महेन्द्र वर्मा को लेकर वायरल हुई झूठी खबर, जानिए क्या है सच्चाई



महमूदाबाद।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति तेज होती जा रही है। महमूदाबाद से विधायक प्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के बडे भाई महेन्द्र सिंह वर्मा जो कि सीतापुर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर जबरदस्त वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर में लिखा है कि ‘प्रचार करने गये सपा नेता को महिलाओं ने भगाया’। सोशल मीडिया पर खबर आते ही विपक्षियों ने इसे जमकर मुद्दा बना डाला। सोशल मीडिया पर चली ताबडतोड पोस्ट के बाद एक ओर जहां पूरे जिले की सपा में हडकम्प मच गया।

यह भी पढें:-  बसपा को झटका, अहमद संग हजारों कार्यकर्ता सपा में शामिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर को लेकर हमने हकीकत जानने की सोची।खबर के मुताबिक महेन्द्र सिंह वर्मा शिवरूखकलां में प्रचार करने गये थे जिसके बाद उन्हें महिलाओं ने वहां से भगा दिया। लेकिन सत्यता तो कुछ और ही पाई गई। शिवरूखकलां समाजवादी पार्टी का गढ माना जाता है। क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह वर्मा के प्रभाव के चलते शिवरूखकलां में महेन्द्र व नरेन्द्र की काफी अच्छी लोकप्रियता है।

यह भी पढें:-  अखिलेश को साइकिल मिलने पर बोले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री........

प्रचार करने पहुंचे महेन्द्र सिंह वर्मा का ग्रामवासियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत भी किया था। जिसकी फोटो उन्होने खुद अपनी सोशल मीडिया टाइमलाइन पर पोस्ट की थी।
सोशल मीडिया पर शिवरूखकलां के ही कई निवासियों ने खबर का जबरदस्त खण्डन कर दिया। उनका मानना था कि गांव में ऐसा कुछ हुआ ही नही।


महेन्द्र सिंह वर्मा के प्रतिनिधि राजबहादुर वर्मा से हमने बात की तो उन्होने बताया कि एक सप्ताहिक अखबार के पोर्टल पर इस खबर का संचालन किया गया। यह विरोधियों की साजिश है। समाजवादी पार्टी अपने विकास के दम पर पूरे प्रदेश में अलग पहचान बना चुकी है। महेन्द्र सिंह वर्मा व नरेन्द्र सिंह वर्मा ने हर क्षेत्र का विकास किया है। कुछ लोगो ने गंदी राजनीति के तहत यह काम किया है जो कि निदंनीय है। सोशल मीडिया पर चली खबर न तो घटना से सम्बंधित कोई फोटो थी न ही महिलाओं के नाम व उनकी बात। जिससे साफ जाहिर हुआ कि पूरी खबर हवा में लिखी गई है।




बीजेपी प्रत्याशी की बढ सकती हैं मुश्किलें, चुनाव लडेंगें सुरेश


Ayush Jain Journalist
महमूदाबाद (सीतापुर)
महमूदाबाद से भाजपा उम्मीदवार आशा मौर्य की मुश्किलें बढ सकती है। बीजेपी से टिकट की दावेदारी ठोक रहे सुरेश वर्मा टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय मैदान में आ सकते है। ज्ञातव्य हो कि भाजपा ने आशा मौर्य को महमूदाबाद से प्रत्याशी बनाया है। आशा मौर्या को टिकट मिलना महमूदाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है।

कांग्रेस नेता मोहन ने थामा बीजेपी का दामन

परिवर्तन यात्रा में करीब 20 हजार समर्थकों को जुटाकर शीर्ष नेतृत्व को ताकत का एहसास कराने वाले सुरेश वर्मा टिकट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन आशा मौर्य को टिकट मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं युवाओं में मायूसी छा गई। सुरेश वर्मा अपने पास भारी जनसमर्थन देखते हुए निर्दलीय लडने की तैयारी करने में लगे हैं। ऐसे में अगर सुरेश वर्मा निर्दलीय मैदान में उतरते हैं तो बीजेपी प्रत्याशी आशा मौर्या की मुश्किलें बढ सकती है।

परिवर्तन यात्रा से महमूदाबाद में परिवर्तन की हुंकार भरेंगें भाजपाई

हालांकि सुरेश वर्मा निर्दलीय लड रहे हैं या किसी अन्य दल इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती लेकिन सुरेश वर्मा ने अपने सोशल मीडिया टाइमलाइन पर चुनाव लडने का पूरा दावा ठोक दिया है। उन्होने समर्थकों को आश्वस्त किया कि वह चुनाव जरूर लडेंगें। सुरेश वर्मा के चुनाव लडने से महमूदाबाद विधानसभा के समीकरण बिल्कुल बदल सकते है।

