महमूदाबाद नगर में केवल 126 अंतोदय व 4940 महिलाओं को सरकार देगी राशन


                         

















पैतेपुर में केवल 10 अंतोदय व 1698 महिला पात्रों को मिलेगा लाभ
ब्लाक पहला में अंतोदय 4557 वहीं रामपुर मथुरा में 27876 महिला परिवार लेंगें लाभ, महमूदाबाद सबसे पीछे
राजकुमार जैन (वरिष्ठ पत्रकार)
महमूदाबाद, सीतापुर
केन्द्र सरकार की योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारम्भ जनपद सीतापुर में एक मार्च 2016 से लागू होने जा रही है। इसके तहत सभी परिवारों को 2 रू0 किग्रा0 गेंहू तथा  3 रू0 किग्रा0 चावल प्रति यूनिट 5 कि0 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराया जाना है। विगत कई माहों से आपूर्ति विभाग इसके लिये मेहनत और मशक्कत भी कर रहा  है। किन्तु मार्च से शुरू हो रहे खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आपूर्ति विभाग की तैयारियां लाख प्रयासों के बाद भी आधी अधूरी है क्योंकि इस योजना के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को राशन दिया जाना है किन्तु आपूर्ति विभाग उन्ही कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करायेगा जिनके द्वारा राशन कार्ड के लिये आनलाइन आवेदन किये गये और उनका डाटा आपूर्ति विभाग की बेवसाइट पर शो कर रहा है। खाद्यान्न का एलाटमेण्ट भी उसी के अनुसार उचित दर विक्रेताओं को किया जा रहा ह। आपूर्ति विभाग की आधी अधूरी तैयारी के कारण क्षेत्र के हजारों पात्र मार्च 2016 से खाद्यान्न से वंचित होगें। आपूर्ति विभाग ने नगर क्षेत्र महमूदाबाद में 126 अन्त्योदय, तथा 5940 महिलाओं को पात्र माना है। इसी तरह नगर पंचायत पैतेपुर  में दस अंतोदय तथा 1698 महिलाओं, ब्लाक महमूदाबाद क्षेत्र में 4144 अन्त्योदय व 18527 महिला परिवारों, ब्लाक रामपुर मथुरा क्षेत्र में 4356 अन्त्योदय तथा 27876 महिला परिवारों, ब्लाक पहला में 4557 अन्त्योदय तथा 17279 महिला परिवारों को पात्र लाभार्थी के रूप में मानते हुए खाद्यान्न का आबंटन कोटेदारों को किया गया है। नगर महमूदाबाद में कुल 27594 यूनिट, नगर पंचायत पैतेपुर में 8152, ब्लाक महमूदाबाद क्षेत्र में 87725, ब्लाक रामपुर मथुरा क्षेत्र में एक लाख 26024 तथा पहला ब्लाक में 74541 यूनिट सदस्यों को ही लाभ मिल सकेगा।  अब देखा जाये तो कस्बा महमूदाबाद में लगभग 55 हजार से अधिक मतदाता ही है। जब इतने मतदाता है तो यूनिट मात्र 27594 कैसे हो सकते है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों की हालत भी खराब है। जहां पहले गांवों में बीपीएल, एपीएल  कार्ड धारक की संख्या मार्च माह से वितरित किये जाने वाले संख्या से कई गुना अधिक है।

खाद्यान्न आबंटन देख परेशान हैं उचित दर विक्रेता
महमूदाबाद, सीतापुर
शहर व ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेता खाद्यान्न आबंटन देखकर काफी परेशान है। कारण यह है कि अभी तक नये कार्ड जारी नहीं हुए है और जिन राशन कार्डाें का खाद्यान्न जारी किया गया उसकी सूची भी अभी तक विभाग उचित दर विक्रेताओं को उपलब्ध नहीं करा सका है। उचित दर विक्रेताओं के नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साल भर से आपूर्ति विभाग द्वारा कई बार राशन कार्ड के लिये ग्रामीणों से फार्म भरवाये गये और फीडिंग के लिये सीतापुर लखनऊ भेजे गये किन्तु वह फार्म फीड ही नहीं किये गये। गांवों में राशन बांटने में काफी परेशानी है जिन्हें राशन नहीं मिलेगा वह शिकायत करेंगें क्योंकि हर गांव में राशन कार्डाें के हिसाब से खाद्यान्न का आबंटन न कर आपूर्ति विभाग द्वारा मनमाने तरीके से राशन जारी कर दिया गया।

बीपीएल, एपीएल का भेद समाप्त
महमूदाबाद, सीतापुर
आपूर्ति विभाग द्वारा अब बीपीएल व एपीएल को समाप्त कर खाद्य सुरक्षा योजना के तहत केवल परिवार की मुखिया महिलाओं को मानते हुए परिवार के यूनिट तय कर खाद्यान्न को निर्गत किया है। अन्तोदय कार्ड धारकों की संख्या प्रज्ज्वलित कार्ड के अनुसार ही तय की है। जिसमें न तो कार्ड के लाभार्थी घटे हैं और न ही बढे हैं। किनतु बीपीएल, एपीएल के राशन कार्डाें को एक भी समाहित कर प्रचलित कार्डांेें की संख्या के अनुसार कहीं कहीं आधे से अधिक कार्डाें को समाप्त कर दिया गया है।

