अखिलेश सरकार ने ठुकराया, योगी सरकार ने अपनाया....


महमूदाबाद, सीतापुर
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये आदेश का स्वागत करते हुए लक्ष्मी, गणेश, कुबेर, सुख, समृद्धि, भण्डार, ेकल्याण, सगठन के सस्थापक अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि देश की भारतीय संस्कृति से जुड़े मंदिरों को संरक्षित सुरक्षित करने का काम दशकों पूर्व हो जाना चाहिए था यह निर्णय सर्वथा स्वागत योग्य है।


राजेश सिंह ने कहा कि उन्होने अपने समाजसेवी संगठन के माध्यम से 30 नवम्बर 2015 को मंदिरों की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवाल बनाए जाने सम्बंधी मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर की थी। जिस पर अखिलेश यादव ने मेरी मांग के पत्र को तत्कालीन प्रमुख सचिव को कार्यवाही के लिए भेजा था किन्तु कोई निष्कर्ष नहीं निकला। जनहित की मांग को मैने 28 मार्च 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः भेजा।


जिस पर 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ स्थित शास्त्री भवन में धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रेजेन्टेशन के समय प्रदेश के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवाल बनाने का निर्देश दिया। इसका स्वागत सभी को करना चाहिए। निर्णय का स्वागत करने वालों में अंकुर सिंह, राहुल सिंह, मनोज शुक्ल, रामऔतार यादव आदि ने भी मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया।


Rajesh Singh

भाजपा नेत्री के घर हुई चोरी, लोगो में दहशत का माहौल


महमूदाबाद, सीतापुर
नगर क्षेत्र के राजा रोड पर स्थित भाजपा नेत्री एवं विधानसभा प्रत्याशी रही आशा मौर्य के आवास पर बीती रात चोरों ने धावा बोला। चोर आवास के आंगन में लगा नल का हत्था, सीढी, बाल्टी व लोटा आदि चुरा ले गये। आशा मौर्य के आवास पर बीती रात चोरो द्वारा की गई चोरी के बाद पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। भाजपा नेत्री आशा मौर्या ने पुलिस प्रशासन पर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल रिपोर्ट अंकित कर चोरो के गिरफ्तारी की मांग की है।


21/22 अप्रैल की रात राजा रोड स्थित आशा मौर्य के टीन शेड में बने आवास के आंगन में लगे हैण्डपम्प का हत्था व सीढी एवं लोटा बाल्टी आदि अज्ञात चोर चुरा ले गये। इसकी जानकारी सुबह मकान की देखरेख करने वाले व्यक्ति को लगी। उसने तत्काल आशा मौर्या को सूचना देते हुए कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।  प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी लगातार कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल कर रहे है किन्तु स्थानीय पुलिस की खाऊ कमाऊ नीति के चलते अपराधियो के हौसलें बुलंद है। ज्ञातव्य हो कि महमूदाबाद क्षेत्र में घटित दो बड़ी घटनाएॅं जिसमें पैतेपुर मार्ग स्थित एक लोहा व्यवसायी के यहां हुई लूट एवं अजीमाबाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमकार नाथ के चचेरे भाई के यहाॅं चोरी का खुलासा न होने पर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी को स्थानान्तरित करते हुए मौजूदा कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र रघुवंशी को पुलिस अधीक्षक ने ये कहकर तैनाती दी थी कि दोनो घटनाओं का खुलासा किया जाए किन्तु स्थानीय कोतवाली पुलिस लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद भी दोनो घटनाओं का खुलासा करने में असफल रही और इसके बाद कई घटनाएॅं घटी किन्तु पुलिस का लचर रवैया अपराधियों  तक पहुंच पाने में असफल रहा।



 उक्त घटना के बाद आसपास के लोगो में आम चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही आशा मौर्या का आवास जब सुरक्षित नहीं है कि आम नागरिक की क्या स्थिति होगी।इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी।

