क्षेत्र के विकास के लिये गांजरी जिला बनाना मेरी प्राथमिकता- डा. अम्मार रिजवी


महमूदाबाद (सीतापुर)
       सेउता विधानसभा क्षेत्र के मियांपुरवा स्थित गांजर भवन में कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. अम्मार रिजवी ने कहा कि प्रदेष में कांग्रेस सरकार के दौरान वर्ष 1988   में अत्यंत पिछड़े इस गांजरी क्षेत्र के विकास के लिए तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी के साथ मैंने घाघरा के चहलाारी घाट पर पुल का षिलान्यास किया था। उस समय इसकी लाग मात्र 15 करोड़ थी जो आज बढ़कर तीन सौ करोड़ हो गई है। इस पुल के निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने धनराषि स्वीकृत कर दी थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए गांजरी जिला के साथ विश्वविद्यालय व मेडिकल कालेज बनाया जाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, पुलिया विकास के असली मानक नहीं हैं। विकास के लिए आवश्यक है देश व प्रदेश की युवा पीढ़ी षिक्षित और संस्कारित हो। उत्तर प्रदेश 27 सालों से बेहाल है तथा यहां का गरीब किसान परेशान है। परेशान किसानों के घाव पर मरहम लगाने के स्थान पर नोटबंदी कर नमक छिड़कने का काम किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव हरीष वाजपेयी ने कहा कि पैसा होते हुए भी अपनों का इलाज व षादी आदि न कर पाने की कठिनाइयों का बदला जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी। कार्यक्रम को गणेश शंकर, श्याम किशोर शुक्ल, विनीत दीक्षित, राकेश अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया।
        कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं देवराज तिवारी, मुकुंद तिवारी, उमेष मोतीलाल, गुफरान, वसी अहमद, डा. असलम, आफताब आलम, ष्यामू सिंह, मुनेष्वर रावत, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से राष्ट्रीस सचिव व प्रदेष व जिला नेतृत्व से डा. अम्मार रिजवी को सेउता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी बनाए जाने की जोरदार मांग की। आए हुए कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को उनकी भावनाएं षीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाए जाने का आष्वासन दिया। इस मौके पर मीसम अम्मार रिजवी, राजेष सिंह, इरफान मंसूरी, राषिद कामरीन, अंकुर सिंह, मनोज षुक्ल, राहुल सिंह, सीतांषु षुक्ल, रईस अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




अनूप जलोटा के सुरों से सजेगी रविवार की शाम, सांई भजन संध्या की तैयारियां पूरी


प्रसिद्ध भजन गायक के भजनों पर थिरकेगें सांई भक्त
महमूदाबाद, सीतापुर
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा क्षेत्र में आयोजित सांई पालकी यात्रा एवं सांई भजन संध्या की तैयारियों का अन्तिम रूप देने में सैकड़ों साई भक्त द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई भजन संध्या को आकर्षक बनाने की जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। प्रसिद्ध श्री संकटा देवी मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद बैण्ड बाजों, घोड़ों ऊटों बग्घी आदि से सुसज्जित सांई पालकी शोभा यात्रा 27 नवम्बर को 12 बजे दिन में रामकुण्ड चैराहा जूनियर हाई स्कूल पर बनाये गये द्वारिका माई स्थल पहुंचेगी।
 पालकी यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। साई भजन संध्या पर प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा सायं सात बजे से भजन प्रस्तुत करेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भारी भीड को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पाण्डाल लगाये जाने के साथ-साथ कार्यक्र्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने लोगों से कार्यक्रम का आनन्द लेने की अपील की है। ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष महमूदाबाद क्षेत्र में प्रसिद्ध सांई भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इससे पूर्व इस सांई भजन संध्या में लखविन्दर सिंह लक्खा, मनहर उदास, तृप्ति शाक्या जैसे भजन सम्राटों ने अपनी प्रस्तुतियां दी है।


