’महमूदाबाद जिला नहीं बना तो शुरू होगा आंदोलन’

महमूदाबाद (सीतापुर)
कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि अगर महमूदाबाद जिला नहीं बनता है तो इसके लिये अब आंदोलन शुरू किया जायेगा। जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक के वार्षिक क्रीडा समारोह अवसर पर संस्था अध्यक्ष डाॅ अम्मार रिजवी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की पूरी शिक्षा की व्यवस्था करना मेरा सपना है। इस सम्बंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि महमूदाबाद के सर्वांगिण विकास के लिए महमूदाबाद को जिले का दर्जा मिलना चाहिए। 

यह बात मैंने सबसे पहले जब उठाई थी तब बहुत लोगों को अच्छी नहीं लगी थी। किंतु आज सभी राजनीतिक दल के लोग महमूदाबाद को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। डा. रिजवी ने कहा कि महमूदाबाद में इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज व गांजरी विश्वविद्यालय बनाने की मांग मैंने जीवन के 51 वर्षाें में पहली बार किसी गैर कांग्रेसी मंच से क्षेत्र विकास के लिए की थी। उन्होनें कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार चाहे जिस दल की बने। दो वर्ष इंतजार के बाद यदि महमूदाबाद का समुचित विकास करते हुए जिले का दर्जा न दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि क्षेत्र में एकमात्र कताई मिल वर्षाें से बंद पडी है लेकिन कोई उसकी सुध लेने वाला नहीं है। कताई मिल बंद होने से हजारों लोगो के रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हुए है। लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इस बात की कोई फिक्र नहीं है। इस बार उन्हें जवाब देना होगा। मेरा मकसद महमूदाबाद को पूर्ण विकसित करना है और जिला बनाकर ही इसकी समस्याएं हल हो सकती है मैने अपने राजनीतिक करियर में हमेशा इसे प्राथमिकता पर रखा है। मैं इस मंच से साफ कहता हूॅं कि कताई मिल बंद करने वाले जिम्मेदारों को जवाब देना होगा। 

भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं रौद्ररूपी भोले शंकर

महाशिवरात्रि विशेष
महमूदाबाद, सीतापुर
नगर के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर की दक्षिण सरोवर में भगवान भोलेशंकर की रौद्र रूपी प्रतिमा विद्यमान है। यह प्रतिमा नेपाल के काठमाण्डू शहर के शिवमंदिर की प्रतिमूर्ति बताई जाती है। सरोवर में करीब तीन दर्जन मजबूत खम्भों पर बने रामेश्वरम् मंदिर की स्थापना नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी स्व. होलीराम राठौर ने वर्ष 1969 में कराई थी। यहां प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों की भीड जुटती है। मंदिर स्थापना पर प्रतिवर्ष होलीराम के परिजन उत्सव के साथ भण्डारा करते हैं।
प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर में भगवान बद्री विशाल, जगन्नाथ, द्वारिकाधीश के साथ हनुमान, भैरव, काली, संतोषी, अन्नपूर्णा आदि देवी-देवताओ के भव्य मंदिर स्थापित हैं। किन्तु रामेश्वरम् मंदिर में स्थापित भगवान भोलेशंकर की आदमकद प्रतिमा व मंदिर का जलाशय पर पडने वाला प्रतिबिम्ब भक्तों को बर्बश आकर्षिक करता है। यहां प्रत्येक महाशिवरात्रि पर भक्त सजावट के साथ पूजन-अर्चन के लिए दूर-दूर से आते हैं। भक्तों का मानना है कि रौद्र रूपी भगवान शंकर के पूजन अर्चन से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। आज तक कोई भक्त यहां से खाली हाथ नहीं गया।

पुलिस और डायल 100 के विवाद में फरार हुए खनन माफिया

डायल 100 प्रभारी और कोतवाल आपस में भिडे़़, 6 ट्रैक्टर और दो जेसीबी भी मशीन

आयुष जैन- महमूदाबाद समाचार डेस्क।
एक ओर जहां अवैध खनन पर जहां सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह से सख्ती दिखा रहा है वहीं महमूदाबाद पुलिस के सूरमा अवैध खनन को संरक्षण देते नजर आ रहे है। ऐसा ही एक मामला महमूदाबाद का है। महमूदाबाद के वार्ड बेहटी में बने एक तालाब पर अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची डायल 100 और तत्पश्चात कोतवाली पुलिस के कोतवाल आपस में भिड गये। उधर विवाद के चक्कर में खनन माफिया दो जेसीबी और 6 ट्रालियों सहित स्थल से फरार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली महमूदाबाद के तहत वार्ड बेहटी में बने एक तालाबनुमा खेत में 22 जनवरी की रात नौ बजे अवैध खनन की सूचना किसी ने 100 नं. कण्ट्रोल रूम को दी। कण्ट्रोल रूम को मिली सूचना पर तुरंत डायल 100 की गाडी 1836 के प्रभारी विजय मिश्रा अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। बकौल विजय मिश्रा की मानें तो उनके पहुंचते ही डायल 100 की गाडी को सैकडो लोगो ने घेर लिया। अपने को घिरता देख विजय मिश्रा ने तत्काल कण्ट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को अवगत कराया। कण्ट्रोल रूम की सूचना पर तुरंत डायल 100 की दूसरी गाडी घटना स्थल पर पहुंची। दूसरी गाडी के पहुंचते ही वहां से लोग फरार हो गये। करीब 11.30 बजे कोतवाली पुलिस के कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी खनन स्थल पर पहुंचे और पहुंचते ही डायल 100 प्रभारी के साथ भिड गये। कोतवाल का कहना था कि छापे की सूचना उन्हें क्यों नहीं दी गई? दोनो के बीच काफी कहासुनी का फायदा उठाकर वहां से अवैध खनन माफिया, दो जेसीबी और करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्राली फरार हो गई। कोतवाली प्रभारी और डायल 100 दोनो हाथ मलते रह गये।