आनलाइन डाटा फीडिंग में हैं खामियां ही खामियां
महमूदाबाद, सीतापुर
पूर्ति विभाग द्वारा आनलाइन आवेदनों की जो फीडिंग की गई है उसमें कई कमियां है। कई ग्राम सभाओं मंें दूसरे ग्राम पंचायत के लाभार्थी सम्मलित होने बताये जाते हैं तथा कई लाभार्थी दो दो जगह दर्ज है। ऐसा ही मामला वार्ड कैथी टोला में देखने को मिला जहां कार्ड धारक श्रीमती बानो डिजिटाइज्ड संख्या 115440066141 पर 6 यूनिट के रूप में दर्ज हैं वहीं डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या 115440066215 श्रीमती बानो के नाम दस यूनिट के साथ दर्ज है। ब्लाक पहला मेहरामऊ के कोटेदार नसीम ने बताया कि नेट पर दर्ज सूची के अनुसार हमारे यहां जो उपभोक्ता दर्ज है उसमें कई उपभोक्ता दूसरी ग्राम पंचायतों के दर्ज हैं।    यह तो एक बानगी है ऐसा लगभग हर कोटेदार के यहां होना बताया जा रहा है।


1090 पर नहीं दर्ज हुई शिकायत, कोतवाली पहुंची पीडिता

1090 पर नहीं दर्ज हुई शिकायत, कोतवाली पहुंची पीडिता

महमूदाबाद सीतापुर
      कोतवाली इलाके में एक महिला ने अज्ञात के विरुद्ध मोबाइल के जरिए अश्लील बातें करने व विरोध करने पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही वूमेन पावर 1090 पर शिकायत कई प्रयासों के बाद भी दर्ज नहीं हो पा रही है।
     क्षेत्र के ग्राम बाबाकुटी निवासी विजय सिंह वर्तमान में सउदी अरब में नौकरी करने के चलते रह रहा है। विजय की पत्नी घर पर अकेली रहती हैं। युवती ने बताया कि बीते तीन माह से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल से उसके मोबाइल पर फोन करता है। फोन करने वाला व्यक्ति अश्लील बातें करता है विरोध करने पर गालियां देते हुए जाने से मारने की धमकी देता है। पीडि़ता महिला द्वारा कई बार मामले की शिकायत वूमेन पावर 1090 पर करने का प्रयास किया गया किंतु एक-दो बार हैलो ही सुनाई दिया इसके बाद फोन कट गया। दर्जनों बार फोन उठा ही नहीं। पीडि़त महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में तहरीर देकर की। इंचार्ज कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

सुझावों पर अमल, राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश



महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री ने नगर की विभिन्न समस्याओं एवं कांशीराम आवास के आबंटन को लेकर अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी वी.बी. सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद शैलेन्द्र दुबे के साथ बैठक कर नगर में पड रही अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल कार्य से क्षतिग्रस्त हुई सडकों की मरम्मत के लिये तत्काल विद्युत विभाग को स्टीमेट उपलब्ध कराकर धनराशि की मांग करने के साथ साथ रमकुण्डा चैराहे से बिसवां तिराहे तक सडक का चैडीकरण कराने के निर्देश दिये। वहीं उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह से कहा कि इन्दौरा में बनी कांशीराम आवासीय योजना के आवासों का आबंटन अतिशीघ्र पात्र व्यक्तियों का  चयन कर लाटरी के माध्यम से करें। उन्होने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि महमूदाबाद में डूडा द्वारा निर्मित दुकानों का जब तक एलाटमेण्ट नहीं होता है तब तक वहां नगर पालिका से सम्बंधित एक दो काउण्टर स्थापित कर दिये जायें जिससे उन दुकानों की समुचित देखभाल हो सके। नरेन्द्र सिंह वर्मा ने नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी कार्ययोजना तैयार कर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

उन्होने हराया हम जिता के भेजेंगें- रामलाल


महमूदाबाद, सीतापुर
हजारी लाल महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के आयोजक मास्टर रामलाल यादव नेे प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा का नाम लेकर कहा कि वह समाजवादी पार्टी से चुनाव लडें। मुझे हराने का काम उन्होने किया है किन्तु सच्चा समाजवादी होने के कारण मैं उन्हें जिताने का काम करूंगा।कार्यक्रम के आयोजक मास्टर रामलाल यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे चुनाव लडने की आवश्यकता नहीं थी किन्तु पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा विगत दो वर्षाें से कह रहे थे कि आपको प्रमुखी लडनी है। आप तैयारी करें और यही राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा भी कह रहे थे किन्तु मेरे चुनाव में दोनो भाईयों ने समाजवादी पार्टी से दूसरे को टिकट दिलाकर हमें हराने का काम किया है। उन्होने कहा कि हमारे सहयोगी क्षेत्र पंचायत सदस्य निराश न हों उनका सहयोग जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र यादव व बिसवां विधायक रामपाल यादव करेंगें जिस पर दोनो नेताओं ने जोरदार ढंग से समर्थन करते हुए सहयोगी बीडीसी सदस्यों में जोश भरा। रामलाल यादव ने कहा कि ज्रन्म से समाजवादी हूं, और आगे भी रहूंगा।