इन साढे चार सालों में सपाईयों ने किया है सिर्फ अपना विकास- मोहन प्रसाद


कार्यकर्ताओं को दिलाई गई बूथ जीतने की शपथ
महमूदाबाद, सीतापुर
 अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शपथ व सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मोहन प्रसाद बारी ने कहा कि सपा सरकार में विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटा जा रहा है। प्रदेश व क्षेत्र में जितना विकास हुआ है वह जनता के सामने हैं। सडके बनने के साथ ही टूट रही हैं। मानकों की धज्जियां उडाकर किये गये विकास में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपना विकास अधिक किया है।  नोटबंदी की मार से जनता जब त्राहि त्राहि कर रही थी तब सरकारी आदेशों के बाद भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की पेट्रोल टंकी पर बंद हुए नोट से तेल किसानों को नहीं मिला। लोकतंत्र में मनमानी का कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री ने मनमानी करते हुए हजार-पांच सौ के नोट बंद कर किसानों, गरीबों, वृद्धों, असहाय मरीजों के सामने मौत लाकर खडी कर दी है। नोटबंदी के दौरान पूरे देश में 75 लोगो की दर्दनाक मौतें हुई हैं। इसके लिये प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डा0 विजयलक्ष्मी भी मौजूद रही। कार्यक्रम को संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कालेज के संरक्षक रामप्रवेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, मंसूर अली सलमानी, रमेश निषाद, अशोक सिंह मुन्ना, श्यामू सिंह पूर्व सैनिक, ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की दूरगामी, बच्चों के एमडीएम, रोजगार गारंटी आदि योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर रामपुर मथुरा के जकी अहमद, अयूब डम्पी, राहुल रस्तोगी, अनिल वर्मा, कमलेन्द्र शुक्ल, सुमेरी लाल, कालिका प्रसाद, फातिमा बानो, नीतू सिंह पूर्व प्रधान, मेराज खां, रामकिशोर मौर्य, सुरेश रावत, गोविन्द गुप्ता, अरविन्द कुमार आदि को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने की शपथ दिलाई गई।

बडी खबरः 85 करोड की लागत से बनेगा महमूदाबाद-तम्बौर तथा महमूदाबाद-सिधौली मार्ग का अवशेष हिस्सा




  • शासन ने स्वीकृति किये 8 करोड दस लाख रूपये, खुशी


महमूदाबाद, सीतापुर
दशकों से गडढ़ों में परिवर्तित हुई दो प्रमुख मार्गाें पर हिचकोलें खाकर होने वाली दुश्वारियां जल्द ही दूर होंगी। महमूदाबाद-तंबौर मार्ग तथा महमूदाबाद-सिधौली मार्ग की अवशेष सड़कों के लिए सरकार नें 85 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करते हुए दोनों मार्गाें के लिए 8 करोड़ दस लाख की धनराशि शासन नें अवमुक्त कर दी है। दोनों प्रमुख जर्जर मार्गाें के उच्चीकरण व चैड़ीकरण के लिए स्वीकृत की गई धनराशि को लेकर लोगों नें खुशी जाहिर की है। करीब 55किमी. लंबे महमूदाबाद-तंबौर जर्जर मुख्य मार्ग तथा करीब 30 किमी लंबे महमूदाबाद-सिधौली जर्जर मार्ग के उच्चीकरण व चैड़ीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नें अपने महमूदाबाद आगमन पर दोनों सड़कों को बनवाये जाने की घोषणा की थी। दोनों प्रमुख मार्गाेें के उच्चीकरण एवं चैड़ीकरण के लिए पहले ही करोड़ो रुपयों की भारी भरकम धनराशि जारी कर दी गई थी। दोनों प्रमुख मार्गाें पर करीब 25 किमी. अवशेष भागों के लिए धनराशि स्वकृत नहीं हो पाई थी। दोनों मार्गाें पर स्वीकृत की गई धनराशि से कार्य चल रहा है।
महमूदाबाद-सिधौली मार्ग के लिए अवशेष 14 किमी. मार्ग उच्चीकरण व चैड़ीकरण के लिए 44 करोड़ 53 लाख से अधिक की तथा महमूदाबाद-तंबौर मार्ग करीब दस किमी. लंबे अवशेष मार्ग के लिए 40 करोड़ 53 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए सरकार नें 8 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त कर दी है। मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा को अब्दुल कादिर, इरफान मुन्ना, अब्दुल कय्यूम, कुंवर रस्तोगी, अखिलेश गुप्त, प्रवीण वर्मा, ओमकार नाथ आदि नें बधाई दी है।      

