तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण हो निस्तारण- लाल बिहारी

तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण हो निस्तारण- लाल बिहारी


महमूदाबाद, सीतापुर
तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये। अधिकारी मौके पर जाकर दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह में कर रिपोर्ट प्रभारी अधिकारी के पास भेजना सुनिश्चित करें। यह बात जनपद के जिलाधिकारी लाल बिहारी पाण्डेय ने तहसील सभागार में जनता की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना समाजवादी पेंशन के सत्यापन में लगाये गये 30 अधिकारियों  में से 23 अधिकारियों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है वह दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दे दे वरना शासन को उनके विरूद्ध  रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी।  जिलाधिकारी ने समग्र ग्राम में बनने वाले लोहिया आवासों पर निर्देश देते हुए कहा कि लोहिया आवास गुणवत्ता पूर्ण बने इस  पर अधिकारी पूरी निगाह रखे तहसील दिवस में चांदपुर बाजार निवासी दोनो पैरों से विकलांग जैनब बानो  पुत्री जाकिर ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि चार साल से उसकी विकलांग पेंशन नहीं आ रही है जिलाधिकारी ने जिला विकलांग अधिकारी को निर्देशित किया कि वह इस पर प्रभावी कार्यवाही कर पेंशन सुनिश्चित करायें। बांसुरा निवासी प्रदीप ने बांसुरा गैस एजेन्सी पर जबरदस्ती उपभोक्ताओं को चाय व साबुन आदि बेचने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। बघाइन निवासी राजकुमार ने एक वर्ष से गांव में सफाई कर्मी के न आने तथा धौरहरा निवासी पुष्पा देवी ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक स्थित उसके खाते से फर्जी तरीके से पांच हजार रूपये निकाल लिये जाने आदि के प्रार्थना पत्र दिये। तहसील दिवस में जनता द्वारा कुल 109 प्रार्थना पत्र जिसमें राजस्व विभाग 40, पुलिस विभाग 29, विकास विभाग 18, षिक्षा विभाग 5, विद्युत विभाग 2, नगर पालिका 4, पूर्ति विभाग 3 अन्य 8 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जिसमें कुल 12 राजस्व विभाग 5, विकास विभाग 1, षिक्षा विभाग 2, नगर पालिका 1 अन्य 3 निस्तारित किये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेष कृश्ण, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आफताब आलम बेग, एसडीएम अजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक वी.के. राय, वन क्षेत्राधिकारी डी.के. सिंह, सहित जिला व तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