रामपाल ने अवसरवादियों पर साधा निशाना





महमूदाबाद, सीतापुर
हजारी लाल परास्नातक एवं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय महमूदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बिसवां विधायक रामपाल यादव ने अपने सम्बोधन में शिवकुमार गुप्ता पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी में कुछ अवसरवादी आ गये हैं एक अवसरवादी शिवकुमार गुप्ता का नाम लेते हुए कहा कि उसका हश्र जो हुआ है वह आप लोगो से छुपा नहीं हैं अब वह सीतापुर जनपद में ही नहीं दिखेंगें। उन्होने कहा जनता के बीच रहने वाला नेता होता है और सत्ता के साथ रहने वाला अवसरवादी कहा जाता है। जनपद में अब अवसरवादियों की दाल नहीं गलेगी। समाजवादी पार्टी में सदैव निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की गई है।

बिसवां विधायक ने पढाया निष्ठा और संघर्ष का पाठ


महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद के ग्राम पहाडापुर में हजारी लाल परास्नातक एवं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिसवां विधायक रामपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा लोहिया जी के बताये मार्ग पर चलने का काम किया है लोहिया जी ने हमेशा संघर्ष किया है। और संघर्ष करेंगे। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हमेशा संघर्ष किया। आप सभी को संघर्ष करना चाहिए। उन्होने आयोजक मास्टर रामलाल यादव को संघर्ष का पाठ पढाते हुए कहा कि वह चुनाव भले ही हार गये हों किन्तु समाजवादी चिंतन व संघर्ष की लगन उनमें विद्यमान है। यहीं सघर्ष उनकी पहचान रहेगी। समाजवादी पार्टी के साथ अवसरवादी आज हैं और कल नहीं रहेंगें। सच्चा समाजवादी वही होता है जो पार्टी के सघर्ष में पार्टी के साथ हो।

