.....और महिलाओं ने कहा- सराहनीय है डीएम साहब का यह कार्यक्रम


महमूदाबाद, सीतापुर
साहिनपुर खेरिया में स्वास्थ्य एवं पोषण मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आई गर्भवती महिलाओं ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा केवल साहिनपुर खेरिया की गर्भवती महिलाओं को लाभ न देकर पूरी न्याय पंचायत की महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया। यह एक बहुत बडी बात है। ज्ञातव्य हो कि ब्लाक महमूदाबाद के ग्राम साहिनपुर खेरिया को कुपोषण मुक्त कराने के लिये जिलाधिकारी द्वारा गोद लिया गया था। अभी तक इसी गांव की गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चोें को लाभ मिल रहा था। किसी भी जिलाधिकारी द्वारा अन्य आस पास की ग्राम पंचायतों की सुध तक नहीं ली गई। दो साल में यह पहली बार है जब जिला के मुखिया अमृत त्रिपाठी ने साहिनपुर खेरिया गांव के साथ साथ पूरी न्याय पंचायत की 206 गर्भवती महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बाल विकास परियोजना के माध्यम से बुलाया। वैसे कार्यक्रम में उक्त ग्रम पंचायतों से सभी 206 महिलाएं तो नहीं पहुंची किन्तु 70 गर्भवती महिलाओं ने इसमें अवश्य हिस्सा लिया। नाथूपुर की अनीता, श्रीदेवी, नीलम,का कहना था कि जिलाधिकारी ने केवल अपने गोद लिये गये गांव का ख्याल न रखकर पूरी न्याय पंचायत की गर्भवती महिलाओं को लाभ देने का काम किया है। यह सराहनीय है। उक्त महिलाओं का यह भी कहना था कि जिलाधिकारी द्वारा समय समय पर अन्य ग्राम पंचायतों में ऐसे कार्यक्रमों को संचालित कर वहां की महिलाओं को भी लाभान्वित करना चाहिए।




'सीतापुर में बंद है राशन कार्ड आनलाइनीकरण, जल्द होगा शुरू'


पूर्ति निरीक्षक ने किया पहला गोदाम का निरीक्षण
महमूदाबाद, सीतापुर
जनपद की राशन कार्ड आनलाइन डाटा इस समय बंद है क्योंकि पहले सन 2011 की आबादी के अनुसार 75 प्रतिशत उपभोक्ताओं के राशन कार्ड फीड हो चुके थे। जिनकी जांच प्रक्रिया चल रही है। जो अतिशीघ्र पूरी हो जायेगी। जांच प्रक्रिया की रिपोर्ट आने के बाद एक सप्ताह में जिन अपात्र गृहणियों के राशन कार्ड पाये जायेंगें उनको निरस्त करने के बाद ही आनलाइन प्रक्रिया पुनः शुरू हो सकेगी। यह बात जिला पूर्ति निरीक्षक  ने आवश्यक वस्तु निगम के पहला गोदाम पर औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। जिला पूर्ति निरीक्षक जिलाधिकारी के रामपुर मथुरा के ग्राम टिकठा में लगे कार्यक्रम के बाद अचानक आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम पहला पहुंचे और उन्होने गोदाम में लगे खाद्यान्न की बोरियों की गिनती कराने के साथ अभिलेखों का निरीक्षण किया। गोदाम प्रभारी जगमोहन सिंह से उन्होने चीनी न उपलब्ध होने पर पूछताछ की। गोदाम प्रभारी ने बताया कि अभी लगभग 79 कुंतल चीनी प्राप्त नहीं हुई है जिसके चलते कई कोटेदारों को चीनी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है उन्होने तत्काल मोबाइल से चीनी उठान कराने वाले अधिकारी को निर्देश दिया कि हर स्थिति में 30 जून तक चीनी गोदामों तक पहुंच जानी चाहिए जिससे समय से कोटेदारों के माध्यम से उपभोक्ता को मिल सके। पत्रकारों ने महमूदाबाद में चीनीमिल परिसर में मिट्टी का तेल वितरण कर रही कम्पनी द्वारा कोटेदारों को तेल कम दिये जाने व अवैध सुविधा शुल्क भी कोटेदारों से लेने का मुद्दा उठाया जिस पर उन्होने कहा  िकइस सम्बंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया जायेगा और उनके निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

