योगी सरकार का फैसला, नहीं बहुरेंगें चीनीमिल महमूदाबाद के दिन


साढे तीन सौ करोड़ की संचित हानि के बाद प्रदेश सरकार का फैसला
महमूदाबाद, सीतापुर
दि किसान सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद को प्रदेश की सरकार न तो उच्चीकृत करेगी और न ही एल्कोहल प्लांट लगायेगी। पूर्व समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा बजट रिलीज किये जाने के कारण वित्तीय वर्ष में महमूदाबादवासियों को चीनीमिल की राख से मुक्ति मिल सकती है। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व गन्ना मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा विधानसभा सत्र में गन्ना विकास एवं चीनीमिल मंत्री से पूछे गये एक प्रश्न में गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि दि किसान सहकारी चीनीमिल विस्तारीकरण किये जाने पर लगभग 270 करोड़ रूपये का व्यय आयेगा।

Click Here And Read This Also :- बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने


 जबकि चीनीमिल महमूदाबाद पर मार्च 2016 तक 369.91 करोड़ की संचित हानि हो चुकी है। किसी वित्तीय संस्था द्वारा मिल को ऋण प्राप्त नहीं हो सकता इसलिए आधुनिकीरण या क्षमता विस्तार किया जाना सम्भव नहीं है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ने गन्ना विकास मंत्री से महमूदाबाद चीनीमिल में अल्कोहल प्लांट लगाये जाने एवं डीपीआर के सम्बंध में जानकारी चाही जिस पर चीनीमिल मंत्री ने बताया कि सहकारी चीनीमिल महमूदाबाद में एल्कोहल प्लांट लगाये जाने हेतु राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार 52.50 करोड़ अनुमानित लागत है। नेट वर्थ ऋणात्मक होने के कारण वित्तीय संसाधनों से मिल को एल्कोहन प्लांट लगाये जाने के लिए ऋण प्राप्त होना सम्भव नहीं है। इसलिए मिल में एल्कोहल प्लांट नहीं लगाया जा सकता।

Click Here And Read This Also :- प्रदेश के किसानों और लाखों गरीब महिलाओं को भाजपा ने ठगा- दिग्विजय सिंह


 क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश खन्ना ने पूछे गये एक प्रश्न में अवगत कराया है कि चीनीमिल महमूदाबाद में स्थापित वायरल से उडने वाली काली राख रोकने के लिए वेट स्क्राईवर की कार्यवाही प्रगति पर है।  इसके लग जाने के बाद महमूदाबादवासियों को चीनीमिल के उड़ने वाली काली राख से राहत मिल सकेगी। उन्होने बताया कि समाजवादी सरकार के समय गन्ना विकास एवं चीनीमिल उद्योग मंत्री के पद के समय मेरे द्वारा काली राख से निजात के लिए डीपीआर बनवाकर बजट स्वीकृत कर दिया गया था और उसी के तहत सरकार द्वारा इस पर कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश के किसानों और लाखों गरीब महिलाओं को भाजपा ने ठगा- दिग्विजय सिंह

File Photo

महमूदाबाद, सीतापुर
समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं, गरीबों, किसानों का हर सम्भव ख्याल रखती आई है और रखती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच रही है कि जिस देश प्रदेश में किसानों और युवाओं को सम्मान मिलता है वह देश व प्रदेश लगातार तरक्की के रास्ते पर बढता रहता है।

यह भी पढें:- किसानों और 55 लाख महिलाओं ने भाजपा ने उड़ाया है मजाक- नरेन्द्र

 यह बात समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव’ ने महमूदाबाद पहुंचकर डोर-टू-डोर समाजवादी सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत लोगो से रूबरू होते हुए कही। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार ने प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर किया। लखनऊ मेट्रो, डायल 100, समाजवादी एम्बुलेंस, किसानों को मुफ्त सिंचाई जैसी सैकड़ो महत्वपूर्ण योजनाएं देकर प्रदेश का स्तर विश्व में ऊंचा उठाया।

यह भी पढें:- महिला सुरक्षा की कमान खुद संभालेगी महमूदाबाद की लेडी कोतवाल....