मुख्यमंत्री को वादे की याद दिलाओ, महमूदाबाद को जिला बनाओ



सोशल मीडिया पर जोर पकड रही महमूदाबाद को जिला बनाने की मांग

महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर महमूदाबाद विकास के लिये क्षेत्र की जनता से मांगे गये सुझावों में जहां कई लोगो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनका वादा महमूदाबाद जिला बनाने का याद दिलाने की बात कहीं वहीं अधिकांश लोगो ने सिधौली से रेउसा तक सडक चोडीकरण व उच्चीकरण तथा महमूदाबाद कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे अण्डरग्राउण्ड विद्युतीकरण से क्षतिग्रस्त हुई सडकों व गलियों को बनवाये जाने की मांग प्रमुखता से रखी।
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने गत दिनों अपनी फेसबुक अकाउंट पर महमूदाबाद क्षेत्र की जनता से महमूदाबाद विकास के सम्बंध में सुझाव मांगे थे जिस पर लगभग सवा सौ लोगो ने विकास के लिये विभिन्न सुझाव दिये। क्षेत्र के मनीष पोरवाल ने समाज कल्याण मंत्री से अनुरोध किया कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव के समय बाबूपुर में हुई जनसभा में किया गया वादा कि हमारी सरकार बनी तो महमूदाबाद को जिला बनाएंगे की याद दिलाकर महमूदाबाद को जिला बनाने की मांग रखी तथा महमूदाबाद में जनवेश्वर मिश्र पार्क की तरह एक सुसज्जित व विकसित पार्क निर्माण की भी मांग की।राजकुमार गुप्ता ने कमेण्ट बाक्स में कहा कि विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अण्डर ग्राउण्ड केबिल परियोजना के चलते महमूदाबाद की सभी सडकें जर्जर हो गई है जिनका पुनिर्माण कराया जाये। जिससे कस्बेवासियों को समुचित लाभ मिल सके। अरूण कुमार, खुर्शीद अनवर, अरूण यादव ने महमूदाबाद से रेउसा जर्जर हो चुके मार्ग पर ध्यानाकर्षण करने की बात कही। संदीप कुमार, राजकुमार वर्मा ने लिखा कि महमूदाबाद से बिसवां सडक को चैडीकरण करने के साथ ही उच्चीकरण करने की मांग की। अवनीश वर्मा ने महमूदाबाद से चीनीमिल होते हुए बाबूपुर मार्ग को बनवाने की मांग की। कृष्ण कुमार ने महमूदाबाद से पैतेपुर मार्ग को बनवाने की मांग की। लक्ष्मी देवी ने महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग व महमूदाबाद- सिधौली रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की जिससे कि लोगो को आवागमन में राहत मिल सके। अनुराग पटेल वर्मा ने दमुवापुर, खम्हरिया, सुल्तानापुर, जमुनापुर , मधुवापुर आदि गांवों के विद्युतीकरण का सुझाव दिया। प्रदीप वर्मा ने सुझाव दिया कि क्षेत्र की बेरोजगारों की समस्याओं का उनसे भेंट कर निस्तारण के साथ साथ उनका मार्ग दर्शन भी करें जिससे बेरोजगार युवा अपने को असहाय न समझे। महमूदाबाद से पंकज जैन ने कहा कि महमूदाबाद बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम बहुत लगता है। उन्होने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने सम्बंधी उचित कार्यवाही की मांग की। सदरपुर निवासी सुनील कुमार ने सदरपुर में एक हफ्ते से विद्युत न आने के चलते समस्या उठाते हुए कहा कि तत्काल विद्युत समस्या का निदान कराया जाये। उमेश वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक व समाज कल्याण मंत्री को सोशल मीडिया पर सुझाव देते हुए कहा कि महमूदाबाद शिक्षित ओर विकसित करने के आप के प्रयास सराहनीय है महमूदाबाद क्षेत्र के विकास के लिये उन्होने महमूदाबाद को जाम से बचाने के लिए बाई पास का निर्माण। कम से कम एक पार्क का निर्माण। निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना। नगर के सभी मार्गों से अतिक्रमण हटाने का कार्य।  सिधौली -महमूदाबाद-रेउसा मार्ग के चैडीकरण व उच्चीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतु परामर्श व सहयोग हेतु उचित व्यवस्था कराई जाये। कोई ऐसा ईमानदार,सज्जन,मृदुभाषी,सहयोगी स्वभाव वाला व्यक्ति आपके आवास पर लोगों की छोटी मोटी समस्याओं के समाधान हेतु नियुक्त किया जाये जो आपकी अनुपस्थिति में लोगों की मदद करे। आपके महमूदाबाद कार्यालय में ऐक शिकायत व सुझाव हेतु प्रकोष्ठ का गठन किया जाये और आम जनता के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाये। क्षेत्र के सचिन श्रीवास्तव ने महमूदाबाद में जाम की समस्या से निपटारे के लिये ट्रैफिक पुलिस की तैनात करने हेतु सुझाव दिया। प्रवीण बंशवार ने कहा कि काम तो होता है परंतु गुणवत्ता नहीं होती उन्होने विकास कार्याें में गुणवत्ता लाने सम्बंधी सुझाव दिये। इसके अतिरिक्त सैकडो की संख्या में लोगो ने अपने अपने क्षेत्र विकास के सुझाव व समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
इनसेट
समर्थक दे रहे हैं जवाब!
महमूदाबाद, सीतापुर
राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर मांगे गये महमूदाबाद विकास के लिये सुझाव व समस्याओं पर अभी समाज कल्याण मंत्री ने किसी प्रकार का कोई जवाब सुझाव कर्ताओं को तो नहीं दिया किन्तु मंत्री के समर्थकों द्वारा आने वाले सुझाव शिकायतों पर लोगो को जवाब देते देखा जा रहा है।

क्षुब्ध होकर प्रेमिका ने केरोसिन डालकर लगाई आग

क्षुब्ध होकर प्रेमिका ने केरोसिन डालकर लगाई आग

महमूदाबाद, सीतापुर
  प्रेमी के संग बुआ के घर से फरार प्रेमिका जब प्रेमी के घर से अपने घर पहुंची तो छोटी बहनों के तानों से क्षुब्ध प्रेमिका ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। घायल युवती को पास-पड़ोस के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डाॅक्टर अजय वर्मा के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक जली युवती को लखनऊ के सिविल हास्पिटल रिफर कर दिया गया है। गम्भीर रूप से जली युवती के पिता ने बेटी के प्रेमी की माॅ पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है।
कोतवली क्षेत्र की पैंतेपुर चैकी के वार्ड पुरानी बाजार निवासी रतन बाल्मीक की बड़ी बेटी 28 लखनऊ के काशीराम आवास में रहने वाली बुआ के घर गई हुई थी। वहां से पड़ोस का स्वजाती अरविन्द पुत्र वारिश बाल्मीक भगा ले गया था। अरविन्द रतन की बेटी के साथ करीब एक सप्ताह पूर्व पैंतेपुर आकर पुरानी बाजार के मकान में रहने लगे। 24 फरवरी दिन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रतन की बेटी अपने घर तब पहुंची जब रतन घर पर नहीं था। घर पर रतन की दो छोटी बेटियाॅ मौजूद थी। बड़ी बहन को घर आया देखकर बहनों ने उसे प्रेमी के साथ फरार होने के ताना मारते हुए पिता केे काफी रोने की बात कही। यह सुनकर उसने घर में रखी केरोसिन की पिपिया उठाकर अपने सर से डाल लिया। बहनों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल युवती को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर अजय वर्मा ने प्राथमिक उपचार करते हुए बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक जले होने के कारण घायल को लखनऊ सिविल हास्पिटल रिफर कर दिया गया है। इंचार्ज कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर जाॅच की जा रही है।