महमूदाबाद में बदस्तूर जारी बंदरों का आतंक, कई लोग हुए है घायल


महमूदाबाद (सीतापुर)
    महमूदाबाद नगर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। आलम यह है कि आए दिन नागरिक बंदरों के उत्पात के चलते घायल हो रहे हैं। किंतु सूचना के बावजूद वन विभाग इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
नगर क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले में इन दिनों बंदरों का भारी आतंक है। लोग घरों की छतों पर अपने कपड़े व अन्य सामान रखने से कतरा रहे हैं। बीते सोमवार को बेलदारी टोला निवासी अली हमजा (पाॅच) पुत्र मोहम्मद हासिम 11 बजे दिन में घर के अंदर लेटा था। इसी बीच बंदरों का एक झुंड आ गया और अली हमजा को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। घायल को परिजनों द्वारा आनन-फानन में सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। जहाॅं उसका इलाज चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे एक दिन पूर्व बेलदारी टोला निवासी डाॅ अब्दुल सलाम पुत्र हाजी कुद्दूश अपने घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच बंदरों ने इन पर हमला कर दिया। भयभीत अब्दुल सलाम बंदरों से बचने के लिए छत से कूद पड़े जिससे इनका एक पैर दो जगहों से फै्रक्चर हो गया तथा इनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें आईं।
बेलदारी टोला निवासी महताब मंसूरी पुत्र जुबेर मंसूरी रविवार की रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच बंदरों ने इन पर हमला बोल दिया। बंदरों के आतंक से बचने के लिए महताब नींद में भागे और छत से नीचे गिर गए। जिससे इनके दोनों हाॅथों में फै्रक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी कईं चोंटें आईं। नागरिकों का कहना है कि आए दिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शिकायत के बाद भी वन विभाग समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस संबंध में रेंजर डीके सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि नगर में बंदरों के आतंक की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री से फिर हुई मांग- महमूदाबाद को बनाया जाए जिला


महमूदाबाद (सीतापुर)
      लायर्स एसोसिएशन महमूदाबाद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर महमूदाबाद को जिला बनाने की आवाज उठाई। वर्षों से चली आ रही इस मांग को एसोसिएशन चुनावी वर्ष में पूरा कराने का भरकस प्रयास करने के लिए कमर कस चुकी है।
      मुख्यमंत्री उप्र शासन को संबोधित ज्ञापन में बताया गया है कि महमूदाबाद से जिला मुख्यालय की दूरी 70 किमी है। तहसील क्षेत्र के रामपुर मथुरा विकास खंड के पूर्वी एवं उत्तरी गांवों की दूरी जिला मुख्यालय से 100 किमी तक की है। ज्ञापन में बताया गया है कि जुलाई 1952 में पूर्व उत्तर प्रदेश में जमींदारी महमूदाबाद दूसरे नंबर की रियासत थी। प्रदेश की पहले नंबर की रियासत बलरामपुर को जिला बनाया जा चुका है। महमूदाबाद तहसील में बड़ी जनसंख्या वाली नगर पालिका महमूदाबाद व नगर पंचायत पैंतेपुर हैं, साथ ही तीन विकास खंड रामपुर मथुरा, पहला और महमूदाबाद भी हैं। जिला मुख्यालय में तहसील मुख्यालय व तहसील क्षेत्र की दूरी काफी अधिक है तथा महमूदाबाद तहसील क्षेत्र की जनसंख्या भी काफी अधिक है। तहसील क्षेत्र में राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कालेज के अतिरिक्त कई अन्य निजी महाविद्यालय, सिविल कोर्ट, शुगर मिल, कई राजकीय व निजी इंटर कालेज, चिकित्सालय सहित कई अन्य सरकारी संस्थान हैं। महमूदाबाद को जिला बनाने में सीमावर्ती कुछ गाॅव जो तहसील फतेहपुर जनपद बाराबंकी के हैं उनको सम्मलित किया जा सकता है। अधिवक्ताओं द्वारा महमूदाबाद को भौगोलिक एवं भौतिक स्थिती के कारण यहाॅं की जनता की सुविधाओं के लिए जिला बनाने की अपील मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से की गयी है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्त, महामंत्री वीरेंद्र पटेल, ब्रजेंद्र सहाॅय श्रीवास्तव, रामप्रताप वर्मा, विजय चैहान, राजीव मौर्य, मुन्ना सिंह, नीरज जायसवाल, गौरव श्रीवास्व सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने ज्ञापन को अतिशीघ्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया।