महमूदाबाद दौराः अधिकारी ने परिवहन मंत्री को दी गलत जानकारियां


महमूदाबाद सीतापुर
     परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के महमूदाबाद दौरे पर रोडवेज बस स्टेशन निरीक्षण के समय परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा मंत्री को लिखित रूप से अधूरी और गलत जानकारियां देने के बाद महमूदाबाद में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला मीडिया के संज्ञान में आने वाले विभागीय अधिकारियों के चेहरे की हवाईयां उडने लगी है।
      सोमवार 17 अप्रैल को परिवहन व प्रोटोाकाल मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह को मां संकटा देवी मंदिर में नागरिक अभिनंदन व तहसील सभागार में नवनिर्वाचित लायर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के साथ महमूदाबाद बस स्टेशन के निरीक्षण का कार्यक्रम था। निरीक्षण के दौरान आरएम एमके त्रिवेदी द्वारा महमूदाबाद के विषय में कई भ्रामक व तथ्यहीन जानकारियां लिखित तौर पर परिवहन मंत्री को दी गईं। आरएम द्वारा महमूदाबाद क्षेत्र में महज 66 गांव होने की जानकारी दी गई जबकि अकेले महमूदाबाद ब्लाक में ही 76 ग्राम पंचायतें हैं। महमूदाबाद के पहला में 91 और रामपुर मथुरा में 79 ग्राम पंचायतें है।



महमूदाबाद क्षेत्र में आने वाले गांवों की संख्या तो सैकड़ों में है। करीब 41 वर्षों से संचालित राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय का कोई जिक्र तक आरएम द्वारा नहीं किया गया जबकि कई छोटे-बड़े इंटर कालेजों का उल्लेख किया गया है। जीजीआईसी महमूदाबाद, जीआईसी बांसुरा, जीआईसी रामपुर मथुरा का भी जिक्र नहीं है। छात्रों के अध्ययन के लिए उपलब्ध पाठ्यक्रमों की दृष्टि से प्रदेश में तीसरा स्थान रखने वाले राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद का उल्लेख न होने को लेकर लोग हैरत में हैं।



      पत्र में जानकारी दी गई है कि महमूदाबाद स्टेट की स्थापना सन् 1677 में राजा महमूद खान द्वारा की गई थी। महमूदाबाद स्टेट अवध के पूर्व साम्राज्य में सबसे बड़े सामंती प्रतिष्ठानों में से एक बताया गया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महमूदाबाद स्टेट के राजा मुस्लिम लीग का एक महत्वपूर्ण सदस्य और जिन्न के करीबी बताए गए। इसके अलावा अन्य कई जानकारियां एक पत्र ‘महूदासबाद बस स्टेशन डिपो सीतापुर‘ एक नजर में सौंपा गया। पत्र को लेकर लोगों में दी गई जानकारियों को लेकर भ्रामक स्थिति बनी है और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

और चैंक गई जनता
मंत्री के आगमन से पूर्व आरएम एम.के. त्रिवेदी का जब मीडिया से सामना हुआ तो उन्होने सबसे पहले मीडिया को एक कागज पकडा दिया। महमूदाबाद बस स्टेशन एक नजर में’ जिसमें महमूदाबाद से सिधौली रूट की बस का जिक्र होने पर मीडियकर्मियों से उनसे सवाल किया तो उनहोने कहा कि महमूदाबाद -सिधौली हमारी चार बसें चल रही है। जिसके बाद आसपास खडी जनता चैंक उठी। महमूदाबाद-सिधौली रोड पर परिवहन विभाग की एक भी बस नहीं है जिसके कारण लोग हर बार मांग भी उठाते आ रहे हैं।


