राज्यमंत्री नरेन्द्र के प्रयासों को धता बता रहे अधिकारी व कर्मचारी

आयुष जैन 
महमूदाबाद (सीतापुर)
   महमूदाबाद के विधायक व प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा एक ओर जहां गांजर क्षेत्र सहित तहसील महमूदाबाद की जनता को समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मूल भूत सुविधाओं चिकित्सा, समाज कल्याण, विकास आदि के अधिकारी अपने कार्यालयों पर उपस्थिति तक नहीं होते है। आलम तो यह है कि शासन से वेतन पाने के चक्कर में फर्जी दस्तखत तक उपस्थिति पंजिका पर करा लेते हैं।  कुछ तो अपनी मजबूत सियासी पकड के चलते बच जाते हैं।   सीतापुर के नवागत जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम महमूदाबाद द्वारा किये गये निरीक्षण में जो सच्चाईयां सामने आई उससे शासन-प्रशासन का सुशासन का दावा फेल सा साबित हुआ।
         जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई विभागों की कलाई खुल गई। निरीक्षण के दौरान जहां बीडीओ पहला अनुपस्थित मिले वहीं महिला चिकित्सालय की डा. रूपाली राजा की नामौजूदगी के बाद भी उपस्थित पंजिका में उनके हस्ताक्षर बने मिले। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारियों व कर्मचारियों की आख्या एसडीएम ने डीएम को भेज दी है।
     जिलाधिकारी के निर्देष पर एसडीएम अजय कुमार सिंह सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर सीएचसी पहला पहुंचे। यहां डा. शालिनी सिंह, नेत्र सहायिका अल्का वर्मा, हेल्थ सुपरवाइजर विमला त्रिवेदी अनुपस्थित मिलीं। 10 बजकर 15 मिनट पर विकास खंड कार्यालय पहला पहुंचे एसडीएम को बीडीओ दयाराम, एडीओ आईएसबी मलिक मसूद अख्तर, जेई आरईएस सुंदरलाल वर्मा, एडीओ एजी सुभाष बाबू गुप्त, जेईएमआई राम प्रवेश वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सहायक कार्यालय राम खेलावन रावत, कनिष्क सहायक राजकमल मौर्य, एपीओ संविदा विनोद कुमार, टीए संविदा नवीन गुप्त, टीए संविदा प्रताप कुमार, नईमुद्दीन, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार अनुपस्थित मिले। साढ़े दस बजे एसडीएम महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां डा. रूपाली राजा अनपस्थित मिली, जबकि उपस्थिति पंजिका पर किसी और द्वारा उनके हस्ताक्षर बने मिले। यहां हेल्थ सुपरवाइजर सुशीला भी अनुपस्थित मिलीं। 10 बजकर 35 मिनट पर महमूदाबाद विकास खंड कार्यालय पहुंचे एसडीएम को संविदा टीए विनय कुमार अनुपस्थित मिले। इनके संबंध में बीडीओ तुलसीराम ने बताया कि बीमार पत्नी की दवा लेने टीए दो घंटे की अनुमति लेकर गए हैं। साढ़े ग्यारह बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एसडीएम को फार्मासिस्ट विनोद कुमार अनुपस्थित मिले। दोपहर 12 बजे संासद आदर्श ग्राम मीरानगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एसडीएम को डा. यूएन मिश्र अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है। वहीं दूसरी ओर
तहसीलदार राजेश चन्द्र द्वारा ब्लाक रामपुर मथुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर मथुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोडैचा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरवल का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर में 6 डाक्टर, एक फार्मेसिस्ट तथा एक अन्य अनुपस्थित मिले।अनुपस्थित डाक्टरों के उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर पाये गये। वहीं ब्लाक रामपुर मथुरा में एडीओ समाज कल्याण सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोडैचा में दो तथा खुरवल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिसमें अनुपस्थित मिले डाक्टरों के सम्बध में बताया कि वह क्षेत्र भ्रमण पर हैं। तहसीलदार राजेश चन्द्र अचानक ब्लाक रामपुर मथुरा कार्यालय पहुंचे जहा उन्हें एडीओ समाज कल्याण बिन्द्रा प्रसाद यादव, वरिष्ठ  सहायक रामप्रताप, पत्रवाहक अजय कुमार अनुपस्थित मिले, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर मथुरा पहुंचने पर डाक्टर अवधेश कुमार, डा. अरूण कुमार, डाक्टर मनोज कुमार सिंह, डाक्टर नीरज वर्मा, डा0 रूचि राजा, डा. गौरव प्रकाश स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित नहीं मिले। वहीं फार्मेसिस्ट दुर्गावती तथा जितेन्द्र मिश्र डेन्टल भी उपस्थित नहीं पाये गये। यहां के प्रभारी ने तहसीलदार को बताया कि समस्त डाक्टर हस्ताक्षर करने के बाद क्षेत्र भ्रमण पर गये हैं वहीं जितेन्द्र मिश्र को बताया कि आवश्यक कार्य से महमूदाबाद गये हैं। सरिता सक्सेना भी अनुपस्थित मिली। इनके सम्बंध में केन्द्र अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सीतापुर कार्य से गई हैं। गोडैचा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी डा0 एस.एन. गुप्ता भी उपस्थित मिले यहां एनपीडब्ल्यू जितेन्द्र वर्मा व सत्येन्द्र कुमार अनुपस्थित थे। इन दोनो के सम्बंध में केन्द्र प्रभारी ने तहसीलदार को बताया कि गुप्त रोगियों के सर्वे का कार्य चल रहा है और दोनो कर्मचारी क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों का सर्वे करने गये हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरवल में श्रीमती मधू वर्मा, बीएचडब्ल्यू श्रीमती सिद्धिमूर्ति तथा विमला देवी यचवी अनुपस्थित मिली। यहां केन्द्र प्रभारी डा. प्रेषित सिंह ने बताया कि उक्त तीनों कर्मचारी क्षेत्र में टीकाकरण करने गई हुई हैं। यहां चिकित्सक डाक्टर मोहित पाल अवकाश पर थे। जिनका प्रार्थना पत्र मौजूद था।
एक औचक निरीक्षण में इतनी भारी मात्रा में चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों का अनुपस्थित मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। लोगो की जुबान पर एक ही सवाल था कि प्रदेश सरकार में सीतापुर के प्रभावशाली मंत्री के क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर आखिर कोई कार्यवाही होगी या इस बार भी वो सब बचकर निकल जाएंगे और जनता मुंह ताकते रह जायेगी।

