बकाया पैसा न मिलने पर युवक ने किया फायर, पांच वर्षीय मासूम को लगी गोली

बकाया पैसा न मिलने पर युवक ने किया फायर, पांच वर्षीय मासूम को लगी गोली

मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी को ढूंढने में जुटी

महमूदाबाद (सीतापुर)
      रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बकाया का तगादा करने गए युवक ने पैसा न मिलने पर गुस्से में अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से पांच वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा लाया गया जहां से जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने से जिला अस्पताल से डाक्टरों ने घायल को लखनऊ के मेडिकल कालेज ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। पुलिस ने एक के खिलाफ जान से मारने के प्रयास व अवैध शस्त्र के प्रयोग का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
       रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के ग्राम ढखवा निवासी जगदीश प्रसाद ने लगभग दो माह पूर्व इसी थानाक्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र इंद्रपाल के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराई थी। जुताई का करीब 15 सौ रुपए बकाया था। शुक्रवार की देर शाम दिलीप जुताई के बकाया पैसे मांगने ढखवा निवासी जगदीश के वहां गया था, किंतु उस समय जगदीश घर पर मौजूद नहीं था। आवाज देने पर घर से जगदीश की पत्नी सरिता व पांच वर्षीय पुत्र लवकुश बाहर आया और जगदीश के न होने की बात कही। दिलीप इस बीच अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए पैसे लेकर ही वापस जाने की बात कहने लगा। जिसपर सरिता भी गुस्से में गालियां देने लगी। आक्रोशित दिलीप ने 12 बोर के अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर सरिता को न लगकर लवकुश के पेट में जा लगी। गोली लगते ही लवकुश गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। फायर की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख दिलीप मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को इलाज के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रिफर कर दिया। जिला मुख्यालय में भी हालत सुधार न होने के चलते डाक्टरों ने घायल लवकुश को लखनऊ के मेडिकल कालेज ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि दिलीप के खिलाफ धारा 307 व 25 आम्र्स एक्ट तथा दलित एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच व फरार दिलीप की तलाश शुरू की।


राज्यमंत्री ने सैकडो लोगो को बांटे श्रवण यंत्र


Mahmudabad Samachar Desk Mahmudabad

Reported By- Ayush Jain

महमूदाबाद, सीतापुर
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपने आवास पर लगभग एक सैकडा बाधिर लोगो को कान की मशीनें वितरित की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी लगभग हर वर्ग के लिये कल्याणकारी कार्य कर रही है। हम लोगो को विकलांगों व मूकबाधिर लोगो को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए। यह बात किसी से छुपी है नहीं है कि देश विदेश में तमाम से ऐसे वैज्ञानिक, डाक्टर, आईएएस, आईपीएस आदि हुए है जो विकलांग बाधिर आदि होते हुए अपना नाम रोशन किये हुए है। हमें हमारे बीच में बैठे ऐसे लोगो को सम्मान की भावना से देखना चाहिए। उन्हे अपना भाई समझना चाहिए।
 इस अवसर पर उन्होने कीढी लाल, सिराज, शिव परोजन, राजेन्द्र, भगौती प्रसाद, कांशीराम, राजरानी, प्रहलाद, रामस्वरूप, छोटे लाल, चन्द्रेश, फूलमती, हनुमान, सुनील, विश्वनाथ, राधा देवी, राजेन्द्र, नौमीलाल, होली, अलताफ, रामशरण वर्मा, मैकू गुूप्ता,  बकरीदी, सुशीला देवी, राजाराम, शोभाराम, सोहन, बहादुर, सतीश, अनिल, वंश गोपाल, राम सिंह, रामलखन, जगरानी, भगौती प्रसाद, निर्मला, अतुल सिंह, विशेशर, सुशील, जाहिदा, अमीरा, छोटे लाल, विमला देवी, बाबादीन, बनवारी, महराजा, किश्वरी खातून, शिवरानी, सोहन लाल, राजरानी, भीखा, नसरीन, रामलखन, जगन्नाथ, रामनरेश, बैजनाथ, लीलावती, शिवबरन लाल, सरस्वती, नेहा, इमामी, राजाराम, चन्द्रकली, बाबूराम, तुलसीराम, घनश्याम, सुमित्रा, रामसुध, तुलसा, बलवीर, रामलखन,  शांति, प्रेमावती, मिथिलेश, मयाराम, कलावती, हरनाम, छंगा, उमेश, सूर्यभान सिंह, हरिनाम, आदि को कान की मशीनें वितरित की। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा, प्रदीप शुक्ला, प्रेमसागर मौर्य, बन्ने खां, अमर शुक्ला आदि उपस्थित थे।