विजय मिश्रा ने कहा कि कोतवाली प्रभारी ने खनन माफियाओं को संरक्षण दे रखा है और उनकी वजह से खनन माफिया फरार होने में सफल रहे। मौके पर बची दो खाली ट्रैक्टर ट्रालियों को डायल 100 सुबह लगभग 10 बजे कोतवाली लेकर पहुंची। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने 100 नं. प्रभारी से अवैध खनन की लिखित सूचना व ट्रैक्टर ट्राली के सम्बंध में सुपुर्द करने की बात कही। जिस पर डायल 100 प्रभारी ने कहा कि हमें कण्ट्रोल रूम से केवल इतना कहा गया है कि आप दोनो कोतवाली पुलिस के हवाले कर दें । कण्ट्रोल रूम के कहने पर ही मेरे द्वारा कुछ लिखित दिया जायेगा।  उक्त प्रकरण में किसी तरह की कोई गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद सभी खनन कारी पूरी तरह से भागने में सफल रहे।

उक्त प्रकरण के बाद से एक ओर जहां महमूदाबाद में एक बार फिर पुलिस की साख को जबरदस्त बट्टा लगा वहीं डायल 100 भी सवालिया निशान के घेरे में आ गई। इतनी बडी तादाद में खनन माफियाओं का फरार होना और पुलिस के हाथ मलते रह जाना पुलिस के लिए किसी बडी नाकामी से कम नहीं है। अब सवाल यह खडा होता है कि उक्त प्रकरण के बाद क्या कोतवाल पर कोई कार्यवाही होगी? क्या डायल 100 पर कोई कार्यवाही होगी?।

72.4 प्रतिशत मतदान के साथ जिले में नं0 1 बना महमूदाबाद

आयुष जैन महमूदाबाद।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हुए मतदान में मतदाताओं के जबरदस्त उत्साह से कई पुराने रिकार्ड धाराशायी हो गये। इस बार वोटर्स ने अपनी ताकत का अहसास करते हुए 72.4 प्रतिशत मतदान का जबरदस्त आंकडा दर्ज कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे सीतापुर जिले में विधानसभा महमूदाबाद टाॅप पर रही। इस आशय से महमूदाबाद ने पिछले तीन चुनावों के रिकार्ड पूरी तरह से ध्वस्त कर डालें। सीतापुर डीएम का मतदाता जागरूकता प्रयास पूरी तरह से रंग लाता दिखा। चाहे विकलांग हों, बुजुर्ग हों, महिला हो या युवा हो हर किसी का मकसद सिर्फ वोट करना था जिसको लेकर हर कोई सबसे पहले बूथ पहुंचने की होड में भी था।

पिछले कुछ मतदान प्रतिशत की बात करें तो इससे पूर्व 1996 में सर्वाधिक रिकार्ड 73.38 प्रतिशत दर्ज किया गया था उस समय महमूदाबाद विधानसभा 60 हुआ करती थी। तब डा. अम्मार रिजवी यहां से चुनाव जीते थे। वर्ष 2002 में मतदान प्रतिशत मात्र 63.77 प्रतिशत ही था। 2007 में यह प्रतिशत और कम होकर 59.11 प्रतिशत ही रह गया इसके बाद 2012 में एक बार वोटर्स की ताकत से मतदान प्रतिशत 70.4 प्रतिशत मतदान का रिकार्ड दर्ज किया गया।

इस बार विधानसभा चुनावों में मिली सूचना के मुताबिक मतदान प्रतिशत लगभग 72 प्रतिशत रहने के आसार है। ऐसे में कई पुराने रिकार्ड धाराशायी हो गये है।  महमूदाबाद में मतदान का प्रतिशत बढना और मतदान प्रतिशत में जिले में टाॅप पर आना एक तरह से हमारे सभी वोटर्स और जागरूकता फैलाने वाले छात्र बधाई के पात्र है।

वैसे देखा जाए तो इसे एक तरह से राजनीतिक उठापटक भी कह सकते है। महमूदाबाद विधानसभा में तीन राजनीतिक पार्टियों में लडाई आसान नहीं थी ऐसे में राजनेताओं ने भी  एक एक वोट को महत्व देने की पूरी कोशिश की थी। जिसके बाद कार्यकर्ता पूरी तरह से जी जान से जुटे थे। सुबह घना कोहरा था जिसके बाद मतदान प्रतिशत प्रभावित होने की पूरी संभावना थी परंतु वोटर्स का हौसला बुलंद था और महमूदाबाद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर डाला।

अखिलेश की पंचर साइकिल पर बैठे हैं कांग्रेस के युवराज

आयुष जैन महमूदाबाद समाचार
महमूदाबाद से भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्या के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा और बसपा ने दल दल कर दिया है। वहीं कांग्रेस खाट को छोडकर साइकिल के पिछले कैरियल पर सवार हो गई जो कि मुलायम सिंह यादव ने पहले से ही पंचर कर रखी है। राहुल गांधी को चुनाव के चार महीने पहले ही खाट की याद आई थी।

