सलामः नहीं दिया किसी ने साथ, रिटायर्ड सैनिक ने अकेले दम पर किया इतना बडा काम


Sudheer Singh

आयुष जैन महमूदाबाद
सुधीर ने खुद इस बात का जिक्र अपनी सोशल मीडिया टाइमलाइन पर किया
महमूदाबाद, सीतापुर
भारत देश सैनिको की वीरगाथाओं का देश रहा है। हमारे देश के सैनिक अपने जज्बे और साहस के लिये जाने जाते हैं। एक ओर जहां कुशीनगर डीएम का सैनिकों का अपमान करना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं दूसरी ओर सीतापुर के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक सुधीर कुमार ने जो किया है उससे हर देशवासी को गर्व महसूस होगा। हालांकि सुधीर को काफी धक्का लगा जब उनके इस कृत्य पर किसी ने साथ नहीं दिया।
सुधीर कुमार सीतापुर निवासी है तथा पूर्व में सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है। बतौर सुधीर की मानें तो 19 सितम्बर 2016 को वह रोडवेज तहसील फतेहपुर जिला -बाराबंकी निजी कार्य सीतापुर से फतेहपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक व्यक्ति बडे बडे बाल पागल सा दिखने वाला आदमी उन्हें दिखा। वह बताते हैं यह पागल मुझे प्यासा और भूखा नजर आया । मैने उसे भोजनऔर पानी कराया । वहाँ के अनगिनत लोगो से प्रार्थना किया कि इस लाचार की मदद करे । किसी ने उसकी मदद नहीं की फिर मैने उसे चार दिन भोजन कराया इससे वह मुझे पहचानने लगा और बात मानने लगा । तब नाई की मदद से दाढी और बाल बनवाया और उसे अच्छे से नहलाया । उसके बाएं पैर मे चोट या किसी रोग वश बड़े -बड़े कीड़े थे । मै रिक्शावाले की मदद से उसे तीन प्राइवेट नर्सिंगहोम ले गया पैसा और प्रार्थना के बावजूद किसी ने मेरी मदद नहीं की तब मै उसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गया डाक्टर साहब से हाथ जोड़कर प्रार्थना किया कि साहब मैं देश का भूतपूर्व सैनिक हुं । इस लावारिस लाचार का सेवा करना चाहता हुं।जो भी पैसा लगेगा स्वयं दूंगा। दवा कराने के बाद मै वहाँ से सीतापुर कैंट वाले प्रतीक्षालय मे रखा था । सुधीर ने बताया कि 25 सितम्बर को यहाँ से कहीं चला गया। सुधीर बताते हैं कि अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले तो उसकी मदद करने की कोशिश करे और मुझे प्रेरित करे।
इस खबर को हम तक पहुंचाने के लिये हम भैया ‘वागीश दिनकर’ जी का महमूदाबाद समाचार टीम की ओर से हार्दिक धन्यवाद देते हैं।







भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर जैन अनुयायियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा



महमूदाबाद, सीतापुर
दीपावली के अवसरपर प्रतिवर्ष लाखों, करोड़ों रूपये की आतिशबाजी, पटाखे इत्यादि में व्यय हो जाते है। मोमबत्ती, लाइट, दीपक इत्यादि से हम आकाश को प्रदीप्त कर देते हैं, किंतु हमारा अंतरंग हृदय पहले के ही समान तिमिराच्छन्न रहता है, अतः अपनी आत्मा के ज्ञानरूपी दीपक को जलाने की आवश्यकता है। यह विचार जैन मुनि श्री 108 यादवेन्द्र सागर महाराज ने भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के अवसर पर स्थानीय जैन मंदिर में आयोजित भव्य शोभायात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा  यदि यह दीपक एक बार जल गया तो अनन्तकाल के गहन मिथ्यात्व रूपी अंधकार को तत्क्षण ही मिटाने में समर्थ होगा। भगवान महावीर के परिनिर्वृत्त होने की घटना सर्वोकृष्ट सिद्धि की प्राप्ति की घटना थी, अतः उसी दिन से वीर निर्वाण संवत का प्रचलन हुआ, जो वर्तमान प्रचलित संवतों में सर्वाधिक प्राचीन है और इसका उपयोग निरंतर जैन साधु और लेखक करते आए हैं।
स्थानीय जैन मंदिर मंे भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडो महिलाओं और बच्चे हाथ में लाडू सहित सुसज्जित थाल लेकर चल रही थी। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर बजाजा बाजार, रामकुण्ड चैराहा, कोतवाली मार्ग, बस स्टाप होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के उपरांत सभी 108 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव का लाडू चढाया गया। प्रथम निर्वाण लाडू चढाने का सौभाग्य के परिवार को प्राप्त हुआ। संचालन महामंत्री पारस जैन ने किया। इस अवसर पर सौधर्म इन्द्र राहुल जैन-स्वाती जैन, ईशान इन्द्र राजेश जैन-मंजू जैन, महेन्द्र इन्द्र विनीत जैन-छवि जैन, सनत कुमार इन्द्र पारस जैन-नीतू जैन, धनकुबेर नीरज जैन-मधू जैन, यज्ञनायक मुकेश जैन-अनीता जैन सहित रचना जैन, अल्का जैन, कुमकुम जैन, रचिता जैन, शशिकला जैन, शिखा जैन, वंदना जैन, कामिनी जैन, आभा जैन, दृष्टि जैन, श्रीमती रेनू जैन, नीतू जैन, छवि जैन, नीलिमा जैन, सरिता जैन, सीमा जैन, प्रीती जैन तथा जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अमृत जैन, राजन जैन, मुकेश जैन, राहुल जैन, राजेश जैन, विकास जैन, शैलेश जैन, मोहित जैन, विनीत जैन, ऋषि जैन आदि उपस्थित थे।