दिग्विजय सिंह बने छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष


महमूदाबाद (सीतापुर)
       महमूदाबाद के युवा एवं जुझारू सपा नेता दिग्विजय सिंह देव को छात्रसभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। पूर्व में दिग्विजय छात्रसभा के प्रदेश महासचिव थे। अध्यक्ष घोषित किए जाने पर शरद मिश्र, प्रवीण वर्मा, मुकेश वर्मा, अखिलेश गुप्त, आनंद जायसवाल बिक्की, चंद्रकांत कुंवर रस्तोगी, रवींद्र पोरवाल, पुष्कर शुक्ल, सुबोध यादव, प्रेम सागर मौर्य,, रामकुमार वर्मा, हरीशरन लाल वर्मा, रामाधार रावत, प्रदीप शुक्ल, अमरेश शुक्ल सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है। 

एक ंकुंतल प्रतिबंधित मांस व अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार


महमूदाबाद (सीतापुर)
     बीती रात कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नूरपुर पुल पर जब एक कार को रोका तो कार से उतरकर चार लोग भाग खडे हुए और एक ने पुलिस का मुकाबला करने के लिये अवैध तमंचे से फायर किया। पुलिस ने बचाव करते हुए फायर करने वाले युवक को दबोच लिया। पुलिस पकड़ में आये युवक के पास से पुलिस ने 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस के साथ कार में रखी भारी मात्रा में मारफीन व प्रतिबंधित मांस को बरामद करते हुए पुलिस ने युवक को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
    कोतवाली प्रभारी के.बी. सिंह ने बताया कि बीती रात करीब दस बजे जब वह अपने हमराही एसआई आर.बी. सिंह, ए.के. द्विवेदी, आरक्षी हरिसहांय, मनोज सिंह, एचजी गोकुल प्रसाद के साथ नूरपुर पुल पर वाहनों की सघन जांच कर रहे थे इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग सवार होकर प्रतिबंधित मांस लेकर निकलने वाले हैं। कुछ ही देर बाद एक कार नं. यूपी 32 एएल 6612 पुल के करीब पहुंची। पुलिस को देखकर कार चालक ने कार रोकी और उसमें से कुछ लोग भागने लगे। भागने वालों को पुलिस ने दौडाना शुरू किया इसी बीच कार चला रहे युवक ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार को रोककर जब तलाशी ली तो 152 ग्राम मारफीन, अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा व एक कारतूस का खोखा तथा कार के पीछे रखा एक कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पकड में आये युवक ने अपना नाम आफताब पुत्र जाहिद अली निवासी सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी बताया। आफताब ने बताया कि उसके साथ गांव का कासिम उर्फ भूरे पुत्र अययूब आया था तथा उसने नूरपुर के हसीब उर्फ डागा के यहां से मांस लिया था तथा डागा व हसीब पुत्र कल्लू तथा रैली पुत्र तफजुल निवासी शहजानी रास्ता बताने के लिये साथ आये थे जो मौके से भाग निकले। कोतवाल के.बी. सिंह ने बताया कि पकड में आये युवक को धारा 119, 120, 121 व 307 गोवध निवारण अधिनियम, 25 आम्र्स एक्ट तथा 8/21 एनडीपीएस के तहत जेल भेजा गया। प्रभारी कोतवाल केबी सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए युवक पर गैंगेस्टर व रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शेष अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बीडी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक की मौत,


महमूदाबाद, सीतापुर
करीब एक वर्ष पूर्व परिवार की लडकी से छेडछाड को लेकर हुए विवाद के चलते बुधवार को होली का रंग खेलने के दौरान बीडी मांगने जैसी बात को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते हुए मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव पीएम के बाद परिजन घर ला रहे थे इसी बीच जब घरवालों को पता चला कि मामले में पुलिस ढिलाई बरत रही है तो शव को चैका नदी के चंदौली घाट पुल पर रखकर जाम लगा दिया। शव रखकर जाम लगाने की सूचना मिलने पर हजारों की भीड जमा हो गई और मौके पर कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों की मांग को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद जाम करीब रात्रि 11 बजे खत्म हुआ। थानगांव थाना क्षेत्र के अमेठियनपुरवा निवासी वीरेश पुत्र भगोले (20) की मौत गांव में हुए मारपीट के दौरान हो गई थी।  वीरेश बुधवार की सायं गांव में रह रहे भाई मदन के साले कमलेश से गांव के ही रंगीलाल पुत्र हुसेनी व ब्रम्हा पुत्र कल्लू के बीच बीडी मांगने की बात को लेकर हो रहे विवाद का बीच बचाव करने पहुंचा तभी आपस में झगडने वाले ब्रम्हा, रंगीलाल आदि ने वीरेश पर लाठी डण्डों की बरसात कर दी। गंभीर रूप से घायल वीरेश को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया जहां से सीतापुर रिफर कर दिया गया। वीरेश ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। पीएम के बाद जब वीरेश का शव गांव लाया जा रहा था तभी परिजनों को सूचना मिली कि पुलिस मामले की लीपापोती करने में लगी है इस बात से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों को अवगत कराते हुए चैका नदी के चंदौली घाट पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन व ग्रामीण धारा 302 व 307 के तहत हत्यारों पर कार्यवाही व गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक वी.बी. सिंह, थानाध्यक्ष थानगांव अमित सिंह, रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह, सदरपुर थानाध्यक्ष यदुनंदन व समाजसेवी पूर्व प्रमुख प्रेमसागर मौर्य सहित दर्जनों लोगो ने प्रदर्शन करने वालों से वार्ता की। थानगांव थानाध्यक्ष के अनुसार मामला धारा 147, 148, 504 में दर्ज किये जाने के साथ वीरेश की मौत की सूचना मिलते ही धारा 304 लगाने की बात कही। परिजन व ग्रामीणों को संतुष्ट करने मे कई घण्टे लग गये। जिससे आवागमन   4 घण्टे तक पूरी तरह से बाधित रहा।