महमूदाबाद के विकास में आप भी दीजिये अपने सुझाव



 Ayush Jain & Niteesh Kashyap
महमूदाबाद वासियों के लिये यह एक खुशखबरी साबित हो सकती है। जी हां  महमूदाबाद के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से महमूदाबाद वासियों से विकास के बारे में सुझाव मांगे है साथ ही उपलब्धियों और कमियों के बारे में भी बताने को कहा है। वर्तमान समय में महमूदाबाद विधानसभा का नेतृत्व कर रहे नरेन्द्र सिंह वर्मा इस बार लगातार पांचवी बार विधायक बने थे उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए प्रदेश सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का ओहदा भी मिला था। उन्होने महमूदाबाद के विकास के लिये हर समय प्रयास किये थे। वर्तमान समय में 2017 के चुनाव जब नजदीक है राज्यमंत्री श्री वर्मा ने लोगो से सुझाव और उपलब्धियों की अपील की है। राज्यमंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा कि ‘‘ प्रिय साथियों, आप सब के सहयोग से अपने राजनीतिक जीवन में मैं पांचवी बार महमूदाबाद का विधायक चुना गया जबकि एक बार मैं चुनाव में हारा भी। आप सब के आशीर्वाद से वर्तमान समय में राज्यमंत्री भी हूँ। महमूदाबाद क्षेत्र के विकास के लिए मैंने सदैव अपना सम्पूर्ण योगदान देने की कोशिश की है। विगत चार वर्षों में मैंने क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाये हैं जबकि कई चल रहे हैं। प्रिय साथियों जनता के बीच उपलब्धता एवं जनसम्पर्क में यदि मेरी कोई कमी है तो मेरी कमियों, उपलब्धियों, विकास के क्षेत्र में आपके अनुसार और कौन-कौन से सुधार विकास कार्य होने चाहिए के सम्बन्ध में आप सबसे राय सुझाव आमंत्रित हैं। स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली,सड़क,पेयजल,परिवहन अदि के सम्बन्ध में अपनी राय-सुझाव अवश्य दें।’’ ज्ञातव्य हो कि राज्यमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को संचालित कराया है। जिसमें अण्डरग्राउण्ड केबिल कार्य नगर की ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है। महमूदाबाद को 18 घण्टे बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में आधा दर्जन पावर हाउस, स्वास्थ्य केन्द्र आदि संचालित हो चुके है। 

बस अड्डों पर पेशाब करना पडेगा मंहगा


उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम के बस अड्डे पर अब खुलेआम पेशाब करने पर लोग शर्मशार हो सकते है। दरअसल ऐसी करने वालों की तस्वीरें बस अड्डों पर लगे खुफिया कैमरे मे कैद करके सार्वजनिक की जाएंगी। इस सिलसिले में क्षेत्रीय प्रबंधकों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के0 रवीन्द्र नायक ने एक दैनिक अखबार को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत फैसला हुआ कि बस अड्डे पर खुले में पेशाब करने वालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर उनको शर्मसार किया जायेगा। ऐसे लोगो की तस्वीरें यू ट्यूब पर डालकर वायरल होगी। बस अड्डे पर लगे खुफिया कैमरे इन तस्वीरों को कैद करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक कैमरे की सीसीटीवी  फुटेज से तस्वीरें निकालेंगें। प्रबंध निदेशक ने बताया कि अभी तक बस अड्डे के सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। लेकिन सोशल मीडिया पर बस अड्डे पर गंदगी करने वालों की तस्वीर सार्वजनिक होने से लोगो को सब मिलेगा।

यहां 300 वर्षाें से हो रही है एक मछली की पूजा


Posted By- Ayush Jain
विश्व में आस्था के विभिन्न रूप है। कहा भी जाता है कि आस्था की शक्ति के सामने तर्क-वितर्क मिथ्या हो जाते है कोई मायने नहीं रखते यही बात गुजरात में स्थित एक मत्स्य माता मंदिर पर भी लागू होती है। यहां व्हेल मछली की अस्थियों की पूजा की जाती है। यह मंदिर गुजरात की वलसाड तहसील में मंगोद डुंगरी गांव में स्थित है। यहां व्हेल मछली की अस्थियों की पूजा होती है यह स्थान मत्स्य माता के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि श्रद्धालु उस व्हेल मछली की यहां देवी के रूप में पूजा करते है। मंदिर के इतिहास के अनुसार यह करीब तीन सौ साल पुराना है। इसके निर्माण में मछुआरों ने प्रमुखता से भाग लिया था। इसके बाद उनमें यह परंपरा शुरू हो गई कि मछली पकडने के लिये समुद्र में जाने से पहले मत्स्य माता की पूजा की जाती, मछुआरे श्रद्धा से यहां मन्नत मांगते। मंदिर के साथ एक रोचक कथा जुडी है। कहा जाता है कि करीब तीन सौ साल पहले प्रभु टण्डेल नामक व्यक्ति को सपना आया जिसमें उसे एक  व्हेल दिखी। सपने के मुताबिक व्हेल मृत अवस्था में थी। दूसरे दिन वह समुद्र किनारे गया तो देखा वहां सख् में एक विशाल मृत अवस्था में पडी थी। जब प्रभु टण्डेल ने लोगो को यह बात बताई तो लोगो को आश्चर्य हुआ और मंदिर बनवा दिया। मदिर में मछली की अस्थियां स्थापित की गई। कहा जाता है कि शीघ्र ही पूरे गांव में कोई रोग फैल गया। जब लोगो को अपनी भूल का एहसास हुआ तो वे प्रभु टण्डेल के पास गये उन्होने गांव में पुनः सुख षांति की मन्नत मांगी। जीवन पुनः सुचारू रूप से चलने लगा। लोगो का दृढ विश्वास है कि मत्स्य माता की कृपा से वे न केवल सकुशल लौट आएंगे, बल्कि उन्हे इस काम में मुनाफा भी हेगा। मंदिर में धार्मिक कार्य आज भी टण्डेल परिसर की देखरेख में पूर्ण होते है।
इनपुट- एक दैनिक अखबार के अनुसार

