महमूदाबाद, सीतापुर
समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य असद मारूफ उर्फ मोनी ने प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के सफल चार वर्षाें के कार्यकाल पर ‘‘आज’’ हिन्दी दैनिक महमूदाबाद से कहा कि उत्तर प्रदेश युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समय में निरंतर विकास की ओर बढा। समाजवादी पार्टी के मुखिया नेता मुलायम सिंह यादव जी ने चुनाव में जो भी वादे किये थे उनको मुख्यमंत्री ने पूर्ण किया। मुख्यमंत्री के युवा जोश व सोच के आगे कोई भी कार्य नामुमकिन नहीं था। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। महिलाएं, पुरूष, गांव, शहर, बच्चे, बूढे, किसान, चिकित्सा हर क्षेत्र में विकस के लिये पूरा ध्यान दिया। इसी का नतीजा है कि आज कई अन्य प्रदेश हमारी योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें अपने प्रदेश में चलाने का कार्य कर रहे है। यूपी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। समाजवादी पार्टी के मुखिया नेता मुलायम सिंह यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने उत्तर प्रदेश में लगभग पचास लाख लोगो को समाजवादी पेंशन के माध्यम से लाभान्वित करने का काम किया वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करते हुए 108 नंबर की लगभग 1500 एम्बुलेंस चलाकर लोगो को तत्काल चिकित्सा लाभ देने का काम किया वहीं गर्भवती महिलाओं के लिये 102 नंबर पर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से लगभग 2000 एम्बुलेंस संचालित की हैं जो अपने आप में एक बडी परियोजना है। इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में एक्सरे, पैथालाजी अन्य तमाम सी जांचें निःशुल्क करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में सुधार किया। लखनऊ के लिये स्वप्न बनी हुई मेट्रो परियोजना का संचालन कराया वह भी इस वर्ष में लखनऊ की सडकों पर चलने लगेगी। इसी के साथ हर घर उजाला , हर घर बिजली देने के प्रयास मुख्यमंत्री ने किये। युवा वर्ग को उद्योग के लिये उनको सशक्तीकरण किया जा रहा है। छात्रों को आगे बढाने के लिये लैपटाप, कन्याओं को कन्या विद्या धन, गरीब रिक्शा चालकों को मशीन से चलने वाले रिक्शे दिये गये वहीं आवास विहीन लोगो को पात्र लोगो को लोहिया आवास दिया गया। दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के लिये डेयरी प्रारम्भ र्हुईं। ट्रांस गंगा, सरस्वती जैसी हाईटेक सिटी आदि प्रदेश में परियोजनाएं चल रही है। किसानों के विकास के लिये मुफ्त ंिसचाई व्यवस्था, एक ही दिन में दस लाख पौधों का रोपण कराकर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड मे दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री अपने इस एक साल के कार्यकाल में ऐसी सैकडे अनेक परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ करेंगें। समाजवादी पार्टी की सरकार आम आदमी की सरकार है। प्रदेश के सभी वर्गाें का अपने युवा मुख्यमंत्री पर पूर्ण विश्वास है।