महमूदाबाद में बनेगा एक भव्य मेडिकल कालेज- डा. अम्मार रिजवी


पूर्व मंत्री ने दिया क्षेत्र में एक मेडिकल कालेज बनाने का आश्वासन

विश्वविद्यालय बनाने की ओर तेजी से उठाये जा रहे है कदम....
क्रीडा समारोह में मार्चपास्ट की सलामी लेते डा. अम्मार रिजवी व मार्चपास्ट करते एनसीसी कैडेट्स

Mahmudabad Samachar Desk Mahmudabad.

Reporter By Ayush Jain.

जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक के वार्षिक क्रीडा समारोह के शुभारम्भ अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी ने क्षेत्र में एक आधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल कालेज बनवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होने वहां मौजूद छात्रों व क्षेत्रवासियों से कहा कि मैने क्षेत्र में विश्वविद्यालय के प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से वार्ता हो गई है। जिस पर मुख्यमंत्री ने महमूदाबाद आगमन पर कहा था कि शहर में स्थापित मौलाना आजाद इंस्टीटयूट को रूलर यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित किया जायेगा इसके लिये थोडी सी भूमि की आवश्यकता है। विश्व विद्यालय के लिए शहरी क्षेत्र में भूमि की आवश्यकता है। इसमें आप सभी मेरी सहायता करें। उन्होनें स्वास्थ चिकित्सा के एक बड़े इंस्टीट्यूट बनाने की बात करते हुए कहा कि क्षेत्र किसी व्यक्ति को जब बै्रनहैम्ब्रिज या दिल का दौरा पड़ने की शिकायत होती है तो उसे तत्काल उपचार की जरूरत होती है। इसके लिये मैं क्षेत्र में एक मेडिकल कालेज स्थापित करूंगा। साथ ही जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक में पूर्व में घोषित पं0 जवाहर लाल नेहरू जी प्रतिमा को शीघ्र ही स्थापित करने के साथ कैम्पस में एक भव्य पवेलियन व स्टेडियम भी बनाया जायेगा। ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ पालीटेक्निक को इंजीनियरिंग कालेज बनाने का लक्ष्य है।
जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक के वार्षिक क्रीडा समारोह अवसर पर संस्था अध्यक्ष डाॅ अम्मार रिजवी ने कहा कि आज देश विज्ञान, टेक्नोलाजी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है इसका स्वप्न पं. जवाहर लाल नेहरू जी ने देखा था। उन्होने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में कम्प्यूटर, वैज्ञानिक उपकरण आदि का चलन करवाया था। जिस समय अमेरिका जैसे विकसित देश टेक्नालाजी और विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर में प्रगति कर रहे थे उस पर प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी ने देश के युवाओं को कम्प्यूटर प्रदान किया था और आज हमारा देश कम्प्यूटर, मोबाइल, इण्टरनेट आदि की सुविधाओं में लगभग अमेरिका के बराबर खडा है। यह सब देन पं. जवाहर लाल नेहरू जी की है और उन्ही से प्रेरित होकर मैने सोचा  िकइस संस्था का नाम  जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक रखा जाए। मैने जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक की स्थापना मैने क्षेत्र के युवाओं व छात्रों की जरूरतों को देखते हुए मैने की थी। उस समय जब मैं मंत्री पद पर था क्षेत्र के लोगो ने क्षेत्र विकास के लिये मुझे चुना था मैने क्षेत्र के लोगो की जरूरतों और उनकी आवश्यकतों तथा उनके विश्वास को पूरा करते हुए क्षेत्र में विकास किया था। एक संस्था बनाना आसान होता है, संस्था में सुविधाएं देना आसान होता है लेकिन एक संस्था को निरंतर बेहतर प्रदर्शन के साथ चलाना कठिन कार्य है। आज जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक का नाम देश में तो है ही विदेशों में भी संस्था ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मै जब भी विदेशों में रहा हूं चाहे ब्रिटेन हो, रोम हो मुझे दो तीन लोग ऐसे जरूर मिले है जो आपकी ही इस संस्था से पढे है और आज विदेशों में कार्यरत है।

राज्यमंत्री नरेन्द्र वर्मा के प्रयासों से हजारों किसानों के चेहरे पर आयेगी मुस्कान