महमूदाबाद में अमेरिका की संस्था लगायेगी शिविर

महमूदाबाद में अमेरिका की संस्था लगायेगी शिविर

महमूदाबाद,सीतापुर
अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा जन्म से कटे होठ एवं तालू का निःशुल्क आपरेशन एवं उपचार कैम्प का आयोजन दिनांक 25 फरवरी को राजकीय डिग्री कालेज के पास स्थित लाइफ केयर हाॅस्पिटल एवं मैटरनिटी सेटर पर होगा। उक्त जानकारी देते हुए हास्पिटल के डायरेक्टर मो0 ताहिर खान ने बताया कि कैम्प का आयोजन अमेरिका की स्माइन ट्रेन संस्था करेगी। जिसमें स्माइल ट्रेन के प्रोजेक्टर डायरेैक्टर, प्लास्टिक क्रेनियाफिशियल एवं माइक्रो सर्जरी विभाग के डा0 आदर्श कुमार मौजूद रहेंगें।  उन्होने कहा कि जो लोग शिविर का लाभ उठाना चाहते है वह हास्पिटल पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते है।

चीनीमिल कर्मचारियों ने शुरू किया अनशन, कार्य ठप


महमूदाबाद, सीतापुर
किसान सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद के कर्मचारियों द्वारा दस सूत्रीय मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया गया। मजदूर सभा किसान सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद के महामंत्री रामसिंह ने बताया कि गन्ना विभाग के मजदूर, लिपिक को रिटर्निंग भत्ता एवं जनवरी 16 का वेतन, गन्ना विभाग के स्थायी कर्मचारियों का जनवरी 16 का वेतन, जनरल विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को

 नगदीकरण व वेतन, जनरल विभाग के सीजनल कर्मियों का रिटर्निंंग भत्ता व वेतन, अभियांत्रिक विभाग के स्थायी कर्मियों का नगदीकरण का भुगतान एवं मिल में कार्यरत कर्मचारियों का पदोन्नत,  14-15, 15-16 दो वर्ष की  वर्दी आदि सहित दस मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों से मांग की जा रही है इन अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की सुनवाई न किये जाने से आक्रोशित हैं और इसी को लेकर कर्मचारियों ने परिसर में प्रदर्शन करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। राम सिंह ने बताया  िकइस सम्बंध में एक मांगपत्र उपजिलाधिकारी को दिया गया है उन्होने कहा कि जब तक मांगे नही मानी जायेगी अनशन चलता रहेगा।

यहां पैसेजर ही चलने दो ‘प्रभु’