अमेरिकी संस्था महमूदाबाद को देगी स्वास्थ्य सेवाएं


महमूदाबाद ब्लाक के तहत आने वाले नागरिकों के लिये यह एक खुशखबरी हो सकती है। जी हां दरअसल अब महमूदाबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी एक अमेरिकी संस्था के पास होगी। यह फैसला उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस परियोजना को पायलेट परियोजना के तहत जाना जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के तीन विकास खण्डों का चयन किया गया है।
महमूदाबाद से क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिये लखीमपुर खीरी के फरदान एवं नकहा तथा सीतापुर के महमूदाबाद विकास खण्ड महमूदाबाद में पायलेट परियोजना चलाने की अनुमति कैबिनेट मंत्रीपरिषद ने प्रदान कर दी है। इस परियोजना के प्रबंधन एवं क्रियान्वयन के लिये सिफ्सा को नामित किया गया है। इसके लिये बिल एवं मिलिण्डा गेट्स फाउण्डेशन, सिफ्सा एवं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के मध्य एक त्रिपक्षीय मेमोरण्डम आॅफ अण्डरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया जायेगा। उन्होने बताया कि यह पायलेट परियोजना वित्तीय वर्ष 2016-17 से प्रारम्भ होकर 4 वर्षाें के लिये संचालित की जायेगी। इससे प्राप्त अनुभव एवं उपयोगिता के आधार पर परियोजना की अवधि को बढाया जा सकता है। उन्होने बताया कि इससे क्षेत्र में 24 घण्टे बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सकेगा। उन्होने इसके लिये कैबिनेट मंत्रिमण्डल एवं मा0 मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महमूदाबाद की इस उपलब्धि पर सपा कार्यकर्ता शरद मिश्र, संजय शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, ओमकार नाथ आदि ने राज्यमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

महापुरूषों के सद्वाक्यों से प्रेरणा लें छात्र- आर.के. वाजपेयी



महमूदाबाद, सीतापुर
महापुरूषों व विद्वानों के सद्वाक्य प्रेरणा के स्रोत होते हैं। अच्छे विचारों के माध्यम से मनुष्य नैतिक व अनैतिक कार्यों में भेद करना सीखने के साथ-साथ अपने लिए उचित मार्ग तय करने के साथ धीरे-धीरे श्रेष्ठता की ओर बढ़ता रहता है।
     उक्त उद्गार सीता इंटर कालेज में सद्वाक्य लेखन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने व्यक्त किए। उन्होंने प्रतिभागियों को सद्वाक्यों से प्रेरणा लेते हुए जीवन को सद्ोपयोगी बनाते हुए आगे बढ़ने की बात कही। सीनियर वर्ग में सम्पन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता में करीब दो सैकड़ा से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर अनेक प्रकार के सद्वाक्यों आदि से संबंधित कई आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में सीतांशी पटेल को प्रथम, तंवी बंशवार के द्वितीय, स्वदेश अवस्थी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सौम्या पटेल व प्रियांशी पटेल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। शिशु भारती प्रमुख अनूप सूरज, सांस्कृतिक प्रमुख प्रतिभा सिंह, क्रीडा प्रभारी अरविंद अवस्थी, अखिलेश दुबे, वीरेंद्र मिश्र, आरजे वर्मा, अखिलेश शर्मा, बीके शुक्ल, नृपेंद्र वर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।

विभिन्न मांगों को लेकर जैन समाज पदाधिकारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन



महमूदाबाद, सीतापुर
श्री दिगम्बर जैन महमूदाबाद प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा से मिलकर अपनी विभिन्न मांगों के सम्बंध में एक  ज्ञापन सौपा। श्री वर्मा ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि उनकी समस्त मांगे समय रहते पूरी करा दी जायेगी। रविवार को प्रातःकाल जैन समाज महमूदाबाद के अध्यक्ष मनोरंजन जैन एवं महामंत्री पारस जैन के नेतृत्व में करीब एक दर्जन जैन समाज के लोगो ने राज्यमंत्री से आवास पहुंचकर राज्यमंत्री को विभिन्न मांगों के सम्बंध में एक पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल ने श्री वर्मा को बताया कि मंदिर में प्रकाश व्यवस्था हेतु दो सौलर उर्जा लाइटों की स्थापना, भगौली मार्ग पर रत्नमती माता जी के नाम का शिलापट, बजाजा बाजार में भगवान महावीर द्वार का निर्माण कराया जाना है। राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने प्रतिनिधि मण्डल के साथ वार्ता कर उनको आश्वस्त किया कि आगामी 17 सितम्बर की वार्षिक शोभायात्रा से पूर्व सभी कार्य पूरे करा दिये जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में जैन समाज के मंत्री जितेन्द्र जैन, अखिलेश जैन, अमृत चन्द्र जैन, स्व. प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन, अरिहंत जैन, शैलेश जैन, अंकुर जैन, राजेश जैन, आकाश जैन, सहित करीब एक दर्जन लोग उपस्थित थे।



मौका! मंत्री के साथ पीजिये चाय और करिये विकास पर चर्चा


क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के साथ आपको चाय पीने व क्षेत्र विकास पर चर्चा करने का मौका मिल सकता है। जी हां.... राज्यमंत्री द्वारा शुरू किये गये एक पहल में उन्होने फेसबुक पर अपलोड अपनी एक फोटो पर वहां की सही लोकेशन बताने को कहा है। सही जवाब देने वालों को मंत्री के साथ चाय पीने, आम की दावत के साथ क्षेत्र विकास पर चर्चा करने को मिलेगा।
राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर चार फोटोज शेयर की गई है उन्होने क्षेत्र की जनता से उन फोटो की लोकेशन बताने का कहा है। उन्होने फेसबुक पर लिखा कि मेरे प्यारे मित्रों आप लोग मुझे बताये कि मेरी यह फोटोज कहां की है सही जवाब देने वाले को चाय पीने और क्षेत्र विकास पर चर्चा करने के लिये आमंत्रित किया जायेगा। उन्होने लोगो से मोबाइल नं. भी कमेण्ट बाक्स में डालने की अपील की गई है।
राज्यमंत्री की इस पोस्ट के बाद उसमें कमेण्ट करने वालों की बाढ सी आई गई। 50 मिनट में आधा सैकडा से अधिक लोगो से इस पर कमेण्ट किया है। इस पर मजेदार बात तो यह है कि उनके समर्थकों ने भी कमेण्ट किया है। अब देखना यह है कि सही जवाब कौन दे पाता है और किसे यह मौका मिलता है।
न्यूज डेस्क महमूदाबाद समाचार

मंत्री की सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिये निचे लिंक को ओपेन करें।
https://www.facebook.com/profile.php?id=100006064815533

इस खबर को शेयर अवश्य करें।

नगर पालिका ने रोजेदारों को उपलब्ध कराया ठण्डा पानी




साफ सफाई एवं प्रकाश की हो समुचित व्यवस्था- चेयरमैन
महमूदाबाद, सीतापुर
रमजान शरीफ के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे को निर्देशित करते हुए कहा है कि सफाई व्यवस्था एवं वाटर टैंकर में लगे कर्मचारियों को निर्देशित करें कि रमजान के पूरे महीने भर रोजेदारों को स्वच्छ व ठण्डा पेयजल के साथ साथ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मस्जिदों एवं उनसे जुडे रास्तों पर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करायें। अध्यक्ष मोहम्मद अहमद के आदेश पर अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने सफाई व्यवस्था मे लगे लिपिक अनिल शुक्ला, अखिलेश कुमार, सफाई नायक छोटे लाल, पम्पचालक दिनेश कुमार, रामप्रकाश को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि रोजेदारों को प्रातः दोपहर तथा सायं को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ साथ वाटर सप्लाई की जाये।इसी के साथ प्रत्येक गलियों की सफाई तथा मस्जिद जाने वाले रास्ते पर विशेष रूप से चूने व दवाई तथा फागिंग का छिडकाव प्रतिदिन कराया जायंेगा। मस्जिद से जुडे प्रत्येक खम्भों की रोड लाइट सही कराने तथा नई सिएफेल लगाकर पर्याप्त प्रकाशव्यवस्था की गई है। शैलेन्द्र दुबे ने इस सम्बंध में सभी बाबुओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि इन कामों में कोई लापरवाही पाई गई या कोई शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बंधित बाबुओं पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।