विद्युत जेई के छूटे पसीने, हकलाते नजर आए क्रय केन्द्र प्रभारी


आयुष जैन महमूदाबाद, सीतापुर
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने महमूदाबाद विद्युत पावर हाउस तथा कृषि उत्पादन मण्डी समिति में संचालित गेंहू क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। परिवहन मंत्री के औचक निरीक्षण से दोनो विभागों के अधिकारियों में हडकम्प मच गया।
पीडब्यूल्डी गेस्ट हाउस से परिवहन मंत्री ने काफिले ने  अचानक गल्ला मण्डी परिसर में प्रवेश किया। गल्ला मण्डी परिसर में बने गेंहू क्रय केन्द्र के सम्बंध में मण्डी सचिव रूक्मणी विष्ट को तलब किया। मण्डी सचिव ने बताया कि मण्डी परिसर में चार क्रय केन्द्र स्थापित है। परिवहन मंत्री गेंहू क्रय केन्द्रों पर पहुंचे तो एक क्रय केन्द्र के प्रभारी अनुपस्थित मिले जिस पर जानकारी करने पर बताया कि दिन में खुला हुआ था वर्तमान में शायद बंद करके चले गये हैं। उसके दूसरी ओर स्थापित खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र पर पहुंचकर मंत्री ने केन्द्र प्रभारी को तत्काल तलब करते हुए गेंहू की खरीद के सम्बंध में जानकारी ली। मंत्री के अचानक पहुंचते ही केन्द्र प्रभारी सकते में आ गये। मंत्री द्वारा लगातार सवाल पूछे जाने कि कितनी खरीद हो पाई है, कितने का लक्ष्य है, क्या किसान नहीं आ रहे है? केन्द्र प्रभारी हकलाते नजर आऐ। बगल में खडे एसडीएम ने उन्हें आराम से जवाब देने की हिदायत दी। तत्पश्चात उन्होने मंत्री को संतुष्टपरक जवाब दिया। 
हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा खरीद मे शुरू किये गये टोकन सिस्टम के बारे मं उपजिलाधिकारी ने विस्तार से बताया जिस पर परिवहन मंत्री ने सिस्टम की तारीफ की। मण्डी परिसर ने मंत्री का काफिला विद्युत पावर हाउस के लिए निकला। औचक निरीक्षण होने के कारण पावर हाउस के अधिकारियों में हडकम्प मच गया। पावर हाउस में मौजूद विद्युत जेई आनन्द मौर्य को तत्काल मंत्री ने तलब किया और सबसे पहला सवाल किया कि
मंत्री- अभी तक ट्रांसफार्मर बदलने की कितनी शिकायतें आई है?
जेई- सरररर..... तीन शिकायतें मिली हैं?
मंत्री- शिकायत दिखाईए?
जेई- सर लिखित में नहीं है फोन पर मिली है।
मंत्री- कब फोन आया था?
जेई- सर पहला फोन शनिवार को आया था।
मंत्री- ट्रांसफार्मर बदला गया वहां का?
जेई- नहीं सर अभी नहीं।
मंत्री- क्यो? सरकार के निर्देश क्या है? क्या आपको पता नहीं है? सरकार ने ट्रांसफार्मर बदलने की कितने दिनों की सीमा तय की है?
जेई- सर ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घण्टे, और शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे में।
मंत्री- तो आपको फोन पर शिकायत मिले कितना समय बीता?
जेई- सर 72 घण्टे।
मंत्री- अब बताइए आपने तो सरकार के आदेशों की धज्जियां उडा दी।
जिसके बाद मंत्री ने एसडीएम के माध्यम से तत्काल विद्युत एक्सईएन सीतापुर को मोबाइल पर निर्देशित किया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मंत्री के औचक निरीक्षण के बाद दोनो विभागों के अधिकारियों में जहां विद्युत जेई के पसीने छूट गये वहीं क्रय केन्द्र प्रभारी हकलाते नजर आए। 
जेई आनन्द मौर्य ने ट्रांसफार्मर बदलने के प्रोसेस के बारे में मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए दो दिन का पेपर वर्क करना पडता है। जिसके बाद हमारा खराब ट्रांसफार्मर सीतापुर भेजा जाता है जिसके बाद नया ट्रांसफार्मर वहां से प्राप्त होता है। जिसमें करीब तीन-चार दिनों का समय लग जाता है। जबकि शहरी क्षेत्रों में हमारे पास एक अतिरिक्त ट्राली ट्रांसफार्मर मौजूद रहता है। उन्होने मंत्री के समक्ष विद्युत पावर हाउस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाने की व्यवस्था किये जाने की बात रखी।

सांसद आदर्श गांव का हाल देख डीएम बिफरे, अधिकारियों के छूटे पसीने



आयुष जैन महमूदाबाद।

जनपद के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का सांसद आदर्श ग्राम मीरानगर में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के पसीने छूट गये। ज्यों ज्यों डीएम आगे बढते गये सवालों के अम्बार लगते चले गये। कभी अधिकारी जवाब देते तो कभी एक दूसरे का मुंह ताकते। सांसद आदर्श ग्राम में घुसते ही डीएम का स्वागत भीषण गंदगी ने किया जिस पर डीएम एडीओ पर बिफर पडे। सफाई कर्मी का हाथ टूटा देख एडीओ पंचायत को तत्काल दूसरे सफाई कर्मी लगाकर पूरे गांव की सफाई कराने के निर्देश दिये। लगभग तीन बजे ग्राम मीरानगर के प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंॅंचे जहां उन्होने खण्ड विकास अधिकारी से आदर्श गांव मीरानगर की अव स्थिति से जानकारी चाही जिस पर खण्ड विकास अधिकारी रामपुर मथुरा ने उन्हें गांव के सम्बंध में जानकारी दी। तत्पश्चात डीएम ने गांव वालों से नलकूप के सम्बंध में जानकारी की।