सपा सरकार में तेजी से विकसित हुए है गांव- नरेन्द्र सिंह वर्मा



लगभग सात करोड से बने पावर हाउस को जनता को किया समर्पित
महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की योजनाएं तेजी से चलाई जा रही है वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गाें को लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। विगत चार वर्षाें में महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विद्युत केन्द्रो, चिकित्सालय, कालेज, सडकों का जाल फैलाया गया है। जितना विकास विगत चार वर्षाें में हुआ है उतना कार्य कभी भी किसी भी सरकार में नहीं किया गया। यह बात प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेनद्र सिंह वर्मा ने सरैंया कादीपुर में लगभग सात करोड की लागत से निर्मित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र को जनता को समर्पित करते हुए तथा भुडकुडा ग्राम में एक करोड 46 लाख रूपये से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  की आधार शिला रखने के बाद विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होने कहा कि जब से प्रदेश मे ंसमाजवादी पार्टी की सरकार बनी है विकास का पहिया तेजी से घूमा है। सपा सरकार ने किसी भी वर्ग को निराश होने का मौका नहीं दिया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया नेता मुलायम सिंह यादव जी ने चुनाव में जो भी वादे किये थे उनको मुख्यमंत्री ने पूर्ण किया। मुख्यमंत्री के युवा जोश व सोच के आगे कोई भी कार्य नामुमकिन नहीं था। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। महिलाएं, पुरूष, गांव, शहर, बच्चे, बूढे, किसान, चिकित्सा हर क्षेत्र में विकस के लिये पूरा ध्यान दिया। इसी का नतीजा है कि आज कई अन्य प्रदेश हमारी योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें अपने प्रदेश में चलाने का कार्य कर रहे है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैंया अधीक्षक आशीष वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को विद्युत एक्सीयन सुनील कुमार, एसडीओ एस.के. शाही, उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के डा. अरूण गुप्ता ने कहा कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण का लक्ष्य आठ माह रखा गया है और हमारा पूरा प्रयास होगा कि समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्मित हो सके। अतिथियों का स्वागत सरैंया कादीपुर के प्रधान राजेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामाधार, भुडकुडा पूर्व प्रधान पन्ना लाल गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि देशराज वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा, सुरेश भार्गव आदि ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सोने लाल वर्मा, शाबान प्रधान, रामलखन वर्मा पूर्व प्रधान, रामगुलाम भार्गव बीडीसी चांदपुर, गंगा सिंह, राजाराम पूर्व प्रधान इनायतपुर, कन्हैया लाल तिवारी प्रधान प्रतिनिधि बजेहरा, मुनीर खां भुडकुडा, रामचन्द्र वर्मा दुर्गा पुरवा, सहजराम वर्मा प्रधान शमशाबाद, अजय वर्मा परवनपुरवा, अनिरूद्ध वर्मा खम्हरिया, जवाहर लाल भार्गव, केशवराम, लाल बच्चन, राजेन्द्र वर्मा, सहजराम वर्मा, प्रेम कुमार, राधेश्याम, विजय भार्गव, मंशादीन, नंद किशोर, अर्जुन लाल, कुल बिहारी, प्रदीप, सुरेश वर्मा, रामलखन, राधा कृष्ण, सूरज चैहान, विजय सिंह, रामकिशोर, सियाराम, बकरीदी, मंगू गौतम, परागी, मदन वर्मा, अमरीष वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, संतोष मिश्रा, ब्रम्हदीन, प्यारे लाल, सुनील कश्यप, नईमुद्दीन, राजेन्द्र, सत्येन्द्र, अशोक, देवी दयाल आदि उपस्थित थे।

चार सालों में सभी वादे किये गये पूरे- असद मारूफ



महमूदाबाद, सीतापुर
समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य असद मारूफ उर्फ मोनी ने प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के सफल चार वर्षाें के कार्यकाल पर ‘‘आज’’ हिन्दी दैनिक महमूदाबाद से कहा कि  उत्तर प्रदेश युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के समय में निरंतर विकास की ओर बढा। समाजवादी पार्टी के मुखिया नेता मुलायम सिंह यादव जी ने चुनाव में जो भी वादे किये थे उनको मुख्यमंत्री ने पूर्ण किया। मुख्यमंत्री के युवा जोश व सोच के आगे कोई भी कार्य नामुमकिन नहीं था। मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। महिलाएं, पुरूष, गांव, शहर, बच्चे, बूढे, किसान, चिकित्सा हर क्षेत्र में विकस के लिये पूरा ध्यान दिया। इसी का नतीजा है कि आज कई अन्य प्रदेश हमारी योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें अपने प्रदेश में चलाने का कार्य कर रहे है। यूपी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। समाजवादी पार्टी के मुखिया नेता मुलायम सिंह यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने उत्तर प्रदेश में लगभग पचास लाख लोगो को समाजवादी पेंशन के माध्यम से लाभान्वित करने का काम किया वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करते हुए 108 नंबर की लगभग 1500 एम्बुलेंस चलाकर लोगो को तत्काल चिकित्सा लाभ देने का काम किया वहीं गर्भवती महिलाओं के लिये 102 नंबर पर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से लगभग 2000 एम्बुलेंस संचालित की हैं जो अपने आप में एक बडी परियोजना है। इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में एक्सरे, पैथालाजी अन्य तमाम सी जांचें निःशुल्क करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में सुधार किया। लखनऊ के लिये स्वप्न बनी हुई मेट्रो परियोजना का संचालन कराया वह भी इस वर्ष में लखनऊ की सडकों पर चलने लगेगी। इसी के साथ हर घर उजाला , हर घर बिजली देने के प्रयास मुख्यमंत्री ने किये। युवा वर्ग को उद्योग के लिये उनको सशक्तीकरण किया जा रहा है। छात्रों को आगे बढाने के लिये लैपटाप, कन्याओं को कन्या विद्या धन, गरीब रिक्शा चालकों को मशीन से चलने वाले रिक्शे दिये गये वहीं आवास विहीन लोगो को पात्र लोगो को लोहिया आवास दिया गया। दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के लिये डेयरी प्रारम्भ र्हुईं। ट्रांस गंगा, सरस्वती जैसी हाईटेक सिटी आदि प्रदेश में परियोजनाएं चल रही है। किसानों के विकास के लिये मुफ्त ंिसचाई व्यवस्था, एक ही दिन में दस लाख पौधों का रोपण कराकर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड मे दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री अपने इस एक साल के कार्यकाल में ऐसी सैकडे अनेक परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ करेंगें। समाजवादी पार्टी की सरकार आम आदमी की सरकार है। प्रदेश के सभी वर्गाें का अपने युवा मुख्यमंत्री पर पूर्ण विश्वास है।

सर्राफा व्यवसाईयों ने बंद किये प्रतिष्ठान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