सुमली नदी की खुदाई से सीपेज व बाढ की समस्या से किसानों को मिलेगी निजात

महमूदाबाद से पत्रकार श्री राजकुमार जैन जी की रिपोर्ट-

महमूदाबाद, सीतापुर
महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में महमूदाबाद, पहला, रामपुर मथुरा ब्लाक क्षेत्र से होकर निकली सुमली नदी की खोदाई का काम  अंतिम चरण में है। सुमली नदी की खुदाई से सैकडो ग्रामों के हजारों किसानों को सीपेज समस्या तथा बरसात के बाढ के पानी से बर्बाद होने वाली फसल से मुक्ति मिल जायेगी। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में सीपेज समस्या के निदान के लिये प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा विगत कई वर्षाें से प्रयासरत है। उन्होने प्रयास करके पहला विकास खण्ड व महमूदाबाद विकास खण्ड क्षेत्र में डेªनों की सफाई के साथ साथ बाबाकुटी तक सुमली नदी की खुदाई का कार्य कराया था किन्तु बाबाकुटी से बाराबंकी बार्डर तथा चैका नदी में मिलने वाले स्थान तक नदी की खुदाई नहीं हो सकी थी। इस वित्तीय वर्ष में समाज कल्याण राज्यमंत्री ने अपने विभाग से करोडो रूपये स्वीकृत कराकर सुमली नदी खुदाई का कार्य शुरू करा दिया था जो कि बाराबंकी क्षेत्र से खुदते हुए सीतापुर जनपद में खुदाई का कार्य पहुंच गया है।

 बरसात से पहले इसका काम पूरा हो जाने की संभावना है। बाबाकुटी से लेकर अंतिम स्थान तक सुमली नदी बहुत ही उथली हो गई थी और नदी के स्थान पर लगभग नाले का रूप हो गया था। बरसात के दिनों में इस नदी का पानी सैकडो गांवो के हजारों किसानों के खेतों में भर जाता था जिससे किसानों की फसल चैपट हो जाती थी। सैकडो किसानों ने कई बार समाज कल्याण मंत्री से मिलकर इस समस्या के निदान की मांग भी की  थी। जिसके तहत मंत्री से अथक प्रयास कर करोडो रूपये की धनराशि स्वीकृत कराई थी। इस समय नदी की खुदाई विलासपुर, शहरा शहरी ग्राम के निकट मशीनों के माध्यम से तेजी से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेन्द्र वर्मा ‘प्रमोद’ की देखरेख में तेजी से चल रहा है। वहीं सैकडो ग्रामीणों का भी तांता लगा रहता है। उक्त सुमली नदी की खुदाई से बाबाकुटी, रूदाइन, अगैया, सहदेवा, भिरवनपुरवा, दविन्दापुर, चंदनपुर, शहरी, शहरा, महमतुर कदीम, हैबतपुर, जसमडा, विलासपुर, महमूदपुर, बनियनपुरवा, शिकारपुर, समनापुर, रसूल पनाह, समदा, बल्लीपुर, गौरिया सहित सैकडो गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा वहीं उक्त सुमली नदी के माध्यम से पैतेपुर, उमरिया, महरौली ड्रेन, केदारपुर-मेडिया नाला तथा पहला ब्लाक की ड्रेनों का पानी आसानी से निकल सकेगा और लोगो को सीपेज एवं नदी से बरसात के समय फैलने वाले पानी से निजात मिल सकेगी।
इनसेट
किसानों ने मंत्री का व्यक्त किया आभार
महमूदाबाद, सीतापुर
समाज कल्याण मंत्री के अथक प्रयास से सुमली नदी की जा रही खुदाई पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त नदी की सफाई से हम किसानों को लाभ पहुंचेगा हम लोगो की बर्बाद हो जाने वाली फसल अब बर्बाद नहीं होगी। विलासपुर निवासी कलीम, अब्दुल्ला, मेंहदी हसन, शहरा के लल्लन, विजय शंकर, रफीक, हफीज, शब्बीर, दिनेश, शफीक आदि किसानों ने कहा कि बरसात के दिनो में उक्त नदी का पानी हम लोगो के खेतों में भर जाता था जिसके कारण फसल बर्बाद हो जाती थी। किन्तु सुमली नदी की खुदाई से हम लोगो की फसल बर्बाद होने से बच सकेगी। उक्त किसानों ने इसके लिये राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।