महमूदाबाद वासियों को मिलेगा इस बडी समस्या से छुटकारा, गन्ना मंत्री बनते ही नरेन्द्र वर्मा ने किया प्रयास,


सावधान! सडक पर कूडा जलाया तो देने पड सकते हैं 5 हजार रूपये


बढते प्रदूषण पर सख्त हुई नगर पालिका
Shailendra Dubey
महमूदाबाद, सीतापुर
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कूडा जलाने वालांे तथा पालीथीन का प्रयोग करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। वायु प्रदूषण/स्माग को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने व्यक्तियों से कूडा न जलाने की अपील की है साथ ही पालीथीन का प्रयोग भी बंद करने की अपील की है। किसी भी स्थान पर कूडा एकत्र हो तो उसकी सूचना नगर पालिका तक भी पहुंचाई जा सकती है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि एन0जी0टी0 एक्ट- 2010 के धारा 15 एवं 16 के तहत नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में किसी भी स्थान पर कूडा एकत्र हो तो उसकी सूचना कार्यालय नगर पालिका परिषद के कार्यालय में उपलब्ध करा सकते है।  इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि यदि किसी स्थान पर कूडा एकत्र होने की जानकारी मेरे मो0 नं0 9450206703 तथा  अनिल कुमार के मो0 नं0 9044137283 पर दी जा सकती है। उन्होने नगरवासियों से अपील की है कि पालीथीन का प्रयोग प्रत्येक दशा में बंद करें। अपने साथ कपडे या कागज का बैग लेकर बाजारों में निकलें। सडकों के किनारे भवन निर्माण सामग्री के मलबे को एकत्र न करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कूडा जलाया जाता है या पालीथीन का प्रयोग किया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों पर एन0जी0टी0 एक्ट- 2010 की धारा 15 एवं 16 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जिसका वह स्वयं जिम्मेदार हांेगंे। उन्होने कहा कि वायू प्रदूषण तेजी से बढ रहा है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इसकी रोकथाम के लिये एकजुट हों। नगर पालिका को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य बनाने में आप सब का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होने बताया कि इस एक्ट के तहत सडक के किनारे भवन सामग्री के अवशेष को सडक पर रखे जाने पर रू0 50 हजार एवं नगरीय ठोस अपशिष्ट को सडक पर फके जाने तथा अपशिष्टों को जलाये जाने की प्रत्येक घटना के लिये 5 हजार का आर्थिक दण्ड दिया जायेगा।




मुशायरे की तैयारियां पूरी, इमरान प्रतापगढी करेंगें शिरकत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह


महमूदाबाद (सीतापुर)
नगर के कालविन इंटर कालेज के विशाल परिसर में 20 नवम्बर को रात में आल इंडिया मुशायरा होगा। जिसमें देश के करीब दर्जन भर नामी-गिरामी शायर शिरकत करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर तथा आयोजक गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा मुशायरे में मौजूद रहेंगे। आल इंडिया मुशायरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुशायरे की सदारत मौलाना मोहम्मद अशफाक काशमी करेंगे। आल इण्डिया मुशायरे में यश भारती से नवाजे गये चर्चित शायर इमरान प्रतापगढी का आगमन होना है। इमरान प्रतापगढी के आगमन को लेकर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। नगर का प्रमुख चिकमण्डी चैराहा होर्डिंग्स और बैनर्स से पट गया है। उनके समर्थन मो0 शादाब इमरान प्रतापगढी के स्वागत को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
कालविन इंटर काॅलेज में रात आठ बजे से होने वाले आल इंडिया मुशायरे में अखिलेश यादव द्वारा यश भारती से नवाजे गए चर्चित शायर इमरान प्रतापगढ़ी, उसमान मिनाई, अलताफ जियां, वशीम रामपुरी, रूखशार बलरामपुरी, चांदनी शबनम, हिना अंजुम, फारूक आदिल, अमित अनपढ़, बिहारी लाल अंबर, विकास बौखल आदि शायर अपना कलाम पेश करेंगे। निजामत फारूक आदिल करेंगे। यह जानकारी देते हुए सपा के नगर अध्यक्ष मो. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि आल इंडिया मुशायरे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा मौजूद रहेंगे।

