3500 वर्ग फुट जमीन है। तीन लाख रूपये नकद रखते है। पांच लाख रूपये एसबीआई बैंक में जमा है। इनके पास चलने के लिए एक बाइक है तथा इनकी पत्नी के पास पांच तोला सोना तथा 250 ग्राम चांदी के जेवर है। नदीम अहमद के पास वार्ड कटरा में 800 वर्ग फुट में बना दो मंजिला मकान है।


नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के निर्वतमान अध्यक्ष मोहम्मद अहमद पुत्र रसूल बख्श ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गये नामांकन के शपथ पत्र में छाछठ लाख चैदहत्तर हजार नौ सौ चैदह रूपये की परिवार के सदस्यों सहित कुल चल अचल सम्पत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। निर्वतमान अध्यक्ष के पास 45 हजार की नकदी, ओबीसी बैंक खाते में 79 हजार तथा एक्सि बैंक खाते में 18067 रूपये के अतिरिक्त सत्तर हजार रूपये का रिवाल्वर तथा 15 हजार कीमत की एक बन्दूक कुल दो लाख 27 हजार 68 रूपये, वार्ड पाण्डेहाता में 12 लाख कीमत का आवासीय भवन तथा लखनऊ के आदिलनगर में बीस लाख की कीमत का भवन की सम्पत्ति के अलावा इनकी पत्नी तसनीम बानो के पास 18 हजार की नगदी, स्टेट बैंक खाते में 49 हजार तथा सोने के 45 हजार व चांदी के 38 हजार की कीमत के जेवर कुल एक लाख पचास हजार तथा इनके बड़े बेटे यासिर अरफात के पास तेरह हजार की नगदी, एक्सिस बैंक शाखा महमूदाबाद में 18455 रूपये, इलाहाबाद बैंक शाखा सैदनपुर में 7418 तथा एचडीएफसी बैंक में खाते में 11903, दो अदद मोटरसाइकिलें कीमत 35000, दो अदद सोने की अंगूठी कीमत 6000, ग्राम पचदेवरा चैबे में नौ लाख कीमत की 4 बीघा भूमि, कुल 91776 तथा इनके छोटे बेटे आमिर अरफात के पास नौ हजार नगदी, एक्सिस बैंक खाते में छह हजार, एचडीएफसी में सत्तर हजार, ओबीसी बैंक खाते में 6 हजार के साथ अस्सी हजार कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल व नौ लाख रूपये कीमत की कार, ग्राम पचदेवरा चैबे में नौ लाख कीमत की 4 बीघा भूमि  कुल दस लाख इकहत्तर हजार तथा बेटी रूबीना के पास सात हजार की नगदी, एक्सिस बैंक खाते में 43694 तथा यूको बैंक खाते में 5737 व सोने के जेवर चैन व अंगूठी कीमत 27 हजार की सम्पत्ति के मालिक हैं।


क्षेत्र की खुशहाली के लिए हर ताकत से लड़ने को तैयार- मोहम्मद अहमद


कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले निवर्तमान चेयरमैन 
महमूदाबाद, सीतापुर
विकास के मामले में कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए। जनता ने जिन जिम्मेदारियों के साथ मुझे अध्यक्ष बनाया था मैने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है। धर्म-जाति, वर्ग आदि के भेदभावों से कोसों दूर रहकर जहां भी क्षेत्रवासियों को मेरी जरूरत हुई मैने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हर सुख-दुख में समान रूप से भागीदारी की है। यही कारण है कि क्षेत्रवासियों का विश्वास मुझ पर आज भी कायम है। यह बात नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद अहमद ने महावीर उद्यान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि मैं दिल से समाजवादी हूॅं। कुछ लोगों द्वारा समय समय पर कई तरह के हथकण्डे अपनाकर सिर्फ मुझे तोड़ने का काम किया है लेकिन मैने हार नहीं मानी। क्षेत्र की खुशहाली, विकास की सोच को आगे बढाते हुए लगातार उन ताकतों का सामना करता आया हूॅं और करता रहूॅंगा। पांच साल पूर्व 2012 के चुनावों में मैने जनता से जो वादे किये थे उनको अपने कार्यकाल में पूरा करने का काम किया।
 नगर में जनरेटर से स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, जलनिकास व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु जो भी आवश्यक कदम थे मेरे द्वारा उठाये गये। मेरे दरवाजे मेरे क्षेत्रवासियों के लिए सदैव खुले रहें। चाहे मंदिर हो, मस्जिद हो या गुरूद्वारा ही क्यों न हो जब भी मुझसे जो भी कहा गया या जो भी मैने जरूरी समझा काम कराया। इण्टरलाकिग करवाई गई, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कुछ लोग जातिवादी विचारधाराओं में जकडे हुए थे और वह इस चुनाव मैदान में है आप लोगो को उनसे सावधान रहना है। मेरे साथ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन सर्वसमाज पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। यह चुनाव आपका अपना चुनाव है। कार्यकर्ता के रूप में आपको मेरी बात को घर-घर तक पहुंचाना है। पिछले कार्यकाल के विकास कार्याें को जनता को बताना होगा। ताकि जनता धोखेबाजों और दंगा कराने वालों से सावधान रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधि आमिर अरफात सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महमूदाबाद पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगें आठ प्रत्याशी