चिकित्सक के निधन पर हुई षोक सभाएं

चिकित्सक के निधन पर हुई षोक सभाएं

प्रमुख समाजसेवी डा. के.एल. कटियार की असामायिक निधन की सूचना परएक षोक सभा का आयोजन स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सरावगी टोला स्थित कार्यालय पर किया गया। जिसमें सचिव पंकज जैन, श्रद्धा जैन, रामनाथ सहित समिति के दर्जनों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष डा. के0एल0 कटियार के निधन पर षोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की षांति की कामना करते हुए परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिये ईष्वर से कामना  की। राममनोहर लोहिया चिकित्सालय सिधौली रोड पर एक षोक सभा का आयोजन किया गया।  जिसमें डा0 राजाराम वर्मा , डा0 रामनारायन वर्मा, डा0 लक्ष्मीनारायण वैष्य, डा0 विनोद, डा. अनूप रस्तोगी, डा0 सरकार अहमद, डा. अनिरूद्ध वर्मा आदि ने षोक व्यक्त किया। 
स्वास्थ्य चिकित्सा षिविर में 360 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य चिकित्सा षिविर में 360 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में षिविर आयोजित
महमूदाबाद, सीतापुर
राधाकृश्ण सेवा आश्रम लखनऊ के तत्वाधान में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट आॅफ ह्यूमिनीटीज साइंस एण्ड टेक्नालाजी  कालेज में आयोजित निःषुल्क  निःषुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा षिविर में 360 मरीजांें के स्वास्थ्य परीक्षण कर निःषुल्क दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ्य षिविर का उद्घाटन पूर्व प्रमुख सचिव उच्च षिक्षा आर.के. मिततल  सेवा आश्रम के स्वामी मुक्तीनाथ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। स्वास्थ्य षिविर मे पधारे विवेकानन्द चिकित्सालय के चिकित्सक डा. सैफाली, नेत्र चिकित्सक डा. अजीता सिंह, डा. समसिया रहमान, दंत चिकित्सक डा. तनु श्री, डा. अनूप, डा. हरजीत सिंह द्वारा 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवांए वितरित की गई। इस अवसर पर कालेज के सचिव एवं पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी, मीसम अम्मार रिजवी, उपप्राचार्य डा. पी.सी. यादव, राजेष सिंह, सीतांष षुक्ला, अंकुर षुक्ला, वली मोहम्मद सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इनसेट
प्रत्येक षुक्रवार को लगेगा षिविर
महमूदाबाद, सीतापुर
मौलाना आजाद इंस्टीट्यट में स्वामी रामकृष्ण मिशन की ओर से अब प्रत्येक शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगेगा। स्वामी रामकृष्ण मठ लखनऊ के प्रमुख स्वामी मुक्तिनाथानंद ने यह घोषणा की। मिशन की ओर से आए डाॅ. हरजीत सिंह, डाॅ. एके गुप्ता, डाॅ. शेफाली (जनरल फिजीशियन), डाॅ. तनुश्री (डेन्टल), डाॅ. अजिता सिंह (नेत्र रोग), डाॅ. सानिया रहनुमा (स्त्री रोग), डाॅ. पीएन शुक्ल (आयुर्वेद) ने मरीजों का परीक्षण किया। रामकृष्ण मठ लखनऊ के स्वामी चित्तप्रभानंद के निर्देशन में गौरीयश साहू, विवेक कुमार, महेश चन्द्र, संजय सिंह, एसके श्रीवास्तव, त्रिवेणी राय, ज्वाला प्रसाद, राम इकबाल शर्मा, विजय कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार एवं माला देवी ने मरीजों के परीक्षण और दवाईयों के वितरण में सहयोग किया। इंस्टीट्यूट के उप प्राचार्य डाॅ. पीसी यादव, कार्यालय अधीक्षक राजेश सिंह ने व्यवस्थाओं का जिम्मा सभंाला।

महमूदाबाद, सीतापुर
राधाकृश्ण सेवा आश्रम लखनऊ के तत्वाधान में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट आॅफ ह्यूमिनीटीज साइंस एण्ड टेक्नालाजी  कालेज में आयोजित निःषुल्क  निःषुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा षिविर में 360 मरीजांें के स्वास्थ्य परीक्षण कर निःषुल्क दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ्य षिविर का उद्घाटन पूर्व प्रमुख सचिव उच्च षिक्षा आर.के. मिततल  सेवा आश्रम के स्वामी मुक्तीनाथ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। स्वास्थ्य षिविर मे पधारे विवेकानन्द चिकित्सालय के चिकित्सक डा. सैफाली, नेत्र चिकित्सक डा. अजीता सिंह, डा. समसिया रहमान, दंत चिकित्सक डा. तनु श्री, डा. अनूप, डा. हरजीत सिंह द्वारा 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवांए वितरित की गई। इस अवसर पर कालेज के सचिव एवं पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी, मीसम अम्मार रिजवी, उपप्राचार्य डा. पी.सी. यादव, राजेष सिंह, सीतांष षुक्ला, अंकुर षुक्ला, वली मोहम्मद सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रदेश का सर्वांगीण विकास के साथ विद्युत समस्या का हो रहा है निदान- मनीष रावत