महमूदाबाद, सीतापुर
स्वर्णकार संघ महमूदाबाद के बैनर तले महमूदाबाद के समस्त सर्राफा व्यवसाईयों ने लगातार दूसरे दिन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर केन्द्र सरकार द्वारा सर्राफा व्यवसाईयों पर लगाये गये एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने के सम्बंध मे  राष्ट्रपति सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह के उपस्थित न  होने पर उनके स्टेनो को सौंपा। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रितेश रस्तोगी व महामंत्री सुजीत रस्तोगी तथा सर्राफा व्यवसाई चन्द्रकांत रस्तोगी के नेतृत्व में समस्त सर्राफा व्यवसाईयों ने तहसील परिसर में पहुंचे। राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र सरकार द्वारा बजट 2016-17 में वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा सर्राफा व्यवसाईयों पर सोने चांदी के आभूषणों के क्रय विक्रय पर जो एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है वह स्वर्ण कारोेबारियों के हित में नहीं है। टैक्स की सीमाओं को एकीकृत करके सरलता का मापदण्ड अपनाया जाये। उपरोक्त नये टैक्स से भ्रष्टाचार बढेगा व्यापारियों के उपर इंस्पेक्टर राज को गैरकानूनी वसूली करने को बढावा मिलेगा। उन्होने राष्ट्रपति से लगाये गये टैक्स को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर कन्हैया रस्तोगी, गोपी चन्द्र सर्राफ, महेश जैन, अजय जैन, राजकुमार पोरवाल, प्रदीप सर्राफ, शैलेन्द्र सोनी सहित समस्त सर्राफा व्यवसाई उपस्थित थे।

बीते चार सालों में बदल गई हैं महमूदाबाद की तस्वीर- नरेन्द्र सिंह वर्मा


महमूदाबाद, सीतापुर
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री एवं महमूदाबाद विधानसभा से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने ‘‘महमूदाबाद समाचार’’ को बताया  कि प्रदेश में सर्वाधिक विकास कार्य समाजवादी पार्टी के सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश के युवा एवं दूरदर्शी सोच के विकासशील  मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव जी ने महमूदाबाद को सैकडो विकास योजनाएं स्वीकृत की हैं। महमूदाबाद तहसील अति पिछडी तहसील थी जिसमें बहुत सी समस्याएं शिक्षा और चिकित्सा, आवागमन, ग्रामीण विकास की व्याप्त थीं। मुख्यमंत्री से मैने क्षेत्र की समस्याओं के सम्बंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महमूदाबाद विधानसभा के सर्वांगीण विकास में जो भी संसाधन विकास योजनाएं आप देगें उनको सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत प्रदान की जायेगी और महमूदाबाद विधानसभा के विकास के लिये मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव जी की सरकार में जो भी विकास कार्य की योजनाएं प्रस्तुत कीं उनकी मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्राप्त हुई जिससे महमूदाबाद ने विकास की ऊंचाईयों की ओर गति पकडी। मेरा व मेरे अग्रज महेन्द्र सिंह वर्मा का एक ही सपना है कि अपना महमूदाबाद शिक्षित और विकसित महमूदाबाद हो। शिक्षा के क्षेत्र में आज महमूदाबाद जनपद ही नहीं कई जनपदों में सबसे आगे है। जनपद में इण्टरमीडियट तक टापर सूची में सत्तर प्रतिशत बच्चे महमूदाबाद तहसील के होते हैं। महमूदाबाद में विद्युत समस्या के समाधान के लिये 132 केवीए पावर हाउस का निर्माण लगभग 22 करोड की लागत से हो रहा है। वहीं नगरीय लो वोल्टेज की समस्या के निदान के लिये 33/11 पावर हाउस, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत समस्या निदान के लिये 33/11 पावर हाउस कादीपुर सरैंया, 33/11 पावर हाउस केदारपुर, 33/11 पावर हाउस कंचनपुर प्रत्येक पावर हाउस की लागत लगभग 5 करोड इसी के साथ नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर करने के लिये 36 करोड की लागत से अण्डर ग्राउण्ड विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। हाजीपुर में शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से एटीएस स्कूल का निर्माण लगभग 12 करोड की लागत, अकबापुर, जुडौरा एवं शहरा में माडल स्कूल का निर्माण लगभग तीन करोड 25 लाख की लागत से, लैलखुर्द में इण्टर कालेज लगभग 2 करोड की लागत से निर्मित कराया जा रहा है जो पूर्ण होने की कगार पर है। वहीं उच्च शिक्षा के लिये जुडौरा में फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दूसरा भवन लगभग 6 करोड की लागत से बनाया गया है जिसमें छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जायेगी। बाढ की समस्या के निदान के लिये रामपुर मथुरा बंधा चहलारी घाट से लेकर एल्गिन ब्रिज बाराबंकी तक लगभग 170 करोड की लागत से बनाया जा रहा है वहीं युवाओ के  लिये स्पोट्स स्टेडियम में 65 लाख की लागत से मिनी तरणताल को तैयार किया जा चुका है। चिकित्सा के क्षेत्र में महिला चिकित्सालय की स्थापना सवा तीन करोड की लागत से तीस बेड  को स्वीकृत किया गया है जो कि निर्माणाधीन है। इसी के साथ उन्होने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में सीएचसी, पीएचसी रामपुर मथुरा व पहला के लगभग आठ प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये हैं। वहीं त्वरित योजना के अंतर्गत 15 करोड की लागत से आवागमन व्यवस्था सुधारने हेतु सडकों का निर्माण इसी के साथ गन्ना विभाग से मण्डी परिषद, पंचायत राज एवं अन्य जनहित योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को महमूदाबाद के मुख्य मार्गाें पर आवागमन हेतु सैकडो परियोजनाएं चल रही है।  इसी के साथ उन्होने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रेरणास्रोत राममनोहर लोहिया जी के नाम पर बीस गांवों का चयन वहीं जनेश्वर मिश्र जी के नाम पर 22 ग्राम सभाओं का चयन भी किया गया है। मुख्यमंत्री जी से आश्वासन मिला है कि महमूदाबाद के विकास के लिये किसी भी हाल में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। महमूदाबाद के नगरीय विकास के लिये नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाया गया जिससे महमूदाबाद के विकास को गति मिली। वहीं पैतेपुर के सर्वांगीण विकास के लिये आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाते हुए पैतेपुर के चहुमुखी विकास का प्रयास किया गया है। इसी के साथ कई बडी योजनाआंे के लिये हम प्रयत्नशील है हमे विश्वास है कि शीघ्र हीवह योजनाएं भी स्वीकृत हो जायेंगी। महमूदाबाद के विकास के लिये हम मुख्यमंत्री जी के आभारी है कि उन्होने हमारी क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए अधिक से अधिक निदान के सम्बंध में स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