Mahmudabad Samachar (Sitapur)
         अभी कुछ दिनो पहले सोशल मीडिया और मीडिया में एक खबर वायरल हो गई थी जिसमें जापान सरकार के एक फैसले की लोगों ने जमकर तारीफ की जिसमें सरकार द्वारा एक ट्रेन को इसलिए नही बंद किया गया कि उस ट्रेन से रोज एक लडकी स्कूल आती जाती है। इस ट्रेन को बंद करने का फैसला ले लिया गया था लेकिन जब रेलवे अफसरों को पता चला कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की वहां से रोजाना स्कूल जाती है और स्कूल तक पहुंचने के लिए और कोई जरिया नहीं है तो ट्रेन को बंद करने का फैसला टाल दिया गया और आज भी ट्रेन उस लडकी को स्कूल लोने ले जाने के लिए चल रही है पूरी दुनिया में लोगों ने जापान सरकार के इस फैसले की खूब तारीफ की ।
वहीं दूसरी तरफ भारत देश के उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में लोग इसलिए परेशान हैं कि सरकार ने सीतापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया ।  यात्रियों का कहना है कि गाड़ी संख्या 54075 अप व 54076 डाउन दिल्ली सीतापुर पैसेंजर ट्रेन से गरीब तबके के लोग कम पैसों मे सफर करते थे। जिसे शाहजहांपुर कर दिया गया। एकमात्र पैसंेजर ट्रेन बंद हो जाने से छोटे व्यापारी को काफी नुकसान हो रहा है। इस समस्या के बारे मे पहले भी कई बार रेलवे के आला अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई हल नही निकला।
सीतापुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को बंद कर दिये जाने से गरीब तबके के लोगों के रोज़गार पर बुरा असर पड़ रहा है। कुछ महीने पहले इस ट्रेन को शाहजहांपुर से दिल्ली कर दिया गया। जबकि वहां पहले से ही दिल्ली जाने के लिए बहुत सी ट्रेने हैं।
यात्रियों की इसी समस्या को लेकर युवा सामाजिक संगठन के दर्जनो पदाधिकारी एहतिशाम बेग अच्छे के नेतृत्व मे उत्तर रेलवे जीएम अजय कुमार पुटिया से मिले और उन्हे इस ट्रेन के बंद होने से होने वाली परेशानियों के बारे मे अवगत कराया।इस मौके पर जीएम को ज्ञापन देकर पैसेंजर ट्रेन को दुबारा चलाने की मांग की गई है। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर एक माह मे दिल्ली पैसंेजर ट्रेन न चली तो मजबूरन आम जनता को रेल रोको अभियान शुरू करना पड़ेगा।
गरीबों की हिमायती होने का दावा करने वाली मोदी सरकार और ट्रेन में ट्विटर के जरिये यात्रियों को मदद और और साहूलियत पहुचाने वाले रेलमंत्री सुरेश प्रभु क्या इस समस्या का निदान करने में रुचि दिखाएंगे जिससे सीतापुर की आम जनता को राहत मिले....?
अगर चेत जाती पुलिस को शायद जिंदा होती ‘पिंकी’

अगर चेत जाती पुलिस को शायद जिंदा होती ‘पिंकी’

सीतापुर-
शहर कोतवाली इलाके में सरेआम किशोरी की बाइक सवार शोहदों के द्वारा छेडखानी के विरोध में गोली मारकर की गई हत्या की वारदात में एक बार फिर शहर की पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। सवालों के घेरे में आने के बाद पुलिस कठघरे में खडी है। हत्या के पीछे शहर की पुलिस की बढी लापरवाही भी सामने आई है। माना जा रहा है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्यवाही की होती तो यह नौबत न आती और न ही हत्या की घटना सामने आती। पुलिस सक्रिय हो जाती और कार्यवाही करती तो शायद आज पिंकी जिंदा होती। मृतका के परिजनों का शहर कोतवाली पुलिस पर साफ साफ आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। परिजनों का आरोप है कि आज छेडखानी की कोई पहली घटना नहंी है। दबंग किस्म के शोहदे किशोरी के साथ कई बार छेडखानी कर चुके थे इसको लेकर करीब दो माह के दरम्यान में शहर कोतवाली को कई बार सूचना दी गई और कार्यवाही की मांग की गई परंतु पुलिस टालती रही। शहर कोतवाली पुलिस पर पहले भी कई मामलों में कार्यवाही न करने की वजह से होने वाली वारदातों में की कडी में यह घटना भी जुड गई।

क्या कहते है सीओ सिटी
सीओ सिटी राहुल मिठास ने एक दैनिक अखबार को बताया कि किशोरी की गोली मारकर हत्या की गई ह। हत्या के पीछे छेडखानी का विरोध करने की वजह सामने आई है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग बच्ची ko मारी गोली


सीतापुर. सीतापुर में हत्याओं का सिलसिला जारी है। कुछ देर पहले एक नाबालिक बच्ची की दबंगों ने हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था की उसने अपनी आबरू की रक्षा इन दबंगों से की थी। जानकारी के मुताबिक पिंकी (14) पुत्री बनवारी निवासी सदर बाजार शहर कोतवाली कुछ देर पहले अपनी बड़ी बहन रिंकी के साथ आवास विकास से एक घर से बर्तन और साफ सफाई करके वापस घर जा रही थी। तभी रास्ते में सदर बाजार निवासी मुन्ना और पुजारी ने बीच जंगल में दोनों बहनों को रोक लिया और नाबालिक पिंकी से छेड़छाड़ करने लगे।तभी दोनों युवकों ने पिंकी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों की माने तो युवक रोज इन लड़कियों को छेड़ते थे। वहीं 2 माह पूर्व इन बच्चियों ने छेड़छाड़ की शिकायत अपने घर में भी की थी और घर वालों और इन दबंगों के बीच हाथापाई भी हुई थी और पुलिस को इसकी सूचना भी दी थी। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत भी करा दिया था। वहीं घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने पिंकी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज और अभियुक्तों की दबिश में कार्यवाही शुरू कर दी है।