Must Read :-  सीएम के स्वच्छता अभियान को महमूदाबाद प्रशासन ने लगा दिया पलीता

 विकास खण्ड रामपुर मथुरा के अंतर्गत सांसद राजेश द्वारा गोद लिए गये आदर्श ग्राम के निरीक्षण में पहुंचे निरीक्षण में पहुंचे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने राज्य वित्त/चैदहवें वित्त से लगभग साढे पांच लाख रूपये से निर्मित शवदाह गृह को श्रमदान घोषित करते हुए उक्त धनराशि की रिकवरी तत्कालीन एडीओ पंचायत से करने वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी मंजुल वर्मा का स्थानान्तरण कर नये ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीडी कृषि व नलकूप एक्सीयन को भी चार्जशीट देने के निर्देश दिये।

Must Read :- डीएम सीतापुर का प्रयास, एक क्लिक पर तुरंत उठेगा कूड़ा

जल निगम अभियंता से बन रही पानी टंकी के सम्बंध में जानकारी चाही तो उन्होने बताया कि पन्द्रह जून तक पानी की टंकी व ग्रामीणों को पाइप लाइन बिछाकर आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जायेगी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक आपने पाइप लाइन डालने का काम नहीं शुरू किया है इतनी जल्दी पाइप लाइन डालकर सात सौ आठ आवासों को कनेक्शन कैसे दे देेंगें। उन्होने अभियंता को निर्देश दिये कि पन्द्रह जून तक हर हाल में व्यवस्था सुनिश्चित कर लें अगर आपूर्ति शुरू न हुई तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
जिलाधिकारी ने चैदहवें वित्त/राज्य वित्त के सम्बंध में जब जानकारी चाही तो नवनियुक्त खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि यहां लगभग साढे पांच लाख रूपये से शवदाह गृह का निर्माण कराया गया है जिस पर डीएम ने पूछा कि शवदाह गृह निर्माण से पूर्व क्या टेण्डर कराया गया था? जानकारी हुई कि बिना टेण्डर प्रक्रिया के ही शवदाह गृह का निर्माण कराया गया है जिस पर डीएम ने कहा कि यह वित्तीय अनियमितता है शवदाह गृह निर्माण कार्य को श्रमदान घोषित कर तत्कालीन एडीओ पंचायत से उसकी धनराशि वसूली की जाये। तथा ग्राम पंचायत अधिकारी मंजुल वर्मा का स्थानान्तरण करने के भी निर्देश दिये।


Must Read :- अवैध थी महमूदाबाद की सारी मीट की दुकानें....

उक्त निरीक्षण के दौरान सीडीओ रवीन्द्र कुमार, एसडीएम एसएन शुक्ल, तहसीलदार के0के0 सिंह, परियोजना अधिकारी, विद्युत अभियंता, बीएसए सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ग्राम मीरानगर के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी विकास खण्ड कार्यालय महमूदाबाद पहुंचे जहां उन्होने खण्ड विकास कार्यालय व खण्ड विकास अधिकारी का आवास का निरीक्षण कर बीडीओ की पीठ थपथपाते हुए सीडीओ से कहा कि जनपद के समस्त बीडीओ को महमूदाबाद बुलाकर उन्हें खण्ड विकास अधिकारी का आवास दिखायें और बीडीओ महमूदाबाद से दावत कराएं जिससे सभी बीडीओ अपने आवास की देखरेख कर सकें।
डीएम के निरीक्षण के बाद जहां ग्रामवासी भी खुश नजर आए वहीं अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

रामपुर मथुरा में भीषण अग्निकाण्ड, पचास लाख की सम्पत्ति स्वाहा


महमूदाबाद सीतापुर 
     बुधवार का दिन रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के लोगों के लिए बहुत अमंगलकारी साबित हुआ। यहां बुधवार की दोपहर दो गांवों में पछुआ हवा के झोंकों ने जहां पच्चासी घरों को तबाह कर दिया वहीं तीसरे गांव की करीब 20 बीघा तैयार खड़ी फसल भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गई।