महमूदाबाद की जनता मेरा अपना परिवार- नरेन्द्र


महमूदाबाद समाचार डेस्क।
आयुष जैन
महमूदाबाद विधानसभा की जनता मेरी अपना परिवार है और परिवार का ख्याल रखना मैं अपना परम कर्तव्य समझता हूं। महमूदाबाद-पैतेपुर मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इसका निर्माण शीघ्र हो इसके लिये मैने काफी प्रयास किये। यह बात राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने मीरानगर पीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनता द्वारा की जा रही मांग पर लोगो को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि महमूदाबाद से मीरानगर तक मार्ग निर्माण के लिये चार किमी सडक शासन से स्वीकृत हो गई। मुख्यमंत्री द्वारा हर विधायक को आठ किमी सडक निर्माण की स्वतंत्रता दी जाती है। महमूदाबाद-मीरानगर तक शेष मार्ग को उन्ही आठ किमी में से पूर्ण कर दिया जायेगा। आप लोग परेशान न हों। यह सरकार आपकी अपनी है। समाजवादी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में अपने किये गये सभी वादों को पूरा किया है। आज प्रदेश चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत आदि में सबसे आगे है। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने का मेरे द्वारा पूरा प्रयास किया गया है। विधानसभा क्षेत्र विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा में जनपद मे जहां सबसे आगे है वहीं यातायात, सडक, पुल पुलिया, नदियों की सफाई के कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहे है।

मार्ग चाौडीकरण से होगी सहूलियतें.
राज्यमंत्री ने महमूदाबाद-रेउसा तक 65 किमी लम्बे सडक मार्ग के चाौडीकरण के सम्बंध में लोगो को आश्वस्त किया। उन्होने कहा कि महमूदाबाद क्षेत्र को इसी माह सिधौली से रेउसा तक 65 किमी सडक का चाौडीकरण   व उच्चीकरण का तोहफा मिलने वाला है। इसके लिये धनराशि स्वीकृति हो गई। शीघ्र ही काम शुरू हो जायेगा।

सीता इण्टर कालेज में दो दर्जन से अधिक छात्रों को बांटे गौरेया के घरौदे


महमूदाबाद (सीतापुर)
          गौरैया एक छोटी चिडि़या है जिसके पंख अधिकतर काले या धूसर रंग के होते हैं। गौरैया का मनुष्यों की आबादी से घनिष्ट संबंध रहा है और यह मजबूत और कठोर पक्षी है। यह सभी प्रकार के वातावरण में जीवन यापन कर लेती है।गौरैया अपना घोंसला पेड़ों, चट्टानों, घरों या इमारतों के खाली स्थानों में बनाना पसंद करती है।
         उक्त बाते सीता इंटर कालेज व सीता चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन विभाग के दारोगा समर सिंह ने कही। वन दरोगा जितेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों से गौरैया को संरक्षित करने की अपील करते हुए करीब दो दर्जन छात्रों सीता इंटर कालेज की सुषमा वर्मा, पल्लवी श्रीवास्तव, सृष्टि पटेल, निधि, पूजा वर्मा, दीपक राज, मनीष वर्मा, प्रियांसु शुक्ल, हर्षकांत दीक्षित, गौरव अवस्थी, तथा सीता चिल्ड्रेन एकेडमी के ज्योति वर्मा, दीप्ति वर्मा, अंजली, पूर्णिमा, युगराज, राहुल, अमर सिंह, शरद, प्रशांत व अस्मित वर्मा को घोंसले दिए। बच्चों ने घोंसले पाकर गौरैया पालने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी, एकेडमी प्रिंसिपल डीके गिरि, वाइस प्रिंसिपल वागीश दिनकर, वन रक्षक जेपी मिश्र सहित कालेज के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


हमसे व्हाट्सऐप पर जुडे- 8127971916 


मांगे न मानी तो शुरू होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन- अजय शुक्ल


महमूदाबाद (सीतापुर)
      बीते दिनों सड़क दुर्घटना में ट्रक से कुचलकर हुइ्र छात्र की मौत और उसके बाद उग्र भीड़ द्वारा ट्रक को फूंके जाने के मामले में पीडि़त परिवार व उनके समर्थकों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में लिखे गए मुकदमें की वापसी के साथ थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े लायर्स एसोसिएशन महमूदाबाद के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने पहुंचे बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन ने अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए चेतावली दी कि यदि मामले में अधिवक्ताओं की मांगे न मानी गईं तो बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की बैठक में यह मुद्दा रखकर सीतापुर में प्रदेश के अधिवक्ताओं की महापंचायत कर प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा यूपी बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल ने कहा कि महमूदाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मौर्य के भतीजे की दुर्घटना में मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा वाहन स्वामी एवं आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। यदि अविलंब ऐसा न किया गया तो सीतापुर में अधिवक्ताओं की महापंचायत कर प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर बृजेंद्र सहांय, भारत सिंह, दिनेश सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप, राम प्रताप, हेमंत वर्मा, राकेश गुप्त, पुरुषेत्तम शुक्ल, अरुणेश शुक्ल, हरी प्रसाद, सुरेंद्र पटेल, बरातीलाल सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।  

लोगो को करोडो की सौगातें देगें राज्यमंत्री नरेन्द्र











































महमूदाबाद (सीतापुर) 
       प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा महमूदाबाद क्षेत्रवासियों को एक ही दिन में करोडो की सौगातें देंगें।  राज्यमंत्री शनिवार 12 मार्च को करीब छह करोड़ की लागत से होने वाले क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लाकार्पण व शिलान्यास करेंगे। राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा शनिवार को 12 बजे सांसद आदर्श ग्राम मीरानगर में करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीएचसी भवन का शिलान्यास करेंगे। 
शायं दो बजे 99 लाख रुपए की लागत से बनने वाले महमूदाबाद बस स्टेशन का शिलान्यास तथा शायं चार बजे बहरौली से कलुवापुर जाने वाले सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण राज्यमंत्री करेंगे। यह जानकारी राज्यमंत्री के प्रतिनिधि शरद मिश्र ने दी।  
 