मो.आबिद खान का समाजवाद के प्रति लगाव दर्शाता जौनपुर सद्भावना सम्मेलन

जौनपुर: समाजवादी पार्टी द्वारा सुंगुलपुर ग्राम में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो.अरशद खान ने कहा कि दुनिया के सभी इंसान एक ईश्वर के बंदे हैं। हमारी चाहत और कोशिश है कि दुनियां के सभी इंसानों को मोहब्बत, भाईचारा और एकता के सूत्र में बांधा जाए। दुनियां के सभी धर्मों का संदेश एक है। सभी धर्म अच्छे कर्म, अच्छे व्यवहार, ईमानदारी व न्याय की पैरवी करते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश को चंद्रगुप्त मौर्य, अशोक महान और अकबर महान जैसे नेताओं की जरूरत है, जो पूरे देश को एक परिवार समङो और सभी के साथ एक एक जैसा व्यवहार करें। यह गुण समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव में है। उप्र राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा खान ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए हैं। वे सद्भाव, भाईचारा व विकास के प्रतीक बनकर उभरे हैं। उप्र सहकारी खादी ग्रामोद्योग लि. के उपाध्यक्ष हाजी मो.याकूब जकी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी कार्य किए हैं। आयोजक मो.आबिद खान, दुबई से आकर अपना रुपया खर्च कर इतना बड़ा सम्मलेन किया ये सपा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है ,संयोजक हाफिज खुर्शीद, संचालक मजहर आशिफ रहे। इस मौके पर जफर मसूद, शीराज अहमद, नासिर सिद्दीकी, अहमद रहीम, अब्दुल हलीम, चंद्रिका यादव, मो.फारुक, निसार आदि उपस्थित रहे।

महमूदाबाद के लिये खुशखबरी! विकसित होगी तहसील


सीतापुर जिले की तहसीलों में लहरपुर और महमूदाबाद तहसील भवनों का दायरा और अधिक बढाया जायेगा। साथ ही जिले की सभी तहसील भवनों के रंगों में एकरूपता लाई जायेगी।  यह सभी कार्य अवस्थापना उन्नयन वर्ष के तहत कराये जायेगे। वहीं दूसरी तरफ राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने तहसीलों के औचक निरीक्षक के बाबत आवश्यक निर्देश जारी कर दिये है। तहसीलों द्वारा संचालित कार्याें में सरलता एवं गुणवत्ता जांचने के लिये कभी राजस्व मंत्री और उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इसलिये यह जरूरी है कि सभी जिलाधिकारी अपने स्तर से तहसीलों का मुआयना करें। गौरतलब हो कि 10 वर्ष से अधिक वाले तहसील भवनों की मरम्मत एवं आवश्यकता के मुताबिक उन्हें और अधिक विकसित करने के लिये जिलाधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कराकर भेज दिया है। यह प्रस्ताव महमूदाबाद व लहरपुर की तहसीलों के लिये तैयार किया गया है। इसके तहत दोनो तहसीलों के लिये 40-40 lakh रूपये की मांग की है।

OMG!! इस आदेश के कारण परेशान होंगी एक लाख की आबादी

रेलवे महाप्रबंधक के सामने रखेंगें समस्या
महमूदाबाद (सीतापुर)
   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला के करीब पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन सरैंया के पश्चिम अत्यंत व्यस्त मार्ग की क्रासिंग 45 सी बंद किए जाने की सूचना से क्रासिंग के दक्षिण-उत्तर के सैकड़ों गांवों की करीब एक लाख आबादी हलकान है। पास-पड़ोस के गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन क्रासिंग के उत्तर स्थित कस्बा सरैंया राजा साहब स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ बैंकिंग व व्यापारिक कार्यों आदि से आते हैं। रेलवे क्रासिंग के दक्षिण क्षेत्र के किसानों का गन्ना क्रय भी उत्तर में होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

    क्षेत्र के समाजसेवी अनूप दीक्षित, राकेश जायसवाल, सुरेश कश्यप, हरिनाम सिंह, संदीप गुप्त, सुरेंद्र वर्मा, श्यामलाल यादव, अरुण वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने रेलवे स्टेशन सरैंया के पश्चिम रामपुरकलां मार्ग की क्रासिंग किसी भी हालत में बंद न किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया  िकइस क्रासिंग के बंद होने से ताजपुर, गौरा, टोड़कपुर, लौना, ठठेरिया, पहला, पारा-परसादीपुर, ईश्वरवारा, मुम्ताजपुर, असैसा, भेडहिया, खेतमनी, सराय, धौरहरा, बलसिंहपुर, मंझिया, सरैंया शंकरबक्श, दुघरा, संडौर, लालपुर, सुरजनपुर, मंदुरी, रमनगरा, कंडौरा, पकरिया, रामपुरकलां, मुनौना सहित करीब दो सौ गांवों की करीब एक लाख आबादी को अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ेगी। इन गांवों के लोग आगामी 26 फरवरी को स्टेशन का निरीक्षण करने आ रहे रेलवे के महा प्रबंधक से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। सरैंया में रेलवे पटरी से उत्तर बने दि सेक्सरिया सुगर फैक्ट्री लिमिटेड का क्रय केंद्र  पर दक्षिणी सिरे के दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों का गन्ना तौल के लिए इसी क्रासिंग से होकर गुजरता है, वहीं सीएचसी व बैंक, बाजार आने वाले लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।