महमूदाबाद में बनेगा भव्य ‘ज्ञानमती सभागार’, विधायक देगें पांच लाख रूपये

      थाना रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के दैमलपुर मजरे सुरजपुर में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग गई। आग लगने के समय तेज पछुआ हवा चल रही थी। आग से यहां रामसेवक, किशोरी, मौजीलाल, कनौजीलाल, छोटे, सत्रोहन, छन्नू, विनोद, सियाराम, छोटेलाल, राम मनोरथ, सुरेश, हीरालाल, रामप्रसाद, राजाराम, रामनरेश, गोपी सियाराम सहित लोगों के घर जलकर राख हो गए। इन घरों में कुछ भी नहीं बचा। आग से रामसेवक के घर रखी 75 हजार की नकदी, किशोरी की 35 हजार की नकदी, सुरेश के चार हजार की नकदी जहां जलकर राख हो गई वहीं गोपीचंद्र व राजाराम व रामनरेश की दो-दोबकरियां जिंदा जलकर मर गईं। आग से नकछेद व रामनरेश की 40 मुर्गियां भी जलकर मर गईं। तीन स्थानों में लगी आग से करीब पचास लाख के नुकसान का अनुमान है।

जिन्होने टिकट बंटवारे का विरोध किया वहीं लगाये हैं आज बडे़-बडे़ होर्डिंग्स


      रामपुर मथुरा के ग्राम दहला में अधिक तर लोग काम पर निकल चुके थे तभी एक घर से आग की लौ निकलनी शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से भवनलाल ,प्रकाश, प्रमोद कुमार के घरों के सिलेंडर जलने लगे और एक-एक कर फटने लगे। दो सिलेंडर फट कर दूर जा गिरे जिससे आग बुझाने की कोशिश कर ग्रामीण दहशत में आ गये। आग ने  कुछ ही समय में दर्जनों घरांे को अपनी चपेट में ले लिया सभी घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर व नकदी आदि जल कर खाक हो गया। आग से अर्जुन पुत्र श्रीराम, नरेंद्र, विनोद पुत्र मिश्रीलाल, फूलमती पत्नी बांके लाल सहित 35 घरों का सबकुछ जलकर खाक हो गए। रामपुर मथुरा के ही ग्राम केवड़ा में भी बल्ली पुत्र सब्बर का चार बीघा, रामानंद पुत्र नागेश्वर तीन बीघा तथा सुक्लन पुरवा निवासी लाले पुत्र बैधा तथा इनकी माँ बड्को का दस बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से स्वाहा हो गयी । दोनो अग्निकांडों में लगभग छह लाख रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

महमूदाबाद में बनेगा भव्य ‘ज्ञानमती सभागार’, विधायक देगें पांच लाख रूपये


महमूदाबाद, सीतापुर
जैन धर्म की सर्वाेच्च साध्वी आर्यिका गणिनी शिरोमणि ज्ञानमती माता जी के नाम पर महमूदाबाद में ज्ञानमती सभागार का निर्माण करवाया जायेगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सभागार का निर्माण महावीर उद्यान में होगा। जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने पांच लाख रूपये एमएलसी आनन्द भदौरिया की ओर देने की घोषणा की है।
महावीर जयंती के अवसर पर दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि भगवान महावीर के उपदेशों की आज पूरे विश्व को जरूरत है। अहिंसावादी सोच और सत्य के रास्ते में चलकर विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होने कहा कि जैन समाज ने महावीर उद्यान का जो बीडा उठाया है उसमें मेरा पूरा सहयोग है। मुझसे जैन समाज द्वारा जो भी सहयोग मांगा जायेगा वह हर सम्भव किया जायेगा।
इस अवसर पर उन्होने बजाजा चैराहे पर स्थापित भव्य महावीर द्वार का लोकार्पण किया।  ज्ञातव्य हो कि आर्यिका ज्ञानमती माता जी की मां 105 रत्नमती माता जी की जन्मस्थली महमूदाबाद में महमूदाबाद-भगौली मार्ग को रत्नमती मार्ग पूर्व में घोषित किया जा चुका है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जैन, जैन समाज महामंत्री पारस जैन, अध्यक्ष मनोरंजन जैन आदि उपस्थित रहे।