मा0 मुख्यमंत्री जी! बुखार से दर्जनों पीडित लेकिन यह सरकारी अस्पताल नहीं देता कोई राहत


महमूदाबाद (सीतापुर)
      जहाँ क्षेत्र में डेंगू के बढते प्रकोप से लोगों में भय व्याप्त है वहीं खुरवल सरकारी अस्पताल इसके प्रति पूरी तरह से कन्नी काटता नजर आ रहा है। बुखार पीडितों के मुताबिक उनके अस्पताल जाने पर उन्हें अस्पताल की ओर से कोई राहत नही प्रदान की जा रही है। बल्कि सुविधाओं के न होने की बात कह कर बैरंग वापस किया जा रहा है । पीएचसी खुरवल क्षेत्र के कस्बा सदरपुर में पिछले एक सप्ताह में जहां संदिग्ध बुखार से दो लोग काल के गाल मे समा चुके हैं, वहीं वर्तमान में भी लगभग एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार पीडितों में हुई मौतों से काफी भय व्याप्त है । बताते चलें कि 
     सदरपुर निवासी मुन्ना पुत्र जान मोहम्मद तथा इसरे पुत्र नब्बू खां की मौत हाल ही में अज्ञात बुखार की बीमारी के कारण हो चुकी है। वहीं सदरपुर जामा मस्जिद के सरकारी इमाम हाफिज अख्तर की पुत्री उम्मेतमीम बुखार से पीडित है। इमाम वर्तमान में अपनी पुत्री का इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं ।कस्बे में इनके अलावा जाहिद अली पुत्र अब्दुल वाहिद, मो. इस्राइल पुत्र इस्माइल, मो. सुजैल पुत्र गयासुद्ीन, मुन्ना पुत्र गरीब खां, जुल्फकार पुत्र शफी खा, गुलजार अली पुत्र जान मोहम्मद समेत कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं ।इस संबंध में सीएचसी महमूदाबाद अधीक्षक डा जेके वर्मा से जब बात की गई तो उन्होनें कस्बे में अतिशीघ्र स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराने व दवाइयां वितरित करानने की बात कही।

सीता इण्टर कालेज में बोले एसडीएम, मतदाताओं को जागरूक करने के लिये आगे आएं युवा


महमूदाबाद (सीतापुर)
भारतीय लोकतंत्र विश्व में सबसे अधिक मजबूत है। इसके तहत देश के प्रत्येक नागरिक को मताधिकार प्राप्त है। इस अधिकार के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बड़े बलिदान दिए हैं। तमाम बलिदानों के बाद देश को आजादी के साथ सबको मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ। मतदान में उदासीनता के चलते अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव नहीं हो पाता। सभी मतदाता मतदान में हिस्सा लें इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा।
     यह बात उपजिलाधिकारी सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने सीता इंटर कालेज सभागार में आयोजित अनिवार्य मतदान की उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोेगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करने के उपरांत अपने संबोधन में कही। सीता इंटर कालेज के सभागार में अखिलेश दुबे, वीरेंद्र मिश्र, प्रतिभा सिंह, अनूप सूरज, प्रणव अवस्थी, नवनीत पांडेय आदि शिक्षकों ने प्रतियोगिता संपन्न कराई।
  अनिवार्य मतदान की उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोगिता में राहुल वर्मा प्रथम, स्मिता वर्मा द्वितीय, अंशू वर्मा तृतीय, साधना वर्मा चैथे तथा आकाश वर्मा पांचवे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को जागरुक बनाने के लिए शिवम सिंह यादव, अभिषेक वर्मा, अरुण वर्मा, युवराज सिंह आदि ने एकांकी का मंचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी व चंद्रभूषण शुक्ल ने माल्यापर्ण कर किया।