पच्चीस वार्डाें के लिए 131 प्रत्याशी आजमाएॅगे किस्मत
आयुष जैन महमूदाबाद, सीतापुर
निकाय चुनावों को लेकर चली नामांकन प्रक्रिया के बाद शनिवार को हुए नामांकन की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गये। नगर पालिका परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी रतीराम ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आठ नामांकन प्राप्त हुए थे तथा सभासद पद हेतु 131 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। सभी नामांकन पत्र जांच में सही पाये गये। वहीं पैंतेपुर के आरओ डा0 दुष्यंत कुमार ने बताया कि पैंतेपुर में अध्यक्ष पद पर कुल 12 नामांकन मिले थे जबकि सभासद पदों के लिए 50 नामांकन प्राप्त हुए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई सभी नामांकन सही पाये गये। महमूदाबाद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर आठ तथा सभासद पद हेतु 131 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर पंचायत पैंतेपुर में अध्यक्ष पद पर 12 तथा सभासद पद हेतु 50 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अब तक हुए नामांकन में नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद अहमदनदीम अहमद (सपा), मोहन प्रसाद (भाजपा), ममता सोनी, जितेन्द्र उर्फ विपिन वर्मा, मोहम्मद रिजवान अंसारी, अमीर अहमद, श्रीमती नैनी  ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं सभासद पद हेतु वार्ड सं. 1 इन्दौरा से शिवकुमार, राजाराम, कुलदीप, छत्रपाल, अंजू, नरेन्द्र कुमार, मालती, मायाराम, वार्ड - 2 रमुवापुर से गुडिया रावत, नीतू दिनकर, कमला, कृष्णावती, रामरती, पुष्पा, प्रेमा देवी, सुनीता, वार्ड - 3 सुन्दौली से शिवनरायन, बलराम, मोहम्मद हनीफ, सत्येन्द्र कुमार, अवधेश, कौशल किशोर, मुकेश, वार्ड- 4 बेहटा से राजेश, रसीद, समर सिंह, मो0 जुबेर, वार्ड- 5 नई बाजार उत्तरी से पूनम वर्मा, शर्मा देवी, रामदुलारी, वार्ड 6 शेरापुर, ममता शुक्ला,  अनुज शुक्ल, माया देवी, गौतम तिवारी, सुधाकर, शैलेन्द्र सिंह वार्ड - 7 पुरानी बाजार से मो0 अमीर, शमशाद अली, अब्दुल रहमान, मो0 फरीद, एजाज, नूरजहा, सरजील, मुजाबी हुसैन, वार्ड -8 शहजानी, पवन कुमार, नूर हसन, अरविन्द कुमार, मिथिलेश कुमारी, कमर अली, वार्ड - 9 अमीरगंज से बिब्बो, जमनी, लल्ली देवी, जाहिरा खातून, खुशनुमा खातून, राजकुमारी, साधना, वार्ड 10- इमलिया से कदीर, इशरत अली, अतीकुर्रहूमान, शहाब आलम, सुरैया खातून, वार्ड 11- ठाकुरपुर से  राशिद अली, अमीर हसन, प्रदीप, मो. शमीम, शिवेन्द्र प्रताप, मो0 हासिम, अजीजुलहक,ऐशमोहम्मद, उत्तम कुमार, वार्ड 12- भट्ठा से बेबी, सलमा,सुरैया, राजिया, वार्ड- 13 कैथी टोला से पल्लवी यादव, निगहत फातिमा, मोहिनी , वार्ड 14  बीबीपुर से मोहम्मद जुबेर, उस्मान आरिफ,इस्लाम, मो. जाहिद, रोहित यादव, नबबू, सुभाष राजपूत, यादवेन्द्र प्रताप, वार्ड 15- नूरपुर दक्षिणी से सलाउददीन, रिजवान, सिराजुददीन, शहाबुददीन, दस्तगीर अहमद, वार्ड 16- पैगम्बरपुर से निद्रा, श्रीमती रूकसाना, अनीस बानो,सन्नो, सलीमुननिशां, नसरीन जहां, रेखा देवी, वार्ड 17- संगत किला से मो. राशिद, अहमद जान, हैदर मेंहदी, वार्ड 18 कुर्रैशी मोहल्ला से जुलेखा बानो, सलमा, मेहर जहां, वार्ड- 19 बेलदारी टोला से संजय कुमार, प्रहलाद गुप्त, चक्रसुदर्शन पाण्डैय, अनिल कुमार, वार्ड 20- सरावगी टोला से सुशील सिंह, बदर अहमद, चमेली देवी, सुदर लाल, वार्ड 21- महमूदाबाद खास से साफिया फातिमा, रेशमा बानो, पूजा, कुलसुम, शहीद निशां , वार्ड 22- खुदागंज से मोहम्मद कवी, मोहम्मद शरीफ, वार्ड- 23 नई बाजार दक्षिणी से पिंकी, बीना गुप्त, आशा देवी, वार्ड- 24 नूरपुर उत्तरी, जमील अहमद, मुनीर, मो. गुफरान, वार्ड - 25 मो0 कटरा से मो0 तैयब आजाद, राकेश कुमार, सुनील कुमार, मो0 इरफान, अज्जुरजमा, अख्तर, फिरदौस ने नामांकन किया है।

विधायक के अनुरोध पर अनाथ बच्चों की मदद को आगे आये समाजसेवी, मिलेंगी सारी सुविधाएॅं


आयुष जैन महमूदाबाद।
अभी वह पैदा ही हुई थी कि उसकी मां का निधन हो गया उसने पिता का चेहरा भी ठीक से पहचानना नहीं शुरू किया था कि करीब एक वर्ष बाद पिता का भी निधन हो गया। बचपन में ही मां की ममता और पिता के प्यार को खो देने वाले दो भाईयों के साथ एक बहन का चाचा ने कुछ सालों तक पाला पोषा। बहुत जलालत के बाद तीनों को दो वक्त का खाना नसीब होता था। किन्तु कुछ दिनों पूर्व चाचा ने भी उनको बोझ मानकर घर से निकाल दिया। दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर तीनों अनाथों की दर्दनाक कहानी को मीडिया में जबरदस्त रिस्पांस मिला। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मदद को हाथ आगे बढाये। फिलहाल बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा राजकीय संरक्षण गृह सीतापुर में सुरक्षित कर दिया गया।


महमूदाबाद ब्लाक व कोतवाली क्षेत्र के रमद्वारी द्वितीय के प्रधान इंद्रकेश ने 5 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र देकर गांव के तीन अनाथ बच्चों पर निगरानी व उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। प्रधान ने प्रार्थना पत्र में गांव के स्व. राम प्रसाद पुत्र सरजू की सात वर्षीया बेटी संध्या, आठ वर्षीय बेटा विमलेश व ग्यारह वर्षीय विपिन को पूरी तरह अनाथ होना बताते हुए उन्हें सरकारी संरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए कहा था कि उक्त बच्चों की मां का निधन पिता की मौत के पूर्व हो चुकी है। बच्चों को अपनी मां का नाम व ननिहाल आदि का भी पता नही है। अब तक बच्चों को उनके चाचा आदि ने किसी प्रकार पाला है। अब बच्चों के पिता राम प्रसाद ने अपनी एक बीघा भूमि पर महमूदाबाद की ग्राम विकास बैंक से वर्ष 2009 में लिए गए 25 हजार के ऋण की अदायगी व्याज सहित 74 हजार की नोटिस मिल गई है। जिसके चलते बच्चों के चाचा ने भी बच्चों से पल्ला झाड़ लिया। इससे बच्चों का भविष्य और भी अंधकारमय हो गया। अनाथ बच्चों ने स्कूल में मिलने वाले एमडीएम के सहारे दिन तो दूसरों के घर काम करके रात में पेट भरने को विवश थे। बच्चों की इस स्थित को देखते हुए गांव के सत्येंद्र कुमार मौर्य की सलाह पर बच्चों को उपजिलाधिकारी व कोतवाली लाया गया। कोतवाल रंजना सचान ने तीनों बच्चों को अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सीतापुर भेज दिया है।


मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मदद को हाथ आगे बढाये। आगरा में अधिवेशन में होने के कारण उन्होने अपने मित्र सीतापुर निवासी समाजसेवी नीरज जैन से मदद का अनुरोध किया। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के अनुरोध को स्वीकारते हुए नीरज जैन ने बच्चों के सम्पूर्ण संरक्षण की जिम्मेदारी अपने सर पर ली। क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा इस सम्बंध में बताया कि मामले की जानकारी मिली जिसके बाद मैंने सीतापुर निवासी मेरे मित्र समाजसेवी नीरज जैन से वार्ता की। जो कि बच्चों को पूर्ण संरक्षण प्रदान करें। जब तक वह बच्चे सीतापुर में रहेंगें तब तक उनका पूरा खर्च नीरज जैन द्वारा उठाया जायेगा। वह बच्चों को ऊनी वस्त्र, पढ़ाई लिखाई हेतु सामग्री, वस्त्र, खाना सहित बेहतर सुविधाएॅं प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया कि मैं इस समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु आगरा में हूंॅं शनिवार को महमूदाबाद पहुॅंचकर बच्चों के प्रति जो भी आवश्यक कदम होंगे वह उठायें जायेंगें। समाजसेवी नीरज जैन ने बताया कि बच्चों की जानकारी नरेन्द्र सिंह वर्मा के माध्यम से मिली। शुक्रवार को मैं बच्चों से मिलूंगा और उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की जायेगी। साथ ही उनकी पूरी सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा। जब तक बच्चे सीतापुर में हैं उनका पूर्ण संरक्षण की जिम्मेदारी मेरी रहेगी।



डा. अम्मार रिजवी का दबदबा, जानिए भाषण की प्रमुख बड़ी बातें


आयुष जैन महमूदाबाद, सीतापुर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी ने अपना दबदबा कायम करते हुए एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश की कबीना मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी से महमूदाबाद के लिए कई मांगे की। उन्होने एक बार मंच से जिले का मुद्दा हल्के स्वर में उठाया। डा. अम्मार रिजवी महमूदाबाद के जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक में के दीक्षांत समारोह में बतौर कार्यक्रमाध्यक्ष सम्बोधित कर रहे थे। चूंकि संस्था के अध्यक्ष होने के नाते उन्होने सम्बोधन रखते हुए पालीटेक्निक के स्थापना के सफर को बताया।