देश के निर्माण एवं विकास में योगदान दें प्रतिभाशाली छात्र- नरेन्द्र वर्मा





सीता इण्टर कालेज में तीन सैकडा से अधिक विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
महमूदाबाद, सीतापुर
संघर्ष और कठिन परिश्रम के बल पर सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। आग में तपाये जाने के बाद ही सोना तेजस रूप पाता है। जो जाग्रत, सावधान और सर्तक रहने के साथ समय की महत्ता को स्वीकार करते हुए कार्य करते है। वे कभी असफल नहीं होते। आलसी लोगों का जीवन नर्कमय हो जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर क्रिया-कलापों में भाग लेने से ही स्वार्गीण विकास सम्भव है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी देश के निर्माण एवं विकास में अपना योगदान दें।
यह बात सीता इण्टर काॅलेज सभागार में बाल दिवस के अवसर पर गत वार्षिक परीक्षा व चालू सत्र के त्रयमासिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले करीब तीन सैकड़ा छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास व चीनीमिल मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने कही। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते कभी बन्द नहीं होते। जीवन में ऐसे कार्य करें कि घर-परिवार, समाज, प्रदेश और देश के लोग आप पर गर्व कर सकंे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि आप अपने लक्ष्य को तय करें जो बच्चे सम्मान नहीं पा सके वह लोग अपने अध्ययन पर और जोर दे और बेहतर तरीके से लक्ष्य बनाकर तैयारी करते हुए अपने मुकाम को हासिल करें। जो बच्चे पुरस्कृत किये गये है वह भी अपनी तैयारियां पर ध्यान देते रहें। कार्यक्रम को पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव सिंह ने संबोधित करते हुए बच्चों को पुलिस की कार्यशैली बताते हुए कहा कि पुलिस सभ्य नागरिकों के मित्र के रूप में कार्य करती है। आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें और जीवन में तरक्की कर नाम रोशन करें।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक रमेश चंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी, डां एमणि मिश्रा, अनंत रत्नम् वाजपेयी, वागीश दिनकर, डीके गिरी, प्रतिभा सिंह के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों के चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्था की प्रियांशी पटेल, तनिष्का कश्यप ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति, लोकगीत व चुटकुले सुनाएं और चाचा नेहरू को नमन किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति संस्थापक प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने आभार व्यक्त किया। संचालन अनूप सूरज यादव ने किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी रमेश चन्द्र यादव, श्रीश रस्तोगी, धीरेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान 
सीता इंटर कालेज की बोर्ड परीक्षा के साथ नर्सरी से कक्षा 11 तक की गत वार्षिक परीक्षा व चालू सत्र की त्रय मासिक परीक्षा में सर्वाेंत्तम अंक प्राप्त करने वाले अतुल वर्मा, श्याम पटेल, रीता देवी, हर्ष जैन, प्रांशुल पटेल, आकाश वर्मा, अंकित वर्मा, राजकुमार, आदित्य वर्मा, उत्कर्ष शुक्ल, गरिमा पटेल, अभिषेक कुमार को  हर्षित नाग, साधना वर्मा, साक्षी गुप्ता, सुभी सिंह, आयुष कुमार, हर्षित वर्मा, वंदना देवी, शशीकांत तिवारी, प्रशांत कुमार, सचिन कुमार, अनुराग वर्मा, विवेक जैन, पूजा सिंह, सौम्या पांडेय, नितीश मोहन बाथम, आयुष वर्मा, रौनक कश्यप, अनादि किशोर, हरिओम शर्मा, सुयश सूरज, अंकित कुमार वर्मा व नौ के अभय पटेल, अतुल वर्मा, साधना वर्मा, साक्षी गुप्ता, सुमित अवस्थी, गरिमा पटेल, अनुराग वर्मा, नेहा चक्रवर्ती, रीता देवी, सुभी सिंह, अनमोल कुमार, प्रांजल गुप्त, हर्षित नाग, विवेक जैन, पूजा यादव, सौम्या पांडेय, सीतांशी पटेल, अभिजीत सिंह, अमन सिंह, हिमांशु वर्मा, श्याम पटेल, शशी वर्मा, प्रियांशी वर्मा, रेखा सोनी, संतोष कुमार, रंगोली वर्मा, उत्कर्ष शुक्ला, सुमित कुमार, विनय वर्मा। जूनियर वर्ग के शिवान्या बाल्कीकि, मुस्कान भार्गव, प्रयाग वर्मा, अदिति सोनी, अरूण कुमार, दीक्षा मौर्या, राघवेंद्र यादव, प्रियांशू पांडेय, अनुभव शुक्ला, आस्था पांडेय, तनु वर्मा, अविरल वर्मा, प्रिंश वर्मा, अंकिता भार्गव, उपेंद्र शर्मा, भूपेंद्र कुमार, अभिनव सिंह, अंशिका वर्मा, अमन वर्मा, वर्तिका सोनी, चित्रांश वर्मा, अक्षय प्रताप सिंह, शुभम वर्मा, श्रुति गुप्ता, रजत गुप्ता, श्याम भार्गव, विवेक पोरवाल, अनामिका सिंह, परिधि वर्मा, गौरव निगम, आदित्य वर्मा, श्रेया सिंह, आशीष कुमार, प्रिया वर्मा, आस्था रावत, राहुल राज, आराधना वर्मा, विनायक पोरवाल, अंश जायसवाल, आलोक कुमार, अतुल प्रताप राजवंशी, अनुभव गौतम, रूचि गुप्ता, नैंशी सिंह, जीतेंद्र यादव, शिवांश वर्मा, अभिषेक कुमार, अंशिका मौर्या, सचिन कुमार, वैभव वर्मा, नीतू यादव, आकाश वर्मा, शीलम राठौर, श्रेया सिंह, उत्कर्ष चैरसिया, अनुभव शुक्ला, महक वर्मा, दिव्यांशी रस्तोगी, मुस्कान वर्मा, कुशाग्र वर्मा, शुभम वर्मा, अर्चित वर्मा, अंशिका सिंह, सृष्टि गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, ऋषभ यादव, प्राची वर्मा को कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए संस्था के प्रतिभा सम्मान समारोह में आकर्षक पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।   