प्रदेश का सर्वांगीण विकास के साथ विद्युत समस्या का हो रहा है निदान- मनीष रावत

महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ साथ विद्युत समस्या के निदान का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं और इसी कडी में महमूदाबाद सहित पूरे प्रदेश में 208 विद्युत उपकेन्द्र जनता को समर्पित कर दिये गये हैं प्रदेश में पिछली सरकारों ने गांव का विद्युतीकरण तो कराया किन्तु विद्युत कहां से आयेगी इस पर ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सन् 2016 तक विद्युत समस्या समाप्त करने का जो वादा जनता से किया है वह अवश्य पूरा होगा। यह बात सिधौली के सपा विधायक मनीष रावत ने महमूदाबाद पावर हाउस में नव निर्मित 33/11 केबी विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण करने के बाद  मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जनपद में महमूदाबाद विकास के मामले में सबसे आगे है यहां के सबके प्रिय राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा सबसे अधिक योजनाएं लाने का कार्य किया है।
 उन्होने कहा कि 2015  तक राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जनपद के समस्त मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. शफीक खां ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्याें के साथ साथ सभी वर्गाें के लिये कल्याणकारी योजनांए चला रही है। उन्होने कहा कि उक्त पावर हाउस से जहां महमूदाबाद कस्ब्ेा वासियों को विद्युत समस्या से निजात मिलेगी वहीं पुराने पावर हाउस से ग्रामीणों की समस्या भी कम होगी। सभा को नगर पंचायत अध्यक्ष उरूज आलम, सुरेश भार्गव आदि ने भी सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्युत अधिशाषी अभियंता महफूज आलम, विद्युत जेई आनन्द मौर्य माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमकार नाथ, हरिशरन लाल वर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्त, रवीन्द्र जैन, स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन, मो. कयूम, शरद मिश्रा, सुबोध यादव, हंसराज वर्मा, अनवर खां, प्रमोद वर्मा, तेजपाल, अब्दुल्ला सुधाकर, गौतम तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, अमर सिंह वर्मा, अनिल वर्मा, विनीत यादव, जीशान खां, सरताज सहित सैकडो गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रदेष का वित्त विहीन षिक्षक समुदाय सपा सरकार से आहत

प्रदेष का वित्त विहीन षिक्षक समुदाय सपा सरकार से आहत


रामपुरमथुरा, महमूदाबाद सीतापुर
सरकार यदि 2012 में किये गये अपने वादे से मुकरती है, तो भावी विधान सभा चुनाव में वित्तविहीन शिक्षक समुदाय इसका बदला अवश्य लेगा। सरकार द्वारा 2012 में वित्तविहीन शिक्षकों को जीविकोपार्जन मानदेय दिये जाने के वादे के अनुसार प्रदेश के समस्त वित्तविहीन शिक्षकों ने सपा सरकार का समर्थन किया था। यह वक्तब्य उ0प्र0 माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिला उपाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने रानी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज रामपुरमथुरा में आयोजित शिक्षकों के सम्मेलन के दौरान ब्यक्त किये।
    क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा रामपुरमथुरा के रानी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में 09दिसम्बर2014 को विधान सभा के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरने की तैयारी के लिए वित्तविहीन शिक्षकों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिला उपाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि सपा मुखिया द्वारा वर्ष 2012 में वित्तविहीन शिक्षकों को जीविकोपार्जन मानदेय दिये जाने का आश्वाशन दिया गया था। और इस वादे को सपा मुखिया ने अपने पार्टी के घेाषणा पत्र के शिक्षा पैरा में शामिल भी किया था। इस आश्वाशन पर पूरे प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों ने सपा सरकार का समर्थन कर सत्तासीन करवाया। किन्तु सत्ता में आने के बाद सरकार द्वारा कई बार झूठे वादे कर शिक्षकों को गुमराह किया गया। जिससे पूरे प्रदेश का शिक्षक समुदाय आहत है। लगभग तीन लाख शिक्षकों के इस विशाल संगठन को 2012 में दिये गये वादे को सरकार द्वारा अब तक न पूरे किये जाने के विरोध में पूरे प्रदेश का वित्तविहीन शिक्षक आगामी 09 दिसम्बर 2014 को सड़कों पर उतरने के लिए विवश है। उन्होने यह भी बताया कि महमूदाबाद तहसील के सभी वित्तविहीन विद्यालय 09 दिसम्बर को बंद रहेगें, सभी शिक्षक/शिक्षिकाऐं प्रदेश नेतृत्व के कहने पर इस विशाल धरने में शामिल होगें। बैठक को मनोज सिंह,विनायक मिश्र,दिलीप सिंह,हरिबंश मिश्र सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।