जिन्होने टिकट बंटवारे का विरोध किया वहीं लगाये हैं आज बडे़-बडे़ होर्डिंग्स


महमूदबाद, सीतापुर
सीतापुर से सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जब केन्द्रीय नेतृत्व में सीतापुर जनपद में टिकटों का बंटवारा किया तो कुछ लोगो को रास नहीं आया। महमूदाबाद सहित आसपास की विधानसभाओं के कुछ भाजपाईयों ने मेरे ऊपर तरह तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर कई तरह की उल्टी सीधी बातें मेरे बारे में लिखी गई। लेकिन मैने कुछ नहीं कहा। लोगो को केन्द्रीय नेतृत्व पर भरोसा करना पडा और अगर केन्द्रीय नेतृत्व का भरोसा गलत होता तो क्या सीतापुर में ऐसी ऐतिहासिक जीत होती? आशा मौर्य मात्र 1800 वोटो से चुनाव हार गई। मैने उनसे कहा कि इस हार को जीत में बदलना है तो क्षेत्र में लगकर कार्य करो।
और जिन लोगो ने उस समय मेरा विरोध किया आप महमूदाबाद में निकल जाइये उनकी ही सबसे बडी बडी होर्डिंग्स मैने लगी देखी है। दुख होता है इन बातों का। मैं यह कहना नहीं चाहता लेकिन कहे बिना दिल भी नहीं मानता।
सांसद राजेश वर्मा दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित कलश यात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा नेत्री आशा मौर्य तथा मोहन प्रसाद बारी भी मौजूद रहे। उन्होने कहा कि मैं आप लोगो को ज्यादा समय नहीं पाया मैं इस बात को मानता हूॅं चुनाव के पूरे समय मैं व्यस्त रहा। ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मुझे बनाया गया था। लेकिन मैं आश्वस्त करता हूॅं कि महमूदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
उन्होने कहा कि भगवान महावीर के उपदेश जियो और जीने दो की आज पूरे विश्व को जरूरत है। महमूदाबाद जैन समाज ने महावीर उद्यान निर्माण का जो प्रयास किया है मैं उससे प्रसन्न हंूॅ और जैन समाज को आभार व्यक्त करता हूॅं। उन्होने महावीर उद्यान में हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए एक फौव्वारे का निर्माण तथा महावीर उद्यान बाउण्ड्रीवाल उच्चीकरण को मंजूरी दे दी।

कैश न मिलने का विरोध करने पर छात्रा से अभद्रता, यूको बैंक मंे मनमानी

Uco bank File Photo Mahmudabad

महमूदाबाद, सीतापुर
नगर के चिकमण्डी चैराहे पर स्थित यूको बैंक के मनमाने रवैये का एक मामला प्रकाश में आया है। सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं को पैसा न देने और उपभोक्ताओं के पैसा मांगने पर यूको बैंक के बैंक कर्मी अभद्रता पर पूरी तरह से उतारू है। बैेक की मनमाने रवैये का आलम यह है कि आए दिन हंगामे से अन्य उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
गुरूवार को पहला ब्लाक के कंचनपुर महरिया गांव की युवती राधा वर्मा पुत्री रामखेलावन वर्मा प्रातः दस बजे अपनी छात्रवृत्ति के 4400 रूपये निकालने यूको बैंक गई थी। राधा वर्मा ने बताया कि उसको पैसों की अत्यंत आवश्यकता थी। इसीलिए वह प्रातः 10 बजे से ही बैंक में लाइन में खडी थी। करीब 3.30 बजे जब मेरा नम्बर आया तो कैशियर ने खिड़की बंद कर दी और कहा कि पैसे नहीं मिल पायेंगें। युवती के पीछे कुंसरा का एक युवक लवकुश और कांसा की महिला शांती देवी भी लाइन में खडी थी। कैशियर के मनमाने रवैये का जब तीनों ने विरोध किया तो कैशियर अभद्रता पर उतारू हो गया और बैंक के बाहर निकलने की बात करने लगा। हंगामा बढता देख मौके पर मौजूद लोगो ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने मामले को शांत कराया। उक्त प्रकरण में यूको बैंक के शाखा प्रबंधक से बात नहीं हो सकी।  
उक्त पूरे प्रकरण के बाद उपभोक्ता हैरत में आ गये। नगर के बीचों बीच चिकमण्डी चैराहे पर बनी यूको बैंक में आए दिन उपभोक्ताओं से साथ हो रही बदततमीजी और बैंक कर्मियों के मनमाने रवैये से उपभोक्ता खासे त्रस्त है। यूको बैंक में बैंक कर्मियों की दबंगई और मनमाने रवैये की यह कोई ताजा घटना नहीं है ऐसे कई प्रकार के मामले सामने आते है पर बैंक कर्मियों की पहुंच उंची होने की कारण गरीब जनता की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती।
छात्रा को पैसे तो मिल गये लेकिन क्या सिर्फ यही निराकरण होगा? बैंक कर्मियों और बैंक मैनेजर पर कोई कार्यवाही नहीं होगी? अगर नहीं होगी तो दूसरी बार फिर इसका शिकार कौन होगा? हालांकि सवाल बहुत है देखना यह है कि उच्चाधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं।