File Photo |
महमूदाबाद, सीतापुर
समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं, गरीबों, किसानों का हर सम्भव ख्याल रखती आई है और रखती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच रही है कि जिस देश प्रदेश में किसानों और युवाओं को सम्मान मिलता है वह देश व प्रदेश लगातार तरक्की के रास्ते पर बढता रहता है।
यह भी पढें:- किसानों और 55 लाख महिलाओं ने भाजपा ने उड़ाया है मजाक- नरेन्द्र
यह बात समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ ने महमूदाबाद पहुंचकर डोर-टू-डोर समाजवादी सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत लोगो से रूबरू होते हुए कही। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार ने प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर किया। लखनऊ मेट्रो, डायल 100, समाजवादी एम्बुलेंस, किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी सैकड़ो महत्वपूर्ण योजनाएं देकर प्रदेश का स्तर विश्व में ऊंचा उठाया।
यह भी पढें:- महिला सुरक्षा की कमान खुद संभालेगी महमूदाबाद की लेडी कोतवाल....
लेकिन वर्तमान मे प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार ने विकास कार्याें में राजनीति शुरू कर दी। अखिलेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएॅं बंद कर दी। समाजवादी पेंशन बंद कर दी जो कि 55 लाख विधवा महिलाओं की रोजी रोटी हुआ करती थी। कन्या विद्या धन भी बंद कर दिया गया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर मो. आजाद, अबू तलहा, लतीफ अहमद आदि मौजूद रहे