नवनिर्मित पावर हाउस का लोकार्पण आज

नवनिर्मित पावर हाउस का लोकार्पण आज


महमूदाबाद, सीतापुर
नगर के विद्युत उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से अब निजात मिलने वाली है लगभग 6 करोड की लागत से विद्युत उपकेन्द्र पर कस्बे के लिये नव निर्मित पावर हाउस सोमवार 8 दिसम्बर को जनता को समर्पित हो जायेगा। विद्युत पावर हाउस पर होने वाले उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा मुख्य अतिथि  थे किन्तु उनके प्रदेश से बाहर एक कार्यक्रम में होने के कारण सिधौली के विधायक मनीष रावत लोकार्पण करेंगें।
कस्बा महमूदाबाद में विद्युत की लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या को निजात दिलाने के प्रयास के तहत समाज कल्याण राज्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कस्बे के लिये नया पावर हाउस का शिलान्यास 16  दिसम्बर 2013 को लखनऊ में किया था और उसके पश्चात विद्युत उपकेन्द्र महमूदाबाद खाली पडी भूमि पर कार्य युद्धस्तर पर कार्यदायी सस्था द्वारा शुरू कर लगभग एक वर्ष के अंदर पूरा कर दिया। नव निर्मित पावर हाउस का कार्य पूर्ण होने के बाद 8 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ में नेट माध्यम से तथा 12 बजे दिन में सिधौली विधायक मनीष रावत विद्युत अधिकारियों के साथ महमूदाबाद में बने नगरीय पावर हाउस का लोकार्पण करेंगें।  इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी विद्युत महफूज आलम, एसडीओ एस.के. चाही, अवर अभियंता आनन्द मोैर्य,  सपा विधानसभा अध्यक्ष डा. शफीक खां, वरिष्ठ सपा नेता मास्टर रामलाल यादव,  सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगें।

सगे भाईयों में जमकर चले लाठी डण्डे, चार जख्मी

सगे भाईयों में जमकर चले लाठी डण्डे, चार जख्मी



महमूदाबाद, सीतापुर
    रामपुर कलां थाना क्षेत्र में सहन की जमीन पर पर कब्जेदारी कर कोल्हू गाड़ने को लेकर हुए विवाद में सगे भाईयों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो महिलाओं सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहला ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाइ सीएचसी महमूदाबाद भेज दिया गया।
     थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़र निवासी बलराम पुत्र परसादी शनिवार की सुबह अपने घर के सामने सहन की जमीन पर गन्ना पेराई करने वाला छोटा कोल्हू लगा रहा था जिसका इनके बड़े भाई हरिनरायन ने विरोध किया। दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष से 35 वर्षीय बलराम पुत्र परसादी, 32 वर्षीय इनकी पत्नी गीता देवी, दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय हरिनरायन पुत्र परसादी व इनकी 42 वर्षीय पत्नी किरन देवी गम्भीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी पहला ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सीएचसी महमूदाबाद रिफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।