यह भी पढेंः- महमूदाबाद जिला बनें यह मेरी पहली प्राथमिकता- आशा मौर्य

 उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे जिस समय की रही तो हमारे किसी मंत्री पर कोई दाग नहीं लगा। जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त रहे है। हजरों नहीं लाखों करोडो के घोटाले कांग्रेस की सरकार में हुए। जनता पैसे पैसे को मोहताज हो गई थी। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न सिर्फ देश का मान विश्व में ऊंचा किया है बल्कि गांव गरीब का ख्याल रखने का काम भी किया जा रहा है। उन्होने जनता से पूछा कि क्या आपके गांव में बिजली आ रही है? नहरों में पानी आ रहा है? गन्ना किसानों को भुगतान मिला? जनता ने कहा नहीं। तो राजनाथ सिंह ने कहा चलिए कोई नहीं बिजली नहीं आ रही तो क्या हुआ बिल तो आ रहा है। उन्होने कहा कि हम पडोसी देशों से अच्छे सम्बंध में बनाना चाहते है और इसके लिए प्रयास भी किये गये किन्तु पाकिस्तान प्यार की भाषा नहीं समझता है।

यह भी पढेंः- कांग्रेस नेता मोहन ने थामा बीजेपी का दामन

उसने भारत को चुनौती दी और भारत के जांबाज सैनिकों ने भी पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। उन्होने कहा कि मै पाकिस्तान नहीं जाना चाहता था किन्तु आतंकी विरोध को देखते हुए मैं स्वयं पाकिस्तान किया और पाकिस्तान में ही मैने पाकिस्तान को बेनकाब करने का काम किया। उन्होने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो किसानों का फसली ऋण माफ किया जायेगा। बालिकाओ को स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी तथा बालकों को इण्टर तक निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर गांवों को 12 घण्टे निर्बाध आपूर्ति दी जायेगी और एक साल के अंदर ही 24 घण्टे  विद्युत उपलब्ध कराई जायेगी। मंच पर प्रत्याशी आशा मौर्य, सांसद राजेश वर्मा, सुरेश वर्मा, मोहन प्रसाद बारी, अनिल यादव ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान कर माल्यार्पण किया।

दिग्विजय सिंह ने बताई समाजवाद की असली परिभाषा, भाजपा पर बोला हमला

File Phoro

हमूदाबाद समाचार-
बजाजा चैराहे पर सपा प्रत्याशी नरेन्द्र वर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने लोहिया जी के समाजवाद के झण्डे को पूरे देश में गाड़ने का काम किया है। समाजवाद कोई बडी चीज नहीं है उसे समझने के लिए बस इतना समझिये कि एक गरीब परिवार का लडका जिसके पिता की सैलरी मात्र 7000-8000 रूपये हो उसे आज प्रदेश की राजनीति में स्थान मिला है तो वह अखिलेश यादव की देन है और यही समाजवाद है।

एक गरीब परिवार की विधवा महिला जो कभी पैसे पैसे को मोहताज थी उसे 500 रूपये समाजवादी पेंशन देने का काम अखिलेश जी कर रहे है यही समाजवाद है। समाजवादी 108 एम्बुलेंस सेवा से गांव गरीब को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रहीहै। आप लोगों को राह चलते अगर कोई दुर्घटना में व्यक्ति घायल दिखे तो बस मात्र आपको 108 पर काल करना है उसके लिए आपसे कोई जाति नहीं पूछी जायेगी, धर्म नहीं पूछा जायेगा। यही समाजवाद है। आज कुछ लोग आगरा एक्सप्रेस को छोटा बता रहे है। जो कह रहे हैं उनकी सोच छोटी हो सकती है लेकिन अखिलेश जी के विजन कभी छोटे नहीं होते।

उन्होने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं यह नहीं पूछूंगा कि दो करोड रोजगार कहां है? नमामि गंगे के 19000 करोड कहां है? डिजिटल इण्डिया कहां है? मेक इन इण्डिया कहां है? अरे जो हमेशा झूठ बोलते आए हैं उनके लिए यह कोई नहीं चीज नहीं है। मायावती सरकार पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि एक सरकार हम लोगो ने देखी जब युवा अपने हक मांगता तो उसे जेल में डाल दिया जाता। महिला अपना हक मांगती तो उसे लाठी डण्डो से पीटा जात, किसानों को यूरिया नहीं मिलती।

महमूदाबाद को जिले के रूप में देखना ही मेरा सपना- नरेन्द्र वर्मा

महमूदाबाद, सीतापुर
सपा सरकार में बीते पांच वर्ष के कार्यकाल में कहीं जिला बनाने का काम नहीं किया गया। इसीलिए महमूदाबाद जिला नहीं बन पाया। किन्तु क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य विद्युत, सडक निर्माण के साथ तमाम से विकास कार्य सरकार ने क्षेत्र में कराये हैं। सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्याें के साथ विकास के लिए मिलने वाली विकास निधि से सभी धर्माें के पूजागृहों को सौर ऊर्जा से प्रकाशित करने के साथ विभिन्न विद्यालयों व मदरसों को समान रूप से बढाने के लिए अनुदान दिया गया। अपने इष्टमित्रों के सहयोग से गरीबों, असहायों, विकलांगों के क्षेत्र में शिविर लगाकर प्रमाण पत्र बनवाने के साथ पेंशन का लाभ जहां दिलाया गया।