यह भी पढेः-  ‘आप सरकार बना दो, हम जिला बना देंगें’- अखिलेश यादव

उन्होने कहा कि ‘‘आपके पिता स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने इस पालीटेक्निक को स्वीकृति दी थी। इस पालीटेक्निक का सफर काफी लम्बा रहा है। सन् 1973 में रायबरेली और कुशीनगर में पालीटेक्निक बनाने की बात आई। मैने कहा कि महमूदाबाद अत्यंत पिछड़ा इलाका है। यहां भी इस पालीटेक्निक होना चाहिए। क्षेत्र के लोगो को तकनीकी शिक्षा और सहयोग मिले इसके लिए मैने तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने इस प्रस्ताव को रखा और उन्होने इस प्रस्ताव को मंजूर किया। और यह पालीटेक्निक 1975 में क्षेत्र को मिला। सिंचाई विभाग के मात्र एक टीन शेड के नीचे शुरू हुआ पालीटेक्निक आज 35 एकड़ में फैला हुआ है।


उन्होने आगे कहा कि महमूदाबाद को तहसील का दर्जा भी आपके पिता स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा ने ही दिया। उन्होने मुख्य अतिथि से कहा कि अगर आपने चाहा तो जिला मुख्यालय का दर्जा महमूदाबाद को मिलेगा।
डा. रिजवी ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को आज वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह योग्य थे। ऐसा कुछ नहीं मिला जिसको वह डेजर्व करते थे। उन्होने अपने सम्बोधन के दौरान रीता बहुगुणा जोशी से निम्न बिन्दुओं के बारे में मांगे की।


- उन्होने कहा कि महमूदाबाद-सीतापुर वाया बिसवां मार्ग का नामकरण स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर किया जाये। इसके लिए शासन से प्रस्ताव लेकर वहां एक बड़ा पत्थर लगवाकर उसका उद्घाटन आपके हाथों हो।
- उन्होने कहा कि पालीटेक्निक के पास अपना आडीटोरियम नहीं है। संस्था को एक आडीटोरियम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम शासन की ओर से बनवाया जाये।
- पालीटेक्निक में छात्रों के लिए चार लैब की मांग पर डा. अम्मार रिजवी ने कहा कि यह लैब शीघ्र ही संस्था में बनवा दी जायेंगी।

यह भी पढेः- महमूदाबाद आयेंगी रीता बहुगुणा जोशी


इसके अतिरिक्त डा. अम्मार रिजवी ने कहा कि आज की राजनीति और स्व. बहुगुणा जी की राजनीति के समय में बहुत बड़ा फर्क आया है। स्व. बहुगुणा जी कहा करते थे कि यदि प्रदेश का मुख्यमंत्री एक दिन में 267 रू0 खर्च करेगा तो यह प्रदेश कंगाल हो जायेगा। और आजकल के मुख्यमंत्री एक दिन में लाखों खर्च कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस देश में महिला रक्षामंत्री है। एक महिला प्रधानमंत्री के सामने 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। उन्होने कह कि बालिकाओं को प्रतिभा पहचानने की जरूरत है।
उन्होने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के नाम पर महमूदाबाद को पालीटेक्निक मिला वहीं फिरोज गांधी के नाम पर रायबरेली में पालीटेक्निक बना है।


महमूदाबाद आयेंगी रीता बहुगुणा जोशी


महमूदाबाद, सीतापुर
जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक, महमूदाबाद का दीक्षान्त समारोह दो अक्टूबर को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि पालीटेक्निक का दीक्षान्त समारोह दो अक्टूबर को आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कल्याण मंत्री एवं सीतापुर जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होगी।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी करेंगें। समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे किया जायेगा।

दीक्षान्त समारोह में संस्था के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र के साथ मेधावियों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगें।

चेतावनी: विद्युत कटौती बंद न हुई तो शुरू होगा आंदोलन


महमूदाबाद, सीतापुर
      प्रदेश सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार गांवों को अट्ठारह तथा शहरी क्षेत्रों में बाइस घंटे विद्युत आपूर्ति देने का वादा किया था। किंतु विगत कई महीनों से महमूदाबाद समेत पूरे प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती के चलते त्राहि-त्राहि मची है।



  नगरिकों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व काबीना मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अतुल प्रकाश को सौंपते हुए यह बात कही। ज्ञापन में वर्मा ने कहा कि व्यापारियों के व्यवसाय, किसानों की फसलों की सिंचाई न हो पाने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बुूरी तरह से बाधित हो रही है भीषण गर्मी के कारण आम जनता का बुरा हाल है।


 वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल 4 से 6 घण्टे तथा शहरी क्षेत्रों में 8 से 10 घण्टे आपूर्ति हो रही है। ज्ञापन में विद्युत आपूर्ति निर्धारित सेड्यूल के अनुरुप दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।  इस अवसर पर उरूज आलम, मौ. अफजल, अहमद अंसारी, अखिलेश गुप्त, आनंद जायसवाल, महेश जैन, आलोक जैन, अनिल वर्मा, इंद्रजीत यादव, दिनेश वर्मा, नसीम अहमद, विनीत यादव, ओमकार, हरिनाम यादव, अब्दुल कयूम, इश्तियाक साद, गया प्रसाद मिश्र सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


होगा आंदोलन
सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने ’महमूदाबाद समाचार’ को बताया कि यदि विद्युत कटौती बंद न की गई तो इसके लिए मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि महमूदाबाद क्षेत्र में पूर्व की सपा सरकार में 20 से 22 घण्टे नियमित आपूर्ति मिलती थी। लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार में आम जनता बिजली को तरस रही है।


फायरिंग मामले में पुलिस ने चारों नामजद लोगो को पकड़ा


महमूदाबाद, सीतापुर
       महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सब्जी फेरी लगाने वाले अधेड़ को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने के मामले में पुलिस ने चारों नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है। मामला पुरानी रंजिश के चलते आरोप-प्रत्यारोप की ओर मुड़ता जा रहा है।

यह भी पढें:- सब्जी बेचने निकले फेरी वाले पर हमलावरों ने की फायरिंग, अपराधी फरार

        बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम घघसी निवासी लाल मोहम्मद (42) पुत्र मो. सद्दीक साइकिल से सब्जी गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेंचने का काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह सब्जी बेंचने निकला था तभी पैंतेपुर-बाकरपुर मार्ग पर समनशाह की मजार के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोंक लिया था। अपने को खतरे में देख लाल मोहम्मद साइकिल छोड़कर भागने समय हमलावरों ने पीछे से उसको गोली मार दी। गोली लाल मोहम्मद के बांईं जांघ में लगी थी। लाल मोहम्मद ने बताया कि वह बाराबंकी के फतेहपुर में वह हन्नान के मुकदमें में गवाह है। लाल मोहम्मद ने अकील राही पुत्र युनुस, बब्लू पुत्र युनुस, ईस्माईल पुत्र वाजिद निवासीगण फतेहपुर जनपद बाराबंकी व अकील पुत्र रियासद निवासी महमूदाबाद के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूंछतांछ शुरू कर दी। कोतवाल रंजना सचान ने बताया लाल मोहम्मद व इशितयाक सहित सात लोगों के विरुद्ध मुअस 234/17 धारा 419, 420, 467, 468 के तहत थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी में पंजीकृत है। जिसकी वादिनी रेहाना का लड़का शफीक घटना में नामित अकील राही का ड्राईवर है। मामले की सघनता से जांच की जा रही है।

सामने आया सबूत! तो नरेन्द्र के प्रयासों से चली थी महमूदाबाद-बहराईच तक बस..


महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विपक्ष का विधायक बनना महमूदाबादवासियों को यह लग रहा था कि महमूदाबाद का विकास काफी हद तक रूक जायेगा परन्तु विधायक सत्ता के न होने के बाद भी महमूदाबादवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हाल ही में महमूदाबाद-बहराईच को लेकर शुरू हुई उत्तर प्रदेश परिवहन की बस वोट बैंक बन गई थी। महमूदाबाद-बहराईच बस सेवा का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने सामने आ गये थे। जिसको लेकर  ‘महमूदाबाद समाचार’ टीम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

यह भी पढें:-  बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने



अरबो की लागत से बनवाये गये चहलारी पुल का सदुपयोग की दृष्टि से प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ-महमूदाबाद-बहराईच वाया चहलारी पुल बस सेवाएॅं शुरू कर दी गई थी। बस सेवा शुरू होते ही भाजपा नेत्री आशा मौर्य और सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा आमने सामने आ गये थे।
नरेन्द्र सिंह वर्मा ने फेसबुक पर लिखा ष्ष् महमूदाबाद के मेरे मित्रों मेरे अथक प्रयास व पूर्व मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव जी के सहयोग से महमूदाबाद में नया बस अड्डा बनकर तैयार होने के साथ साथ परिवहन मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह ने मेरे अनुरोध व क्षेत्र वासियों की आवागमन की दिक्कत को संज्ञान लेते हुए लखनऊ से महमूदाबाद वायां रेउसा से बहराइच तक रोडवेज की बस का संचालन प्रारम्भ करवा दिया है मै अपनी व अपने क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ

भाजपा नेत्री आशा मौर्य ने विधायक की बातों को सिरे नकार दिया उन्होने कहा कि ष्ष्भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री का आगमन महमूदाबाद में हुआ था। जब मैंने परिवहन मंत्री से मिलकर महमूदाबाद से चहलारी पुल होते हुए बहराइच के लिए बस की मांग की थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई। उन्होने कहा कि विधायक ने कबीना मंत्री रहते हुए ऐसा क्यों नहीं किया




लेकिन एक बार फिर विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज पोस्ट कर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। नरेन्द्र सिंह वर्मा ने उत्तर प्रदेश परिवहन के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन एच.एस. द्वारा परिवहन मंत्री के निजी सचिव को लिखित पत्र की काॅपी पोस्ट की जिसमें जिक्र किया गया है कि नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर बस की मांग की गई थी जिसके जवाब में परिवहन मंत्री कार्यालय से संख्या 1089/बी0आई0पी0/मा0रा0मं0(स्व0प्र0)प.प्रो0ऊ0/एम0ओ0एस0/विभाग 2017 दिनांक 15/6/2017 के माध्यम से महमूदाबाद-रेउसा बहराईच तक बस संचालन की मांग नरेन्द्र वर्मा द्वारा की गई थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ की आख्यानुसार 2/7/2017 से हैदरगढ डिपो की 2 बस सेवाओं का संचालन लखनऊ-महमूदाबाद-रेउसा-चहलारी पुल होते हुए बहराईच तक संचालन शुरू कर दिया गया है।

सब्जी बेचने निकले फेरी वाले पर हमलावरों ने की फायरिंग, अपराधी फरार


महमूदाबाद, सीतापुर
       महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सब्जी फेरी लगाने वाले अधेड़ को पुरानी रंजिश के चलते पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े जिससे हमलावार भाग निकले। घायल अधेड़ को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। पुलिस ने घायल की तहरीर पर जनलेवा हमले की चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।



        बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम घघसी निवासी लाल मोहम्मद (42) पुत्र मो. सद्दीक साइकिल से सब्जी गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेंचने का काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह सब्जी बेंचने निकला था तभी पैंतेपुर-बाकरपुर मार्ग पर समनशाह की मजार के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोंक लिया। अपने को खतरे में देख लाल मोहम्मद साइकिल छोड़कर भागने लगा तभी हमलावरों ने पीछे से उसको गोली मार दी। गोली लाल मोहम्मद के बांईं जांघ में लगी। फायर की आवाज सुनते ही आसपास लगे भट्ठों पर काम कर रहे मजदूर घटनास्थल की ओर शोर करते हुए दौड़ पड़े।



 लोगों को आता देख हमलावार मौके से भाग निकले। घायल को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लाल मोहम्मद ने बताया कि वह बाराबंकी के फतेहपुर में वह हन्नान के मुकदमें में गवाह है। मामले के वादी पक्ष द्वारा लगातार हन्नान के खिलाफ गवाही दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। लाल मोहम्मद ने अकील राही, बाबू सहित दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल रंजना सचान ने बताया कि घायल की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 307, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है।  

योगी सरकार का फैसला, नहीं बहुरेंगें चीनीमिल महमूदाबाद के दिन


साढे तीन सौ करोड़ की संचित हानि के बाद प्रदेश सरकार का फैसला
महमूदाबाद, सीतापुर
दि किसान सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद को प्रदेश की सरकार न तो उच्चीकृत करेगी और न ही एल्कोहल प्लांट लगायेगी। पूर्व समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा बजट रिलीज किये जाने के कारण वित्तीय वर्ष में महमूदाबादवासियों को चीनीमिल की राख से मुक्ति मिल सकती है। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व गन्ना मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा विधानसभा सत्र में गन्ना विकास एवं चीनीमिल मंत्री से पूछे गये एक प्रश्न में गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि दि किसान सहकारी चीनीमिल विस्तारीकरण किये जाने पर लगभग 270 करोड़ रूपये का व्यय आयेगा।

Click Here And Read This Also :- बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने


 जबकि चीनीमिल महमूदाबाद पर मार्च 2016 तक 369.91 करोड़ की संचित हानि हो चुकी है। किसी वित्तीय संस्था द्वारा मिल को ऋण प्राप्त नहीं हो सकता इसलिए आधुनिकीरण या क्षमता विस्तार किया जाना सम्भव नहीं है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ने गन्ना विकास मंत्री से महमूदाबाद चीनीमिल में अल्कोहल प्लांट लगाये जाने एवं डीपीआर के सम्बंध में जानकारी चाही जिस पर चीनीमिल मंत्री ने बताया कि सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद में एल्कोहल प्लांट लगाये जाने हेतु राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार 52.50 करोड़ अनुमानित लागत है। नेट वर्थ ऋणात्मक होने के कारण वित्तीय संसाधनों से मिल को एल्कोहन प्लांट लगाये जाने के लिए ऋण प्राप्त होना सम्भव नहीं है। इसलिए मिल में एल्कोहल प्लांट नहीं लगाया जा सकता।

Click Here And Read This Also :- प्रदेश के किसानों और लाखों गरीब महिलाओं को भाजपा ने ठगा- दिग्विजय सिंह


 क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश खन्ना ने पूछे गये एक प्रश्न में अवगत कराया है कि चीनीमिल महमूदाबाद में स्थापित वायरल से उडने वाली काली राख रोकने के लिए वेट स्क्राईवर की कार्यवाही प्रगति पर है।  इसके लग जाने के बाद महमूदाबादवासियों को चीनीमिल के उड़ने वाली काली राख से राहत मिल सकेगी। उन्होने बताया कि समाजवादी सरकार के समय गन्ना विकास एवं चीनीमिल उद्योग मंत्री के पद के समय मेरे द्वारा काली राख से निजात के लिए डीपीआर बनवाकर बजट स्वीकृत कर दिया गया था और उसी के तहत सरकार द्वारा इस पर कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश के किसानों और लाखों गरीब महिलाओं को भाजपा ने ठगा- दिग्विजय सिंह

File Photo

महमूदाबाद, सीतापुर
समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं, गरीबों, किसानों का हर सम्भव ख्याल रखती आई है और रखती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच रही है कि जिस देश प्रदेश में किसानों और युवाओं को सम्मान मिलता है वह देश व प्रदेश लगातार तरक्की के रास्ते पर बढता रहता है।

यह भी पढें:- किसानों और 55 लाख महिलाओं ने भाजपा ने उड़ाया है मजाक- नरेन्द्र

 यह बात समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ ने महमूदाबाद पहुंचकर डोर-टू-डोर समाजवादी सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत लोगो से रूबरू होते हुए कही। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार ने प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर किया। लखनऊ मेट्रो, डायल 100, समाजवादी एम्बुलेंस, किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी सैकड़ो महत्वपूर्ण योजनाएं देकर प्रदेश का स्तर विश्व में ऊंचा उठाया।

यह भी पढें:- महिला सुरक्षा की कमान खुद संभालेगी महमूदाबाद की लेडी कोतवाल....