अपने आप को जिंदा साबित करने के लिये दर-दर भटक रही महिला

अपने आप को जिंदा साबित करने के लिये दर-दर भटक रही महिला


महमूदाबाद, सीतापुर
      अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए एक महिला दर-दर भटक रही है। बीडीओ व ग्राम प्रधान के लिखित उपभोग व उसके जिंदा होने के प्रमाणपत्र के बावजूद बैंककर्मी उसे जिंदा मानने से इंकार कर रहे है।
        विकास खंड रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत बेलहरी मजरे कोदौरा निवासिनी कमला बेवा कमलू के नाम वर्ष 2013 में इंदिरा आवास आवंटित हुआ था। इनका इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा टेरवा-मनिकापुर में खाता संख्या-22468412216 का खाता है। कमला देवी द्वारा इंदिरा आवास की प्रथम किश्त के 35 हजार रूपये द्वारा निकाले गए। प्रथम किश्त के पैसे का उपभोग करके ग्राम प्रधान और ब्लाक द्वारा उपभोग प्रमाणपत्र बनवाकर कमला दूसरी किश्त निकालने के लिए पुनः बैंक पहुंची तो बैंक मैनेजर शान्तनु पटेल ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी ने तुम्हें मृत घोषित कर दिया है, इसलिए दूसरी किश्त का पैसा वापस कर दिया गया है। कमला ने वापस आकर यह बात ग्राम प्रधान को बताई। ग्राम प्रधान कोदौरा गायत्री देवी, ग्राम विकास अधिकारी राज कुमार शुक्ल ने लाभार्थी कमला पत्नी कमलू के जिन्दा होने का प्रमाणपत्र मय फोटो बनाकर दिया और बैंक जाने को कहा किन्तु शाखा प्रबंधक द्वारा भुक्तभोगी को पुनः वही बात बताई गई। बेबस कमला ने बीडीओ रामपुर मथुरा को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। बीडीओ ने शाखा प्रबंधक को मोबाइल से फोन किया तो उन्होंने पैसा वापस जिला मुख्यालय भेज देने की बात कही। 
     इस सम्बंध में बीडीओ दयाराम यादव से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। महिला कमला का आरोप सही है। इस सम्बंध में बैंक के एलबीएम और पीडी को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही लाभार्थी की दूसरी किश्त का पैसा दिलाया जाएगा।

आजादी के बाद अब बैसनपुर में जगी विद्युतीकरण  की आस

आजादी के बाद अब बैसनपुर में जगी विद्युतीकरण की आस

आजादी के बाद अब बैसनपुर में जगी विद्युतीकरण  की आस
महमूदाबाद, सीतापुर
आजादी के 68 वर्षाें के बाद भी विकास खण्ड महमूदाबाद का बैसनपुर गांव अंधेरे में रहने से परेशान ग्रामीणों का प्रयास रंग लाता दिख रहा है। गांव के समाजसेवी राजेश सिंह ने बताया कि गांव के विद्युतीकरण के लिये किये जा रहे प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को भेजे गये पत्रों के बाद बीते 21 नवम्बर को प्रमुख सचिव ऊर्जा ने ग्रामीणों के पत्र पर मध्यांचल विद्युत प्रबंध निदेशक को किसी भी योजना से बैसनपुर का विद्युतीकरण करने सम्बंधी आदेश  निर्गत किये जाने की सूचना से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। राजेश सिंह ने बताया कि बीते अगस्त माह में गांव के उदयराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, कौशल सिंह, वक्षराज सिंह, अमरेष सिंह व दयाराम मिश्री लाल, अनीता सिंह, व सुषमा सिंह सहित सैकडों गांव वासियों ने मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों को गांव की स्थिति से अवगत कराते हुए विद्युतीकरण कराये जाने की मांग की थी जिस पर प्रमुख सचिव ऊर्जा का प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण को आदेश किये जाने की सूचना प्रमुख सचिव उर्जा ने ग्रामीणों को भेजी है इस सूचना के बाद गांव के लोगो में सरकार के निर्णय पर हर्ष व्याप्त है।

उस जैसा मोती पूरे समंद्र में नही है,
वो चीज़ माँग रहा हूँ जो मुक़्दर मे नही है,
किस्मत का लिखा तो मिल जाएगा मेरे ख़ुदा,
वो चीज़ अदा कर जो किस्मत में नही है…

चीनीमिल से उडने वाली राख फैला रही प्रदूषण, आम जन बेहाल

महमूदाबाद (सीतापुर)