Read This Also- \रणनीति तैयार, 16 को होगी सपा की विशाल जनसभा

वहीं निजी प्रयास से खिलाडियों को क्रिकेट, वालीबाल, बैडमिण्टन के सैकडो किट वितरित किये गये तथा जरूरत मंदों को कैम्प लगाकर वश्मा व श्रवण यंत्र का वितरण कराया गया। यह बात कैबिनेट मंत्री सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा ने एक भेंट वार्ता के दौरान कही।
नरेन्द्र सिंह वर्मा ने वार्ता के दौरान बताया कि बीते कार्यकाल के दौरान कलुवापुर में बालिका छात्रावास बनकर चालू हो गया। जीजीआईसी में 6 कमरे, बेनीराम इण्टर कालेज, शिशु मंदिर सैदनपुर, राधा कृष्ण मंदिर पैतेपुर व मदरसा शेरापुर, नूरपुर सहित अन्यों में पेयजल बडी मस्जिद, नूरपुर, शेरापुर, मदरसा फैजुल उलूम नगर के शिशु मंदिर व हनुमान मंदिर सहित 13 स्थानों पर ठण्डे पेयजल के लिए,वाटर कूलर की व्यवस्था, भिटकुरा, समनापुर व बाबूपुर में राजकीय हाईस्कूल, हाजीपुर में बालकों तथा मानापुर में बालिकाओं के आश्रम पद्धति विद्यालय, शहरी, जुडौरा व अकबापुर में माडल स्कूलों की स्थापना नगर के कैथी टोला में नगरीय चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय व मीरानगर व सरैंया पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी का दर्जा देने के साथ साथ बाबूपुर, शेखपुर, बिलौली, भुडकुडा, पोखराकलां, चांदपुर, अहिबनपुर, किशुनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण प्रगति पर है।

\Read This Also इस बार जीते चुनाव तो नरेन्द्र को मिलेगा ये पद!

नगर के सीएचसी को गेट्स एण्ड मिलिण्डा फाउण्डेशन के तहत सुविधा जनक स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास। बिजली के क्षेत्र में नगर में करोडो की लागत से भूमिगत केबिल डालने का काम पूरा होने के साथ इचैली में 132केवीए पावर हाउस का निर्माण, कंचनपुर, महमूदाबाद नगर, सरैंया कादीपुर, केदारपुर, देवरिया में 33/11 पावर हाउसों का निर्माण, सीतापुर जनपद में महमूदाबाद क्षेत्र के सर्वाधिक गांवों का राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण कराया। क्षेत्र को सीपेज मुक्त बनाया गया इसी के साथ शहरी घाट, रूदाइन घाट, नदवा घाट पर पुलों का निर्माण, महमूदाबाद से तम्बौर तक सिधौली से करीब 60 किमी सडक का चैडीकरण व उच्चीकरण का कार्य चल रहा है।

महमूदाबाद से लखनऊ मार्ग का चैडीकरण व उच्चीकरण कराया गया। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर महमूदाबाद से सरैंया होते हुए लहरपुर तक का कार्य कराया जा रहा है। फायर स्टेशन बनकर तैयार है।खेल सुविधाओं को बढाने के लिए स्थानीय स्टेडियम में लर्निंग पूल व जिम चालू है। समाज के सभी वर्गाें द्वारा अनुदान पर जन सहयोग से कराये गये ऐच्छिक कामों में विद्यालयों व क्रिकेट प्रेमियों को वालीबाल, फुटबाल, क्रिकेट किटें वितरित करने के साथ निराश्रित गरीब व असहायों को कम्बल वितरण का कार्य किया गया। किसान मेलों में रबी गोष्ठी के कैम्प, विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किये गये। निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर, विधवा विकलांगों, बीपीएल पात्रों को पेंशन व उनके कार्ड बनाने के कार्य कराये गये। बारह गांवों में ओवर हेड अैंक बनाकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। महमूदाबाद के तीन गांवों को आई-स्पर्श योजना के तहत चयनित कराया गया। तीन करोड रूपये की लागत से संकटा देवी मंदिर के गंदे पानी के निकास की व्यवस्था की गई। सौर उर्जा चलित पानी टंकियों का निर्माण हुआ।

600 इण्डिया मार्का नलों की स्थापना के साथ पांच सौ सौर उर्जा, सात सौ सोलर लैम्पों को विद्यार्थियों के बीच वितरित किया गया। प्राइवेट व एडेड स्कूलों को विधायक निधि से समुचित सहायता दी गई।  तमाम गरीब परिवारों को विधायक निधि व विवेकाधीन कोष से सहायता राशि दिलाई गई। कुपोषण से बच्चों को बचाने के लिए आंगनबाडी केन्द्रों की स्थापना कराई गई।  नगर व क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन कर नगर निगम की बसें बढाई गई। महमूदाबाद से कानपुर व दिल्ली तक बस सेवा चालू है। कैबिनेट मंत्री/सपा प्रत्याशी ने कहा कि यदि अवसर मिला तो आगे क्षेत्र को जिले का दर्जा दिलाकर पूर्ण विकसित बनाने का काम किया जायेगा। महमूदाबाद को जिला के रूप में देखना मेरा सपना है।

डा. अम्मार रिजवी और असद मारूफ ने किया तूफानी दौरा, मांगे वोट

महमूदाबाद समाचार डेस्क महमूदाबाद

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश का चहुमुखी विकास कर सकती है। अपने पिछले पांच सालों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चालू की है। जिसका फायदा प्रदेश की जनता को मिल रहा है। अपने कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने भी विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं।