युवाओं का हैं साथ
भाजपा से टिकट की दावेदारी ठोक रहे सुरेश वर्मा के साथ युवाओें का बडा समर्थन माना जाता है। सोशल मीडिया पर सुरेश वर्मा के समर्थन मंें लहर बनाने के लिए युवाओं ने काफी प्रयास किये थे।






बसपा को झटका, अहमद संग हजारों कार्यकर्ता सपा में शामिल


आयुश जैन महमूदाबाद।
विधानसभा क्षेत्र महमूदाबाद में बहुजन समाज पार्टी के लिए बुरी खबर है। वर्ष 2012 में बसपा से विधानसभा चुनाव लडकर महमूदाबाद मंे बसपा की नींव मजबूत करने वाले अहमद अंसारी अपने हजारों समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गये। 



अहमद अंसारी, पैतेपुर के पूर्व चेयरमैन मौलाना अफजल व नदीम अहमद नेता का अचानक दल बदलना बसपा को जहां तगडा झटका लगने जैसा है वहीं सपा को एक बडा जनसमर्थन मिल गया है। 
न्यू विजन इण्टर कालेज परिसर में आयोजित वृहद कार्यक्रम में बसपा से 2012 में विधानसभा चुनाव लड चुके अहमद अंसारी व पैतेपुर के पूर्व चेयरमैन मौलाना अफजल एवं नदीम अहमद सहित उनके हजारों समर्थक आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। 


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं महमूदाबाद से सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह वर्मा एवं उनके बडे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा ने माल्यार्पण कर सभी को समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में सपा विधानसभा अध्यक्ष मो0 कादिर भी उपस्थित रहे। 



जैन साध्वियों की मृत्यु पर महमूदाबाद जैन समाज में शोक की लहर


महमूदाबाद (सीतापुर)
जैन संत आचार्य चैत्य सागर महाराज के पदविहार के दौरान बिहार स्थित गया के निकट डोबी में जैन आर्यिकाओं की सडक दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु पर समस्त महमूदाबाद जैन समाज ने शोक व्यक्त किया। जैन समाज महामंत्री पारस जैन ने बताया कि कलकत्ता से पदविहार करते हुए बिहार के गया पहुंच रहे आचार्य चैत्य सागर महाराज के ससंघ आर्यिका 105 अयोध्या मती माता समेत दो अन्य माताओं की समाधि हो गई।

जैन मुनि तरूण सागर पर अभद्र टिप्पणी का महमूदाबाद जैन समाज ने किया विरोध


जिसकी सूचना पाकर पूरे जैन समाज महमूदाबाद में शोक की लहर दौड गई। उन्होने कहा कि घटना बहुत ही दुखदायक है। हृदयविदारक दुर्घटना व समाधि ने पूरे जैन समाज को हिलाकर रख दिया है। उन्होने कहा कि भारत सरकार को इस सम्बंध में विचार करना होगा। समस्त जैन संतों को सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। जैन संत राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, उपाध्यक्ष पंकज जैन, अरूण जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अमृत जैन, राजन जैन, राहुल जैन, विजय जैन, शैलेश जैन, विकास चन्द जैन, चक्रेश्वर कुमार जैन, कोमल चन्द्र जैन, मुकेश जैन सहित समस्त जैन समाज ने घटना पर दुख प्रकट किया।






महमूदाबाद में बसपा को लगेगा झटका, हाथी छोड साइकिल पर चलेेंगें अहमद


आयुष जैन महमूदाबाद।
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के दल बदलने की रफ्तार तेज होती जा रही है। महमूदाबाद से समाजवादी पार्टी के लिए एक बडी खबर आ रही है। इस खबर से जहां सपाईयों मंे खुशी होगी वहीं महमूदाबाद से बसपा को तगडा झटका लग सकता है।

बडी खबर- कांग्रेस से दावेदारी ठोकेगें मीसम अम्मार रिजवी

कांग्रेस नेता मोहन ने थामा बीजेपी का दामन

महमूदाबाद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे अहमद अंसारी बसपा छोडकर सपा का दामन थामने वाले है। विधानसभा चुनाव 2012 में नरेन्द्र सिंह वर्मा के खिलाफ लडने वाले अहमद अंसारी ने उस समय नरेन्द्र सिंह वर्मा को बडी टक्कर दी थी। हालांकि विजय प्राप्त नहीं कर सके थे। न्यू विजन इण्टर कालेज के परिसर में 22 जनवरी को कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा स्वयं सपा की सदस्यता दिलायेंगें। महमूदाबाद में वैसे ही बसपा का कोई खास आधार नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में बसपा के इस कद्दावर नेता का पार्टी छोडना बसपा को तगडा झटका हो सकता है। अहमद अंसारी ने बताया कि उनके साथ उनके हजारों समर्थक भी मौजूद रहेंगें।

अखिलेश को साइकिल मिलने पर बोले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री........



अखिलेश को साइकिल मिलने पर बोले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री........


महमूदाबाद, सीतापुर



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव चिन्ह साइकिल मिलने पर कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा से प्रतिनिधि द्वारा बात की गई तो उन्होने कहा कि चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी की अधिवेशन के निर्णय को सही माना और उन्होने अखिलेश यादव को चुनाव चिन्ह साइकिल आबंटित कर दी 



उन्होने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में कम से कम तीन सौ सीटें जीती जायेगी और फिर से प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगें। उन्होने नेता मुलायम सिंह यादव के सम्बंध में पूछने पर कहा कि वह हमारे नेता है, हमारे मार्गदर्शक हैं और रहेंगें।  यह बात हम नहीं हमारे मुख्यमंत्री भी बराबर कहते आ रहे हैं। 

महमूदाबाद की और खबरों के लिए क्लिक करें






राष्ट्र की एकता को बनाये रखना हर भारतीय का कर्तव्य- रमेश वाजपेयी


महमूदाबाद, सीतापुर
भारतीय संस्कृति, सभ्यता, चिंतन, अध्यात्म, सांसारिक उच्चकोटि के दर्शन की पताका पूरे विश्व में फैलाने वाले महान संयासी स्वामी विवेकानंद नें राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने का काम किया। भारत माता के सच्चे सपूत विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य के रूप में उनकी अभिव्यक्ति का साधन बने। अकेले ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले स्वामी विवेकानंद नें अपने व्यक्तित्व का प्रकाश फैलाने की शिक्षा पूरे विश्व को दी। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि प्रत्येक राष्ट्रभक्त को अपनी मातृभूमि के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हुए उसे मां जगदम्बा के समान स्नेह और सम्मान देना चाहिए। राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है।
    यह उद्गार सीता इंटर कालेज में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते हुए प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश दुबे नें कहा कि स्वामी विवेकानंद जी नें कहा है कि मन की दुर्बलता से अधिक भयंकर और कोई पाप नहीं है। हम जितना अध्ययन करते हैं उतना ही हमें अज्ञान का आभास होता जाता है। कार्यक्रम में विभा सिंह नें युग पुरूष विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि वह बाल्यावस्था में काफी नटखट थे। जिज्ञासा उनमें शुरू से विद्यमान थी। ईश्वर कौन है, क्या है, क्या इसके दर्शन हो सकते हैं। विवेकानंद जी की इस जिज्ञासा को गुरू रामकृष्ण परमहंस नें पूरा किया। ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होनें शिकागो धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया था। कार्यक्रम में सोनू शर्मा नें लो श्रद्धांजलि हे राष्ट्र पुरूष गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था के एकेडमी में वागीश दिनकर वाजपेयी व जूनियर वर्ग में दिल मोहिनी मिश्रा की देख-रेख में विवेकानंद जयंती मनाई गई। इसी के साथ क्षेत्र के प्रकाश इंटर कालेज, संजू प्रजापति, सरदार सिंह कानवेंट, सरदार वल्लभ सिंह पटेल कन्या शिक्षण संस्थान गुडै़चा में भी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

कुछ लोगो के विरोध के कारण महमूदाबाद नहीं बन सका जिला



आयुष जैन महमूदाबाद समाचार-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी ने मौलाना आजाद इंन्स्टीट्यूट आॅफ ह्यूमनीटीज साइंस एण्ड टेक्नालाजी के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि महमूदाबाद का सम्पूर्ण विकास जिला बनाकर ही कियाजा सकता है। मैने महमूदाबाद को जिला बनाने के लिये तीन बार विशेष प्रयास किये परंतु राजनीतिक लोगो के विरोध के चलते महमूदाबाद आज तक जिला नहीं बन सका।

बडी खबर- कांग्रेस से दावेदारी ठोकेगें मीसम अम्मार रिजवी

लेडी हैग ने जहां बनाया दवाखाना, अम्मार रिजवी ने उसे बना दिया था बडा अस्पताल


महमूदाबाद हमारी जन्मभूमि व कर्मभूमि है और यहां के विकास के लिये मैं तत्पर रहा हूॅं। मैने महमूदाबाद क्षेत्र के विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। मैने अपने राजनीतिक जीवन में अब तक तीन बार विशेष अवसरों पर महमूदाबाद को जिला बनाने के प्रयास किये किन्तु कुछ राजनीतिक लोगो के विरोध के चलते तीनों प्रयास विफल रहे किन्तु मैं इसके लिये हमेशा प्रयास करता रहूॅंगा।

महमूदाबाद की सर्वाधिक खबरों का एकमात्र वेब पोर्टल www.mahmudabadsamachar.in


कांग्रेस नेता मोहन ने थामा बीजेपी का दामन


महमूदाबाद सीतापुर
आगामी महमूदाबाद  विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से कमर कस रही है। महमूदाबादवासियों के लिये एक बडी खबर है। महमूदाबाद में बसपा व कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड चुके मोहन प्रसाद बारी को भाजपा पार्टी में शामिल किया गया है। रविवार की दोपहर लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोहन प्रसाद बारी समेत कई लोगो को पार्टी में शामिल किया। मोहन प्रसाद बारी के भाजपा में आने के बाद स्थानीय राजनीति के समीकरण बदलने की संभावना तेज हो गई है।
भाजपा से अपनी राजनीति शुरू करने वाले मोहन बारी ने महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 में बसपा से चुनाव लडकर 30 हजार से अधिक मत प्राप्त किये थे। उन्होने राजनीति के उलट फेर के चलते वर्ष 2012 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में थे। इस बार इन्हें करीब बीस हजार मत ही प्राप्त हुए। मोहन प्रसाद बारी के पूर्वज मूलतः पूर्वांचल के होने के कारण इनकी पकड पूर्वांचल के क्षेत्रवासियों पर मानी जाती है। सौम्यए मृदु स्वभाव के धनी मोहन प्रसाद के भाजपा में आने के बाद भाजपा में कार्य कर रहे टिकट के उम्मीदवारों में खलबली मच गई है। दो बार विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद मोहन प्रसाद अब भाजपा में अपनी दावेदारी की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

बडी खबर- कांग्रेस से दावेदारी ठोकेगें मीसम अम्मार रिजवी


महमूदाबाद, सीतापुर
कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व कबीना मंत्री डा0 अम्मार रिजवी के पुत्र मीसम अम्मार रिजवी महमूदाबाद विधानसभा सीट से ही अपनी दावेदारी ठोकने की तैयारी में लगे हैं।मीसम अम्मार रिजवी कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लडने की कोशिश में लगे हैं। वर्ष 2007 में भी मीसम अम्मार रिजवी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके थे परंतु जीत दर्ज नहीं कर सके थे उसके बाद वर्ष 2012 में वह चुनाव नहीं लडे थे। एक भेंट में मीसम रिजवी ने बताया कि वे वर्ष 2007 में महमूदाबाद विधानसभा से चुनाव लड चुके हैं। क्षेत्र की जनता ने काफी जनसमर्थन दिया था। कतिपय कारणों के चलते वर्ष 12 में वह चुनाव नहीं लड सके। उन्होने बताया कि आगामी चुनाव वह कांग्रेस पार्टी से लडने की तैयारी में हैं।कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।


आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण मेरी प्राथमिकता- धर्मेन्द्र रघुवंशी


महमूदाबाद, सीतापुर
नवागत कोतवाल धर्मेन्द्र रघुवंशी ने महमूदाबाद कोतवाली का पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि किसी भी पीडित के लिेये वह हर समय जहां उपलब्ध रहेंगें वहीं अपराधियों पर कडी कार्यवाही करेंगें। क्षेत्र की जनता के लिये हर समय मेरे दरवाजे खुले हैं। पुलिस से सामान्य व्यक्ति को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस मित्रवत कार्य व्यवहार करते हुए समाज के अराजक तत्वों के विरूद्ध अभियान छेडकर जेल भेजने की कार्यवाही करेगी। उन्होने कहा कि समाज में अराजक तत्वों का स्थान नहीं है। ऐसे लोगो का स्थान केवल जेल है। धर्मेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि वह महोली क्षेत्र में रहकर वहां हुई बडी डकैती का खुलासा करते हुए अपराधियों को पकडकर जेल भेजा है। उन्होने बताया कि महमूदाबाद क्षेत्र में लोहा व्यापारी के यहां हुई डकैती तथा सपा नेता के घर हुई चोरी के अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करते हुए जेल भेजा जायेगा।