‘सीता चिल्ड्रेन एकेडमी’ में प्रबंध समिति ने प्रतिभाशाली छात्रों को दिया विशेष दर्जा, संभालेगे अनुशासन,


महमूदाबाद (सीतापुर)
      षिक्षा विकास का सर्वाेत्तम साधन है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प पूरा होने तक संघर्ष के साथ प्रयत्नषील रहें। कोई भी लक्ष्य बिना परिरम के प्राप्त नहीं होता। सरकार युवाओं को षिक्षा का बेहतर माहौल देने का काम कर रही है।
     यह बात सीता चिल्ड्रेन एकेडमी प्रागंण में आयोजित पदरोहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनीमिल मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपुर मथुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सागर मौर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा महाराज सिंह एवं उमेश वर्मा रहे। कार्यक्रम का षुभारंभ से पूर्व माँ भारती एवं शारदा के चित्रों पर माल्यार्पण कर हुआ। यशी गुप्ता एवं अनन्या वर्मा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा ली गई विद्यालय के हित एवं गोपनीयता की शपथ लेना रहा।
    सभी कप्तानों ने विद्यालय के विकास एवं अनुशासन बनाने में अहम भूमिका निभाने की शपथ ली। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कप्तानों को उनकी शपथ दिलवाई। विद्यालय के क्रीड़ा प्रमुख रवि शुक्ल ने सभी कप्तानों को उनके ग्रुप के ध्वज प्रदान किए। कप्तानों एवं उनके सदस्यों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विद्यालय के प्रबंधक आरके वाजपेयी, उप-प्रबंधक वागीश दिनकर एवं प्रधानाचार्य डीके गिरि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। संस्था के वाइस मैनेजर वागीश दिनकर ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुशासन प्रमुख शंशाक शेखर शुक्ल ने किया।