‘आप सरकार बना दो, हम जिला बना देंगें’- अखिलेश यादव

 यह बात कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में रामपुर मथुरा, गोण्डा देवरिया, बहादुरगंज सहित करीब दो दर्जन गांवों में जनसम्पर्क करते हुए कही।  उन्होने लोगो से अपील की कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधित प्रत्याशी को जिताएं ताकि क्षेत्र में विकास की गंगा बह सके। इस अवसर पर सपा नेता असद मारूफ ‘मोनी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोडी।

नरेन्द्र को मिला इन दिग्गज सियासी सूरमाओं का समर्थन, विपक्षी बौखलाए

लखनऊ मेट्रो, डायल 100, समाजवादी एम्बुलेंस, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आदि के माध्यम से गांव गरीब को फायदा पहुंचाने का काम किया है। आगरा एक्सप्रेस से प्रदेश के विकास को और रफ्तार मिल रही है। आप लोग किसी के बहकावे में न आए एक बार फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि य िदवह मुख्यमंत्री बनते है तो एक करोड महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह पेंशनद ेने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महमूदाबाद को जिले के रूप में देखना ही मेरी सपना- नरेन्द्र वर्मा

महमूदाबाद जैन समाज ने किया वृक्षारोपण

महमूदाबाद, सीतापुर
जैन तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर प्रबंध समिति ने महावीर उद्यान पहुंचकर वृक्षारोपण किया। दिगम्बर जैन मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री पारस जैन ने कहा कि पेड-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आज पर्यावरण जिस तरह से प्रदूषित हो रहा है एकमात्र वृक्ष लगाकर ही समस्या का निदान कराया जा सकता है।  सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जिससे मानव शरीर के लिए आक्सीजन सहित आवश्यक तत्व लगातार उपलब्ध होते रहें। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन, नीरज जैन, अनुज जैन, अंकुर जैन, रचिन जैन, राजन जैन आदि उपस्थित रहे।

रणनीति तैयार, 16 को होगी सपा की विशाल जनसभा

महमूदाबाद, सीतापुर
सपा प्रत्याशी/कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के समर्थन में बजाजा चैराहा पर प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर व्यापारी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन नरेन्द्र सिंह वर्मा के आवास पर किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि 16 फरवरी को सपा प्रत्याशी /कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा की एक विशाल जनसभा बजाजा चैराहे पर होनी है।
   आप लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे साथ ही घर-घर पहुंचकर मतदाताओं, कार्यकर्ताओं को सपा की नीतियों व घोषणापत्र को विस्तार से बताते हुए 16 फरवरी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करें। महमूदाबाद विधानसभा के विकास माडल को लोगो को बताएॅं व समझायें। हमारी प्राथमिकता विकास की है। उन्होने सभी से सभा को सफल बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर पंकज जायसवाल, मनोज गुलशन, आलोक जैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महमूदाबाद जिला बनें यह मेरी पहली प्राथमिकता- आशा मौर्य

महमूदाबाद, सीतापुर
समाज सभी वर्गााें को सम्मान, क्षेत्र को पूर्ण विकसित बनाने के लिए महमूदाबाद को जिले का दर्जा आज से दो दशक पूर्व मिल जाना चाहिए था किन्तु राजनीति के चलते इसे जिले का दर्जा नहीं मिल पाया। यह क्षेत्र आजादी के बाद से अत्यंत पिछड़ा रहा है। इसे आज भी गांजरी इलाके का तमगा मिला हुआ है।  क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएॅ हैं।  क्षेत्र में युवाओें के लिए रोजगार के संसाधन के नाम पर मात्र एक चीनीमिल है। कताई मिल वर्षाें पूर्व बंद हो गई। रोजगार के लिए युवा क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं। यह बडी विडम्बना है। 

यह बातंे महमूदाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्य ने एक भेंट के दौरान कही। आशा मौर्य ने कहा कि प्रदेश के इस पिछडे गांजरी क्षेत्र को जिले का दर्जा दिलाकर शिक्षा, चिकित्सा व बाढ़, आगजनी जैसी दैवीय आपदाओं से सुरक्षित बनाने के साथ रोजगार के अवसर सृजित कर युवाओं के पलायन को रोकना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। भेंट वार्ता के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उन्होने राजनीति की शुरूआत पेयजल समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर 1990 में किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की 1991 में सदस्या बनीं और वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। भाजपा में कार्य करते हुए पार्टी ने लखनऊ के मल्लाही टोला वार्ड से पार्षद का चुनाव लडाया और मैने जीत दर्ज की। 

एक बार पार्षद का चुनाव लडने के बाद मैं पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी संभालने लगी। पार्टी ने मुझे क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र सामाजिक न्याय मोर्चा की जिम्मेदारी दी। पार्टी नेतृत्व ने इस विधानसभा चुनाव में मुझे चुनाव लडने का निर्देश दिया। शुरूआत में मैं करीब 6 माह तक सेउता विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कर पार्टी को गति देती रही किन्तु बाद में नेतृत्व के निर्देश पर बीते दो वर्षाें से महमूदाबाद में मृत पडे भाजपा संगठन को नवजीवन देने के साथ पूरे क्षेत्र मंे कार्यकर्ताओं को खड़ा करने का काम कर रही हूंॅं। 

पार्टी नेतृत्व व स्थानीय कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड रही हॅू। उन्होने बताया कि इस क्षेत्र में गांजरी विश्वविद्यालय, फायर स्टेशन, कन्याओं के लिए कालेज स्तरीय पढाई में सुधार, बंद पडी कताई को चालू कराने के साथ क्षेत्र के अनुरूप गांवों में कुटीर उद्योगों को बढावा देकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ महमूदाबाद को जिले का दर्जा दिलाकर सम्पूर्ण विकास कराना मेरी प्राथमिकता होगी। 

इस बार जीते चुनाव तो नरेन्द्र को मिलेगा ये पद!

