महमूदाबाद आयेंगी रीता बहुगुणा जोशी


महमूदाबाद, सीतापुर
जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक, महमूदाबाद का दीक्षान्त समारोह दो अक्टूबर को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सी.पी. त्रिपाठी ने बताया कि पालीटेक्निक का दीक्षान्त समारोह दो अक्टूबर को आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कल्याण मंत्री एवं सीतापुर जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होगी।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी करेंगें। समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे किया जायेगा।

दीक्षान्त समारोह में संस्था के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र के साथ मेधावियों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगें।

चेतावनी: विद्युत कटौती बंद न हुई तो शुरू होगा आंदोलन


महमूदाबाद, सीतापुर
      प्रदेश सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार गांवों को अट्ठारह तथा शहरी क्षेत्रों में बाइस घंटे विद्युत आपूर्ति देने का वादा किया था। किंतु विगत कई महीनों से महमूदाबाद समेत पूरे प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती के चलते त्राहि-त्राहि मची है।



  नगरिकों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व काबीना मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अतुल प्रकाश को सौंपते हुए यह बात कही। ज्ञापन में वर्मा ने कहा कि व्यापारियों के व्यवसाय, किसानों की फसलों की सिंचाई न हो पाने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बुूरी तरह से बाधित हो रही है भीषण गर्मी के कारण आम जनता का बुरा हाल है।


 वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल 4 से 6 घण्टे तथा शहरी क्षेत्रों में 8 से 10 घण्टे आपूर्ति हो रही है। ज्ञापन में विद्युत आपूर्ति निर्धारित सेड्यूल के अनुरुप दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।  इस अवसर पर उरूज आलम, मौ. अफजल, अहमद अंसारी, अखिलेश गुप्त, आनंद जायसवाल, महेश जैन, आलोक जैन, अनिल वर्मा, इंद्रजीत यादव, दिनेश वर्मा, नसीम अहमद, विनीत यादव, ओमकार, हरिनाम यादव, अब्दुल कयूम, इश्तियाक साद, गया प्रसाद मिश्र सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


होगा आंदोलन
सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने ’महमूदाबाद समाचार’ को बताया कि यदि विद्युत कटौती बंद न की गई तो इसके लिए मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि महमूदाबाद क्षेत्र में पूर्व की सपा सरकार में 20 से 22 घण्टे नियमित आपूर्ति मिलती थी। लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार में आम जनता बिजली को तरस रही है।


फायरिंग मामले में पुलिस ने चारों नामजद लोगो को पकड़ा


महमूदाबाद, सीतापुर
       महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सब्जी फेरी लगाने वाले अधेड़ को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने के मामले में पुलिस ने चारों नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है। मामला पुरानी रंजिश के चलते आरोप-प्रत्यारोप की ओर मुड़ता जा रहा है।

यह भी पढें:- सब्जी बेचने निकले फेरी वाले पर हमलावरों ने की फायरिंग, अपराधी फरार

        बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम घघसी निवासी लाल मोहम्मद (42) पुत्र मो. सद्दीक साइकिल से सब्जी गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेंचने का काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह सब्जी बेंचने निकला था तभी पैंतेपुर-बाकरपुर मार्ग पर समनशाह की मजार के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोंक लिया था। अपने को खतरे में देख लाल मोहम्मद साइकिल छोड़कर भागने समय हमलावरों ने पीछे से उसको गोली मार दी। गोली लाल मोहम्मद के बांईं जांघ में लगी थी। लाल मोहम्मद ने बताया कि वह बाराबंकी के फतेहपुर में वह हन्नान के मुकदमें में गवाह है। लाल मोहम्मद ने अकील राही पुत्र युनुस, बब्लू पुत्र युनुस, ईस्माईल पुत्र वाजिद निवासीगण फतेहपुर जनपद बाराबंकी व अकील पुत्र रियासद निवासी महमूदाबाद के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूंछतांछ शुरू कर दी। कोतवाल रंजना सचान ने बताया लाल मोहम्मद व इशितयाक सहित सात लोगों के विरुद्ध मुअस 234/17 धारा 419, 420, 467, 468 के तहत थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी में पंजीकृत है। जिसकी वादिनी रेहाना का लड़का शफीक घटना में नामित अकील राही का ड्राईवर है। मामले की सघनता से जांच की जा रही है।

सामने आया सबूत! तो नरेन्द्र के प्रयासों से चली थी महमूदाबाद-बहराईच तक बस..


महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विपक्ष का विधायक बनना महमूदाबादवासियों को यह लग रहा था कि महमूदाबाद का विकास काफी हद तक रूक जायेगा परन्तु विधायक सत्ता के न होने के बाद भी महमूदाबादवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हाल ही में महमूदाबाद-बहराईच को लेकर शुरू हुई उत्तर प्रदेश परिवहन की बस वोट बैंक बन गई थी। महमूदाबाद-बहराईच बस सेवा का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने सामने आ गये थे। जिसको लेकर  ‘महमूदाबाद समाचार’ टीम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

यह भी पढें:-  बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने



अरबो की लागत से बनवाये गये चहलारी पुल का सदुपयोग की दृष्टि से प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ-महमूदाबाद-बहराईच वाया चहलारी पुल बस सेवाएॅं शुरू कर दी गई थी। बस सेवा शुरू होते ही भाजपा नेत्री आशा मौर्य और सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा आमने सामने आ गये थे।
नरेन्द्र सिंह वर्मा ने फेसबुक पर लिखा ष्ष् महमूदाबाद के मेरे मित्रों मेरे अथक प्रयास व पूर्व मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव जी के सहयोग से महमूदाबाद में नया बस अड्डा बनकर तैयार होने के साथ साथ परिवहन मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह ने मेरे अनुरोध व क्षेत्र वासियों की आवागमन की दिक्कत को संज्ञान लेते हुए लखनऊ से महमूदाबाद वायां रेउसा से बहराइच तक रोडवेज की बस का संचालन प्रारम्भ करवा दिया है मै अपनी व अपने क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ

भाजपा नेत्री आशा मौर्य ने विधायक की बातों को सिरे नकार दिया उन्होने कहा कि ष्ष्भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री का आगमन महमूदाबाद में हुआ था। जब मैंने परिवहन मंत्री से मिलकर महमूदाबाद से चहलारी पुल होते हुए बहराइच के लिए बस की मांग की थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई। उन्होने कहा कि विधायक ने कबीना मंत्री रहते हुए ऐसा क्यों नहीं किया




लेकिन एक बार फिर विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज पोस्ट कर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। नरेन्द्र सिंह वर्मा ने उत्तर प्रदेश परिवहन के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन एच.एस. द्वारा परिवहन मंत्री के निजी सचिव को लिखित पत्र की काॅपी पोस्ट की जिसमें जिक्र किया गया है कि नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर बस की मांग की गई थी जिसके जवाब में परिवहन मंत्री कार्यालय से संख्या 1089/बी0आई0पी0/मा0रा0मं0(स्व0प्र0)प.प्रो0ऊ0/एम0ओ0एस0/विभाग 2017 दिनांक 15/6/2017 के माध्यम से महमूदाबाद-रेउसा बहराईच तक बस संचालन की मांग नरेन्द्र वर्मा द्वारा की गई थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ की आख्यानुसार 2/7/2017 से हैदरगढ डिपो की 2 बस सेवाओं का संचालन लखनऊ-महमूदाबाद-रेउसा-चहलारी पुल होते हुए बहराईच तक संचालन शुरू कर दिया गया है।

सब्जी बेचने निकले फेरी वाले पर हमलावरों ने की फायरिंग, अपराधी फरार


महमूदाबाद, सीतापुर
       महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सब्जी फेरी लगाने वाले अधेड़ को पुरानी रंजिश के चलते पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े जिससे हमलावार भाग निकले। घायल अधेड़ को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। पुलिस ने घायल की तहरीर पर जनलेवा हमले की चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।



        बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम घघसी निवासी लाल मोहम्मद (42) पुत्र मो. सद्दीक साइकिल से सब्जी गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेंचने का काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह सब्जी बेंचने निकला था तभी पैंतेपुर-बाकरपुर मार्ग पर समनशाह की मजार के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोंक लिया। अपने को खतरे में देख लाल मोहम्मद साइकिल छोड़कर भागने लगा तभी हमलावरों ने पीछे से उसको गोली मार दी। गोली लाल मोहम्मद के बांईं जांघ में लगी। फायर की आवाज सुनते ही आसपास लगे भट्ठों पर काम कर रहे मजदूर घटनास्थल की ओर शोर करते हुए दौड़ पड़े।



 लोगों को आता देख हमलावार मौके से भाग निकले। घायल को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लाल मोहम्मद ने बताया कि वह बाराबंकी के फतेहपुर में वह हन्नान के मुकदमें में गवाह है। मामले के वादी पक्ष द्वारा लगातार हन्नान के खिलाफ गवाही दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। लाल मोहम्मद ने अकील राही, बाबू सहित दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल रंजना सचान ने बताया कि घायल की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 307, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है।