प्रदेश में आंदोलन छेंडेगे अधिवक्ता

प्रदेश में आंदोलन छेंडेगे अधिवक्ता

महमूदाबाद, सीतापुर
       अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा यूपी बार कौसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल एडवोकेट ने महमूदाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मौर्य के भतीजे की दुर्घटना मे मृत्यु के बावत मुकदमा पंजीकृत कराये जाने पर पुलिस द्वारा वाहन स्वामी एवं आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मृतक के पिता एवं अन्य परिजनों पर हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा कायम कराये जाने की कटु शब्दों मे निंदा करते हुये आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ता आक्रोशित हंै तथा उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक सीतापुर बालेंदु भूषण सिंह से मोबाइल पर वार्ता कर मृतक के परिजनों के विरूद्ध कायम झूठा मुकदमा निरस्त करने तथा दोषी थाना इंचार्ज के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने उक्त दोनों मांगो पर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। श्री शुक्ल ने चेतावनी दी अविलम्ब प्रभावी कार्यवाही न होने पर सीतापुर मे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं की महापंचायत आयोजित कर प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जायेगा।

गाजे-बाजे के साथ निकली शिवबारात


महमूदाबाद, सीतापुर
गत वर्ष की भांति कस्बे के बीचो बीच ठठेरी बाजार स्थित शिव मंदिर से भक्तगणों द्वारा पूजन अर्चन करने के पश्चात बम भोले के नारों के साथ भगवान शंकर की गाजे बाजे तथा विभिन्न धार्मिक झांकियों से सजी भव्य बारात निकाली गई। जिसका शुभारम्भ समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने पहुंचकर किया। ठठेरी बाजार स्थित शिव मंदिर पर मध्यांतर के पश्चात भक्तगणों द्वारा शिवलिंग की पूजा अर्चना एवं अभिषेक करने के पश्चात भगवान शिव की बारात निकाली गई।   गाजे बाजे व आधा दर्जन भगवान शिव तथा अन्य देवी देवताओं के स्वरूपों से सजी झांकी ठठेरी बाजार से शुरू होकर रमकुण्डा चैराहा, कोतवाली मार्ग, बस स्टाप, बजाजा बाजार होते हुए ठठेरी बाजार पर आकर समाप्त हुई जहां भगवान शिव का विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रमेश वाजपेयी, अखिलेश गुप्ता, सुजीत सोनी, कुंवर रस्तोगी, प्रहलाद गुप्त, सभासद चक्रसुदर्शन पाण्डेय, मुकेश यज्ञसैनी, शरद चन्द्र मिश्र, आनन्द जायसवाल बिक्की, महेश जैन सहित सैकडो भक्त नाचते गाते शोभायात्रा में चल रहे थे।


शोपीस बने ग्रामीणों को मुंह चिढा रहे है विद्युत खम्भे


रामपुर मथुरा महमूदाबाद सीतापुर
 विकास खण्ड रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत चांदपुर लोधौनी का चयन डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत पूर्व प्रधान के समय हुआ किन्तु पूरे गांवों के लोगो को योजना के तहत मिलने वाले विद्युतीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना के तहत सीसी के साथ सम्पर्क डामर मार्ग तो बनाया गया किन्तु विद्युतीकरण के नाम पर ग्राम पंचायत के चंदपुरवा के करीब एक हजार आबादी को विद्युतीकरण का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है। विभाग ने विद्युतीकरण के लिये करीब 6 माह पर्व खम्भे तो खडे कर दिये किन्तु खम्भों में आज तक न तो तार लाइन खीची गई और न ही कोई हरकत दिख रही है। उजाले का स्वप्न दिखाने के नाम पर खडे खम्भे ग्रामीणों को मुंह चिढा रहे हैं। गांव बालकेश यादव , कमलेश कुमार , चुन्ना , आदि ने शीघ्र तार खीचकर  विद्युत आपूर्ति जारी किए जाने की विभाग से माॅग की है ।

जल्द ही बनेगी दो दर्जन से अधिक सडकें व सम्पर्क मार्ग- नरेन्द्र


महमूदाबाद, सीतापुर
क्षेत्र की समस्याओं के लिये क्षेत्रीय विधायक व प्रदेष के समाज कल्याण राज्यमंत्री ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने के लिये सोषल मीडिया पर मांगे गये सुझाव पर क्षेत्र की सडकों की खस्ताहाल स्थिति की जानकारी मिलने के बाद राज्यमंत्री ने अधिकारियों से सम्पर्क कर क्षेत्र की एक दर्जन जर्जर सडकों की तत्काल मरम्मत कराने की मुहिम चलाई। राज्यमंत्री ने भेंट में बताया कि षीघ्र ही क्षेत्र की सभी सडकों की मरम्मत होगी इसके लिये टेण्डर जारी हो चुके हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि  क्षेत्र की बिलौली से षमषाबाद, बेहमा से भरथर मार्ग, मोहम्मदपुर कला संपर्क मार्ग, देवकलिया से बहेरवा संपर्क मार्ग, बिसवां रोड से उस्मानपुर संपर्क मार्ग, ईश्वरवारा संपर्क मार्ग, बनबीरपुर से सोंसा संपर्क मार्ग,  तुरसेना संपर्क मार्ग, मंझिया संपर्क मार्ग, छंगापुर संपर्क मार्ग, महमूदाबाद से पैतेपुर मार्ग आदि के लिये टेण्डर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी किये जा चुके है। षीघ्र ही इन सम्पर्क मार्गाें के साथ मुख्य मार्ग जिला पंचायत विकास निधि से करीब तीन करोड की लागत से  मरम्मत होगी।
ब्लाक महमूदाबाद मंे ग्राम धर्मपुर से उमरापुर तक डामर रोड ग्राम लंघनियां में इंटरलॉकिंग सदरपुर डामर रोड से अजमेरी पीर बाबा तक इंटरलॉकिंग, ग्राम जसमंडा में इंटरलाकिंग , मदारपुर से न्यामतपुर तक डामर रोड , ग्राम उनेरा, बघाइन एवं पचदेवरा चैबे में इंटरलॉकिंग , विकास खण्ड पहला में ग्राम सरैयाँ राजा साहब में पश्चिम रेलवे फाटक से पूर्वी फाटक तक सी सी सड़क, ग्राम उंचगांव में इंटरलाकिंग , शिष्टीपुर से पिपरहिया होते हुए भीखमपुर तक डामर रोड, चुनका डामर रोड से अमईपुर तक डामर रोड, ग्राम चाँदपुर सेठ से सदरपुर की तरफ डामर रोड, ग्राम मीरनगर से महुवा डाँडा तक डामर रोड, विकास खण्ड रामपुर मथुरा में समदा डामर रोड से बल्लीपुर पड़रुखा मार्ग तक डामर रोड, बिलौली नानकारी अचराजनपुरवा मार्ग पर रपटा निर्माण, सेमरी चैराहा से अन्नीपुर मार्ग पर डामर रोड, आलमपुर -हैबतपुर डामर रोड से प्राथमिक विद्यालय आलमपुर तक इंटरलॉकिंग, बाकरनगर डामर रोड से उमरिया मार्ग पर डामर रोड, ग्राम रायपुर एवं नकरसेन में इंटरलाकिंग, मितौरा डामर रोड से अहिरनपुरवा तक इंटरलाकिंग  आदि के टेण्डर जिला पंचायत ने भी जारी कर दिये है। उन्होने अपने साथियों, समर्थकों से सोषल मीडिया पर क्षेत्र विकास के लिये सुझाव देते रहने की अपील की है।