महमूदाबाद-सीतापुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनावी जनसभा के तहत महमूदाबाद पहुंचने पर सीएम भीड देख कर काफी गदगद दिखे। उन्होने कहा कि अगर बीजेपी वाले यह भीड देख ले वह चुनाव से पहले ही यूपी छोड देगें। उन्होने कहा कि आपके विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा को हमने गन्ना विभाग की कमान दी।

यह भी पढेंः ‘आप सरकार बना दो, हम जिला बना देंगें’- अखिलेश यादव

 मैं जानता हूंॅं इन्होने गन्ना विभाग में रहते हुए सबसे अच्छा काम किया। नरेन्द्र वर्मा गांजरी क्षेत्र में बाढ से काफी अच्छे से परिचित हैं। मैं विश्वास दिलाता हूंॅं कि इस बार आप इनको जिताकर भेजिए बाढ बचाव राहत सहित एक बडा विभाग देने का काम किया जायेगा।

यह भी पढेंः- नरेन्द्र को मिला इन दिग्गज सियासी सूरमाओं का समर्थन, विपक्षी बौखलाए

साथ ही उन्होने कहा कि महमूदाबाद के विकास की साइकिल पर अम्मार रिजवी का भी हाथ लग चुका है। मुख्यमंत्री की इस उद्बोधन के बाद साफ जाहिर हो गया कि लगातार छठवीं बार विधायक बनने पर नरेन्द्र वर्मा को जहां एक ओर बडा विभाग दिया जा सकता है वहीं कांग्रेस के कद्ावर नेता पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी को भी मंत्रिमण्डल में शामिल किया जा सकता है।

‘आप सरकार बना दो, हम जिला बना देंगें’- अखिलेश यादव

आयुष जैन महमूदाबाद

महमूदाबाद, सीतापुर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 151 विधानसभा महमूदाबाद वर्षाें से जिले बनाने की मांग करती आ रही है। यहां से कभी चुनाव जीते डाक्टर अम्मार रिजवी ने महमूदाबाद को सर्वप्रथम जिला बनाने की सोच बुलंद की थी। बतौर अम्मार रिजवी की मानें तो वह महमूदाबाद के समुचित विकास की बात सिर्फ जिले से ही हो सकता है ऐसा कहते आ रहे है।

यह भी पढेंः- नरेन्द्र को मिला इन दिग्गज सियासी सूरमाओं का समर्थन, विपक्षी बौखलाए

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बजेहरा आगमन हुआ। करीब नब्बे हजार की भीड से भरा खचाखच बजेहरा का ग्राउण्ड जिसमें से करीब अस्सी फीसदी जनता तो महमूदाबाद को जिला बनाने की अपनी मांग पर इस बार क्या सीएम का रूख आता है वही सुनने को बेताब थी। मंच संचालन कर रहे आर0के0 वाजपेयी तथा सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा भी इस बात से शायद परिचित थे कि इस बार जनता का मूड जिला बनाने पर जरूर होगा और इसी के तहत उन्होने सीएम के आगमन से पहले ही नारे लगवाने शुरू कर दिये कि ‘महमूदाबाद की यह आवाज, जिला बने महमूदाबाद’ ।

यह भी पढेंः- भाजपा का घोषणापत्र मात्र चुनावी झुनझुना- नरेन्द्र

सीएम के पहुंचते ही जनता जोर जोर से नारे को दोहराने लगी साथ ही सफेद कागज पर जिला महमूदाबाद की पट्टियां हवा में लहराने लगी। सीएम के मंच पर पहुंचते ही सीएम को कहना पडा कि ‘ मैं समझ रहा हूं। जनसमूह ने जोर जोर से तेज आवाज में नारे लगाने शुरू किये मुझे याद हैं कि मैं वर्ष 2012 के इलेक्शन में महमूदाबाद पहुंचा था तो मैने कहा था कि अगर कोई जिला बनता है तो महमूदाबाद सर्वप्रथम जिला बनेगा। मैने अपने कार्यकाल में कई तहसीलें बनाई। कई ब्लाक बनाए परंतु जिला बनाने का नम्बर नहीं आया। इस बार पक्का वादा करता हूंॅं आप मेरी सरकार बना दो मैं महमूदाबाद को जिला बना दूंगा। वो भी उस पेन से जो अभी आपके नरेन्द्र वर्मा जी ने मुझे दिया है। अखिलेश यादव के इस आश्वासन के बाद पूरा पाण्डाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा।

नरेन्द्र को मिला इन दिग्गज सियासी सूरमाओं का समर्थन, विपक्षी बौखलाए

आयुष जैन महमूदाबाद।

महमूदाबादसीतापुर
विधानसभा महमूदाबाद में सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा का कुनबा लगातार बढता जा रहा है। विधानसभा महमूदाबाद में पांच चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद 2012 में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के दर्जे तक पहुंचे नरेन्द्र सिंह वर्मा को जितना सियासी समर्थन मिला उतने ही उनके धुर विरोधी भी रहे थे। कांग्रेस के कद्ावर नेता प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री महमूदाबाद के विकास पुरूष के नाम से जाने जाने वाले  कई चुनाव लड चुके डाअम्मार रिजवी ने भी नरेन्द्र ंिसंह वर्मा को खुला समर्थन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही वर्ष 2007 में कडी टक्कर देने वाले बसपा प्रत्याशी मीसम अम्मार रिजवी तथा 2012 में बसपा से प्रत्याशी निकटतम प्रतिद्वन्दी अहमद अंसारी लगभग सत्तर-सत्तर हजार वोटो को प्राप्त करने वाले क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के बीच मजबूत पकड के लिए जाने जाते हैं।

यह तीनों ने जहां नरेन्द्र सिंह वर्मा को गले लगाते हुए समर्थन दे दिया है। इससे राजनीतिक पण्डितों का अनुमान हैं कि क्षेत्र में चुनाव ही नहीं है और इस बार नरेन्द्र वर्मा प्रदेश में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए रिकार्ड बनायेंगें। समाजवादी पार्टी के महमूदाबाद प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा के समर्थन में कांग्रेस से दो बार विधायक रहे राजा मोहम्मद अमीर मो खान भी प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगें।  राजा महमूदाबाद ने दूरभाष पर प्रतिनिधि को बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व ने निर्देश दे रखा है कि वह सपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का काम करें। हमारे सभी समर्थक कार्यकर्ता इस काम में जुट गये हैं। मैं भी मतदान से  पूर्व क्षेत्र पहुंचकर जनता से सपा प्रत्याशी नरेन्द्र वर्मा के लिये जनसम्पर्क करूंगा।

 सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा को मिले कद्दावर सियासतदानों के समर्थन के बाद एक बात तो तय है कि विपक्षियों की नींद उडने वाली है। डाअम्मार रिजवी महमूदाबाद के विकास माडल कहे जाते है महमूदाबाद में तहसील का दर्जापालीटेक्निकनगर पालिकाकई प्रमुख सडकेंसूत मिलचीनीमिल जैसे महत्वपूर्ण कामों का श्रेय डाअम्मार रिजवी को जाता है। महमूदाबाद में कहीं  कहीं से अम्मार रिजवी को काफी समर्थन प्राप्त हेै इसके साथ ही उनके बेटे मीसम अम्माररिजवी ने 2007 में नरेन्द्र के विरूद्ध ही चुनाव लडा था जिसमें उनको 67000 के आसपास मत प्राप्त हुए थे।

 ये उस समय नरेन्द्र सिंह वर्मा को कडी टक्कर देने वाले माने जाते है। दूसरी ओर बसपा से 2012 में मैदान में आए अहमद अंसारी मुस्लिम मतदाताओं में खासी पकड रखते है। इन्होने भी 68000 के आसपास मत प्राप्त करके नरेन्द्र सिंह वर्मा को कडी टक्कर दी थी। राजा महमूदाबाद के नाम से विख्यात राजा मोहम्मद अमीर मोखान ने भी नरेन्द्र के खुला समर्थन दिया है। यह पूर्व में दो बार महमूदाबाद से विधायक रह चुके हैं।

भाजपा का घोषणापत्र मात्र चुनावी झुनझुना- नरेन्द्र

महमूदाबाद, सीतापुर
केन्द्र की झूठी व जुमलेबाज भाजपा सरकार को 19 फरवरी को होने वाले मतदान के समय साइकिल का बटन दबाकर उसे करारा जवाब दें क्योंकि लोकसभा चुनाव के समय मोदी सरकार ने जनता से जो वादे किये थे उस पर वह खरी नहीं उतरी। यह बात प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा ने गुरूवार को डेढ दर्जन ग्रामसभाओं में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं से व्यक्त किये।

करोडो की सम्पत्ति के मालिक हैं महमूदाबाद के ‘नेता जी’

 उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री ने मंहगाई कम करने हर एक के खातो में 15-15 लाख रूपये भेजने सहित विभिन्न घोषणाएं की थी किन्तु ढाई साल बीत जाने के बाद उन्होने किसी भी वादे पर अमल नहीं किया। उन्होने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किये थे वह सभी वादे पूरे किये। उन्होने किसानों की दुर्घटना बीमा राशि एक लाख से बढाकर पांच लाख कर दी। ट्यूबवेल से सिंचाई मुफ्त कर दी। लैपटाप कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर आम जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

सांसद के गोद लिये गांव में सपा के मंत्री ने दिखाई ताकत, उमडा जनसैलाब

नरेन्द्र ंिसंह वर्मा गुरूवार को रहिलामऊ, हमरापुर, गोधौरा, बाछिलपुर, रजुवापुर, लोधासा, झरिया, शाहिनपुर, छोटी सरैंया, सरैंया बल्देव सिंह, लम्बापुरवा, कण्डी चांदपुर, मीरानगर, खेरिया, भौंरी, तेंदुआ, सिरौली में पहुंचकर मतदाताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस अवसर पर अशरफ अली, सुभाष सिंह, जयचन्द वर्मा, डा0 सोने लाल, पूर्व प्रधान कुंवर प्रताप सिंह, प्रधान बनवारी लाल, बालकराम, शमशाद, प्रधान विनीत वर्मा, मयाराम रावत, अयूब, प्रधान संघ अध्यक्ष पहला श्यामू सिंह, प्रधान राजेन्द्र सिंह, रामदयाल, रमेश यादव, मुस्ताक, सुलेमान, प्रधान सुशील वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