खुशखबरी! महमूदाबाद की यह दुकान देगी आपको फायदा, मिल रहे है ढेरो उपहार


आकर्षक योजनाओं के साथ उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने पर है ध्यान- पारस जैन
महमूदाबाद, सीतापुर
जैन एजेन्सीज के नवीनतम प्रतिष्ठान जैन गिफ्ट हाउस निकट इलाहाबाद बैंक पर दीपावली पर्व के अवसर पर बम्पर दीपावली सेल मेला का शुभारम्भ दिनांक 20 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए एजेन्सी के प्रबंधक पारस जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा करेंगें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रमेश वाजपेयी तथा स्वाती सेवा संस्थान की संचालिका डा0 ए0मणि मिश्रा मौजूद रहेगी। 
    उन्होने बताया कि क्षेत्रीय ग्राहकों की मांग तथा दीपोत्सव के पावन पर्व पर हमारे प्रतिष्ठान जैन गिफ्ट हाउस पर 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दस दिनों के लिये दीपावली सेल मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ग्राहकों को 1000 रूपये की शापिंग करने पर एक निश्चित उपहार के साथ होम एप्लायन्स, किचन प्रोडक्ट सहित ब्राण्ड कम्पनी सेलो पर निश्चित डिस्काउंट का भी आज शुभारम्भ किया जायेगा। इस दीपावली के क्षेत्र के लोगो को बंगाल की प्रसिद्ध लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी हमारे प्रतिष्ठान भी मिलेगी।इसके अतिरिक्त लावा मेाबाइल के अतिरिक्त काउंटर की भी व्यवस्था की जायेगी जिस पर विशेष आॅफर उपलब्ध रहेगा। उन्होने कहा कि हमारा मकसद क्षेत्र के लोगो को ब्राण्डेड सामान कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। इसके लिये हम और हमारे सहयोगी पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्होने कहा कि उपभोक्ता हमारे नं0 8400860330, 9793393394 पर सम्पर्क कर सकते है।
पता- इलाहाबाद बैंक के सामने गली में, महमूदाबाद सीतापुर



महमूदाबाद वासियों को मिलेगा इस बडी समस्या से छुटकारा, गन्ना मंत्री बनते ही नरेन्द्र वर्मा ने किया प्रयास,



Ayush Jain journalist 
महमूदाबाद, सीतापुर
हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुए गन्ना विकास उद्योग एवं चीनीमिल विभाग के मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने महमूदाबाद वासियों की वर्षाें पुरानी सबसे बडी समस्या पर काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो अपने विभाग की पहली ही बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को महमूदाबाद की सबसे बडी समसया बन चुकी चीनीमिल से उडने वाली राख से निजात दिलाने सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये और शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर समस्या को समाप्त करने को भी कहा।
महमूदाबाद कस्बावासियों को दि किसान सहकारी चीनीमिल की चिमनियों से उडने वाली राख से निजात दिलाने के लिये प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनीमिल मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने प्रयास करने शुरू कर दिये है। दि किसान सहकारी चीनीमिल के प्रबंधक दानवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के गन्ना मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने चीनीमिल की चिमनियों से उडने वाली राख की रोकथाम के लिये लखनऊ में बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए तत्काल प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे जिसके प्रदेश से अध्किाारियों की एक टीम महमूदाबाद चीनीमिल आयेगी और मिल में लगे फ्लाई अरेस्टर संयंत्र का गहन निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट व प्रस्ताव मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
ज्ञातव्य हो कि महमूदाबाद चीनीमिल से उडने वाली राख से महमूदाबाद का हर नागरिक बेहाल हो चुका था। जिसके लिये कई बार मांगे भी की जा चुकी थी जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। परंतु अब इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद नागरिकों में जगी है।

