सीतापुर. सीतापुर में हत्याओं का सिलसिला जारी है। कुछ देर पहले एक नाबालिक बच्ची की दबंगों ने हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था की उसने अपनी आबरू की रक्षा इन दबंगों से की थी। जानकारी के मुताबिक पिंकी (14) पुत्री बनवारी निवासी सदर बाजार शहर कोतवाली कुछ देर पहले अपनी बड़ी बहन रिंकी के साथ आवास विकास से एक घर से बर्तन और साफ सफाई करके वापस घर जा रही थी। तभी रास्ते में सदर बाजार निवासी मुन्ना और पुजारी ने बीच जंगल में दोनों बहनों को रोक लिया और नाबालिक पिंकी से छेड़छाड़ करने लगे।तभी दोनों युवकों ने पिंकी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों की माने तो युवक रोज इन लड़कियों को छेड़ते थे। वहीं 2 माह पूर्व इन बच्चियों ने छेड़छाड़ की शिकायत अपने घर में भी की थी और घर वालों और इन दबंगों के बीच हाथापाई भी हुई थी और पुलिस को इसकी सूचना भी दी थी। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत भी करा दिया था। वहीं घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने पिंकी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज और अभियुक्तों की दबिश में कार्यवाही शुरू कर दी है।
छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग बच्ची ko मारी गोली