 लेकिन वर्तमान मे प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार ने विकास कार्याें में राजनीति शुरू कर दी। अखिलेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएॅं बंद कर दी। समाजवादी पेंशन बंद कर दी जो कि 55 लाख विधवा महिलाओं की रोजी रोटी हुआ करती थी। कन्या विद्या धन भी बंद कर दिया गया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर मो. आजाद, अबू तलहा, लतीफ अहमद आदि मौजूद रहे



किसानों और 55 लाख महिलाओं ने भाजपा ने उड़ाया है मजाक- नरेन्द्र


महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश में योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट को प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने प्रतिनिधि को दूरभाष पर किसानों छात्रों, महिलाओं, बालिकाओं के साथ धोखा बताते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय घोषणापत्र में जो वादे किये थे उन वादों पर खरी नहीं उतरी।

 श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में लघु सीमांत किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी वहीं इण्टर पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप देने की बात की थी किन्तु बजट में उसका भी कहीं प्रावधान नहीं है।


श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश की 55 लाख महिलाओं के साथ प्रदेश सरकार ने धोखा किया है क्योंकि समाजवादी पार्टी की सरकार में 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिलती थी इस सरकार ने उन 55 लाख महिलाओं की पेंशन बंद कर दी जो कि गरीब, निराश्रित महिलाओं के साथ धोखा है। उन्होने कहा कि बजट में कन्या विद्याधन का प्रावधान खत्म कर दिया गया। प्रदेश की बालिकाओं के साथ भी धोखा किया गया। श्री वर्मा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था बजट में नहीं की गई जो व्यवस्था की गई वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होने बजट को किसानों, महिलाओं, छात्रों बालिकाओं के लिए धोखा बताया।
      



प्रदेश में परचम लहराने वाले सीता के ‘लाल’ हुए सम्मानित


महमूदाबाद, सीतापुर
    गुरू पूर्णिमा के मौके पर सीता इण्टर कालेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जुटे विधायकों ने विद्यार्थियों को बेहतर जीवन का पाठ पढाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुर्सी विधानसभा से विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता, पिता व गुरू को देवों का दर्जा मिला हुआ है। गुरु को परमानंद की प्राप्ति तब होती है जब शिष्य सफलता के शिखर को प्राप्त कर लेता है।



परिश्रम की पराकाष्ठा के बाद ही सफलता मिलती है। महमूदाबाद से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के गुरुजनों के अथक प्रयास से ही चार दशक पूर्व शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र आज जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं अपने माता-पिता के साथ विद्यालय व गांव क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने सीता इंटर कालेज के बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने के साथ अनुशासित शिक्षा व चरित्र निर्माण के प्रयासों की सराहना की। सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमसब भाग्यशाली हैं कि नैमिषारण्य व महान गुरु महर्षि दधीचि की जन्मस्थली वाले जनपद सीतापुर के हैं। सीतापुर का माता सीता से सीधा नाता है। आपसब सीता इंटर कालेज के छात्र हैं यह बहुत बड़ा संयोग है। सीता इंटर कालेज का शिक्षा के क्षेत्र में अपना ऐतिहासिक विशिष्ट स्थान है। उन्होंने छात्रों से कहा कि हमलोगों को जो भी बनना था बन चुके और आपसब से हमें व क्षेत्रवासियों को अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम को कोतवाली प्रभारी रंजना सचान ने संबोधित करते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अन्य को भी श्रेष्ठ बनने की सलाह दी।



     गुरु पूर्णिमा के मौके पर  सीता इंटर कालेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, साकेंद्र प्रताप व ज्ञान तिवारी अन्य मौजूद अतिथियों ने कालेज के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला व प्रदेश में पांचवां स्थाने पाने वाले छात्र अनुराग वर्मा को संस्था की 11 हजार रुपए नकद व साइकिल दंकर पुरस्कृत किया। अतिथियों ने इंटरमीडिएट के अतुल कुमार, कन्हैयालाल यादव, प्रद्युम्न वर्मा, श्याम पटेल, सृष्टि सिंह तथा हाईस्कूल के प्रशांत कुमार, शालिनी गुप्त, सीतांशी पटेल, आयुषराज सिंह को स्मृतिचिन्ह के साथ साइकिल देकर सम्मानित किया गया।    सीता इंटर कालेज के इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिवम गुप्त, कपिलराज यादव, शीवेंद्र वर्मा, पियूष वर्मा, राहुल वर्मा, आकांक्षा वर्मा, मनीष कुमार, शिवम वर्मा, शिवओम, नेहा चक्रवर्ती, रविकुमार, समरसिंह, अमिता वर्मा, मो. उमैर, राहुल वर्मा, सोनू वर्मा, अनुराधा कनौजिया, चित्रा पटेल, पियूष कुमार नाम, चर्तुल वर्मा, प्रियांशी वर्मा, साक्षी गुप्ता, रिचा यादव, हर्ष जैन, सौम्या पांडेय, डाली सिंह,


आदित्य वर्मा, अभिषेक कुमार, आशष कुमार, सचिन सोनी, निमिषा जैन, अंशिका वर्मा, खुशी रस्तोगी, उज्मा अंसारी, हाईस्कूल के कोमल कुमार मिश्र, गौरव मौर्य, तुषार जैन, सूरज वर्मा, विवेक वर्मा, तान्वी वंशवार, गरिमा पटेल, संध्या वर्मा, आदर्श वर्मा, स्वदेश अवस्थी, प्रीती वर्मा, प्रियम शुक्ल, नेहा वर्मा, राीताराज, अजय कुमार वर्मा, प्रांजल गुप्त, माही वर्मा, वैदिक जायसवाल, अमन वर्मा, अंकेश वर्मा, हरओिम प्रकाश वर्मा, अभय वर्मा, अजीत कुमार, सुयश सूरज, उत्कर्ष शुक्ल, महिमा वर्मा आदि को अतिथियों ने माल्यार्पण करते हुए स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।    







महिला सुरक्षा की कमान खुद संभालेगी महमूदाबाद की लेडी कोतवाल.....



आयुष जैन महमूदाबाद।

महमूदाबाद में महिलाओं और बालिकाओं की तरफ आंख उठाकर देखने वाले शोहदे अब सावधान हो जायें! नवागत कोतवाली प्रभारी रंजना सचान ने पदभार ग्रहण करते ही शोहदों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। उन्होने कहा कि स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय वह खुद पेट्रोलिंग कर सकती है।

Read This Also :- बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने

छह साल की बच्ची से बीस वर्षीय युवक ने की दरिंदगी

गश्त के समय मिले मंजनुओं की खैर नहीं होगी.... । महिलाओं और बालिकाओं का पूरा सम्मान बरकरार रखा जायेगा। सभ्य नागरिकों को कोतवाली में पूर्ण सम्मान मिलेगा। अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध सख्त अभियान छेड़ा जाएगा। पूर्व में घटित घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। लंबित मुकदमों के खुलासे के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। यह बात नवागत कोतवाली प्रभारी रंजना सचान ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।


सपा नेता सहित छह पर अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज


नवागत कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अपराधियों की जगह केवल जेल होगी। शांति व्यवस्था बनाये रखने में आप सभी लोग सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई गड़बड़ी दिखती है तो तत्काल सूचना दें। त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ समाज के सामान्य नागरिक को शंात वातावरण उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं के उत्पीड़न को पूरी तरह खत्म करना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधीनस्तों को भी निर्देश दिए कि कोतवाली आने वाले हर नागरिक को सम्मान दें। अपराधी को कड़ी सजा दिलाने का काम करें।