करोडो की सम्पत्ति के मालिक हैं महमूदाबाद के ‘नेता जी’

महमूदाबाद समाचार।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों ने नामांकन के समय अपनी आय व्यय, आमदनी  आदि का ब्यौरा अनिवार्य किये जाने के बाद प्रत्याशियों की हालत सामने आ गई। कोई करोडो का मालिक है तो किसी के ऊपर कई मुदकमें भी दर्ज है। ऐसे ही हैं महमूदाबाद से विधानसभा चुनाव से ताल ठोक चुके प्रत्याशियों की माली हालत।

मौजूदा हालत में विधानसभा क्षेत्र में तीन राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम सर्वाधिक चर्चा में है। जिसमें सपा से नरेन्द्र सिंह वर्मा, बसपा से प्रद्युम्न वर्मा तथा भाजपा ने आशा मौर्या मैदान में है। नामांकन पत्र के साथ अपनी माली हालत का जिक्र इन्होने अपने शपथ पत्रांें में किया है। जानिए क्या है?

सपा से नरेन्द्र सिंह वर्मा-
सपा सरकार में कबीना मंत्री तथा महमूदाबाद से सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा विधि स्नातक है। इनकी उम्र 53 साल है। इनके शपथ पत्र में स्वयं तथा पत्नी और पुत्री मानसी जिनके बैंक खाते में 42672 रू0 जमा है का विवरण प्रस्तुत किया है। शपथ पत्र के अनुसार चल सम्पत्ति के रूप में एक करोड 88 लाख 71 हजार 236 रूपये रखने वाले श्री वर्मा के मात्र 10 ग्राम सोना है। इनके पास एक स्कार्पियो और तेल टैंकर भी है। 20 हजार की नगदी का ब्यौरा इन्होने दिया है।महमूदाबाद में बना राम अकबाल गन हाउस इनकी पत्नी के नाम पर है। अचल सम्पत्ति के रूप में इनके पास 2 करोड 75 लाख की तथा पत्नी के नाम पर एक करोड 1 लाख 75 हजार की प्रापर्टी दर्ज है।इनके उपर किसी तरह की बकायेदारी नहीं है न ही किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज है।

बसपा को झटका, अहमद संग हजारों कार्यकर्ता सपा में शामिल

भाजपा से आशा मौर्य
आशा मौर्या के पास उनके पति से कई गुना ज्यादा सम्पत्ति होना दर्ज है। वह कार से चलती है जबकि पति के पास मोटर साइकिल है।मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली आशा मौर्य स्नातक है तथा 55 हजार की नगदी होना दर्ज है जबकि पति के पास 15 हजार नगदी है। इनके पास 100 ग्राम सोना तथा 500 ग्राम चांदी है। यह रिवाल्वर भी रखती है। इनके पति दो नाली बंदूक रखते है। कुल सम्पत्ति के रूप में आशा मौर्य के पास 58 लाख 94 हजार रूपये दर्ज है पति के नाम पर 4 लाख 95 हजार 500 रू0 सोना दर्शाया गया है। शपथ पत्र में अधिकांश प्रापर्टी इनके नाम पर ही है। इनके नाम पर कुल 3 करोड 71 लाख की अचल प्रापर्टी दर्ज है वहीं पति के नाम पर 75 लाख की प्रापर्टी दर्ज है।  इसके अतिरिक्त अयोध्या प्रकरण के दो मुकदमों सहित कुल 6 मुकदमें दर्ज है जिनका न्यायालय ने संज्ञान लिया है।

\महमूदाबाद में बसपा को लगेगा झटका, हाथी छोड साइकिल पर चलेेंगें अहमद

बसपा से प्रद्युम्न वर्मा
प्रद्युम्न वर्मा पेेशे से अधिवक्ता है। इनके उपर तीन मुकदमें विचाराधीन है। इन्होने अपने शपथ पत्र में स्वयं तथा पत्नी के साथ दो आश्रितों का भी ब्यौरा दिया है। इसके मुताबिक इनके पास 3 लाख, पत्नी के पास 4 लाख 50 हजार, पुत्र शिवम के पास 90 हजार और हर्षित के पास 75 हजार रूपये नगदी है। इनके पास हुन्डई सेन्ट्रो कार तथा पत्नी के पास फोर्ड एण्ड्रीवर और होण्डा की अमेज कार है। इनके पास 300 ग्राम सोने के जेवर है जबकि पत्नी के पास 200 ग्राम सोना तथा 2 किग्रा चांदी के जेवर है कुल चल सम्पत्ति के रूप में श्री वर्मा ने अपने पास 8 लाख 28 हजार 496, पत्नी के पास 32 लाख 56 हजार 593, शिवम के पास 2 लाख 34 हजार 887, हर्षित के पास 1 लाख 62 हजार 90 रूपये दर्शाया है। अचल सम्पत्ति के रूप में इनके नाम 2 करोड 90 लाख 77 हजार, पत्नी के नाम पर एक करोड 35 लाख 20 हजार की प्रापर्टी दर्ज है। इनकी पत्नी के नाम पर 4 लाख 22 लाख 943 रूपये देनदारी है।

क्त आंकडे शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किये हैं जो कि दैनिक अखबार ‘पायनियर’ में प्रकाशित किये गये हैं।