महमूदाबाद में स्थापित दि किसान सहकारी चीनीमिल की चिमनियों से निकलने वाली  राख प्रदूषण तो फैला ही रही है। नगर वासियों के लिये विकराल समस्या बन रही है। वही दुपहिया वाहन चालकों के लिये दुर्घटनाओं का सबब बनती जा रही है। नवम्बर माह के अंतिम  सप्ताह से चीनीमिल का पेराई सत्र शुरू होते ही चीनीमिल के आसपास के ग्रामों तथा कस्बे में मिल के चिमनियों से निकलने वाली राख छतों पर तो फैलकर छतें काली कर रही है। यह राख हवा के झोके के साथ कमरो व रसोई घर में भी प्रवेश कर जाती है। उक्त राख के कारण महिलाएं धूप निकलने के बाद छतों पर कपडे सूखने के लिये डालती है तो राख कपडों  पर जमकर कपडो को काला कर देती है। वही दूसरी ओर दुपहिया वाहन चालको के दुर्घटना का सबब बन रही है। कारण वाहन चलाते समय हवा में उडती राख आंखों में घुस जाती है जिससे वाहन चालक को कुछ क्षण के लिये आंख बंद करनी पडती है ऐसे में दुर्घटना घटित होना स्वाभाविक हो जाती है। ऐसा नही कि मिल में राख रोकने का संयंत्र नही है। मिल में राख रोकने का संयंत्र प्लाई ऐश अरेस्टर भी लगा है और ठेकेदार भी नियुक्त है किन्तु मिल अधिकारियों व ठेकेदार की मिली भगत के कारण ठेकेदार द्वारा राख उठान न कर सीधे चिमनियों  के सहारे उडा  दी जाती है।

पालिसी की धनराशि जमा न किये जाने पर फरियादी ने लगाई कोतवाली में गुहार

पालिसी की धनराशि जमा न किये जाने पर फरियादी ने लगाई कोतवाली में गुहार

महमूदाबाद, सीतापुर

   बीमा एजेन्ट को दी गई बीमा पालिसी की राशि जमा न किए जाने से परेशान बीमा धारक ने एजेन्ट के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    कोतवाली क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी पुन्ना पुत्र मुस्ताक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गांव के रामपाल जो कि बीमा का काम करता है ने वर्ष 2013-14 की तिमाही बीमा की किश्त मेरी 789 तथा पत्नी फातिमा की किश्त 704 रूपये नगद लेकर कम्पनी में जमा नहीं किए। पुन्ना ने बीमा की किश्त का धन हड़प करने वाले बीमा एजेन्ट के विरूद्ध कार्यवाई की मांग की।

पी.जी. कक्षाओं के लिये नरेन्द्र सिंह वर्मा ने किया प्रवेश प्रक्रिया का शुभारम्भ

पी.जी. कक्षाओं के लिये नरेन्द्र सिंह वर्मा ने किया प्रवेश प्रक्रिया का शुभारम्भ


महमूदाबाद, सीतापुर
      छात्र जीवन की सफलता के सारे आयाम खुले होते हैं। आवश्यकता इस बात की होती है कि लक्ष्य तय करके आगे बढ़ा जाये। इसके लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रदेश की सरकार ने क्षेत्र के युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए चुनावी वायदे को पूरा करते हुए महाविद्यालय के नवनिर्मित जुड़ौरा भवन में संचालित होने वाली पीजी कक्षाओं में मान्य उर्दू, संस्कृत इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र विषयों के एक-एक छात्र को प्रवेश समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने प्रवेश की प्रति देकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हुए कही।
      1976 में स्थापित फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद का भवन व भूमि शत्रु सम्पत्ति की होने के कारण भवन का निर्माण आठ किलोमीटर दूर निर्जन नहर पटरी के किनारे जुड़ौरा गांव में वर्ष 2011 में होने पर छात्रों, व्यापारियों, अधिकारियों व अन्य के प्रबल विरोध को देखते हुए 2012 के विधानसभा चुनाव में संस्था को यथावत चलाने तथा जुड़ौरा भवन में पीजी कक्षाएं संचालित कराने का आज वायदा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने पूर्ण किया। पीजी के छह संस्कृत, उर्दू, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र विषयों की एक साथ मान्यता व विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद राज्यमंत्री ने भ्ूागोल में भावना वर्मा पैंतेपुर, उर्दू में नसीम बानों टेड़वा, संस्कृत में विष्णुकान्त बेलदारी टोला, इतिहास में रजनी देवी भौरी, अर्थशास्त्र में मंजू वर्मा दोहाई मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी व पुखराज सिंह पिपरी, समाजशास्त्र विषय में गरिमा भारती का प्रवेश लेकर पीजी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हुए पढ लिखकर देश, समाज व क्षेत्र तथा संस्था का नाम रोशन करने की अपील की।
      कार्यक्रम में प्राचार्य कैप्टन डाॅ. अनिल मिश्र ने छात्रों व अतिथियांे का अंगवस्त्र व बुके भेंट कर स्वागत किया। संस्था के चीफ प्राक्टर डाॅ. आरके सिंह ने अनुशासन के लिए विख्यात महाविद्यालय की तार बाउण्ड्री कराने के साथ नव प्रवेश पाने वाले छात्रों को 30 नवम्बर को बन्द हो चुकी छात्रवृत्ति वेबसाइट कम से कम दो दिन के लिए खुलवाने की मांग की। राज्यमंत्री ने पालिका से तार बाउण्ड्री व पीने के पानी का वाटर कूलर तथा बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन समारोहक डा. सर्वेश मिश्र ने किया।
    कार्यक्रम में डाॅ. सुष्मिता चन्द्रा, डा. राखी रानी, डाॅ. रवीश कुमार सिंह, डाॅ. सैय्यद, मो. अशरफ रिजवी, शरद मिश्र, सरताज, राम खेलावन, अशोक शुक्ल, एखलाख अली, अब्दुल कय्यूम, सुबोध यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