कोतवाली पुलिस ने सड़क पर बना ली अवैध बाउण्ड्रीवाल

उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेज आने-जाने के समय पर सख्त निगरानी कर आवारा लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही हर चैराहों पर गश्त बढाई जायेगी। सड़कों पर रोड स्टंट करते पाए जाने वाले लड़कों को भी तत्काल  इस मौके पर एसएसआई बलराम मिश्र मौजूद रहे।  
       

बस का श्रेय लेने के लिए सपा विधायक और भाजपा नेता आमने-सामने


आयुष जैन महमूदाबाद।
महमूदाबाद में चुनाव के बाद राजनीतिक हालात उलट है क्योंकि सरकार भाजपा की है और विधायक समाजवादी पार्टी के। महमूदाबाद में पलटे राजनीतिक हालातों का असर अब दिखने लगा है। महमूदाबाद में शुरू होने वाली लगभग हर लाभकारी योजनाओं, विकास कार्याें पर भाजपा और सपा विधायक अपना अपना अधिकार जताने में लगे हैं। कुछ ऐसा ही सोमवार को भी दिखा। प्रदेश सरकार ने अरबों से बनाये गये चहलारी पुल का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए लखनऊ से बहराइच वाया महमूदाबाद रेउसा बस सेवा शुरू कर दी। महमूदाबाद से बहराइच के लिए बस सेवा शुरू होना महमूदाबादवासियों के एक खुशखबरी से कम नहीं थी। सोमवार से शुरू हुई बस की जानकारी मिलते ही सपा विधायक और भाजपा नेता इसे अपना अपना प्रयास बताने लगे। अरबों की लागत से बनाये गये प्रदेश के ऐतिहासिक चहलारी पुल के चालू होने के साथ लखनऊ व बहराइच जनपद की दूरी काफी कम हो गई है।


प्रदेश सरकार ने दूरी कम होने का लाभ जनता को पहुॅंचाने के उद्देश्य से सोमवार तीन जुलाई से कैसरबाग बस स्टेशन से बहराइच के लिए बस सेवा शुरू कर दी। बस सेवा शुरू होने के साथ इसका श्रेय लेने की सपा व भाजपा नेताओं में होड़ मच गई। महमूदाबाद विधानसभा के सपा विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा बस सेवा शुरू होने का श्रेय लेने के उद्देश्य से अपनी सोशल मीडिया साइट पर सपा सरकार में महमूदाबाद बस स्टेशन का निर्माण कराने तथा लखनऊ से महमूदाबाद रेउसा होते हुए चहलारी पुल से होती हुई बहराइच तक बस सेवा का शुभारम्भ प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से अनुरोध कर शुरू कराने की जहां बात की वहीं विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वन्दी रही भाजपा नेत्री आशा मौर्य ने कहा कि जनता की समस्याओं तथा अरबों के बने पुल का लाभ दिलाने के लिए परिवहन मंत्री से मिलकर बस सेवा शुरू कराने का काम मेरे द्वारा किया गया है।




नरेन्द्र सिंह वर्मा ने फेसबुक पर लिखा ‘‘ महमूदाबाद के मेरे मित्रों मेरे अथक प्रयास व पूर्व मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव जी के सहयोग से महमूदाबाद में नया बस अड्डा बनकर तैयार होने के साथ साथ परिवहन मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह ने मेरे अनुरोध व क्षेत्र वासियों की आवागमन की दिक्कत को संज्ञान लेते हुए लखनऊ से महमूदाबाद वायां रेउसा से बहराइच तक रोडवेज की बस का संचालन प्रारम्भ करवा दिया है मै अपनी व अपने क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ’’...



भाजपा नेत्री आशा मौर्य ने विधायक की बातों को सिरे नकार दिया उन्होने कहा कि ‘‘भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री का आगमन महमूदाबाद में हुआ था। जब मैंने परिवहन मंत्री से मिलकर महमूदाबाद से चहलारी पुल होते हुए बहराइच के लिए बस की मांग की थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई। उन्होने कहा कि विधायक ने कबीना मंत्री रहते हुए ऐसा क्यों नहीं किया?’’