महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ साथ विद्युत समस्या के निदान का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं और इसी कडी में महमूदाबाद सहित पूरे प्रदेश में 208 विद्युत उपकेन्द्र जनता को समर्पित कर दिये गये हैं प्रदेश में पिछली सरकारों ने गांव का विद्युतीकरण तो कराया किन्तु विद्युत कहां से आयेगी इस पर ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सन् 2016 तक विद्युत समस्या समाप्त करने का जो वादा जनता से किया है वह अवश्य पूरा होगा। यह बात सिधौली के सपा विधायक मनीष रावत ने महमूदाबाद पावर हाउस में नव निर्मित 33/11 केबी विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण करने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जनपद में महमूदाबाद विकास के मामले में सबसे आगे है यहां के सबके प्रिय राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा सबसे अधिक योजनाएं लाने का कार्य किया है।
उन्होने कहा कि 2015 तक राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जनपद के समस्त मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. शफीक खां ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्याें के साथ साथ सभी वर्गाें के लिये कल्याणकारी योजनांए चला रही है। उन्होने कहा कि उक्त पावर हाउस से जहां महमूदाबाद कस्ब्ेा वासियों को विद्युत समस्या से निजात मिलेगी वहीं पुराने पावर हाउस से ग्रामीणों की समस्या भी कम होगी। सभा को नगर पंचायत अध्यक्ष उरूज आलम, सुरेश भार्गव आदि ने भी सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्युत अधिशाषी अभियंता महफूज आलम, विद्युत जेई आनन्द मौर्य माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमकार नाथ, हरिशरन लाल वर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्त, रवीन्द्र जैन, स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन, मो. कयूम, शरद मिश्रा, सुबोध यादव, हंसराज वर्मा, अनवर खां, प्रमोद वर्मा, तेजपाल, अब्दुल्ला सुधाकर, गौतम तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, अमर सिंह वर्मा, अनिल वर्मा, विनीत यादव, जीशान खां, सरताज सहित सैकडो गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।