 लेकिन वर्तमान मे प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार ने विकास कार्याें में राजनीति शुरू कर दी। अखिलेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएॅं बंद कर दी। समाजवादी पेंशन बंद कर दी जो कि 55 लाख विधवा महिलाओं की रोजी रोटी हुआ करती थी। कन्या विद्या धन भी बंद कर दिया गया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर मो. आजाद, अबू तलहा, लतीफ अहमद आदि मौजूद रहे



किसानों और 55 लाख महिलाओं ने भाजपा ने उड़ाया है मजाक- नरेन्द्र


महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश में योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट को प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने प्रतिनिधि को दूरभाष पर किसानों छात्रों, महिलाओं, बालिकाओं के साथ धोखा बताते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय घोषणापत्र में जो वादे किये थे उन वादों पर खरी नहीं उतरी।

 श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में लघु सीमांत किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी वहीं इण्टर पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप देने की बात की थी किन्तु बजट में उसका भी कहीं प्रावधान नहीं है।


श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश की 55 लाख महिलाओं के साथ प्रदेश सरकार ने धोखा किया है क्योंकि समाजवादी पार्टी की सरकार में 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिलती थी इस सरकार ने उन 55 लाख महिलाओं की पेंशन बंद कर दी जो कि गरीब, निराश्रित महिलाओं के साथ धोखा है। उन्होने कहा कि बजट में कन्या विद्याधन का प्रावधान खत्म कर दिया गया। प्रदेश की बालिकाओं के साथ भी धोखा किया गया। श्री वर्मा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था बजट में नहीं की गई जो व्यवस्था की गई वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होने बजट को किसानों, महिलाओं, छात्रों बालिकाओं के लिए धोखा बताया।
      



प्रदेश में परचम लहराने वाले सीता के ‘लाल’ हुए सम्मानित


महमूदाबाद, सीतापुर
    गुरू पूर्णिमा के मौके पर सीता इण्टर कालेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जुटे विधायकों ने विद्यार्थियों को बेहतर जीवन का पाठ पढाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुर्सी विधानसभा से विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता, पिता व गुरू को देवों का दर्जा मिला हुआ है। गुरु को परमानंद की प्राप्ति तब होती है जब शिष्य सफलता के शिखर को प्राप्त कर लेता है।



परिश्रम की पराकाष्ठा के बाद ही सफलता मिलती है। महमूदाबाद से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के गुरुजनों के अथक प्रयास से ही चार दशक पूर्व शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र आज जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं अपने माता-पिता के साथ विद्यालय व गांव क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने सीता इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने के साथ अनुशासित शिक्षा व चरित्र निर्माण के प्रयासों की सराहना की। सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमसब भाग्यशाली हैं कि नैमिषारण्य व महान गुरु महर्षि दधीचि की जन्मस्थली वाले जनपद सीतापुर के हैं। सीतापुर का माता सीता से सीधा नाता है। आपसब सीता इंटर कालेज के छात्र हैं यह बहुत बड़ा संयोग है। सीता इंटर कालेज का शिक्षा के क्षेत्र में अपना ऐतिहासिक विशिष्ट स्थान है। उन्होंने छात्रों से कहा कि हमलोगों को जो भी बनना था बन चुके और आपसब से हमें व क्षेत्रवासियों को अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम को कोतवाली प्रभारी रंजना सचान ने संबोधित करते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अन्य को भी श्रेष्ठ बनने की सलाह दी।



     गुरु पूर्णिमा के मौके पर  सीता इंटर कालेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, साकेंद्र प्रताप व ज्ञान तिवारी अन्य मौजूद अतिथियों ने कालेज के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला व प्रदेश में पांचवां स्थाने पाने वाले छात्र अनुराग वर्मा को संस्था की 11 हजार रुपए नकद व साइकिल दंकर पुरस्कृत किया। अतिथियों ने इंटरमीडिएट के अतुल कुमार, कन्हैयालाल यादव, प्रद्युम्न वर्मा, श्याम पटेल, सृष्टि सिंह तथा हाईस्कूल के प्रशांत कुमार, शालिनी गुप्त, सीतांशी पटेल, आयुषराज सिंह को स्मृतिचिन्ह के साथ साइकिल देकर सम्मानित किया गया।    सीता इंटर कालेज के इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिवम गुप्त, कपिलराज यादव, शीवेंद्र वर्मा, पियूष वर्मा, राहुल वर्मा, आकांक्षा वर्मा, मनीष कुमार, शिवम वर्मा, शिवओम, नेहा चक्रवर्ती, रविकुमार, समरसिंह, अमिता वर्मा, मो. उमैर, राहुल वर्मा, सोनू वर्मा, अनुराधा कनौजिया, चित्रा पटेल, पियूष कुमार नाम, चर्तुल वर्मा, प्रियांशी वर्मा, साक्षी गुप्ता, रिचा यादव, हर्ष जैन, सौम्या पांडेय, डाली सिंह,


आदित्य वर्मा, अभिषेक कुमार, आशष कुमार, सचिन सोनी, निमिषा जैन, अंशिका वर्मा, खुशी रस्तोगी, उज्मा अंसारी, हाईस्कूल के कोमल कुमार मिश्र, गौरव मौर्य, तुषार जैन, सूरज वर्मा, विवेक वर्मा, तान्वी वंशवार, गरिमा पटेल, संध्या वर्मा, आदर्श वर्मा, स्वदेश अवस्थी, प्रीती वर्मा, प्रियम शुक्ल, नेहा वर्मा, राीताराज, अजय कुमार वर्मा, प्रांजल गुप्त, माही वर्मा, वैदिक जायसवाल, अमन वर्मा, अंकेश वर्मा, हरओिम प्रकाश वर्मा, अभय वर्मा, अजीत कुमार, सुयश सूरज, उत्कर्ष शुक्ल, महिमा वर्मा आदि को अतिथियों ने माल्यार्पण करते हुए स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।    







महिला सुरक्षा की कमान खुद संभालेगी महमूदाबाद की लेडी कोतवाल.....



आयुष जैन महमूदाबाद।

महमूदाबाद में महिलाओं और बालिकाओं की तरफ आंख उठाकर देखने वाले शोहदे अब सावधान हो जायें! नवागत कोतवाली प्रभारी रंजना सचान ने पदभार ग्रहण करते ही शोहदों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। उन्होने कहा कि स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय वह खुद पेट्रोलिंग कर सकती है।

Read This Also :- बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने

छह साल की बच्ची से बीस वर्षीय युवक ने की दरिंदगी

गश्त के समय मिले मंजनुओं की खैर नहीं होगी.... । महिलाओं और बालिकाओं का पूरा सम्मान बरकरार रखा जायेगा। सभ्य नागरिकों को कोतवाली में पूर्ण सम्मान मिलेगा। अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध सख्त अभियान छेड़ा जाएगा। पूर्व में घटित घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। लंबित मुकदमों के खुलासे के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। यह बात नवागत कोतवाली प्रभारी रंजना सचान ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।


सपा नेता सहित छह पर अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज


नवागत कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अपराधियों की जगह केवल जेल होगी। शांति व्यवस्था बनाये रखने में आप सभी लोग सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई गड़बड़ी दिखती है तो तत्काल सूचना दें। त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ समाज के सामान्य नागरिक को शंात वातावरण उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं के उत्पीड़न को पूरी तरह खत्म करना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधीनस्तों को भी निर्देश दिए कि कोतवाली आने वाले हर नागरिक को सम्मान दें। अपराधी को कड़ी सजा दिलाने का काम करें।


कोतवाली पुलिस ने सड़क पर बना ली अवैध बाउण्ड्रीवाल

उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेज आने-जाने के समय पर सख्त निगरानी कर आवारा लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही हर चैराहों पर गश्त बढाई जायेगी। सड़कों पर रोड स्टंट करते पाए जाने वाले लड़कों को भी तत्काल  इस मौके पर एसएसआई बलराम मिश्र मौजूद रहे।  
       

बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने


आयुष जैन महमूदाबाद।
महमूदाबाद में चुनाव के बाद राजनीतिक हालात उलट है क्योंकि सरकार भाजपा की है और विधायक समाजवादी पार्टी के। महमूदाबाद में पलटे राजनीतिक हालातों का असर अब दिखने लगा है। महमूदाबाद में शुरू होने वाली लगभग हर लाभकारी योजनाओं, विकास कार्याें पर भाजपा और सपा विधायक अपना अपना अधिकार जताने में लगे हैं। कुछ ऐसा ही सोमवार को भी दिखा। प्रदेश सरकार ने अरबों से बनाये गये चहलारी पुल का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए लखनऊ से बहराइच वाया महमूदाबाद रेउसा बस सेवा शुरू कर दी। महमूदाबाद से बहराइच के लिए बस सेवा शुरू होना महमूदाबादवासियों के एक खुशखबरी से कम नहीं थी। सोमवार से शुरू हुई बस की जानकारी मिलते ही सपा विधायक और भाजपा नेता इसे अपना अपना प्रयास बताने लगे। अरबों की लागत से बनाये गये प्रदेश के ऐतिहासिक चहलारी पुल के चालू होने के साथ लखनऊ व बहराइच जनपद की दूरी काफी कम हो गई है।


प्रदेश सरकार ने दूरी कम होने का लाभ जनता को पहुॅंचाने के उद्देश्य से सोमवार तीन जुलाई से कैसरबाग बस स्टेशन से बहराइच के लिए बस सेवा शुरू कर दी। बस सेवा शुरू होने के साथ इसका श्रेय लेने की सपा व भाजपा नेताओं में होड़ मच गई। महमूदाबाद विधानसभा के सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा बस सेवा शुरू होने का श्रेय लेने के उद्देश्य से अपनी सोशल मीडिया साइट पर सपा सरकार में महमूदाबाद बस स्टेशन का निर्माण कराने तथा लखनऊ से महमूदाबाद रेउसा होते हुए चहलारी पुल से होती हुई बहराइच तक बस सेवा का शुभारम्भ प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से अनुरोध कर शुरू कराने की जहां बात की वहीं विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वन्दी रही भाजपा नेत्री आशा मौर्य ने कहा कि जनता की समस्याओं तथा अरबों के बने पुल का लाभ दिलाने के लिए परिवहन मंत्री से मिलकर बस सेवा शुरू कराने का काम मेरे द्वारा किया गया है।




नरेन्द्र सिंह वर्मा ने फेसबुक पर लिखा ‘‘ महमूदाबाद के मेरे मित्रों मेरे अथक प्रयास व पूर्व मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव जी के सहयोग से महमूदाबाद में नया बस अड्डा बनकर तैयार होने के साथ साथ परिवहन मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह ने मेरे अनुरोध व क्षेत्र वासियों की आवागमन की दिक्कत को संज्ञान लेते हुए लखनऊ से महमूदाबाद वायां रेउसा से बहराइच तक रोडवेज की बस का संचालन प्रारम्भ करवा दिया है मै अपनी व अपने क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ’’...



भाजपा नेत्री आशा मौर्य ने विधायक की बातों को सिरे नकार दिया उन्होने कहा कि ‘‘भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री का आगमन महमूदाबाद में हुआ था। जब मैंने परिवहन मंत्री से मिलकर महमूदाबाद से चहलारी पुल होते हुए बहराइच के लिए बस की मांग की थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई। उन्होने कहा कि विधायक ने कबीना मंत्री रहते हुए ऐसा क्यों नहीं किया?’’

हड़ताल:- 16 जून से बंद रहेंगें महमूदाबाद के सभी पेट्रोल पम्प


महमूदाबाद, सीतापुर
आयल कम्पनियों के व्यापार के प्रति उदासीनता को लेकर पेट्रालियम डीलर एसोसिएशन महमूदाबाद द्वारा 16 जून से अनिश्चितकालीन पेट्रोल पम्प बंद किये जाने की घोषणा की गई। 16 जून से अनिश्चितकाल के लिए पेट्रोल पम्प पर डीजल व पेट्रोल नहीं बिकेगा। पेट्रालियम डीलर एसोसिएशन महमूदाबाद के अध्यक्ष विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा उपजिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के आहवान पर महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के समस्त पेट्रोल पम्प 16 जून से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करेंगंे।


 उन्होने कहा कि पेट्रोलियम कम्पनियाॅं पेट्रोलियम सचिव के आदेश के बावजूद अपनी जिम्मेदारियों से भागकर व्यापार के भविष्य के अधर में डाल रही है। वहीं अतिरिक्त प्रस्तावित दैनिक व खुदरा मूल्य परिवर्तन प्रणाली से हम लोगो को व्यक्तिगत एवं पूंजी की सुरक्षा एवं क्रियान्वित प्रक्रिया के अभाव में होने वाली समस्याओं को नजर अंदाज करने के कारण व्यापार के सम्मान एवं प्रतिष्ठा की सुरक्षा हेतु 16 जून से न खरीद और न ही बिक्री की रणनीति अपनाई जायेगी।



 ज्ञापन देने वालों में तहसील क्षेत्र के अमर किसान सेवा केन्द्र पैंतेपुर, शांति अवध किसान सेवा केन्द्र, मिश्री लाल एण्ड सन्स किसान सेवा केन्द्र, आनन्द सर्विस सेन्टर, अंकित किसान सेवा केन्द्र, वर्धमान फीलिंग सेन्टर महमूदाबाद, अग्रवाल पम्प महमूदाबाद के प्रबंधक भी उपस्थित थे।

यूपी बोर्ड: टाॅपर्स ने संजोए सपने, इंजीनियर, आईएएस, वकील बनने का है सपना


आयुष जैन महमूदाबाद!
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परिणामों मे महमूदाबाद ने अपना झण्डा बुलंद रखा। हर बार की तरह इस बार भी ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाएॅं निखरकर सामने आईं। सीता इण्टर कालेज का छात्र दूर ग्रामीण इलाके थनैतपुर गांव के रहने वाले अनुराग ने प्रदेश में पांचवां स्थान बनाकर महमूदाबाद को टाॅप मेरिट में ले जाकर खड़ा किया वहीं प्रकाश इण्टर कालेज की छात्रा काजल वर्मा ने सांतवां स्थान बनाकर झण्डा बुलंद किया। संसाधनों से युक्त शहर में रहने वाले छात्र मेरिट में स्थान नहीं बना पाए जबकि गांव गरीब किसान, व्यापारी के बेटे-बेटियों ने ग्रामीणांचलों में पलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने आखों में इंजीनियरिंग, आईएएस, पीसीएस, डाक्टर, वकील बनने का सपना संजोए इन टाॅपर्स से बातचीत के कुछ अंश....

सात घण्टे रोजाना पढाई कर अनुराग ने हासिल किया मुकाम
प्रदेश मे इण्टरमीडिएट में पांचवा स्थान मिलने पर परिवार में जश्न का माहौल
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद यूपी बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा व जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने वाले एक किसान के बेटे अनुराग वर्मा के परिवार के लोग अपने बेटे की कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे। सुदूरवर्ती देहात में रहने वाले अनुराग ने यह दिखा दिया की परिश्रम और लगन के बल पर अच्छी सफलता हासिल की जा सकती है। महमूदाबाद और जिले का प्रदेश में नाम रोशन करने वाले तथा भविष्य में इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाले अनुराग वर्मा ने का विद्यार्थियो ंसे कहना है कि वे मन लगाकर पढ़ें। रटने की  की आदत से दूर रहें। अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को देते हुए मेधावी विद्यार्थी ने बताया कि वह सात घंटे पढ़ाई करके परीक्षा की तैयारी करता था।
   महमूदाबाद कस्बे से करीब पैंतीस किलोमीटर दूर थनैतपुर गांव के रहने वाले अनुराग वर्मा के पिता बलराम सिंह की शिक्षा एमए, बीएड है। माता मां मालती देवी बीए पास हैं और शिक्षिका हैं। माता-पिता सहित अनुराग के बाबा गुरुचरन लाल (80), दादी सुखदेई (75) फूले नहीं समा रहे। अनुराग के पिता बलराम सिंह खेती करते हैं और खेती से जा समय बचता है उसे घर में चल रही दुकान पर देते हैं। अनुराग ने बताया कि सीता इंटर कालेज के प्रभावशाली अनुशासन व अनुभवी षिक्षकों द्वारा पूरे मनोयोग से दी गई शिक्षा और अपने परिश्रम की बदौलत मुझे यह स्थान प्राप्त हुआ है। महात्मा गांधी को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले अनुराग को क्रिकेट का शौक है। नरेंद्र मोदी को सबसे पसंदीदा नेता मानने वाले अनुराग वर्मा काफी विनम्र और लगनशील छात्र है। अनुराग को हिन्दी में 91 तथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी में 96-96 कुल 475 अंक प्राप्त हुए हैं। प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी क्लास टीचर अखिलेश दुबे एवं शिक्षकों शैलेंद्र वर्मा, अरुण वर्मा, अनुपम वर्मा, आदि ने थनैतपुर अनुराग के घर पहुंचकर उसे और परिवार के लोगों को बधाई दी। गांव के तमाम लोगों ने गांव का नाम रोशन करने वाले अनुराग की इस बेमिशाल कामयाबी पर खुशी जाहिर की।
        पूर्व काबीना मंत्री उवं विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक ज्ञान तिवारी, भरत त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जायसवाल, चंद्रकांत रस्तोगी आदि ने अनुराग एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी।
    93.40 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की परीक्षा पास करने वाले दो-दो विधायकों के गांव पोखराकलां निवासी अतुल वर्मा के पिता धीरज वर्मा खेती करते हैं। मां सामान्य ग्रहणी हैं। सरदार पटेल को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले अतुल वर्मा को हिन्दी में 90, अंग्रेजी में 92, गणित में 96,  भौतिक विज्ञान में 96, रसायन विज्ञान में 93 अंक प्राप्त हुए। अतुल की मां सुषमा देवी बाब गौरीशंकर दादी हुक्मा देवी बहुत खुश नजर आए। बीएएमएस कर रहे अतुल के बड़े भाई अभय वर्मा ने छोटे भाई के परिश्रम पर खुशी जताई।


आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है काजल वर्मा
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश की टाॅप टेन में सांतवां स्थान बनाने वाली  काजल वर्मा प्रकाश इण्टर कालेज की छात्रा है। काजल आईएएस बनकर देश की सेवा करने का सपना देख रही है। काजल के पिता सत्यपाल वर्मा व्यापारी हैं तथा माता श्रीमती सुधा देवी गृहणी हैं।
 सत्यपाल वर्मा एमए तक शिक्षा ग्रहण किये हुए हैं व सुधा देवी हाईस्कूल पास हैं। यह परिवार मूलरूप से खपूरा ग्राम का निवासी हैं महमूदाबाद में मकान बनाकर रहते हैं। काजल वर्मा तीन बहनें हैं। बड़ी बहन दीपिका वर्मा ने सन 2015 में इण्टरमीडिएट में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं इसकी छोटी बहन निधि वर्मा प्रकाश विद्या मंदिर में कक्षा 12 में शिक्षा ग्रहण कर रही है। प्रदेश में सांतवा स्थान बनाने पर कालेज के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्या शशि सिंह ने आवास पर पहुॅंचकर छात्रा व उनके परिजनों को बधाई देते हुए। मिष्ठान्न वितरित किया। कालेज के अध्यापक मिश्री लाल वर्मा, रामकृष्ण गुप्त, कन्हैया लाल सैनी, गिरीश चन्द्र वर्मा, पुष्कर, पंकज, ओमकार, रेनू शुक्ला ने छात्रा को बधाई दी है।


इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है हिमांशू
महमूदाबाद, सीतापुर
यूपी बोर्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक पाने वाला हिमांशू के पिता रामेश्वर प्रसाद इसी विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं जबकि इनकी मां डिम्पल सामान्य गृहणी हैं। हिमांशू का छोटा भाई कक्षा दो का छात्र है। हिमांशू भविष्य में इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। हिमांशू की चचेरी बहन अमिता पुत्री रामगुलाम अल्पशिक्षित हैं जबकि इसकी मां सुशीला हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं। अमिता की छोटी बहन अंशू कक्षा सात की छात्रा है। इसका छोटा भाई अनुज तीन वर्ष का है। पिता का व्यवसाय कृषि है।


चिकित्सक बनना चाहती है निधि 
संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज की छात्रा निधि प्रजापति 93.6 अंक प्राप्त कर प्रदेश के टाॅप टेन की सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निधि के पिता होमगार्ड कम्पनी कमांडर पद पर कार्यरत हैं। जबकि इसकी मां माया देवी गांव के आंगनबाड़ी में सहायिका पद पर कार्यरत हैं। निधि प्रजापति डाक्टर बनना चाहती है। उसका कहना था  िकवह सीपीएमटी की तैयारी कर चिकित्सक बनकर ग्रामीणों की सेवा करना चाहती है।


आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है प्रतिभा

 संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज की छात्रा  प्रतिभा वर्मा पुत्री अविनाश वर्मा होलीपुर गांव निवासी है। प्रतिभा की मां श्यामा देवी बीए शिक्षित प्राथमिक विद्यालय रमुआपुर में शिक्षिका हैं। जबकि पिता इण्टर तक ही शिक्षित हैं। प्रतिभा की बहन प्रियंका बीएससी फाइनल की छात्रा है। इसके भाई अमन ने प्रतिभा के साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा दी थी और 88 प्रतिशत 528 अंक प्राप्त किये। प्रतिभा आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।प्रतिभा की सफलता पर उसके बाबा सियाराम व दादी कमला देवी के साथ गांव के लोग काफी गदगद दिखे।

छह साल की बच्ची से बीस वर्षीय युवक ने की दरिंदगी


महमूदाबाद, सीतापुर
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस कर्मियों को सुधरने के लिए चाहे जितनी नसीहतें दे डालें लेकिन पुलिस पर उनका कोई असर नहीं दिख रहा है। पुलिस न तो योगी आदित्यनाथ को गंभीरता से ले रही है और न ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को। पुलिस की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण महमूदाबाद बना जहां अपनी छह वर्षीय पोती के साथ बलात्कार की रिपोर्ट लिखाने के लिए बाबा को 12 दिनों तक पुलिस के चक्कर काटने पड़े। छह वर्षीय बालिका के साथ 22 मई को घटित दुराचार की घटना को स्थानीय पुलिस द्वारा 12 दिन बाद क्षेत्रीय सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा के हस्तक्षेप के बाद तेरहवें दिन कोतवाली पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज किया।


Must Read This - सपा नेता सहित छह पर अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज

महमूदाबाद कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में 6 वर्षीय बालिका के साथ 22 मई को गांव के उत्तर आम के पेड के नीचे गांव के ही 20 वर्षीय युवक अल्लू उर्फ प्रमोद पुत्र रामेश्वर ने हवस का शिकार बना लिया। लड़की के चिल्लाने पर उधर से ही निकल रहे गांव के राजाराम पहुंचे तो युवक बालिका को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उक्त घटना की सूचना बालिका के बाबा ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल द्वारा इस सम्बंध में अधीनस्थों को रिपोर्ट अंकित करने के निर्देश भी दिए किन्तु अधीनस्थों ने रिपोर्ट अंकित न की। कोतवाली के बाहर बालिका के बाबा पर दबाव बनाकर सादे कागजों पर आरोपी के परिजनों राकेश पुत्र रामेश्वर, प्रमोद पुत्र रामेश्वर, कमलेश पुत्र रामेश्वरम व दो अन्य साथियों ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर पुलिस को सुलह होने की जानकारी दी।  जबकि पीड़ित बालिका के बाबा दुराचारी अल्तू के विरूद्ध रिपोर्ट लिखाने के लिए दौड़ता रहा। रविवार 4 जून को पीड़िता के बाबा ने क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा के आवास पहुॅंचकर अपना दुखड़ा सुनाया।


Must Read This- कोतवाली पुलिस ने सड़क पर बना ली अवैध बाउण्ड्रीवाल

क्षेत्रीय विधायक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को मामले से अवगत कराकर रिपोर्ट अंकित करने का अनुरोध किया। सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा के हस्तक्षेप पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अल्लू उर्फ प्रमोद के खिलाफ अपराध संख्या 210/17 धारा 376 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।  ज्ञातव्य हो कि बालिका के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वृद्ध बाबा ही बालिका की परवरिश कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जायेगी। बालिका को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है।


ICSE परिणामः- भतीजी ने किया टाॅप वहीं बुआ को मिला दूसरा स्थान


                                डान बास्को में प्रियांशी ने किया टाॅप, स्नेहा द्वितीय

महमूदाबाद, (सीतापुर)
      आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों में महमूदाबाद क्षेत्र में बेटियों ने दम दिखाया। क्षेत्र के एकमात्र आईसीएसई बोर्ड के स्कूल डान बास्को हाईस्कूल का परिणाम बेहद चैंकाने वाला रहा। एक ही परिवार की दो बेटियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। डान बास्को हाईस्कूल की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 94.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर कालेज टापर बनीं। वहीं रिश्ते में प्रियांशी की बुआ लगने वाली स्नेहा सोनी ने 92.80 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणामों में बुआ-भतीजी की सफलता के बाद हर तरफ बधाईयों का तांता लग गया। दोनो के परिवार वाले जहां बेहद खुश रहे वहीं पूरे क्षेत्र में सफलता की चर्चा होने लगी। छात्रा प्रियांशी भविष्य में मेडिकल के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए कोटा राजस्थान में तैयारी कर रही है। नगर पालिका महमूदाबाद के कटरा वार्ड निवासी सर्राफा व्यवसायी दीपक सोनी ने बताया कि उसकी बेटी प्रियांशी मे डाक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती है। बेटी के सपनों को साकार करने के लिए उसके बताए अनुसार तैयारी के लिए कोटा भेजा है। कालेज में टाप करने पर उसकी मां सुनीता व भाई काफी खुश हैं।
      स्नेहा के पिता संदीप सोनी नगर के मुख्य मार्ग पर नई बाजार दक्षिणी में सर्राफा कारोबार करते हैं। स्नेहा के पिता संदीप ने बताया कि कालेज में होने वाली परीक्षाओं में स्नेहा का स्थान सर्वोच्च रहता था मेरी बेटी स्नेहा भविष्य में डाक्टर बनना चाहती है। स्नेहा ने कहा कि उसने आगे की पढ़ाई में और मेहनत करके कालेज ही नहीं जिले मे टाप करने का लक्ष्य बनाया है।
      कालेज में तीसरे स्थान पर रहे आकाश यादव ने 92.20 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इनके पिता राजेंद्र यादव बिसवां तहसील के चांदपुर के रहने वाले हैं। दीवानी न्यायालय में सूट क्लर्क के महमूदाबाद में तैनात हैं। बेटे की कामयाबी पर काफी खुश हैं। बेटे आकाश ने बताया कि वह आईसीएससी बोर्ड से ही इंटर करके भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
      कालेज में स्थान प्राप्त करने पर उसके शिक्षकों व कालेज के फादर डैनिस डिसूजा, दीपक अमित पीटर, वीपी सिंह, नदीम अहमद, मंजूलता व सिस्टर रोजेली, विधायक व पूर्व काबीना मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, चेयरमैन मो. अहमद, भाजपा नेत्री आशा मौर्य, मोहन प्रसाद बारी आदि ने बधाई दी।




                                             महमूदाबाद, सीतापुर

ये हैं क्षेत्र टाॅप टेन टाॅपर्स
1. प्रियांशी सोनी  - 94.60
2. स्नेहा सोनी - 92.80
3. आकाश यादव - 92.20
4. आदर्श कुमार - 91.80
5. सिद्धार्थ यादव - 91.00
6. सिद्धार्थ सिंह  - 91.00
7. अम्बिका सिंह - 87.80
8. आलोक कुमार - 87.00
9. अविनाश तिवारी  -       83.80
10. मोहम्मद उमर         -       83.80


     


सपा नेता सहित छह पर अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज


महमूदाबाद, सीतापुर
      सेउता विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे शिवकुमार गुप्त सहित छह लोगों पर महमूदाबाद कोतवाली में अपहरण, छिनैती व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा पंजीकृत हुआ।




       रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के मैकूपुरवा निवासी सुशील मौर्य पुत्र कामता प्रसाद ने कोतवाली महमूदाबाद पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि लखनऊ जनपद के विकास नगर थानाक्षेत्र के मामा चैराहा निवासी शिवकुमार गुप्त पुत्र प्यारेलाल स्थायी निवासी कटरा बाजार महमूदाबाद ने अपने बिसवां मार्ग स्थित कुबेर कोल्ड स्टोर पर तीन अप्रैल को उसे बुलाया। वहां पहुंचने पर शिवकुमार गुप्त ने स्टोर मैनेजर हरिश्चंद्र मिश्र तथा मो. अबू बकर व तीन अन्य साथियों के साथ बंधक बना लिया तथा मारने-पीटने के साथ-साथ मेरी मोटर साइकिल, सोन की चैन व अंगूठी छीन ली। सुशील के मुताबिक इसके बाद उसे जबरिया बंधक बनाकर लखनऊ ले जाया गया।




जहां 10 दिन उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वह भागकर वहां से निकल आया। सुशील ने 25 मई को महमूदाबाद कोतवाली पहुंचकर प्रार्थनापत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने मामला धारा 323, 342, 392, 504, 506 आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। इस संबंध में एसएसआई बलराम मिश्र से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि वादी द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।