सडक निर्माण में मानकों की उडा दी धज्जियां


महमूदाबाद (सीतापुर)
      विकास खंड रामपुर मथुरा से गांेडा-देवरिया जाने वाला प्रमुख डामर मार्ग करीब तीन दशक पूर्व बना था। वर्षों पूर्व सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका था। राहगीरोें को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। अत्यंत जर्जर व खतरनाक हो चुके जनपद सीमा के इस महत्वपूर्ण 15 किलो मीटर लम्बे मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग चली आ रही थी। ग्रामीणों व क्षेत्र के समाजसेवियों की मांग पर हो रहे मरममत कार्य में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।   जनपद सीतापुर के अत्यंत पिछड़े रामपुर मथुरा का गोंड़ा-देवरिया से मात्र तीन किमी दूर बाराबंकी जनपद को जोड़ने वाले मार्ग को करीब तीन दशक पूर्व डामरीकृत बनाया गया था। 15 किमी लम्बे इस मार्ग के बनने के बाद कभी मरम्मत न होने से पूरा का पूरा मार्ग उखड़ गया। डामर के नीचे के बड़े-बड़े बोल्डर राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गए थे। दशकों से क्षेत्र के लोग अत्यंत जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग करते आ रहे थे। इस मार्ग पर पर पड़ेन वाले बहादुरगंज बाजार तक बाराबंकी डिपो व कैसरबाग डिपो की दर्जनभर से अधिक बसें संचालित हैं। बहादुरगंज के पास के कलुआपुर से महमूदाबाद-रामपुर मथुरा होकर लखनऊ आने-जाने के लिए सम्पर्क मार्ग है जिसपर बसें चल रही हैं। मार्ग अत्यंत जर्जर होने के कारण वाहनों को भारी क्षति होने के साथ आए दिन गंभीर दुर्घटनाओं के चलते समाजसेवियों की मांग पर मार्ग की जीर्णोधार का कार्य चल रहा है। बनाई जा रही सड़क में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हें सड़क बनाने में बालू, मिट्टी का प्रयोग खुलकर भारी मात्रा में मानक के विरुद्ध किया जा रहा। रातों-रात पत्थरों को सेट करने के लिए डस्ट की जगह मिट्टी डालकर रोलर चला रहे हैं। क्षेत्र के हुकुम सिंह, जय करन सिंह, मिंकू तिवारी, जियाउद्दीन, कलीम, विवेक सिंह, उदयराज सिंह, राम विजय मौर्य, त्रिभुवन वर्मा आदि ने जिलाधिकारी से दशकों की लम्बी प्रतिक्षा के बाद बन रही सड़क को गुणवत्तायुक्त बनवाने की मांग की है।

चार मार्च को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगें विशिष्ट बीटीसी टीचर्स


महमूदाबाद (सीतापुर)
   विशिष्ट बीटीसी टीचर्स एसोसिएशन ने संगठन के प्रांतीय सह-संयोजक की अध्यक्षता में महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर परिसर में एक बैठक की। बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में चार मार्च को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। 
   बैठक को सम्बोधित करते हुए महेंद्र प्रताप मिश्र ने बेसिक परिषद में कार्यरत परियादीय शिक्षकों के अंतजनपदीय स्थानांतरण गृह जनपद में किए जाने, पुरानी पेंशन योजना को लागू किए जाने, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की एनपीएच कटौती शुरू किए जाने, छठवें वेतन कमीशन के अनुरूप ग्रेड-पे के सापेक्ष प्रारम्भिक न्यूनतम वेतन प्रत्येक दशा में दिए जाने, परिषदीय शिक्षकों को राज्य कर्मचारी की भांति कैशलेश मेडिकल सुविधा दिए जाने, मृतक आश्रित का लाभ दिए जाने, गणित, विज्ञान की सीधी भर्ती 50 प्रतिशत रिक्त पदों पर जनपदों में किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया अख्तियार कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व विभागीय अधिकारियोें को पत्र लिखकर बार-बार संगठन द्वारा समस्याओं के निराकरण के लिए गुहार लगाई जा चुकी है किंतु शासन व प्रशासन इसपर मौन साधे हुए है। सरकार कवल आश्वासन देकर काम चलाना चाहती है किंतु इन परिस्थितियों में चुप बैठे रहना संभव नहीं है। यदि सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी तो विवश होकर हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर विवेकानंद, अमरदीप सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्त, मंजीत पांडेय, रामू गुप्त, हरिनाम सिंह यादव, अरविन्द कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राम बहाल सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक मौजूद रहे। 
           

देश को विश्व गुरू बनाने में अपना योगदान दें छात्र- अनिल


महमूदाबाद, सीतापुर
जीवन में पुरस्कारों और सम्मान का बहुत महत्व होता है। पुरस्कार और सम्मान एक नई ऊर्जा देते हैं। जिम्मेदारी का भाव बढ़ाते हैं। दूसरों को लगन, निष्ठा और परिश्रम के साथ काम करने की प्रेरणा देते हंै। पुरस्कार और सम्मान अमूल्य होता है। इससे सतत् आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, काॅलेजों में सम्पन्न कराई गई 65 प्रकार की बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, खेल, तर्क शक्ति, सुलेख, चित्रकला आदि से सम्बन्धित विजेताओं के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में एसआर इंस्टीट्यूट लखनऊ के चैयरमैन पवन सिंह ने यह बात कही। सीता इण्टर काॅलेज सभागार में करीब पाॅच घण्टे लगातार चले पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह में 1255 छात्र-छात्राओं तथा करीब दो दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।