इन छात्र/छात्राओं को मिला विशेष दर्जा
महमूदाबाद, सीतापुर
विद्यालय की अदीबा सिद्दकी को हेड गर्ल, महेन्द्र प्रताप को हेड ब्वाय, अभिराज सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन, नित्या शर्मा को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, अक्षय प्रताप को ग्रुप मास्टर्स ब्रूड का कैप्टन, अभिषेक वर्मा को बैटल स्टार्स का कैप्टन, खुशी रस्तोगी को यैलो सरफर्स का कैप्टन एवं सौम्या शुक्ला को किलर फ्रोर्स्ट का कैप्टन चुना गया। सुरभि गुप्ता, उजमा अंसारी, श्वेता वर्मा एवं अंशिका वर्मा को विद्यालय का अनुशासन प्रमुख चुना गया। सभी कप्तानों ने विद्यालय के विकास एवं अनुशासन बनाने में अहम भूमिका निभाने की शपथ ली।





नोट बदलने के लिये जरूरतमंदों और गरीबों को विशेष सुविधा दे केन्द्र सरकार- नरेन्द्र वर्मा



सीता चिल्ड्रेन एकेडमी में एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे नरेन्द्र वर्मा’
महमूदाबाद, सीतापुर
देश में बडे नोटो के प्रचलन बंद होने के बाद उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनीमिल उद्योग कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा गरीब तबके, विवाह समारोहों में पैसे की किल्लत आदि की समस्या से जूझ रहे लोगो के समर्थन में आ गये। उन्होने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र भेजकर बडे नोटो के प्रचलन की सीमा बढाने या विवाह, चिकित्सा आदि के लिये जरूरतमंद को उच्चाधिकारी से जांच कराकर पर्याप्त धन उपलब्ध कराने की अपील की। नरेन्द्र सिंह वर्मा ‘सीता चिल्ड्रेन एकेडमी’ में एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बीते 9 नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश में विमुद्रीकरण किया गया है। लेकिन आनन फानन में लिये गये इस फैसले से गरीब तबके के लोगो को काफी परेशानियां उठानी पड रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र भेजकर पुराने नोटो का चलन 30 नवम्बर तक बढाने का अनुरोध किया है।  प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनीमिल उद्योग मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने आवास पर रूबरू होते हुए कहा कि शादी-समारोहों का समय चल रहा है ऐसे में गरीब तबके के लोगो को पैसों की समस्या से जुझना पड रहा है इसके अतिरिक्त अस्पतालों, मेडिकल सेन्टरों पर भी मरीज 500-1000 के नोट न चलने की वजह से परेशान है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि विवाह आदि के लिये पैसे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को उच्चाधिकारी से जांच कराकर उसे तत्काल बैंकों के माध्यम से पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि हमारा क्षेत्र में गरीब किसानों का वास है तथा यहां का अधिकांश व्यापारी भी नम्बर एक का काम करता है हो सकता है नेता, आईएएस, पीसीएस के पास अवैध धन हो किन्तु महमूदाबाद क्षेत्र में ऐसे लोग नगण्य ही मिलेगें। उन्होनेकहा कि मेरे द्वारा भी प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को ट्वीट करके अनुरोध किया गया है कि इस वैवाहिक व अन्य घरेलू जरूरतों और संस्कारों के लिये लोगो को सुविधा उपलब्ध कराई जाये जिससे कि विभिन्न कार्यक्रमांे का निपटारा आसानी से हो सके।

नमक बंद की अफवाह पर भी बोले-

अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं, हमारे देश में अराजक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की जाती रही है। श्री वर्मा ‘सीता चिल्ड्रेन एकेडमी’ में एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे उन्होने बच्चों से कहा कि आप लोगो को परेशान होने की जरूरत नहीं। आप लोग शिक्षित लोग है अफवाहों से बचे और लोगो को बचने की सलाह दें।



अद्भुत! कडी धूप में सूबे के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री के 6 घण्टे.......