नगर पालिका परिषद महमूदाबाद द्वारा रमजान माह मेें पड रही भीषण गर्मी को देखते हुए टैकरों के माध्यम से रोजेदारों को मोहल्ले-मोहल्ले ठण्डे पेयजल का वितरण किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अहमद के निर्देश पर रोजेदारों को ठण्डा पानी मिले इसके लिये दो टैंकरों के माध्यम से पेयजल में बर्फ डलवाकर शुद्ध ठण्डा पेयजल वितरण कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि रमजान माह को देखते हुए समस्त वार्डाें में सफाई तथा मस्जिदों के आसपास साफ सफाई एवं चूना छिडकाव के सख्त निर्देश दिये गये हैं तथा इसके निरीक्षण हेतु कर्मचारियों की वार्ड वाइज ड्यूटी भी लगा दी गई है।


खेलों से विकसित होता है शरीर और मस्तिष्क- महेन्द्र वर्मा



महमूदाबाद, सीतापुर
गोडैचा में हेलेपारा के खेल मैदान पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेण्ट का आयोजन किया गया। टूर्नामेण्ट का शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा  ने किया। श्री वर्मा ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों को हमेशा खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। खेल हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखते हुए मस्तिष्क को विकसित करने का काम करते है। गर्मी के इस मौसम में प्रातःकालीन व सायं कालीन अधिक से अधिक लोगो को खेल खेलना चाहिए। टूर्नामेण्ट के आयोजक पुखराज सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेण्ट में 8 टीमों गोडैचा, बकहुंआ, पिपरी, रण्डा, सदरपुर, बाबूपुर बांसुरा तथा हेलेपारा टीमों ने प्रतिभाग किया। गोडैचा व रण्डा की टीमों ने सभी को पछाडते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में गोडैचा की टीम ने रण्डा के सामने निर्धारित 4 ओवर में 50 रन का लक्ष्य रखा जिसे रण्डा खुर्द के खिलाडियों ने 3.4 ओवर में पूरा कर दिया। विजेता टीम के कप्तान अरशद खान को देशराज के द्वारा चार हजार का नगद पुरस्कार दिया गया तथा उपविजेता टीम को दो हजार का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर दिनेश वर्मा, कैलाश, देशराज, उदयराज, मनोज कुमार, अनिल कुमार, रजी अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

खबर प्रकाशन से हिला स्वास्थ्य महकमा, वितरित की दवाईयां



महमूदाबाद, (सीतापुर)
       क्षेत्र में संक्रामक रोगों पर काबू पाने के लिए क्षेत्रीय व मुख्यालय स्तर की स्वास्थ्य टीमों ने प्रभावित गांवों का दौरा कर मरीजों का परीक्षण किया और दवाइयां वितरित कीं। टीम के सदस्यों ने बदलते मौसम, भीषण गर्मी व गंदगी से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

खसरे से दर्जनों बीमार, सीएचसी अधीक्षक को नहीं है जानकारी

       पहला विकास खंड की ग्राम पंचायत बजेहरा में शनिवार की शाम स्वास्थ्य टीम के डा. राज बहादुर, एचएस दिलीप वर्मा, एमपी डब्ल्यू श्यामू आदि ने पहुंचकर 10 मरीजों का परीक्षण किया और दवाइयां वितरित कीं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक पहला डा. आशीष वर्मा ने बताया यहां चिकनपाक्स से 10 मरीज पीड़ित हैं। सभी को उपचार व बचाव के सुझाव दे दिए गए हैं। शनिवार को जिला संक्रामक रोग निरोध टीम ने भी गांव का दौरा कर मरीजों को दवाइयां वितरित कीं। सीएचसी महमूदाबाद के श्यामदासपुर में भी क्षेत्रीय एएनएम विजय लक्ष्मी, आशाबहू आरती देवी ने 25 लोगों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। सीएचसी अधीक्षक डा. जेके वर्मा ने बताया कि सभी चिकनपाक्स के मरीज मिले हैं जिन्हें बचाव व सुझान टीम द्वारा दिए गए हैं। संक्रामक रोगों से प्रभावित गांवों को जनपद मुख्यालय से संक्रामक रोग निरोधक टीम के डा. तुफैल अहमद के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया और दवाइयां वितरित करने के साथ इलाज व बचाव के सुझाव दिए।  उक्त समस्या 5 जून को क्षेत्र के समस्त अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी तथा ‘‘महमूदाबाद समाचार’’ के भी इस मुद्दे को उठाया था।


» फेसबुक पर डाली समस्या, राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान और फिर...

» खुशखबरी! शुरू हुआ महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर चौडीकरण का कार्य





खुशखबरी! महमूदाबाद कस्बे को मिलेगी 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति



महमूदाबाद, सीतापुर
अब महमूदाबाद के कस्बावासियों को 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति होगी। यह संभव प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा के प्रयास से हो पाया है। विद्युत विभाग द्वारा आज से जो महमूदाबाद कस्बवासियों को नया शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार दिन में प्रातः 8.30 बजे से शाम को 6.30 बजे तक विद्युत की आपूर्ति होगी वहीं रात्रि में 8.30 बजे से प्रातः 6.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति दी जायेगी। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा नगर की गडबडाई विद्युत व्यवस्था को लेकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी तथा अन्य विद्युत अधिकारियों से वार्ता की। जिस पर विद्युत वितरण मध्यांचल लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता द्वारा मंत्री नरेन्द्र वर्मा को संदेश भेजकर अवगत कराया गया है कि महमूदाबाद कस्बा उपभोक्ताओं के लिये विभाग द्वारा नया शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें महमूदाबाद कस्बावासियों को प्रातः 8.30 बजे से शाम को 6.30 बजे तक विद्युत की आपूर्ति होगी वहीं रात्रि में 8.30 बजे से प्रातः 6.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति दी जायेगी।


उक्त खबर को शेयर अवश्य करें।



फेसबुक पर डाली समस्या, राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान और फिर.....

खुशखबरी! शिक्षा के क्षेत्र में महमूदाबाद को एक और बडी उपलब्धि

खसरे से दर्जनों बीमार, सीएचसी अधीक्षक को नहीं है जानकारी



महमूदाबाद, (सीतापुर)
      क्षेत्र में खसरे का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पहला के बजेहरा व महमूदाबाद के श्यामदासपुर में दर्जनों लोग बीमार हैं। सूचना और शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बीमारी से बचाव के लिए समुचित इलाज का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरीवश परिजन मरीजों का निजी डाक्टरों से इलाज करवाने को विवस हैं।
      पहला विकास खंड की ग्राम पंचायत बजेहरा में करीब एक माह से भी अधिक अंतराल से खसरे का प्रकोप चल रहा है। शिकायत व अखबारों में खबरों का प्रकाशन होने के बाद स्वस्थ्य टीम एक बार गांव पहुंचकर दवाएं वितरित कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है और इसके बाद गांवों में चल रही बीमारी का हाल जानने कोई नहीं पहुंचता है। गांव के अनुज मिश्र (20) पुत्र कृष्ण कुमार, आयुष (5) पुत्र वीरेश, गीता (25) शिवझाला (24) पुत्र राम प्रकाश, आदिल (3) पुत्र इरफान, श्रवण विश्वकर्मा (17) पुत्र सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित आधा दर्जन लोग बीमार हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग महकमा अंजान बना हुआ है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक पहला डा. आशीष वर्मा ने बताया ज्यादातार चिकनपाक्स के मामले जानकारी में आ रहे हैं। स्वास्थ्य टीम प्रभावित गांवों को भेजकर मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की जाएंगी। सीएचसी महमूदाबाद के श्यामदासपुर में भी खसरे के प्रकोप से एक दर्जन से भी अधिक लोग बीमार हैं। यहां मनीष (18), अक्षत (11) पुत्रगण सुमद गुप्त, अखिलेश (25) पुत्र मैकूलाल, आशी (1) पुत्री अखिलेश, नूरुल हसन (12) पुत्र अबुल, जायरीन (15) पुत्री रफीक सहित दर्जनभर से ज्यादा लोग करीब एक सप्ताह से खसरे के प्रकोप से पीड़ित हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महमूदाबाद के बेलदारी टोला, नई बाजार उत्तरी व दक्षिणी, सरावगी टोला, कटरा, पुरानी बाजार में दर्जनों लोग खसरे की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा. जेके वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। डाक्टरों की टीम गठित कर खसरे से प्रभावित वार्डों व गांवों को भेजी जाएगी।

फेसबुक पर डाली समस्या, राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान और फिर.....

बैठक में शामिल मंत्री नरेन्द्र वर्मा व शिकायताकर्ता सचिन श्रीवास्तव



महमूदाबाद, सीतापुर
नगर पालिका द्वारा रामकुण्ड चैराहे से पैतेपुर मार्ग पर की गई नाले की सफाई के बाद कचरा उठान न होने से हो रही परेशानी पर क्षेत्र के सचिन श्रीवास्तव ने फेसबुक पर अपनी समस्या पोस्ट की। फेसबुक पर समस्या देखकर राज्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों की आपात मीटिंग बुलाई जिसमें तुरंज नाले के पास लगे कूडे को उठाने के निर्देश दिये। सचिन श्रीवास्तव द्वारा फेसबुक के माध्यम से राज्यमंत्री का ध्यान आकर्षण करते हुए समस्या के समाधान की मांग की थी जिसको संज्ञान लेते हुए प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री ने नगर पालिका अधिशषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे, जेई सीबी सिंह व शिकायत कर्ता के साथ अपने आवास पर बैठक की। बैठक में मौजूद सचिन श्रीवास्तव ने अपनी समस्या रखी। सचिन श्रीवास्तव का कहना था कि नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई कराई गई यह कार्य ठीक था किन्तु अभी तक कूडे का उठान न किये जाने से दुकानदारों को व आने जाने वाली जनता को परेशानी का सामना करना पड रहा है । समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र वर्मा ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये कि वह तत्काल नाले से निकला कूडा जेसीबी मशीन व टैªक्टर ट्राली के माध्यम से कूडे का उठान कराकर उसका निस्तारण करें। उन्होने रामकुण्डा चैराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिये भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता पर हो। अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा दो दिन के अंदर कचरे का उठान कर निस्तारित करा दिया जायेगा। मानसून के मद्देनजर पानी निकासी हेतु नगर के समस्त नालों की सफाई कार्याें का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

सचिन श्रीवास्तव द्वारा पोस्ट की गई शिकायत

राज्यमंत्री द्वारा शिकायतकर्ता को दिया गया आश्वासन



महमूदाबाद समाचार की टीम आप तक हर खबर को विस्तार से पहुंचाने के लिये हर सम्भव प्रयासरत रहती है।
कृपया सहयोग देकर आत्मविश्वास अवश्य बढातें रहें।
खबर को शेयर करें।

यह भी पढें-




अहिंसा का महत्व कम होना चिंता का विषय- आदर्श सागर जी




महमूदाबाद पहुंचने पर जैन मुनियों का हुआ भव्य स्वागत

महमूदाबाद, सीतापुर
बाराबंकी जनपद के तहसील फतेहपुर से सोनागिर जा रहे जैन संतों का महमूदाबाद पहुंचने पर जैन समाज द्वारा जयकारों के बीच बैण्ड की धुनों पर भव्य स्वागत कर श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर लाया गया जहां जैन संतों ने श्री जी की वंदना करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। जैन संत 108 श्री आचार्य आदर्श सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का अमर संदेश दिया। उन्होने कहा कि हम सभी को उसका पालन करना चाहिए।
उन्होने कहा कि आज देश में अहिंसा का महत्व कम हो गया है जो कि चिंता का विषय है लोग पापाचार, अन्याय और आतंक में लिप्त है। यह विकास की नहीं विनाश की निशानी है। आचार्य ने कहा कि विदेशों से लोग भारत में शांति ढूंढने के लिये आज भी आते हैं इसके पीछे भगवान महावीर के अमर उपदेश है। देश में शांति चाहने वालों की कमी नहीं है। इसी से विदेश से आने वाले लोगो को अपने देश में शांति की अनुभूति होती है। तत्पश्चात क्षुल्लक श्री 105 श्री अरिहंत सागर और क्षुल्लक श्री 105 सिद्ध सागर महाराज ने भी प्रवचन के माध्यम से लोगो से जैन आदर्शां पर चलकर उनके प्रचार प्रसार की अपील की। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष मनोरंजन जैन, राजन जैन, जितेन्द्र जैन, सुमत कुमार जैन, मुकेश जैन, आदीश्वर जैन, शैलेश जैन, नमन जैन, आयुष जैन, विकास जैन आदि उपस्थित थे।

पहला के बजेहरा ग्राम में एक दर्जन से अधिक हैण्डपम्प खराब




लाख कोशिशों के बाद भी नहीं सुधर रही पेयजल व्यवस्था

महमूदाबाद (सीतापुर)
        प्रदेश व जिला प्रशासन जहां पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास कर रहा है, वहीं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व जल निगम की उदासीनता के चलते शासन की मंशा पर पलीता लगता नजर आ रहा है। पहला के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम बजेहरा में एक दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। लाख कोशिशों के बाद भी यह हैंडपंप दुरुस्त नहीं हो सके हैं।
        उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहला विकास खंड की ग्राम पंचायत बजेहरा का सर्वांगीण विकास किए जाने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत चयन किया गया है। उक्त ग्राम पंचायत में बेहड़ंबर, जानकीपुरवा, बकोहिया, कोरिनपुरवा, बैरागीपुर, देवहरा, गुलरिया, संदना कुटी, पुरैना, धमगोदरा पूरब व पश्चिम पुरवा, नई बस्ती, अहेवा सहित 13 गांव शामिल हैं। इन गांवों में पेयजल की बेहतर आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा 48 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। वर्तमान में यहां छह माह से भी अधिक अंतराल से बजेहरा में शंकर जी के शिवाले पर, कमला बेवा विशुनकुमार, देवीदयाल पुत्र बिहारी गोस्वामी, बांके पुत्र जीत, जानकीपुरवा में कमलेश, बैरागीपुर में रामकुमार विश्वकर्मा, देवहरा में गरीबे, नईबस्ती अहेवा में कवींद्र के घरों के सामने लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। अहेवा में बने पंचायत भवन में लगा हैंडपंप भी एक वर्ष से भी अधिक अंतराल से खराब पड़ा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा अनेकों शिकायती पत्र खंड विकास कार्यालय व जल निगम को दिए जा चुके हैं किंतु हैंडपंप दुरुस्त नहीं हो सके हैं। ग्रामीण भीषण उमसभरी गर्मी में पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्राम पंचायत की कुल आबादी करीब छह से सात हजार है। यहां के बलराम यादव, कल्लू यादव, सतीश जायसवाल, देवी दयाल गोस्वामी, पवन गोस्वामी, वीरेश मिश्र, संतोष मिश्र, गया प्रसाद मिश्र, जितेंद्र मिश्र, धनीराम, मिश्रीलाल, विद्या सागर, दिलीप तिवारी, रोहित भार्गव, नौमीलाल सहित समस्त ग्रामीणों ने खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों को अविलंब दुरुस्त कराए जाने क मांग की। पंचायत मित्र दिनेश भार्गव बताते हैं कि रिबोर होने वाले नलों की सूची मेरे द्वारा ब्लाक कार्यालय को कई बार भेजी जा चुकी है। किंतु हैंडपंप दुरुस्त नहीं हो सके हैं।

क्या कहते है बीडीओ पहला 
इनसेट
‘‘   इस संबंध में बीडीओ पहला दयाराम यादव से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि खराब पड़े हैंडपंपों की सूची रिबोर के लिए जल निगम को भेज दी गई है। जल निगम से धन स्वीकृत होते ही खराब पड़े हैंउपंपों को दुरुस्त कराया जाएगा।’’