अंहकारी मनुष्य कभी दूसरों की भलाई के बारे में नहीं सेाचता- कृष्ण मुरारी

अंहकारी मनुष्य कभी दूसरों की भलाई के बारे में नहीं सेाचता- कृष्ण मुरारी

महमूदाबाद, सीतापुर
 अहंकार मनुष्य को पथ भ्रष्ट करने के साथ-साथ उसे अपनों से दूर कर देता है। जब तक मनुष्य के हृदय में अहंकार का वास रहता है तब तक उसे ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती। अंहकारी मनुष्य कभी दूसरों की भलाई के बारे में नहीं सेाचता। विनम्र व सज्जन व्यक्ति ही परोपकार करके पुण्य के भागी बनते हैं। हमें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा हम अपने लिए पसन्द करते हैं। मृदुभाषी, ईमानदार, कत्र्तव्यनिष्ठ, सदाचारी, परोपकारी, विनयशील और चरित्रवान लोग सारे संसार में सम्मान से विभूषित किए जाते हैं।
    महमूदाबाद के बेल्दारी टोला वार्ड में प्रभु श्रीराम की पावन कथा का वाचन करते हुए पं. कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने यह बात कही। 27 नवम्बर से चल रही पावन रामकथा के अन्तिम दिन उन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम व भगवती सीता के विवाह की कथा का रसास्वादन भक्तों को कराया। उन्होंने धनुषभंग, परशुराम संवाद, राम-जानकी विवाह की कथा का विस्तारपूर्वक मार्मिक प्रस्तुतीकरण किया।
    इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा, राजनारायण पोरवाल, त्रिलोक वर्मा, उमेश वर्मा, रमाकान्त पोरवाल, देशराज वर्मा, सत्यम् वर्मा, अंशुल जैन, पप्पू कश्यप, सन्दीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कथा पे्रमी मौजूद थे। आयोजक उमाकान्त पोरवाल ने बताया कि आज प्रातः दस बजे से विशाल भण्डारे एवं रात्रि में भजन कीर्तन के कार्यक्रम के पश्चात श्रीराम कथा का समापन होगा।

ब्लाक में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ब्लाक में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

महमूदाबाद, सीतापुर
ब्लाक सभागार महमूदाबाद में लघु सिंचाई कार्याें की पंचम सगणना को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खण्ड विकास  अधिकारी तुलसीराम की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए जेई एमआई उमाशंकर वर्मा ने कहा कि सभी राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कर लघु सिंचाई योजनाओं को उपलब्ध प्रपत्र में भरकर जमा करें। उक्त शिविर में एडीओ पंचायत चेनूराम, शचीश श्रीवास्तव, कमलेश दीक्षित, पी.के. कश्यप,  ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार, कदीर फारूकी, अनुपम शर्मा, संजीव गुप्त, राजेन्द्र वर्मा, आशीष वर्मा, अनुरूद्ध सिंह, शिवकुमार कश्यप, बोरिंग टेक्नीशियन विजेन्द्र कुमार वर्मा, संजय सिंह, सोहन लाल उपस्थित थे।