इलाहाबाद बैंक ने नहीं स्वीकार किये दस के सिक्के, व्यापारियों में हडकम्प


व्यापारियों को दिया दो टूक जवाब- ‘सिक्का खुदरा व्यापार के लिये बैंक के लिये नहीं’

महमूदाबाद, सीतापुर
क्षेत्र के लोगो को दस रूपये का सिक्का इलाहाबाद बैंक शाखा सिकन्दराबाद द्वारा न लिये जाने से बाजार में काफी अफरा तफरी है। छोटे दुकानदार दस का सिक्का लेने से कतरा रहे हैं। इससे सामान्य नागरिक काफी हलकान है।
जानकारी के अनुसार सरैंया राजा साहब निवासी जमना प्रसाद सात हजार रूपये व अमित जायसवाल 2800 रूपये दस-दस रूपये के सिक्के लेकर सोमवार को इलाहाबाद बैंक शाखा सिकन्दराबाद अपने खाते में जमा करने पहुंचे जहां कैशियर द्वारा दस दस रूपये के सिक्के जमा करने से इनकार कर दिया गया। जिस पर दोनो लोगों ने शाखा प्रबंधक से पहुंचकर रूपये जमा कराने को कहा। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने व्यापारियों से कहा कि दस रूपये का सिक्का खुदरा व्यापार के लिये है बैंक में जमा करने के लिये  नहीं और हम ये सिक्का अपनी बैंक में नहीं जमा कराएंगे। जब ये बात स्थानीय व्यापारियों को मालूम हुई तो बाजार में हडकम्प मच गया। व्यापारियों ने ग्राहकों से दस का सिक्का लेने से पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जिससे ग्राहकों और छोटे दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल है।

कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा के प्रस्ताव पर सीएम ने लगाई मुहर, तीन नई सडकों के उच्चीकरण के साथ नौ सडकों की होगी मरम्मत

Ayush Jain Journalist
महमूदाबाद (सीतापुर)
      प्रदेश सरकार ने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र को कैबिनेट मंत्री के साथ 13 करोड़, 49 लाख, 26 हजार रुपए से बीस किलोमीटर बनने वाली तीन नई सड़कों के उच्चीकरण व चैड़ीकरण तथा नौ सड़कों की मरम्मत कार्य के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
      प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण तीन सड़के बेहमा से भरथ, पांच किमी, महमूदाबाद चीनी मिल से सोहरिया मार्ग साढ़े पांच किमी तथा सरैंया स्टेशन से चांदपुर-रायपुर होते हुए लाधौरा संपर्क मार्ग सात किमी का प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बेहमा चैकी से भरथर तक तीन करोड़, 31 लाख, चैरासी हजार से तथा तीन करोड़ सात लाख 48 हजार रुपए से महमूदाबाद चीनीमिल से सोहरिया मार्ग, सरैंया स्टेशन से लोघौरा मार्ग पांच करोड़, 58 लाख, 94 हजार रुपए की लागत से उक्त सड़के बनेंगी। उन्हांेने बताया कि विकास को नई देने वाले ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महमूदाबाद को करोड़ों की लागत से स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत व सड़कों की अनेक परियोजनाओं के माध्यम से विकसित करने के साथ अति आवश्यक प्रस्तावित तीन सड़कों को स्वीकृति देकर सराहनीय कार्य किया है।
     इन सड़कों के साथ शासन ने 35 लाख से पैंतेपुर से मीरानगर, 30 लाख से महमूदाबाद-बाबूपुर, 14 लाख से पोखराकलां-पट्टीकलां संपर्क मार्ग, 20 लाख से सरैंया बल्देव सिंह संपर्क मार्ग, आठ लाख से इनायतपुर संपर्क मार्ग, 10 लाख से सुल्तानापुर संपर्क मार्ग, 20 लाख की लागत से बजवापुर-भुलभुलिया संपर्क मार्ग, 22 लाख की लागत से फिरोजपुर-शंकरपुर मार्ग की मरम्मत का कार्य की भी स्वीकृति हो गई है। क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण व मरम्मत की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के प्रमुख पहला प्रवीण वर्मा, महमूदाबाद मुकेश वर्मा, ओमकार नाथ, शरद मिश्र, सुबोध यादव, मो. कादिर, अब्दुल कय्यूम, जुबैर अहमद आदि ने मुख्यमंत्री व काबीना मंत्री को बधाई दी।