दवा वितरण कक्ष पर मरीजों से बातचीत करते नरेन्द्र सिंह वर्मा

आयुष जैन । महमूदाबाद
काल्विन इण्टर कालेज का खुला मैदान और दो हजार से अधिक मरीजों की संख्या। मौका था जिला अस्पताल सीतापुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर का। पीजीआई व मेडिकल कालेजों से कई बडे डाक्टर्स का आगमन। प्रातःकाल 11 बजे से ही कडी धूप पडनी शुरू हो चुकी थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे क्षेत्र के विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा।
प्रातः 10 बजे से ही नरेन्द्र सिंह वर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके थे। अपने सहयोगियों को व्यवस्थाओं के लिये निर्देशित भी करते और मौका मिलता तो स्वयं भी व्यवस्था करते नहीं चूकते। यह कोई पहला मौका नहीं था जब प्रदेश का एक कैबिनेट जनता की सेवा में इतना समर्पित था इससे पूर्व भी नरेन्द्र सिंह वर्मा ऐसे कई आयोजन करते रहते थे। लेकिन इस आयोजन में उनकी जो दरियादली थी वह अपने आप में काबिले तारीफ थी। उनकी वहां पर उपस्थित ही जाहिर कर थी कि ‘‘राजनीति से कोसो दूर हटकर मैं सिर्फ और सिर्फ आपकी सेवा में हूं इस वक्त’’
सफेद पोशाक में बिना किसी सुरक्षा के अपनों के बीच जब नरेन्द्र सिंह वर्मा पहुंचे तो वहां पहुंचे मरीजों के चेहरों में खुशी को आनी ही थी। नरेन्द्र सिंह वर्मा प्रातःकाल 10 बजे से सायं 4 बजे तक उसी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। ऐसा लग रहा था मानो अपनों के बीच जाने का जो मजा उन्हें मिलता है वह अन्य कोई जनप्रतिनिधि कभी समझ भी नहीं सकता। कभी मरीजों को लाइन में लगने की अपील करते तो कभी स्वयं लोगो को लाइन में लगाने लग जाते। हर कोई अचंभित था सूबे के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा को अपने बीच पाकर वह भी पूरे 6 घण्टे।
पूरे शिविर में करीब 22 काउंटर बनाये गये थे। हर काउंटर पर एनएसएस के सहयोगी तैनात थे। नरेन्द्र सिंह वर्मा हर काउंटर पर जाते और मरीजों से सीधे बातचीत करते देखे जा रहे थे। उन्होने लखनऊ सीतापुर से पधारे सभी डाक्टर्स को सम्मानित भी किया।

  नेत्र कक्ष पर पहुंचकर मरीजों से सीधा संवाद और उपस्थित चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश



  स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे विकलांगों से हालचाल लेते नरेन्द्र वर्मा



6 नवम्बर को महमूदाबाद में होगा बडा कार्यक्रम, सैकडो लोगो को फायदा मिलने की उम्मीद


आयुष जैन
महमूदाबाद (सीतापुर)
     पीजीआई एवं मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार शिविर का आयोजन जिला मुख्य चिकित्साधिकारी सीतापुर हर गोविंद वर्मा द्वारा छह नवंबर रविवार को काल्विन इंटर कालेज महमूदाबाद में होगा। शिविर के मुख्य अतिथि गन्ना विकास मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा होंगे। चिकित्सा शिविर में न्यूरो सर्जन डा. रविदेव, यूरो सर्जन, डा. एसएन शंखवार, बाल रोग विशेषज्ञ जीडी रावत, डा. सुधाकर सिंह, गैस्टो सर्जन डा. संदीप वर्मा, माइनिकोलाजिस्ट डा. पुष्पलता शंखवार, फिजीशियन डा. जीएल दीक्षित, डा. राकेश वर्मा, डा. अनिल गंगवार, चेस्ट फिजीशियन डा. अजय वर्मा, डा. आनंद पटेल, सर्जन डा. फरोज अहमद, डा. विमलेश, यूरोसर्जन डा. अमित मिश्रा, हृदयरोग विशेषज्ञ डा. अमित चैधरी, दंतरोग विशेषज्ञ डा. अशोक सिंह, चर्मरोग विशेषज्ञ डा. सरिता रावत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ गंगवार, हड्डीरोग विशेषज्ञ डा. आनंद जायसवाल सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे।  शिविर के माध्यम से सैकडो मरीजों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