अन्नपूर्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने इस मौके पर विद्यार्थियों से पानी, बिजली और पैसों की बचत करने, स्वच्छता पर ध्यान देने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, देश भक्ति का जज्बा रखने, परोपकार, दया और पारस्परिक सद्भावना की भावना रखकर देश को विश्व गुरू बनाने में अपना योगदान देने का आवाहन किया। डिप्टी एसपी सुधीर शर्मा, बरेली शुगर मिल जीएम राकेश दीक्षित, प्रधानाचार्य आरके वाजपेई ने अपने सम्बोधन में बच्चों की प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर निखारने के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विजेताओं को बधाई दी। संचालन संस्थान के भूपेन्द्र दीक्षित ने किया। समारोह में सीता इण्टर काॅलेज, सरदार बल्लभ भाई पटेल इण्टर काॅलेज, सीता चिल्डेªन इण्टर काॅलेज, बाबा बालकराम इण्टर काॅलेज, पं. संतोषी लाल इण्टर काॅलेज, बाल विकास मंदिर आदि स्कूलों और काॅलेजों के शिक्षक और बच्चों को सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला विशेष सम्मान

समाज सेवा, शिक्षा, लेखन और गायन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कई लागों को समारोह में सम्मानित किया गया। मुकेश पोद्दार, अजय द्विवेदी एडवो., हरिनाम राठौर, ओम प्रकाश गुप्त, बच्चा सिंह, वागीश दिनकर वाजपेई, प्रतिभा सिंह, अनूप सूरज, अरविन्द अवस्थी, अनन्त रत्नम्, ओपी विश्वकर्मा, अमित वर्मा, आरती सिंह, मनोज कुशवाहा, मंजू सिंह, मोहिनी मिश्रा, राजेश वर्मा, मनोज विश्वकर्मा, संदीप वर्मा, रमेश प्रजापति, सुखविन्दर सिंह, मनोज शुक्ल, उमेश यादव, राजकुमार वर्मा आदि को प्रसस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इन विजेताओं ने झटके सर्वाधिक पुरस्कार
समारोह में 1255 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कई छात्र-छात्राओं ने पाॅच से लेकर बारह प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किए। इनमें अदीबा सिद्दीकी, अभिनव राज, रौनक कश्यप, अभिज्ञान वर्मा, नमन राज, अमीषा सिंह, प्रगति सिंह, अंजली वर्मा, अंशिका राज, जानिशा खातून, साबिर अली, नित्या शर्मा, सुनील कुमार, ललित यादव, बलराम राठौर, दीपांशु पोरवाल, रिषभ यादव, शिवम् वर्मा, सुयश सूरज, महिमा वर्मा, प्रशांत कुमार, सुमित कुमार, सचिन कुमार, आयुशी नाग, शिवानी वर्मा, तनु यादव, मो. साहिल, शेफ रियाज, सुखदेव सिंह, अक्षत सिंह शामिल रहे। दीप प्रज्वलन तथा श्रेया सिंह,            द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना और वागीश दिनकर की कविताओं से समारोह का शुभारम्भ हुआ।




एक साथ सजी पूरे परिवार की अर्थियां, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा

एक साथ सजी पूरे परिवार की अर्थियां, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा

सदरपुर महमूदाबाद (सीतापुर)
       पति, पत्नी व पुत्र की एक साथ जली चिताएं तो पूरा इलाका सिसक उठा। आखिर किन परिस्थितियों में तीनों की एक साथ मौत हुई, इसको लेकर सभी स्तब्ध हैं। परिवारीजनों के साथ पास-पड़ोस के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिवार ही नहीं लगभग पूरे गांव में इस दर्दनाक मंजर की सूचना आपने के बाद चूल्हे नहीं चले। पूरा गांव मृतक के पैतृक घर पर उमड़ पड़ा। मृतका कल्पना को आठ माह की गर्भवती भी बताया जा रहा है।
       मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद के वर्तमान प्रधान लक्ष्मी नरायन वर्मा के घर का है। इनके तीन बेटों में से बड़ा बेटा 32 वर्षीय इंद्र प्रकाश उर्फ बबलू वर्मा अपनी पत्नी 28 वर्षीया कल्पना व 12 वर्षीय बेटे के साथ करीब दस वर्षों से लखनऊ के मडि़यांव थाना क्षेत्र के ओला बिहार सेमरा गढ़ी में रामलीला मैदान के पास रहता था। इंद्र प्रकाश की सीतापुर रोड़ पर जेजे मार्केट में किराने की दूकान है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी इंद्र प्रकाश लखनऊ जाकर अपने पैर जमा लिए थे। इंद्र प्रकाश ने व्यापार बड़ाने के साथ अपना निजी आशियाना भी बना लिया था। इनके साथ उसका छोटा भाई सूर्य प्रकाश वर्मा उर्फ टीटू उसी मकान में अलग कमरे में रहता था। इसी मकान दो अन्य छात्र भी किराए पर रह रहे हैं और उनकी परीक्षा चल रही है। एक मार्च मंगलवार को टीटू व किराए पर रहने वाले छात्र किसी काम से सुबह निकल गए थे। शायं को जब वापस आए तो देखा कि इंद्र प्रकाश के कमरे का दरवाजा बंद है और अखबार भी बाहर पड़ा है। भाई व अन्य किराएदारों को शंका हुई और काफी देरतक जोर-जोर से आवाजे देते हुए दरवाजा पीटा किंतु कोई आहट नहीं मिली। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो मंजर देखकर लोगों के दिल दहल उठे, क्यांेकि इंद्र प्रकाश, उसकी पत्नी कल्पना व बेटा रोहिताश्व सभी मृत पड़े थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। देर रात गांव रसूलाबाद मामले की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे तीनों के शव जब गांव पहुंचे तो मां-बाप, भाई-बहन व नाते-रिश्तेदारों के कलेजे फट गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। जब तीनों की अर्थियां अंतिम संस्कार के लिए घर से निकलीं तो मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े।

एचडीएफसी बैंक के मैनेजर पर भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
     लखनऊ स्थित घर पर साथ रह रहे मृतक के छोटे भाई सूर्य प्रकाश ने बताया कि उसने बड़े भाई इंद्र प्रकाश ने दो वर्ष पूर्व इंदिरानगर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से दो लाख रुपए का लोन लिया था। उनके प्लाट के कागजात बैंक में जमानत के तौर पर जमा थे। पिछले कई दिनों से बैंक मैनेजर मडि़यांव के एक दबंग की मदद से भाई इंद्र प्रकाश को प्रताडि़त कर रहा था। शनिवार को बैंक मैनेजर ने जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इसी के चलते भाई इंद्र प्रकाश ने भाभी कल्पना व भतीजे के साथ विषाक्त खाकर जान दे दी। पीडि़त ने बैंक मैनेजर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।