महमूदाबाद भाजपाईयों ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर शुरू किया ‘अबकी बार-भाजपा सरकार’


आयुष जैन महमूदाबाद
महमूदाबाद, सीतापुर
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिये जहां हर प्रयास करती दिख रही है वहीं महमूदाबाद के भाजपा कार्यकर्ता भी इस सीट को अपने पाले में करने की पूरी कोशिश में लगे दिख रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे है भारतीय जनता पार्टी के महमूदाबाद नेता व कार्यकर्ता कोशिशों को मजबूत करते जा रहे है। हालांकि भाजपा ने अपनी अपना कोई भी प्रत्याशी इस सीट से घोषित नहीं किया है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर यह कहना शुरू कर दिया है कि प्रत्याशी कोई भी हो सरकार भाजपा की ही बनेगी।
वर्तमान में महमूदाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के नरेन्द्र सिंह वर्मा विधायक है और लगातार पांचवी बार वे इस सीट से विधायक का चुनाव 2012 में जीते थे तथा वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाये गये है। महमूदाबाद सपाईयों का गढ माना जाता रहा है। महमूदाबाद में नरेन्द्र सिंह वर्मा की लोकप्रियता की मजबूती को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता भी काफी मजबूती से मैदान में उतरने की तैयारी में दिख रहे है।
भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जहां भाजपा महमूदाबाद विंग को मजबूती देने का काम कर रहे है वहीं सपा सरकार के चार साल साल के कार्यकाल में हुई गलतियों को भुनाने में कोई कसर नहीं छोडते। महमूदाबाद विधानसभा सीट से भाजपा से पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा, अजय वर्मा डफरा, शीला गुप्ता, आशा मौर्य सहित करीब आधा दर्जन लोग टिकट की डिमांड कर रहे है। जिनके होर्डिंग्स भी शहर में लगे देखे जा सकते है।


गरीबों का मजाक उडाने का काम कर रही है मोदी सरकार- नरेन्द्र सिंह वर्मा

Cabinet Minister--Narendra-singh-verma-Adressing 

आयुष जैन महमूदाबाद
महमूदाबाद, सीतापुर
केन्द्र सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के समय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सभाओं में देश की जनता को सपने दिखाए थे किन्तु जब से वह प्रधानमंत्री बने हैं तब से गरीब और गरीब होता जा रहा है। गरीबों का जीवन स्तर उठाने या उनकी मदद करने की बजाए केन्द्र सरकार ने गरीबों को मिलने वाला मिट्टी का तेल आधा करते हुए खाद्यान्न में भी भारी कटौती की है। यह बात प्रदेश के गन्ना विकास व चीनीमिल मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के मानापुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखते हुए कही। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के युवा मुख्यमंत्री ने मेरे द्वारा महमूदाबाद को शिक्षित और विकसित व स्वस्थ्य बनाने के प्रयासों को गति देने के साथ पूरे प्रदेश में विकास को नई ऊंचाई दी है।
प्रदेश के कबीना मंत्री ने मानापुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास करने के बाद एकत्रित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा क्षेत्र में सपा सरकार ने करीब आधा दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ पावर हाउस व सरकारी इण्टरकालेजों की स्थापना की है। इतना ही नहीं सरकार ने गरीब आम जनता के लिये सुगम यातायात सुविधा देने के लिये सडकों का जाल बनाने का काम भी किया है। इस अवसर पर अब्दुल कययूम, उमेश यादव, मुन्ना खां, सुधाकर मिश्र, पुलान वर्मा सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें
महमूदाबाद वासियों को मिलेगा इस बडी समस्या से छुटकारा, गन्ना मंत्री बनते ही नरेन्द्र वर्मा ने किया प्रयास,

कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा के प्रस्ताव पर सीएम ने लगाई मुहर, तीन नई सडकों के उच्चीकरण के साथ नौ सडकों की होगी मरम्मत